Psalms 71

До Тебе вдаюся я, Господи, хай же не буду повік засоромлений!
हे यहोवा, मुझको तेरा भरोसा है, इसलिए मैं कभी निराश नहीं होऊँगा।
визволь мене через правду Свою, і звільни мене, нахили Своє ухо до мене, й спаси мене,
अपनी नेकी से तू मुझको बचायेगा। तू मुझको छुड़ा लेगा। मेरी सुन। मेरा उद्धार कर।
стань для мене за скелю мешкальну, куди міг би я завжди ховатись! Ти наказав рятувати мене, бо Ти скеля моя та твердиня моя!
तू मेरा गढ़ बन। सुरक्षा के लिए ऐसा गढ़ जिसमें मैं दौड़ जाऊँ। मेरी सुरक्षा के लिए तू आदेश दे, क्योंकि तू ही तो मेरी चट्टान है; मेरा शरणस्थल है।
Боже мій, визволь мене від руки беззаконного, від руки того, хто кривдить та гнобить мене,
मेरे परमेश्वर, तू मुझको दुष्ट जनों से बचा ले। तू मुझको क्रूरों कुटिल जनों से छुड़ा ले।
Ти бо, Владико, надія моя, Господи, Ти охорона моя від юнацького віку мого!
मेरे स्वामी, तू मेरी आशा है। मैं अपने बचपन से ही तेरे भरोसे हूँ।
На Тебе оперся я був від народження, від утроби моєї матері Ти охорона моя, в Тобі моя слава постійно!
जब मैं अपनी माता के गर्भ में था, तभी से तेरे भरोसे था। जिस दिन से मैंने जन्म धारण किया, मैं तेरे भरोसे हूँ। मैं तेरी प्रर्थना सदा करता हूँ।
Я став багатьом, як дивовище, та Ти сильна моя охорона!
मैं दूसरे लोगों के लिए एक उदाहरण रहा हूँ। क्योंकि तू मेरा शक्ति स्रोत रहा है।
Уста мої повні Твоєї хвали, увесь день Твоєї величности!
उन अद्भुत कर्मो को सदा गाता रहा हूँ, जिनको तू करता है।
Не кидай мене на час старости, коли зменшиться сила моя, не лиши Ти мене,
केवल इस कारण की मैं बूढ़ा हो गया हूँ मुझे निकाल कर मत फेंक। मैं कमजोर हो गया हूँ मुझे मत छोड़।
бо мої вороги проти мене змовляються, а ті, що чатують на душу мою нараджаються разом,
सचमुच, मेरे शत्रुओं ने मेरे विरूद्ध कुचक्र रच डाले हैं। सचमुच वे सब इकटठे हो गये हैं, और उनकी योजना मुझको मार डालने की है।
говорячи: Бог покинув його, доганяйте й хапайте його, бо нема, хто б його врятував!...
मेरे शत्रु कहते हैं, “परमेश्वर, ने उसको त्याग दिया है। जा, उसको पकड़ ला! कोई भी व्यक्ति उसे सहायता न देगा।”
Не віддалюйся, Боже, від мене, Боже мій поспішися ж на поміч мені!
हे परमेश्वर, तू मुझको मत बिसरा! हे परमेश्वर, जल्दी कर! मुझको सहारा दे!
Нехай посоромляться, хай позникають усі, хто ненавидить душу мою, бодай зодяглися в наругу та в сором усі, хто прагне для мене лихого!
मेरे शत्रुओं को तू पूरी तरह से पराजित कर दे! तू उनका नाश कर दे! मुझे कष्ट देने का वे यत्न कर रहे हैं। वे लज्जा अनुभव करें ओर अपमान भोगें।
А я буду постійно надіятись, і славу Твою над усе я помножу!
फिर मैं तो तेरे ही भरोसे, सदा रहूँगा। और तेरे गुण मैं अधिक और अधिक गाऊँगा।
Уста мої оповідатимуть правду Твою, про спасіння Твоє увесь день, бо числа їх не знаю,
सभी लोगों से, मैं तेरा बखान करूंगा कि तू कितना उत्तम है। उस समय की बातें मैं उनको बताऊँगा, जब तूने ऐसे मुझको एक नहीं अनगिनित अवसर पर बचाया था।
буду славити вчинки великі всевладного Господа, згадаю про правду Твою, єдино Твою!
हे यहोवा, मेरे स्वामी। मैं तेरी महानता का वर्णन करूँगा। बस केवल मैं तेरी और तेरी ही अच्छाई की चर्चा करूँगा।
Боже, навчав Ти мене від юнацтва мого, і аж дотепер я звіщаю про чуда Твої.
हे परमेश्वर, तूने मुझको बचपन से ही शिक्षा दी। मैं आज तक बखानता रहा हूँ, उन अद्भुत कर्मो को जिनको तू करता है!
А Ти, Боже, не кидай мене аж до старости та сивини, поки я не звіщу про рамено Твоє поколінню, і кожному, хто тільки прийде про чини великі Твої!
मैं अब बूढा हो गया हूँ और मेरे केश श्वेत है। किन्तु मैं जानता हूँ कि तू मुझको नहीं तजेगा। हर नयी पीढ़ी से, मैं तेरी शक्ति का और तेरी महानता का वर्णन करूँगा।
Бо Твоя справедливість, о Боже, сягає аж до високости, Боже, що речі великі вчинив, хто рівний Тобі?
हे परमेश्वर, तेरी धार्मिकता आकाशों से ऊँची है। हे परमेश्वर, तेरे समान अन्य कोई नहीं। तूने अदभुत आश्चर्यपूर्ण काम किये हैं।
Ти мені показав був великі та люті нещастя, та знов Ти оживиш мене, і з безодень землі мене знову Ти витягнеш,
तूने मुझे बुरे समय और कष्ट देखने दिये। किन्तु तूने ही मुझे उन सब से बचा लिया और जीवित रखा है। इसका कोई अर्थ नहीं, मैं कितना ही गहरा डूबा तूने मुझको मेरे संकटों से उबार लिया।
Ти збільшиш величність мою, і знову потішиш мене!
तू ऐसे काम करने की मुझको सहायता दे जो पहले से भी बड़े हो। मुझको सुख चैन देता रह।
А я буду на арфі хвалити Тебе, Твою правду, мій Боже, із гуслами буду співати Тобі, Святий Ти ізраїлів!
वीणा के संग, मैं तेरे गुण गाऊँगा। हे मेरे परमेश्वर, मैं यह गाऊँगा कि तुझ पर भरोसा रखा जा सकता है। मैं उसके लिए गीत अपनी सितार पर बजाया करूँगा जो इस्रएल का पवित्र यहोवा है।
Нехай співом радіють уста мої, бо буду співати Тобі я та душа моя, яку Ти врятував!
मेरे प्राणों की तूने रक्षा की है। मेरा मन मगन होगा और अपने होंठों से, मैं प्रशंसा का गीत गाऊँगा।
Шепоче про правду Твою мій язик цілий день, бо посоромлені, бо поганьблені всі, хто шукає лихого для мене!
मेरी जीभ हर घड़ी तेरी धार्मिकता के गीत गाया करेगी। ऐसे वे लोग जो मुझको मारना चाहते हैं, वे पराजित हो जायेंगे और अपमानित होंगे।