II Samuel 23

ואלה דברי דוד האחרנים נאם דוד בן ישי ונאם הגבר הקם על משיח אלהי יעקב ונעים זמרות ישראל׃
यिशै के पुत्र दाऊद के अन्तिम शब्द हैं, दाऊद ने यह गीत गाया: “परमेश्वर द्वारा महान बना व्यक्ति कहता है, वह याकूब के परमेश्वर द्वारा चुना गया राजा है, वह इस्राएल का मधुर गायक है।
רוח יהוה דבר בי ומלתו על לשוני׃
यहोवा की आत्मा मेरे माध्यम से बोला। उसके शब्द मेरी जीभ पर थे।
אמר אלהי ישראל לי דבר צור ישראל מושל באדם צדיק מושל יראת אלהים׃
इस्राएल के परमेश्वर ने बातें कीं। इस्राएल की आश्रय, चट्टान ने मुझसे कहा, ‘वह व्यक्ति जो लोगों पर न्यायपूर्ण शासन करता है, वह व्यक्ति जो परमेश्वर को सम्मान देकर शासन करता है।
וכאור בקר יזרח שמש בקר לא עבות מנגה ממטר דשא מארץ׃
वह उषाकाल के प्रकाश—सा होगा, वह व्यक्ति मेघहीन प्रात: की तरह होगा, वह व्यक्ति उस वर्षा के बाद की धूप सा होगा; वर्षा जो भूमि में कोमल घासें उगाती है।’
כי לא כן ביתי עם אל כי ברית עולם שם לי ערוכה בכל ושמרה כי כל ישעי וכל חפץ כי לא יצמיח׃
“परमेश्वर ने मेरे परिवार को शक्तिशाली बनाया था। परमेश्वर ने मेरे साथ सदैव के लिये एक वाचा की, परमेश्वर ने यह वाचा पक्की की, और वह इसे नहीं तोड़ेगा, यह वाचा मेरी मुक्ति है, यह वाचा वह सब है, जो मैं चाहता हूँ। सत्य ही, यहोवा मेरे परिवार को शक्तिशाली बनने देगा।
ובליעל כקוץ מנד כלהם כי לא ביד יקחו׃
“किन्तु सभी बुरे व्यक्ति काँटों की तरह हैं। लोग काँटों को धारण नहीं करते, वे उन्हें दूर फेंक देते हैं।
ואיש יגע בהם ימלא ברזל ועץ חנית ובאש שרוף ישרפו בשבת׃
यदि कोई व्यक्ति उन्हें छूता है, तो वे उस भाले के दंड की तरह चुभते हैं जो लकड़ी तथा लोहे से बना हो। वे लोग काँटो की तरह होंगे। वे आग में फेंक दिये जाएंगे, और वे पूरी तरह भस्म हो जायेंगे।”
אלה שמות הגברים אשר לדוד ישב בשבת תחכמני ראש השלשי הוא עדינו העצנו על שמנה מאות חלל בפעם אחד׃
दाऊद के सैनिकों के नाम ये हैं: तहकमोनी का रहने वाला योशेब्यश्शेबेत। योशेब्यश्शेबेत तीन महायोद्धाओं का नायक था। उसे एस्नी अदीनी भी कहा जाता था। योशेब्यश्शेबेत ने एक बार में आठ सौ व्यक्तियों को मारा था।
ואחרו אלעזר בן דדי בן אחחי בשלשה גברים עם דוד בחרפם בפלשתים נאספו שם למלחמה ויעלו איש ישראל׃
दूसरा, अहोही, दोदै का पुत्र एलीआजार था। एलीआजार उन तीन वीरों में से एक था, जो दाऊद के साथ उस समय थे जब उन्होंने पलिश्तियों को चुनौती दी थी। पलिश्ती एक साथ युद्ध के लिये तब आये थे जब इस्राएली दूर चले गये थे।
הוא קם ויך בפלשתים עד כי יגעה ידו ותדבק ידו אל החרב ויעש יהוה תשועה גדולה ביום ההוא והעם ישבו אחריו אך לפשט׃
