Luke 6

अब ऐसा हुआ कि सब्त के एक दिन यीशु जब अनाज के कुछ खेतों से जा रहा था तो उसके शिष्य अनाज की बालों को तोड़ते, हथेलियों पर मसलते उन्हें खाते जा रहे थे।
Jedne je subote prolazio kroz usjeve. Učenici su njegovi trgali klasje, trli ga rukama i jeli.
तभी कुछ फरीसियों ने कहा, “जिसका सब्त के दिन किया जाना उचित नहीं है, उसे तुम लोग क्यों कर रहे हो?”
A neki farizeji rekoše: "Zašto činite što subotom nije dopušteno?"
उत्तर देते हुए यीशु ने उनसे पूछा, “क्या तुमने नहीं पढ़ा जब दाऊद और उसके साथी भूखे थे, तब दाऊद ने क्या किया था?
Odgovori im Isus: "Zar niste čitali što učini David kad ogladnje on i njegovi pratioci?
क्या तुमने नहीं पढ़ा कि उसने परमेश्वर के घर में घुस कर, परमेश्वर को अर्पित रोटियाँ उठा कर खा ली थीं और उन्हें भी दी थीं, जो उसके साथ थे? जबकि याजकों को छोड़कर उनका खाना किसी के लिये भी उचित नहीं?”
Kako uđe u Dom Božji, uze, pojede i svojim pratiocima dade prinesene kruhove kojih ne smije jesti nitko, nego samo svećenici?"
उसने आगे कहा, “मनुष्य का पुत्र सब्त के दिन का भी प्रभु है।”
I govoraše im: "Sin Čovječji gospodar je subote!"
दूसरे सब्त के दिन ऐसा हुआ कि वह यहूदी आराधनालय में जाकर उपदेश देने लगा। वहीं एक ऐसा व्यक्ति था जिसका दाहिना हाथ मुरझाया हुआ था।
Druge subote uđe u sinagogu i stane naučavati. Bio je ondje čovjek kome desnica bijaše usahla.
वहीं यहूदी धर्मशास्त्रि और फ़रीसी यह देखने की ताक में थे कि वह सब्त के दिन किसी को चंगा करता है कि नहीं। ताकि वे उस पर दोष लगाने का कोई कारण पा सकें।
Pismoznanci i farizeji vrebahu na nj da li subotom liječi kako bi našli u čemu da ga optuže.
वह उनके विचारों को जानता था, सो उसने उस मुरझाये हाथ वाले व्यक्ति से कहा, “उठ और सब के सामने खड़ा हो जा।” वह उठा और वहाँ खड़ा हो गया।
A on je znao njihove namjere pa reče čovjeku s usahlom rukom: "Ustani i stani na sredinu!" On usta i stade.
तब यीशु ने लोगों से कहा, “मैं तुमसे पूछता हूँ सब्त के दिन किसी का भला करना उचित है या किसी को हानि पहुँचाना, किसी का जीवन बचाना उचित है या किसी का जीवन नष्ट करना?”
A Isus im reče: "Pitam ja vas: je li subotom dopušteno činiti dobro ili činiti zlo? Život spasiti ili upropastiti?"
यीशु ने चारों ओर उन सब पर दृष्टि डाली और फिर उससे कहा, “अपना हाथ सीधा फैला।” उसने वैसा ही किया और उसका हाथ फिर से अच्छा हो गया।
Sve ih ošinu pogledom pa reče čovjeku: "Ispruži ruku!" On učini tako - i ruka mu zdrava.
किन्तु इस पर आग बबूला होकर वे आपस में विचार करने लगे कि यीशु का क्या किया जाये?
A oni se, izbezumljeni, počnu dogovarati što da poduzmu protiv Isusa.
उन्हीं दिनों ऐसा हुआ कि यीशु प्रार्थना करने के लिये एक पहाड़ पर गया और सारी रात परमेश्वर की प्रार्थना करते हुए बिता दी।
Onih dana iziđe na goru da se pomoli. I provede noć moleći se Bogu.
