Ephesians 1

Paulus, Kristi Jesu Apostel ved Guds Villie, til de hellige, som ere i Efesus og ere troende i Kristus Jesus:
पौलुस की ओर से, जो परमेश्वर की इच्छा से यीशु मसीह का एक प्रेरित है, इफिसुस के रहने वाले संत जनों और मसीह यीशु में विश्वास रखने वालों के नाम:
Nåde være med eder og Fred fra Gud vor Fader og den Herre Jesus Kristus!
तुम्हें हमारे परम पिता परमेश्वर और यीशु मसीह की ओर से अनुग्रह तथा शांति मिले।
Lovet være Gud og vor Herres Jesu Kristi Fader, som har velsignet os med al åndelig Velsignelse i det himmelske i Kristus,
हमारे प्रभु यीशु मसीह का पिता और परमेश्वर धन्य हो। उसने हमें मसीह के रूप में स्वर्ग के क्षेत्र में हर तरह के आशीर्वाद दिये हैं।
ligesom han har udvalgt os i ham før Verdens Grundlæggelse til at være hellige og ulastelige for hans Åsyn,
संसार की रचना से पहले ही परमेश्वर ने हमें, जो मसीह में स्थित हैं, अपने सामने पवित्र और निर्दोष बनने कि लिये चुना। हमारे प्रति उसका जो प्रेम है उसी के कारण उसने यीशु मसीह के द्वारा हमें अपने बेटों के रूप में स्वीकार किये जाने के लिए नियुक्त किया। यही उसकी इच्छा थी और यही प्रयोजन भी था।
idet han i Kærlighed forudbestemte os til Sønneudkårelse hos sig ved Jesus Kristus, efter sin Villies Velbehag,
संसार की रचना से पहले ही परमेश्वर ने हमें, जो मसीह में स्थित हैं, अपने सामने पवित्र और निर्दोष बनने कि लिये चुना। हमारे प्रति उसका जो प्रेम है उसी के कारण उसने यीशु मसीह के द्वारा हमें अपने बेटों के रूप में स्वीकार किये जाने के लिए नियुक्त किया। यही उसकी इच्छा थी और यही प्रयोजन भी था।
til Pris for sin Nådes Herlighed, som han benådede os med i den elskede,
उसने ऐसा इसलिए किया कि वह अपनी महिमाय अनुग्रह के कारण स्वयं को प्रशंसित करे। उसने इसे हमें, जो उसके प्रिय पुत्र में स्थित हैं मुक्त भाव से प्रदान किया।
i hvem vi have Forløsningen ved hans Blod, Syndernes Forladelse, efter hans Nådes Rigdom,
उसकी बलिदानी मृत्यु के द्वारा अब हम अपने पापों से छुटकारे का आनन्द ले रहे हैं। उसके सम्पन्न अनुग्रह के कारण हमें हमारे पापों की क्षमा मिलती है। अपने उसी प्रेम के अनुसार जिसे वह मसीह के द्वारा हम पर प्रकट करना चाहता था।
som han rigelig tildelte os i al Visdom og Forstand,
उसने हमें अपनी इच्छा के रहस्य को बताया है।
idet han kundgjorde os sin Villies Hemmelighed, efter sin velbehagelige Beslutning, som han havde fattet hos sig selv,
जैसा कि मसीह के द्वारा वह हमें दिखाना चाहता था।
for at oprette en Husholdning i Tidernes Fylde, nemlig at sammenfatte sig alt i Kristus, det, som er i Himlene, og det, som er på Jorden, i ham,
परमेश्वर की यह योजना थी कि उचित समय आने पर स्वर्ग की और पृथ्वी पर की सभी वस्तुओं को मसीह में एकत्र करे।
i hvem vi også have fået Arvelodden, forud bestemte efter hans Forsæt, der virker alt efter sin Villies Råd,
सब बातें योजना और परमेश्वर के निर्णय के अनुसार की जाती हैं। और परमेश्वर ने अपने निजी प्रयोजन के कारण ही हमें उसी मसीह में संत बनने के लिये चुना है। यह उसके अनुसार ही हुआ जिसे परमेश्वर ने अनादिकाल से सुनिश्चित कर रखा था।
for at vi skulde være til Pris for hans Herlighed, vi, som forud havde håbet på Kristus,
ताकि हम उसकी महिमा की प्रशंसा के कारण बन सकें। हम, यानी जिन्होंने अपनी सभी आशाएँ मसीह पर केन्द्रित कर दी हैं।
i hvem også I, da I hørte Sandhedens Ord, Evangeliet om eders Frelse, i hvem I også, da I bleve troende, bleve beseglede med Forjættelsens hellige Ånd,
जब तुमने उस सत्य का संदेश सुना जो तुम्हारे उद्धार का सुसमाचार था, और जिस मसीह पर तुमने विश्वास किया था, तो जिस पवित्र आत्मा का वचन दिया था, मसीह के माध्यम से उसकी छाप परमेश्वर के द्वारा तुम लोगों पर भी लगायी गयी।
som er Pant på vor Arv, til Ejendommens Forløsning, til Pris for hans Herlighed.
