Psalms 80

हे इस्राएल के चरवाहे, तू मेरी सुन ले। तूने यूसुफ के भेड़ों (लोगों) की अगुवाई की। तू राजा सा करूब पर विराजता है। हमको निज दर्शन दे।
למנצח אל ששנים עדות לאסף מזמור רעה ישראל האזינה נהג כצאן יוסף ישב הכרובים הופיעה׃
हे इस्राएल के चरवाहे, एप्रैम, बिन्यामीन और मनश्शे के सामने तू अपनी महिमा दिखा, और हमको बचा ले।
לפני אפרים ובנימן ומנשה עוררה את גבורתך ולכה לישעתה לנו׃
हे परमेश्वर, हमको स्वीकार कर। हमको स्वीकार कर और हमारी रक्षा कर!
אלהים השיבנו והאר פניך ונושעה׃
सर्वशक्तिमान परमेश्वर यहोवा, क्या तू सदा के लिये हम पर कुपित रहेगा हमरी प्रार्थनाओं को तू कब सुनेगा
יהוה אלהים צבאות עד מתי עשנת בתפלת עמך׃
अपने भक्तों को तूने बस खाने को आँसू दिये है। तूने अपने भक्तों को पीने के लिये आँसुओं से लबालब प्याले दिये।
האכלתם לחם דמעה ותשקמו בדמעות שליש׃
तूने हमें हमारे पड़ोसियों के लिये कोई ऐसी वस्तु बनने दिया जिस पर वे झगड़ा करे। हमारे शत्रु हमारी हँसी उड़ाते हैं।
תשימנו מדון לשכנינו ואיבינו ילעגו למו׃
हे सर्वशक्तिमान परमेश्वर, फिर हमको स्वीकार कर। हमको स्वीकार कर और हमारी रक्षा कर।
אלהים צבאות השיבנו והאר פניך ונושעה׃
प्रचीन काल में, तूने हमें एक अति महत्वपूर्ण पौधे सा समझा। तू अपनी दाखलता मिस्र से बाहर लाया। तूने दूसरे लोगों को यह धरती छोड़ने को विवश किया और यहाँ तूने अपनी निज दाखलता रोप दी।
גפן ממצרים תסיע תגרש גוים ותטעה׃
तूने दाखलता रोपने को धरती को तैयार किया, उसकी जड़ों को पक्की करने के लिये तूने सहारा दिया और फिर शीघ्र ही दाखलता धरती पर हर कहीं फैल गई।
פנית לפניה ותשרש שרשיה ותמלא ארץ׃
उसने पहाड़ ढक लिया। यहाँ तक कि उसके पतों ने विशाल देवदार वृक्ष को भी ढक लिया।
כסו הרים צלה וענפיה ארזי אל׃
इसकी दाखलताएँ भूमध्य सागर तक फैल गई। इसकी जड़ परात नदी तक फैल गई।
תשלח קצירה עד ים ואל נהר יונקותיה׃
हे परमेश्वर, तूने वे दीवारें क्यों गिरा दी, जो तेरी दाखलता की रक्षा करती थी। अब वह हर कोई जो वहाँ से गुजरता है, वहाँ से अंगूर को तोड़ लेते हैं।
למה פרצת גדריה וארוה כל עברי דרך׃
बनैले सूअर आते हैं, और तेरी दाखलता को रौदते हुए गुजर जाते हैं। जंगली पशु आते हैं, और उसकी पत्तियाँ चर जाते हैं।
יכרסמנה חזיר מיער וזיז שדי ירענה׃
सर्वशक्तिमान परमेश्वर, वापस आ। अपनी दाखलता पर स्वर्ग से नीचे देख, और इसकी रक्षा कर।
אלהים צבאות שוב נא הבט משמים וראה ופקד גפן זאת׃
हे परमेश्वर, अपनी उस दाखलता को देख जिसको तूने स्वयं निज हाथों से रोपा था। इस बच्चे पौधे को देख जिसे तूने बढ़ाया।
וכנה אשר נטעה ימינך ועל בן אמצתה לך׃
तेरी दाखलता को सूखे हुए उपलों सा आग में जलाया गया। तू इससे क्रोधित था और तूने उजाड़ दिया।
שרפה באש כסוחה מגערת פניך יאבדו׃
हे परमेश्वर, तू अपना हाथ उस पुत्र पर रख जो तेरे दाहिनी ओर खड़ा है। उस पुत्र पर हाथ रख जिसे तूने उठाया।
תהי ידך על איש ימינך על בן אדם אמצת לך׃
फिर वह कभी तुझको नहीं त्यागेगा। तू उसको जीवित रख, और वह तेरे नाम की आराधना करेगा।
ולא נסוג ממך תחינו ובשמך נקרא׃
सर्वशक्तिमान यहोवा परमेश्वर, हमारे पास लौट आ हमको अपना ले, और हमारी रक्षा कर।
יהוה אלהים צבאות השיבנו האר פניך ונושעה׃