John 15

אנכי הגפן האמתית ואבי הוא הכרם׃
यीशु ने कहा, “सच्ची दाखलता मैं हूँ। और मेरा परम पिता देख-रेख करने वाला माली है।
כל שריג בי אשר איננו עשה פרי יסירנו ואשר יעשה פרי יטהרנו להרבות את פריו׃
मेरी हर उस शाखा को जिस पर फल नहीं लगता, वह काट देता है। और हर उस शाखा को जो फलती है, वह छाँटता है ताकि उस पर और अधिक फल लगें।
אתם כעת מטהרים בעבור דברי אשר דברתי אליכם׃
तुम लोग तो जो उपदेश मैंने तुम्हें दिया है, उसके कारण पहले ही शुद्ध हो।
עמדו בי ואני בכם כאשר השריג בל יעשה פרי מאליו אם לא יעמד בגפן כן גם אתם אם לא תעמדו בי׃
तुम मुझमें रहो और मैं तुममें रहूँगा। वैसे ही जैसे कोई शाखा जब तक दाखलता में बनी नहीं रहती, तब तक अपने आप फल नहीं सकती वैसे ही तुम भी तब तक सफल नहीं हो सकते जब तक मुझमें नहीं रहते।
אנכי הוא הגפן ואתם השריגים העמד בי ואני בו הוא יעשה פרי לרב כי בלעדי לא תוכלון עשות מאומה׃
“वह दाखलता मैं हूँ और तुम उसकी शाखाएँ हो। जो मुझमें रहता है, और मैं जिसमें रहता हूँ वह बहुत फलता है क्योंकि मेरे बिना तुम कुछ भी नहीं कर सकते।
איש אשר לא יעמד בי השלך כשריג החוצה וייבש וילקטום וישליכום אל תוך האש והיה לבער׃
यदि कोई मुझमें नहीं रहता तो वह टूटी शाखा की तरह फेंक दिया जाता है और सूख जाता है। फिर उन्हें बटोर कर आग में झोंक दिया जाता है और उन्हें जला दिया जाता है।
והיה אם תעמדו בי ודברי יהיו בכם ככל חפצכם תשאלו ויעשה לכם׃
यदि तुम मुझमें रहो, और मेरे उपदेश तुम में रहें, तो जो कुछ तुम चाहते हो माँगो, वह तुम्हें मिलेगा।
בזאת נכבד אבי בעשותכם פרי לרב והייתם לי לתלמידים׃
इससे मेरे परम पिता की महिमा होती है कि तुम बहुत सफल होवो और मेरे अनुयायी रहो।
כאשר אהבני אבי אהבתי אתכם גם אני ואתם עמדו באהבתי׃
“जैसे परम पिता ने मुझे प्रेम किया है, मैंने भी तुम्हें वैसे ही प्रेम किया है। मेरे प्रेम में बने रहो।
אם תשמרו את מצותי תעמדו באהבתי כאשר שמרתי גם אני את מצות אבי ועמדתי באהבתו׃
यदि तुम मेरे आदेशों का पालन करोगे तो तुम मेरे प्रेम में बने रहोगे। वैसे ही जैसे मैं अपने परम पिता के आदेशों को पालते हुए उसके प्रेम में बना रहता हूँ।
את אלה דברתי אליכם בעבור תהיה שמחתי בכם ותמלא שמחתכם׃
मैंने ये बातें तुमसे इसलिये कहीं हैं कि मेरा आनन्द तुम में रहे और तुम्हारा आनन्द परिपूर्ण हो जाये। यह मेरा आदेश है
הנה זאת מצותי כי תאהבון איש את אחיו כאשר אהבתיכם׃
कि तुम आपस में प्रेम करो, वैसे ही जैसे मैंने तुम से प्रेम किया है।
אין לאיש אהבה יתרה מתתו את נפשו בעד ידידיו׃
बड़े से बड़ा प्रेम जिसे कोई व्यक्ति कर सकता है, वह है अपने मित्रों के लिए प्राण न्योछावर कर देना।
ואתם ידידי אתם אם תעשו את אשר אני מצוה אתכם׃
जो आदेश तुम्हें मैं देता हूँ, यदि तुम उन पर चलते रहो तो तुम मेरे मित्र हो।
לא אקרא לכם עוד עבדים כי העבד איננו ידע את אשר יעשה אדניו כי אם אמרתי ידידי אתם כי כל אשר שמעתי מאת אבי הודעתי אתכם׃
