Psalms 41

למנצח מזמור לדוד אשרי משכיל אל דל ביום רעה ימלטהו יהוה׃
दीन का सहायक बहुत पायेगा। ऐसे मनुष्य पर जब विपत्ति आती है, तब यहोवा उस को बचा लेगा।
יהוה ישמרהו ויחיהו יאשר בארץ ואל תתנהו בנפש איביו׃
यहोवा उस जन की रक्षा करेगा और उसका जीवन बचायेगा। वह मनुष्य धरती पर बहुत वरदान पायेगा। परमेश्वर उसके शत्रुओं द्वारा उसका नाश नहीं होने देगा।
יהוה יסעדנו על ערש דוי כל משכבו הפכת בחליו׃
जब मनुष्य रोगी होगा और बिस्तर में पड़ा होगा, उसे यहोवा शक्ति देगा। वह मनुष्य बिस्तर में चाहे रोगी पड़ा हो किन्तु यहोवा उसको चँगा कर देगा!
אני אמרתי יהוה חנני רפאה נפשי כי חטאתי לך׃
मैंने कहा, “यहोवा, मुझ पर दया कर। मैंने तेरे विरद्ध पाप किये हैं, किन्तु मुझे और अच्छा कर।”
אויבי יאמרו רע לי מתי ימות ואבד שמו׃
मेरे शत्रु मेरे लिये अपशब्द कह रहे हैं, वे कहा रहे हैं, “यह कब मरेगा और कब भुला दिया जायेगा?”
ואם בא לראות שוא ידבר לבו יקבץ און לו יצא לחוץ ידבר׃
कुछ लोग मेरे पास मिलने आते हैं। पर वे नहीं कहते जो सचमुच सोच रहे हैं। वे लोग मेरे विषय में कुछ पता लगाने आते और जब वे लौटते अफवाह फैलाते।
יחד עלי יתלחשו כל שנאי עלי יחשבו רעה לי׃
मेरे शत्रु छिपे छिपे मेरी निन्दायें कर रहे हैं। वे मेरे विरद्ध कुचक्र रच रहे हैं।
דבר בליעל יצוק בו ואשר שכב לא יוסיף לקום׃
वे कहा करते हैं, “उसने कोई बुरा कर्म किया है, इसी से उसको कोई बुरा रोग लगा है। मुझको आशा है वह कभी स्वस्थ नहीं होगा।”
גם איש שלומי אשר בטחתי בו אוכל לחמי הגדיל עלי עקב׃
मेरा परम मित्र मेरे संग खाता था। उस पर मुझको भरोसा था। किन्तु अब मेरा परम मित्र भी मेरे विरुद्ध हो गया है।
ואתה יהוה חנני והקימני ואשלמה להם׃
सो हे यहोवा, मुझ पर कृपा कर और मुझ पर कृपालु हो। मुझको खड़ा कर कि मैं प्रतिशोध ले लूँ।
בזאת ידעתי כי חפצת בי כי לא יריע איבי עלי׃
हे यहोवा, यदि तू मेरे शत्रुओं को बुरा नहीं करने देगा, तो मैं समझूँगा कि तूने मुझे अपना लिया है।
ואני בתמי תמכת בי ותציבני לפניך לעולם׃
मैं निर्दोष था और तूने मेरी सहायता की। तूने मुझे खड़ा किया और मुझे तेरी सेवा करने दिया।
ברוך יהוה אלהי ישראל מהעולם ועד העולם אמן ואמן׃
इस्राएल का परमेश्वर, यहोवा धन्य है! वह सदा था, और वह सदा रहेगा। आमीन, आमीन!