Job 26

Da tok Job til orde og sa:
तब अय्यूब ने कहा:
Hvor du har hjulpet den avmektige, støttet den kraftløse arm!
“हे बिल्दद, सोपर और एलीपज जो लोग दुर्बल हैं तुम सचमुच उनको सहारा दे सकते हो। अरे हाँ! तुमने दुर्बल बाँहों को फिर से शक्तिशाली बनाया है।
Hvor du har gitt den uvise råd, og hvilket overmål av visdom du har lagt for dagen!
हाँ, तुमने निर्बुद्धि को अद्भुत सम्मत्ति दी है। कैसा महाज्ञान तुमने दिखाया है!
Hvem har du fremført dine ord for, og hvis ånd har talt gjennem dig?
इन बातों को कहने में किसने तुम्हारी सहायता की? किसकी आत्मा ने तुम को प्रेरणा दी?
Dødsrikets skygger skjelver, vannenes dyp og de som bor i dem.
“जो लोग मर गये है उनकी आत्मायें धरती के नीचे जल में भय से प्रकंपित हैं।
Dødsriket ligger åpent for ham og avgrunnen uten dekke.
मृत्यु का स्थान परमेश्वर की आँखों के सामने खुला है, परमेश्वर के आगे विनाश का स्थान ढका नहीं है।
Han breder Norden ut over det øde rum, han henger jorden på intet.
उत्तर के नभ को परमेश्वर फैलाता है। परमेश्वर ने व्योम के रिक्त पर अधर में धरती लटकायी है।
Han binder vannene sammen i sine skyer, og skyene brister ikke under dem.
परमेश्वर बादलों को जल से भरता है, किन्तु जल के प्रभार से परमेश्वर बादलों को फटने नहीं देता है।
Han lukker for sin trone, breder sine skyer over den.
परमेश्वर पूरे चन्द्रमा को ढकता है, परमेश्वर चाँद पर निज बादल फैलाता है और उसको ढक देता है।
En grense har han dradd i en ring over vannene, der hvor lyset grenser til mørket.
परमेश्वर क्षितिज को रचता है प्रकाश और अन्धकार की सीमा रेखा के रूप में समुद्र पर।
Himmelens støtter skjelver, og de forferdes for hans trusel.
जब परमेश्वर डाँटता है तो वे नीवें जिन पर आकाश टिका है भय से काँपने लगती है।
Ved sin kraft oprører han havet, og ved sin forstand knuser han Rahab.
परमेश्वर की शक्ति सागर को शांत कर देती है। परमेश्वर की बुद्धि ने राहब (सागर के दैत्य) को नष्ट किया।
Ved hans ånde blir himmelen klar; hans hånd gjennemborer den lettfarende drage.
परमेश्वर का श्वास नभ को साफ कर देता है। परमेश्वर के हाथ ने उस साँप को मार दिया जिसमें भाग जाने का यत्न किया था।
Se, dette er bare utkantene av hans verk; hvor svak er lyden av det ord vi hører! Men hans veldes torden - hvem forstår den?
ये तो परमेश्वर के आश्चर्यकर्मों की थोड़ी सी बातें हैं। बस हम थोड़ा सा परमेश्वर के हल्की—ध्वनि भरे स्वर को सुनते हैं। किन्तु सचमुच कोई व्यक्ति परमेश्वर के शक्ति के गर्जन को नहीं समझ सकता है।”