फिर जब भोर हुई तो उसने अपने अनुयायियों को पास बुलाया। उनमें से उसने बारह को चुना जिन्हें उसने “प्रेरित” नाम दिया:
Kad se razdanilo, dozva k sebi učenike te između njih izabra dvanaestoricu, koje prozva apostolima:
शमौन (जिसे उसने पतरस भी कहा) और उसका भाई अन्द्रियास, याकूब और यूहन्ना, फिलिप्पुस, बरतुलमै,
Šimuna, koga prozva Petrom, i Andriju, brata njegova, i Jakova, i Ivana, i Filipa, i Bartolomeja,
मत्ती, थोमा, हलफ़ई का बेटा याकूब, और शमौन जिलौती;
i Mateja, i Tomu, i Jakova Alfejeva, i Šimuna zvanoga Revnitelj,
याकूब का बेटा यहूदा, और यहूदा इस्करियोती (जो विश्वासघाती बना।)
i Judu Jakovljeva, i Judu Iškariotskoga, koji posta izdajica.
फिर यीशु उनके साथ पहाड़ी से नीचे उतर कर समतल स्थान पर आ खड़ा हुआ। वहीं उसके शिष्यों की भी एक बड़ी भीड़ थी। साथ ही समूचे यहूदिया, यरूशलेम, सूर और सैदा के सागर तट से अनगिनत लोग वहाँ आ इकट्ठे हुए।
Isus siđe s njima i zaustavi se na ravnu. I silno mnoštvo njegovih učenika i silno mnoštvo naroda iz cijele Judeje i Jeruzalema, iz primorja tirskog i sidonskog
वे उसे सुनने और रोगों से छुटकारा पाने वहाँ आये थे। जो दुष्टात्माओं से पीड़ित थे, वे भी वहाँ आकर अच्छे हुए।
nagrnuše da ga slušaju i da ozdrave od svojih bolesti. I ozdravljali su oni koje su mučili nečisti dusi.
समूची भीड़ उसे छू भर लेने के प्रयत्न में थी क्योंकि उसमें से शक्ति निकल रही थी और उन सब को निरोग बना रही थी!
Sve je to mnoštvo tražilo da ga se dotakne jer je snaga izlazila iz njega i sve ozdravljala.
फिर अपने शिष्यों को देखते हुए वह बोला: “धन्य हो तुम जो दीन हो, स्वर्ग का राज्य तुम्हारा है,
On podigne oči prema učenicima i govoraše: "Blago vama, siromasi: vaše je kraljevstvo Božje!
धन्य हो तुम, जो अभी भूखे रहे हो, क्योंकि तुम तृप्त होगे। धन्य हो तुम जो आज आँसू बहा रहे हो, क्योंकि तुम आगे हँसोगे।
Blago vama koji sada gladujete: vi ćete se nasititi! Blago vama koji sada plačete: vi ćete se smijati!
“धन्य हो तुम, जब मनुष्य के पुत्र के कारण लोग तुमसे घृणा करें, और तुमको बहिष्कृत करें, और तुम्हारी निन्दा करें, तुम्हारा नाम बुरा समझकर काट दें।
Blago vama kad vas zamrze ljudi i kad vas izopće i pogrde te izbace ime vaše kao zločinačko zbog Sina Čovječjega!
उस दिन तुम आनन्दित होकर उछलना-कूदना, क्योंकि स्वर्ग में तुम्हारे लिए बड़ा प्रतिफल है, उनके पूर्वजों ने भी भविष्यवक्ताओं के साथ ऐसा ही किया था।
Radujte se u dan onaj i poskakujte: evo, plaća vaša velika je na nebu. Ta jednako su činili prorocima oci njihovi!"
“तुमको धिक्कार है, ओ धनिक जन, क्योंकि तुमको पूरा सुख चैन मिल रहा है।
"Ali jao vama, bogataši: imate svoju utjehu!
तुम्हें धिक्कार है, जो अब भरपेट हो क्योंकि तुम भूखे रहोगे। तुम्हें धिक्कार है, जो अब हँस रहे हो, क्योंकि तुम शोकित होओगे और रोओगे।
Jao vama koji ste sada siti: gladovat ćete! Jao vama koji se sada smijete: jadikovat ćete i plakati!
“तुम्हे धिक्कार है, जब तुम्हारी प्रशंसा हो क्योंकि उनके पूर्वजों ने भी झूठे नबियों के साथ ऐसा व्यवहार किया।
Jao vama kad vas svi budu hvalili! Ta tako su činili lažnim prorocima oci njihovi."