एलीआज़ार पलिश्तियों के साथ तब तक लड़ता रहा जब तक वह बहुत थक नहीं गया। किन्तु वह अपनी तलवार को दृढ़ता से पकड़े रहा और युद्ध करता रहा। उस दिन यहोवा ने इस्राएलियों को बड़ी विजय दी। लोग तब आए जब एलीआज़ार युद्ध जीत चुका था। किन्तु वे केवल बहुमूल्य चीजें शत्रुओं से लेने आए।
ואחריו שמא בן אגא הררי ויאספו פלשתים לחיה ותהי שם חלקת השדה מלאה עדשים והעם נס מפני פלשתים׃
उसके बाद हरार का रहने वाला आगे का पुत्र शम्मा था। पलिश्ती एक साथ लड़ने लेही में आये थे। उन्होंने मसूर के खेतों में युद्ध किया था। लोग पलिश्तियों के सामने भाग खड़े हुए थे।
ויתיצב בתוך החלקה ויצילה ויך את פלשתים ויעש יהוה תשועה גדולה׃
किन्तु श्म्मा खेत के बीच खड़ा था। वह खेत के लिये लड़ा। उसने पलिश्तियों को मार डाला। उस समय यहोवा ने बड़ी विजय दी।
וירדו שלשים מהשלשים ראש ויבאו אל קציר אל דוד אל מערת עדלם וחית פלשתים חנה בעמק רפאים׃
एक बार जब दाऊद अदुल्लाम की गुफा में था तीस योद्धोओं में से तीन दाऊद के पास आए। ये तीनों व्यक्ति अदुल्लाम की गुफा तक रेंगते हुये गुफा तक दाऊद के पास आए। पलिश्ती सेना ने अपना डेरा रपाईम की घाटी में डाला था।
ודוד אז במצודה ומצב פלשתים אז בית לחם׃
उस समय दाऊद किले में था। कुछ पलिश्ती सैनिक वहाँ बेतलेहेम में थे।
ויתאוה דוד ויאמר מי ישקני מים מבאר בית לחם אשר בשער׃
दाऊद की बड़ी इच्छा थी कि उसे उस के नगर का पानी मिले जहाँ उसका घर था। दाऊद ने कहा, “ओह, मैं चाहता हूँ कि कोई व्यक्ति बेतलेहेम के नगर—द्वार के पास के कुँए का पानी मुझे दे।” दाऊद सचमुच यह चाहता नहीं था, वह बातें ही बना रहा था।
ויבקעו שלשת הגברים במחנה פלשתים וישאבו מים מבאר בית לחם אשר בשער וישאו ויבאו אל דוד ולא אבה לשתותם ויסך אתם ליהוה׃
किन्तु तीनों योद्धा पलिश्ती सेना को चीरेते हुए निकल गये। इन तीनों वीरों ने बेतलेहेम के नगर—द्वार के पास के कुँए से पानी निकाला। तब तीनों वीर दाऊद के पास पानी लेकर आए। किन्तु दाऊद ने पानी पीने से इन्कार कर दिया। उसने योहवा के सामने उसे भूमि पर डाल दिया।
ויאמר חלילה לי יהוה מעשתי זאת הדם האנשים ההלכים בנפשותם ולא אבה לשתותם אלה עשו שלשת הגברים׃
दाऊद ने कहा, “यहोवा, मैं इसे पी नहीं सकता। यह उन व्यक्तियों का खून पीने जैसा होगा जिन्होंने अपने जीवन को मेरे लिये खतरे में डाला।” यही कारण था कि दाऊद ने पानी पीना अस्वीकार किया। इन तीनों योद्धाओं ने उस प्रकार के अनेक कार्य किये।
ואבישי אחי יואב בן צרויה הוא ראש השלשי והוא עורר את חניתו על שלש מאות חלל ולו שם בשלשה׃
सरूयाह का पुत्र, योआब का भाई अबीशै तीनों योद्धाओं का प्रमुख था। अबीशै ने अपने भाले का उपयोग तीन सौ शत्रुओं पर किया और उन्हें मार डाला। वह इतना ही प्रसिद्ध हुआ जितने तीन योद्धा ।
מן השלשה הכי נכבד ויהי להם לשר ועד השלשה לא בא׃
अबीशै ने शेष तीन योद्धाओं से अधिक सम्मान पाया। वह उनका प्रमुख हो गया। किन्तु वह तीन योद्धाओं का सदस्य नहीं बना।
