Psalms 115

לא לנו יהוה לא לנו כי לשמך תן כבוד על חסדך על אמתך׃
यहोवा! हमको कोई गौरव ग्रहण नहीं करना चाहिये। गौरव तो तेरा है। तेरे प्रेम और निष्ठा के कारण गौरव तेरा है।
למה יאמרו הגוים איה נא אלהיהם׃
राष्ट्रों को क्यों अचरज हो कि हमारा परमेश्वर कहाँ है?
ואלהינו בשמים כל אשר חפץ עשה׃
परमेश्वर स्वर्ग में है। जो कुछ वह चाहता है वही करता रहता है।
עצביהם כסף וזהב מעשה ידי אדם׃
उन जातियों के “देवता” बस केवल पुतले हैं जो सोने चाँदी के बने है। वह बस केवल पुतले हैं जो किसी मानव ने बनाये।
פה להם ולא ידברו עינים להם ולא יראו׃
उन पुतलों के मुख है, पर वे बोल नहीं पाते। उनकी आँखे हैं, पर वे देख नहीं पाते।
אזנים להם ולא ישמעו אף להם ולא יריחון׃
उनके कान हैं, पर वे सुन नहीं सकते। उनकी पास नाक है, किन्तु वे सूँघ नहीं पाते।
ידיהם ולא ימישון רגליהם ולא יהלכו לא יהגו בגרונם׃
उनके हाथ हैं, पर वे किसी वस्तु को छू नहीं सकते, उनके पास पैर हैं, पर वे चल नहीं सकते। उनके कंठो से स्वर फूटते नहीं हैं।
כמוהם יהיו עשיהם כל אשר בטח בהם׃
जो व्यक्ति इस पुतले को रखते और उनमें विश्वास रखते हैं बिल्कुल इन पुतलों से बन जायेंगे!
ישראל בטח ביהוה עזרם ומגנם הוא׃
ओ इस्राएल के लोगों, यहोवा में भरोसा रखो! यहोवा इस्राएल को सहायता देता है और उसकी रक्षा करता है
בית אהרן בטחו ביהוה עזרם ומגנם הוא׃
ओ हारुन के घराने, यहोवा में भरोसा रखो! हारुन के घराने को यहोवा सहारा देता है, और उसकी रक्षा करता है।
יראי יהוה בטחו ביהוה עזרם ומגנם הוא׃
यहोवा की अनुयायिओं, यहोवा में भरोसा रखे! यहोवा सहारा देता है और अपने अनुयायिओं की रक्षा करता है।
יהוה זכרנו יברך יברך את בית ישראל יברך את בית אהרן׃
यहोवा हमें याद रखता है। यहोवा हमें वरदान देगा, यहोवा इस्राएल को धन्य करेगा। यहोवा हारून के घराने को धन्य करेगा।
יברך יראי יהוה הקטנים עם הגדלים׃
यहोवा अपने अनुयायिओं को, बड़ोंको और छोटों को धन्य करेगा।
יסף יהוה עליכם עליכם ועל בניכם׃
मुझे आशा है यहोवा तुम्हारी बढ़ोतरी करेगा और मुझे आशा है, वह तुम्हारी संतानों को भी अधिकाधिक देगा।
ברוכים אתם ליהוה עשה שמים וארץ׃
यहोवा तुझको वरदान दिया करता है! यहोवा ने ही स्वर्ग और धरती बनाये हैं!
השמים שמים ליהוה והארץ נתן לבני אדם׃
स्वर्ग यहोवा का है। किन्तु धरती उसने मनुष्यों को दे दिया।
לא המתים יהללו יה ולא כל ירדי דומה׃
मरे हुए लोग यहोवा का गुण नहीं गाते। कब्र में पड़े लोग यहोवा का गुणगान नहीं करते।
ואנחנו נברך יה מעתה ועד עולם הללו יה׃
किन्तु हम यहोवा का धन्यवाद करते हैं, और हम उसका धन्यवाद सदा सदा करेंगे! यहोवा के गुण गाओ!