“ओ सुनने वालो! मैं तुमसे कहता हूँ अपने शत्रु से भी प्रेम करो। जो तुमसे घृणा करते हैं, उनके साथ भी भलाई करो।
"Nego, velim vama koji slušate: Ljubite svoje neprijatelje, dobro činite svojim mrziteljima,
उन्हें भी आशीर्वाद दो, जो तुम्हें शाप देते हैं। उनके लिए भी प्रार्थना करो जो तुम्हारे साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते।
blagoslivljajte one koji vas proklinju, molite za one koji vas zlostavljaju."
यदि कोई तुम्हारे गाल पर थप्पड़ मारे तो दूसरा गाल भी उसके आगे कर दो। यदि कोई तुम्हारा कोट ले ले तो उसे अपना कुर्ता भी ले लेने दो।
"Onomu tko te udari po jednom obrazu pruži i drugi, i onomu tko ti otima gornju haljinu ne krati ni donje.
जो कोई तुमसे माँगे, उसे दो। यदि कोई तुम्हारा कुछ रख ले तो उससे वापस मत माँगो।
Svakomu tko od tebe ište daji, a od onoga tko tvoje otima ne potražuj."
तुम अपने लिये जैसा व्यवहार दूसरों से चाहते हो, तुम्हें दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिये।
"I kako želite da ljudi vama čine, tako činite i vi njima."
“यदि तुम बस उन्हीं को प्यार करते हो, जो तुम्हें प्यार करते हैं, तो इसमें तुम्हारी क्या बड़ाई? क्योंकि अपने से प्रेम करने वालों से तो पापी तक भी प्रेम करते हैं।
"Ako ljubite one koji vas ljube, kakvo li vam uzdarje? Ta i grešnici ljube ljubitelje svoje.
यदि तुम बस उन्हीं का भला करो, जो तुम्हारा भला करते हैं, तो तुम्हारी क्या बड़ाई? ऐसा तो पापी तक करते हैं।
Jednako tako, ako dobro činite svojim dobročiniteljima, kakvo li vam uzdarje? I grešnici to isto čine.
यदि तुम केवल उन्हीं को उधार देते हो, जिनसे तुम्हें वापस मिल जाने की आशा है, तो तुम्हारी क्या बड़ाई? ऐसे तो पापी भी पापियों को देते हैं कि उन्हें उनकी पूरी रकम वापस मिल जाये।
Ako pozajmljujete samo onima od kojih se nadate dobiti, kakvo li vam uzdarje? I grešnici grešnicima pozajmljuju da im se jednako vrati."
“बल्कि अपने शत्रु को भी प्यार करो, उनके साथ भलाई करो। कुछ भी लौट आने की आशा छोड़ कर उधार दो। इस प्रकार तुम्हारा प्रतिफल महान होगा और तुम परम परमेश्वर की संतान बनोगे क्योंकि परमेश्वर अकृतज्ञों और दुष्ट लोगों पर भी दया करता है।
"Nego, ljubite neprijatelje svoje. Činite dobro i pozajmljujte ne nadajuć se odatle ničemu. I bit će vam plaća velika, i bit ćete sinovi Svevišnjega jer je on dobrostiv i prema nezahvalnicima i prema opakima."
जैसे तुम्हारा परम पिता दयालु है, वैसे ही तुम भी दयालु बनो।
"Budite milosrdni kao što je Otac vaš milosrdan."
“किसी को दोषी मत कहो तो तुम्हें भी दोषी नहीं कहा जायेगा। किसी का खंडन मत करो तो तुम्हारा भी खंडन नहीं किया जायेगा। क्षमा करो, तुम्हें भी क्षमा मिलेगी।
"Ne sudite i nećete biti suđeni. Ne osuđujte i nećete biti osuđeni. Praštajte i oprostit će vam se.
दूसरों को दो, तुम्हे भी दिया जायेगा। वे पूरा नाप दबा-दबा कर और हिला-हिला कर बाहर निकलता हुआ तुम्हारी झोली में उडेंलेंगे क्योंकि जिस नाप से तुम दूसरों को नापते हो, उसी से तुम्हें भी नापा जायेगा।”
Dajite i dat će vam se: mjera dobra, nabijena, natresena, preobilna dat će se u krilo vaše jer mjerom kojom mjerite vama će se zauzvrat mjeriti."
उसने उनसे एक दृष्टान्त कहा, “क्या कोई अन्धा किसी दूसरे अन्धे को राह दिखा सकता है? क्या वे दोनों ही किसी गढ़े में नहीं जा गिरेंगे?