वह आत्मा हमारे उत्तराधिकार के भाग की जमानत के रूप में उस समय तक के लिये हमें दिया गया है, जब तक कि वह हमें, जो उसके अपने है, पूरी तरह छुटकारा नहीं दे देता। इसके कारण लोग उसकी महिमा की प्रशंसा करेंगे।
derfor har også jeg, efter at have hørt om eders Tro på den Herre Jesus og om eders Kærlighed til alle de hellige,
इसलिए जब से मैंने प्रभु यीशु में तुम्हारे विश्वास और सभी संतों के प्रति तुम्हारे प्रेम के विषय में सुना है,
ikke ophørt at takke for eder, idet jeg ihukommer eder i mine Bønner om,
मैं तुम्हारे लिए परमेश्वर का धन्यवाद निरन्तर कर रहा हूँ। अपनी प्रार्थनाओं में मैं तुम्हारा उल्लेख किया करता हूँ।
at vor Herres Jesu Kristi Gud, Herlighedens Fader, må give eder Visdoms og Åbenbarelses Ånd i Erkendelse af ham,
मैं प्रार्थना किया करता हूँ कि हमारे प्रभु यीशु मसीह का परमेश्वर तुम्हें विवेक और दिव्यदर्शन की ऐसी आत्मा की शक्ति प्रदान करे जिससे तुम उस महिमावान परम पिता को जान सको।
gøre eders Hjertes Øjne oplyste til at kende, hvilket det Håb er, som han kaldte eder til, hvilken hans Arvs Herligheds Rigdom er iblandt de hellige,
मेरी विनती है कि तुम्हारे हृदय की आँखें खुल जायें और तुम प्रकाश का दर्शन कर सको ताकि तुम्हें पता चल जाये कि वह आशा क्या है जिसके लिये तुम्हें उसने बुलाया है। और जिस उत्तराधिकार को वह अपने सभी लोगों को देगा, वह कितना अद्भुत और सम्पन्न है।
og hvilken hans Krafts overvættes Storhed er over for os, som tro, alt efter hans Styrkes vældige Virkekraft,
तथा हम विश्वासियों के लिए उसकी शक्ति अतुलनीय रूप से कितनी महान है। यह शक्ति अपनी महान शक्ति के उस प्रयोग के समान है,
som han udviste på Kristus, da han oprejste ham fra de døde og satte ham ved sin højre Hånd i det himmelske,
जिसे उसने मसीह में तब काम में लिया था जब मरे हुओं में से उसे फिर से जिला कर स्वर्ग के क्षेत्र में अपनी दाहिनी ओर बिठाकर
langt over al Magt og Myndighed og Kraft og Herredom og hvert Navn, som nævnes,ikke alene i denne Verden, men også i den kommende,
सभी शासकों, अधिकारियों, सामर्थ्यों और प्रभुताओं तथा हर किसी ऐसी शक्तिशाली पदवी के ऊपर स्थापित किया था, जिसे न केवल इस युग में बल्कि आने वाले युग में भी किसी को दिया जा सकता है।
og lagde alt under hans Fødder, og ham gav han som Hoved over alting til Menigheden,
परमेश्वर ने सब कुछ को मसीह के चरणों के नीचे कर दिया और उसी ने मसीह को कलीसिया का सर्वोच्च शिरोमणि बनाया।
der er hans Legeme, fyldt af ham, som fylder alt i alle.
कलीसिया मसीह की देह है और सब विधियों से सब कुछ को उसकी पूर्णता ही परिपूर्ण करती है।