Romans 12

Тож благаю вас, браття, через Боже милосердя, повіддавайте ваші тіла на жертву живу, святу, приємну Богові, як розумну службу вашу,
इसलिए हे भाइयो परमेश्वर की दया का स्मरण दिलाकर मैं तुमसे आग्रह करता हूँ कि अपने जीवन एक जीवित बलिदान के रूप में परमेश्वर को प्रसन्न करते हुए अर्पित कर दो। यह तुम्हारी आध्यात्मिक उपासना है जिसे तुम्हें उसे चुकाना है।
і не стосуйтесь до віку цього, але перемініться відновою вашого розуму, щоб пізнати вам, що то є воля Божа, добро, приємність та досконалість.
अब और आगे इस दुनिया की रीति पर मत चलो बल्कि अपने मनों को नया करके अपने आप को बदल डालो ताकि तुम्हें पता चल जाये कि परमेश्वर तुम्हारे लिए क्या चाहता है। यानी जो उत्तम है, जो उसे भाता है और जो सम्पूर्ण है।
Через дану мені благодать кажу кожному з вас не думати про себе більш, ніж належить думати, але думати скромно, у міру віри, як кожному Бог наділив.
इसलिए उसके अनुग्रह के कारण जो उपहार उसने मुझे दिया है, उसे ध्यान में रखते हुए मैं तुममें से हर एक से कहता हूँ, अपने को यथोचित समझो अर्थात जितना विश्वास उसने तुम्हें दिया है, उसी के अनुसार अपने को समझना चाहिए।
Бо як в однім тілі маємо багато членів, а всі члени мають не однакове діяння,
क्योंकि जैसे हममें से हर एक के शरीर में बहुत से अंग हैं। चाहे सब अंगों का काम एक जैसा नहीं है।
так багато нас є одне тіло в Христі, а зосібна ми один одному члени.
हम अनेक हैं किन्तु मसीह में हम एक देह के रूप में हो जाते हैं। इस प्रकार हर एक अंग हर दूसरे अंग से जुड़ जाता है।
І ми маємо різні дари, згідно з благодаттю, даною нам: коли пророцтво то виконуй його в міру віри,
तो फिर उसके अनुग्रह के अनुसार हमें जो अलग-अलग उपहार मिले हैं, हम उनका प्रयोग करें। यदि किसी को भविष्यवाणी की क्षमता दी गयी है तो वह उसके पास जितना विश्वास है उसके अनुसार भविष्यवाणी करे।
а коли служіння будь на служіння, коли вчитель на навчання,
यदि किसी को सेवा करने का उपहार मिला है तो अपने आप को सेवा के लिये अर्पित करे, यदि किसी को उपदेश देने का काम मिला है तो उसे अपने आप को प्रचार में लगाना चाहिए।
коли втішитель на потішання, хто подає у простоті, хто головує то з пильністю, хто милосердствує то з привітністю!
यदि कोई सलाह देने को है तो उसे सलाह देनी चाहिए। यदि किसी को दान देने का उपहार मिला है तो उसे मुक्त भाव से दान देना चाहिए। यदि किसी को अगुआई करने का उपहार मिलता है तो वह लगन के साथ अगुआई करे, जिसे दया दिखाने को मिली है, वह प्रसन्नता से दया करे।
Любов нехай буде нелицемірна; ненавидьте зло та туліться до доброго!
तुम्हारा प्रेम सच्चा हो। बुराई से घृणा करो। नेकी से जुड़ो।
Любіть один одного братньою любов'ю; випереджайте один одного пошаною!
भाई चारे के साथ एक दूसरे के प्रति समर्पित रहो। आपस में एक दूसरे को आदर के साथ अपने से अधिक महत्व दो।
У ревності не лінуйтеся, духом палайте, служіть Господеві,
उत्साही बनो, आलसी नहीं, आत्मा के तेज से चमको। प्रभु की सेवा करो।
тіштесь надією, утиски терпіть, перебувайте в молитві,
अपनी आशा में प्रसन्न रहो। विपत्ति में धीरज धरो। निरन्तर प्रार्थना करते रहो।
беріть уділ у потребах святих, будьте гостинні до чужинців!
परमेश्वर के लोगों की आवश्यकताओं में हाथ बटाओ। अतिथि सत्कार के अवसर ढूँढते रहो।
Благословляйте тих, хто вас переслідує; благословляйте, а не проклинайте!
जो तुम्हें सताते हैं उन्हें आशीर्वाद दो। उन्हें शाप मत दो, आशीर्वाद दो।
Тіштеся з тими, хто тішиться, і плачте з отими, хто плаче!
जो प्रसन्न हैं उनके साथ प्रसन्न रहो। जो दुःखी है, उनके दुःख में दुःखी होओ।
Думайте між собою однаково; не величайтеся, але наслідуйте слухняних; не вважайте за мудрих себе!
मेलमिलाप से रहो। अभिमान मत करो बल्कि दीनों की संगति करो। अपने को बुद्धिमान मत समझो।
Не платіть нікому злом за зло, дбайте про добре перед усіма людьми!
बुराई का बदला बुराई से किसी को मत दो। सभी लोगों की आँखों में जो अच्छा हो उसे ही करने की सोचो।
Коли можливо, якщо це залежить від вас, живіть у мирі зо всіма людьми!
जहाँ तक बन पड़े सब मनुष्यों के साथ शान्ति से रहो।
Не мстіться самі, улюблені, але дайте місце гніву Божому, бо написано: Мені помста належить, Я відплачу, говорить Господь.
किसी से अपने आप बदला मत लो। मेरे मित्रों, बल्कि इसे परमेश्वर के क्रोध पर छोड़ दो क्योंकि शास्त्र में लिखा है: “प्रभु ने कहा है बदला लेना मेरा काम है। प्रतिदान मैं दूँगा।” []
Отож, як твій ворог голодний, нагодуй його; як він прагне, напій його, бо, роблячи це, ти згортаєш розпалене вугілля йому на голову.
बल्कि तू तो “यदि तेरा शत्रु भूखा है तो उसे भोजन करा। यदि वह प्यासा है तो उसे पीने को दे। क्योंकि यदि तू ऐसा करता है तो वह तुझसे शर्मिन्दा होगा।” नीति. 25:21-22
Не будь переможений злом, але перемагай зло добром!
बुराई से मत हार बल्कि अपनी नेकी से बुराई को हरा दे।