A kaza im i prispodobu: "Može li slijepac slijepca voditi? Neće li obojica u jamu upasti?
कोई भी विद्यार्थी अपने पढ़ाने वाले से बड़ा नहीं हो सकता, किन्तु जब कोई व्यक्ति पूरी तरह कुशल हो जाता है तो वह अपने गुरु के समान बन जाता है।
Nije učenik nad učiteljem. Pa i tko je posve doučen, bit će samo kao njegov učitelj."
“तू अपने भाई की आँख में कोई तिनके को क्यों देखता है और अपनी आँख का लट्ठा भी तुझे नहीं सूझता?
"Što gledaš trun u oku brata svojega, a brvna u oku svome ne opažaš?
सो अपने भाई से तू कैसे कह सकता है: ‘बंधु, तू अपनी आँख का तिनका मुझे निकालने दे।’ जब तू अपनी आँख के लट्ठे तक को नहीं देखता! अरे कपटी, पहले अपनी आँख का लट्ठा दूर कर, तब तुझे अपने भाई की आँख का तिनका बाहर निकालने के लिये दिखाई दे पायेगा।
Kako možeš kazati bratu svomu: 'Brate, de da izvadim trun koji ti je u oku', a sam u svom oku brvna ne vidiš? Licemjere! Izvadi najprije brvno iz oka svoga pa ćeš onda dobro vidjeti izvaditi trun što je u oku bratovu."
“कोई भी ऐसा उत्तम पेड़ नहीं है जिस पर बुरा फल लगता हो। न ही कोई ऐसा बुरा पेड़ है, जिस पर उत्तम फल लगता हो।
"Nema dobra stabla koje bi rađalo nevaljalim plodom niti stabla nevaljala koje bi rađalo dobrim plodom.
हर पेड़ अपने फल से ही जाना जाता है। लोग कँटीली झाड़ी से अंजीर नहीं बटोरते। न ही किसी झड़बेरी से लोग अंगूर उतारते हैं।
Ta svako se stablo po svom plodu poznaje. S trnja se ne beru smokve niti se s gloga grožđe trga."
एक अच्छा मनुष्य उसके मन में अच्छाइयों का जो खजाना है, उसी से अच्छी बातें उपजाता है। और एक बुरा मनुष्य, जो उसके मन में बुराई है, उसी से बुराई पैदा करता है। क्योंकि एक मनुष्य मुँह से वही बोलता है, जो उसके हृदय से उफन कर बाहर आता है।
"Dobar čovjek iz dobra blaga srca svojega iznosi dobro, a zao iz zla iznosi zlo. Ta iz obilja srca usta mu govore."
“तुम मुझे ‘प्रभु, प्रभु’ क्यों कहते हो और जो मैं कहता हूँ, उस पर नहीं चलते?
"Što me zovete 'Gospodine, Gospodine!', a ne činite što zapovijedam?
हर कोई जो मेरे पास आता है और मेरा उपदेश सुनता है और उस का आचरण करता है, वह किस प्रकार का होता है, मैं तुम्हें बताऊँगा।
Tko god dolazi k meni te sluša moje riječi i vrši ih, pokazat ću vam kome je sličan:
वह उस व्यक्ति के समान है जो मकान बना रहा है। उसने गहरी खुदाई की और चट्टान पर नींव डाली। फिर जब बाढ़ आयी और जल की धाराएं उस मकान से टकराईं तो यह उसे हिला तक न सकीं, क्योंकि वह बहुत अच्छी तरह बना हुआ था।
sličan je čovjeku koji gradi kuću pa iskopa u dubinu i postavi temelj na kamen. A kad bude poplava, nahrupi bujica na tu kuću, ali je ne može uzdrmati jer je dobro sagrađena.
“किन्तु जो मेरा उपदेश सुनता है और उस पर चलता नहीं, वह उस व्यक्ति के समान है जिसने बिना नींव की धरती पर मकान बनाया। जल की धाराएं उससे टकराईं और वह तुरन्त ढह गया और पूरी तरह तहस-नहस हो गया।”
A koji čuje i ne izvrši, sličan je čovjeku koji sagradi kuću na tlu bez temelja; nahrupi na nju bujica i umah se sruši te bude od te kuće razvalina velika."