अब से मैं तुम्हें दास नहीं कहूँगा क्योंकि कोई दास नहीं जानता कि उसका स्वामी क्या कर रहा है बल्कि मैं तुम्हें मित्र कहता हूँ। क्योंकि मैंने तुम्हें वह हर बात बता दी है, जो मैंने अपने परम पिता से सुनी है।
לא אתם בחרתם בי כי אם אנכי בחרתי בכם והפקדתי אתכם ללכת ולעשות פרי ופריכם יקום והיה כל אשר תשאלו מאבי בשמי יתן לכם׃
“तुमने मुझे नहीं चुना, बल्कि मैंने तुम्हें चुना है और नियत किया है कि तुम जाओ और सफल बनो। मैं चाहता हूँ कि तुम्हारी सफलता बनी रहे ताकि मेरे नाम में जो कुछ तुम चाहो, परम पिता तुम्हें दे।
את אלה אני מצוה אתכם למען תאהבון איש את אחיו׃
मैं तुम्हें यह आदेश दे रहा हूँ कि तुम एक दूसरे से प्रेम करो।
אם העולם שנא אתכם דעו כי אתי שנא ראשונה׃
“यदि संसार तुमसे बैर करता है तो याद रखो वह तुमसे पहले मुझसे बैर करता है।
אלו מן העולם הייתם כי אז אהב העולם את אשר לו ויען כי אינכם מן העולם כי אם בחרתי אתכם מתוך העולם לכן העולם ישנא אתכם׃
यदि तुम जगत के होते तो जगत तुम्हें अपनों की तरह प्यार करता पर तुम जगत के नहीं हो मैंने तुम्हें जगत में से चुन लिया है और इसीलिए जगत तुमसे बैर करता है।
זכרו את דברי אשר דברתי אליכם העבד איננו גדול מאדניו אם רדפו אתי גם אתכם ירדפו אם שמרו את דברי גם את דברכם ישמרו׃
“मेरा वचन याद रखो एक दास अपने स्वामी से बड़ा नहीं है। इसीलिये यदि उन्होंने मुझे यातनाएँ दी हैं तो वे तुम्हें भी यातनाएँ देंगे। और यदि उन्होंने मेरा वचन माना तो वे तुम्हारा वचन भी मानेंगे।
אבל כל זאת יעשו לכם בעבור שמי כי לא ידעו את שלחי׃
पर वे मेरे कारण तुम्हारे साथ ये सब कुछ करेंगे क्योंकि वे उसे नहीं जानते जिसने मुझे भेजा है।
לולא באתי ודברתי אליהם לא היה בהם חטא ועתה לא יוכלון להתנצל על חטאתם׃
यदि मैं न आता और उनसे बातें न करता तो वे किसी भी पाप के दोषी न होते। पर अब अपने पाप के लिए उनके पास कोई बहाना नहीं है।
השנא אתי ישנא גם את אבי׃
“जो मुझसे बैर करता है वह परम पिता से बैर करता है।
לולא עשיתי בתוכם את המעשים אשר איש זולתי לא עשה לא היה בהם חטא ועתה ראו וישנאו גם אתי גם את אבי׃
यदि मैं उनके बीच वे कार्य नहीं करता जो कभी किसी ने नहीं किये तो वे पाप के दोषी न होते पर अब जब वे देख चुके हैं तब भी मुझसे और मेरे परम पिता दोनों से बैर रखते हैं।
אך למלאת דבר הכתוב בתורתם שנאת חנם שנאוני׃
किन्तु यह इसलिये हुआ कि उनके व्यवस्था-विधान में जो लिखा है वह सच हो सके: ‘उन्होंने बेकार ही मुझसे बैर किया है।’
ובבוא הפרקליט אשר אשלחנו לכם מאת אבי רוח האמת היוצא מאת אבי הוא יעיד עלי׃
“जब वह सहायक (जो सत्य की आत्मा है और परम पिता की ओर से आता है) तुम्हारे पास आयेगा जिसे मैं परम पिता की ओर से भेजूँगा, वह मेरी ओर से साक्षी देगा।
וגם אתם תעידו כי מראש הייתם עמדי׃
और तुम भी साक्षी दोगे क्योंकि तुम आदि से ही मेरे साथ रहे हो।