ובניהו בן יהוידע בן איש חי רב פעלים מקבצאל הוא הכה את שני אראל מואב והוא ירד והכה את האריה בתוך הבאר ביום השלג׃
यहोयादा का पुत्र बनायाह एक था। वह शक्तिशाली व्यक्ति का पुत्र था। वह कबसेल का निवासी था। बनायाह ने अनेक वीरता के काम किये। बनायाह ने मोआब के अरियल के दो पुत्रों को मार डाला। जब बर्फ गिर रही थी, बनायाह एक गक़े में नीचे गया और एक शेर को मार डाला।
והוא הכה את איש מצרי אשר מראה וביד המצרי חנית וירד אליו בשבט ויגזל את החנית מיד המצרי ויהרגהו בחניתו׃
बनायाह ने एक मिस्री को मारा जो शक्तिशाली योद्धा था। मिस्री के हाथ में एक भाला था। किन्तु बनायाह के हाथ में केवल एक लाठी थी। बनायाह ने मिस्री के हाथ के भाले को पकड़ लिया और उससे छीन लिया। तब बनायाह ने मिस्री के अपने भाले से ही मिस्री को मार डाला।
אלה עשה בניהו בן יהוידע ולו שם בשלשה הגברים׃
यहोयादा के पुत्र बनायाह ने उस प्रकार के अनेक काम किये। बनायाह तीन वीरों में प्रसिद्ध था।
מן השלשים נכבד ואל השלשה לא בא וישמהו דוד אל משמעתו׃
बनायाह ने तीन योद्धाओं से भी अधिक सम्मान पाया, किन्तु वह तीन योद्धाओं का सदस्य नहीं हुआ। बनायाह को दाऊद ने अपने रक्षकों का प्रमुख बनाया।
עשה אל אחי יואב בשלשים אלחנן בן דדו בית לחם׃
तीस योद्धाओं में से एक योआब का भाई असाहेल था। तीस योद्धाओं के समूह में अन्य व्यक्ति ये थे: बेतलेहेम के दोदो का पुत्र एल्हानन;
שמה החרדי אליקא החרדי׃
हेरोदी शम्मा, हेरोदी एलीका,
חלץ הפלטי עירא בן עקש התקועי׃
पेलेती, हेलेस; तकोई इक्केश का पुत्र ईरा,
אביעזר הענתתי מבני החשתי׃
अनातोती का अबीएज़ेर; हूशाई मबुन्ने,
צלמון האחחי מהרי הנטפתי׃
अहोही, सल्मोन; नतोपाही महरै;
חלב בן בענה הנטפתי אתי בן ריבי מגבעת בני בנימן׃
नतोपाही के बाना का पुत्र हेलेब; गिबा के बिन्यामीन परिवार समूह रीबै का पुत्र हुत्तै;
בניהו פרעתני הדי מנחלי געש׃
पिरातोनी, बनायाह; गाश के नालों का हिद्दै;
אבי עלבון הערבתי עזמות הברחמי׃
अराबा अबीअल्बोन; बहूरीमी अजमावेत;
אליחבא השעלבני בני ישן יהונתן׃
शालबोनी एल्यहबा; याशेन के पुत्र योनातन;
שמה ההררי אחיאם בן שרר האררי׃
हरारी शम्मा का पुत्र; अरारी शारार का पुत्र अहीआम;
אליפלט בן אחסבי בן המעכתי אליעם בן אחיתפל הגלני׃
माका का अहसबै का पुत्र एलीपेलेप्त; गीलोई अहीतोपेल का पुत्र एलीआम;
חצרו הכרמלי פערי הארבי׃
कर्म्मली हेस्रो; अराबी पारै;
יגאל בן נתן מצבה בני הגדי׃
सोबाई के नातान का पुत्र यिगाल; गादी बानी;
צלק העמני נחרי הבארתי נשאי כלי יואב בן צריה׃
अम्मोनी सेलेक, बेरोती का नहरै; (नहरै सरुयाह के पुत्र योआब का कवच ले जाता था);
עירא היתרי גרב היתרי׃
येतेरी ईरा येतेरी गारेब;
אוריה החתי כל שלשים ושבעה׃
और हित्ती ऊरिय्याह सब मिलाकर ये सैंतीस थे।