Psalms 26

לדוד שפטני יהוה כי אני בתמי הלכתי וביהוה בטחתי לא אמעד׃
हे यहोवा, मेरा न्याय कर, प्रमाणित कर कि मैंने पवित्र जीवन बिताया है। मैंने यहोवा पर कभी विश्वस करना नहीं छोड़ा।
בחנני יהוה ונסני צרופה כליותי ולבי׃
हे यहोवा, मुझे परख और मेरी जाँच कर, मेरे हृदय में और बुद्धि को निकटता से देख।
כי חסדך לנגד עיני והתהלכתי באמתך׃
मैं तेरे प्रेम को सदा ही देखता हूँ, मैं तेरे सत्य के सहारे जिया करता हूँ।
לא ישבתי עם מתי שוא ועם נעלמים לא אבוא׃
मैं उन व्यर्थ लोगो में से नहीं हूँ।
שנאתי קהל מרעים ועם רשעים לא אשב׃
उन पापी टोलियों से मुझको घृणा है, मैं उन धूर्तो के टोलों में सम्मिलित नहीं होता हूँ।
ארחץ בנקיון כפי ואסבבה את מזבחך יהוה׃
हे यहोवा, मैं हाथ धोकर तेरी वेदी पर आता हूँ।
לשמע בקול תודה ולספר כל נפלאותיך׃
हे यहोवा, मैं तेरे प्रशंसा गीत गाता हूँ, और जो आश्चर्य कर्म तूने किये हैं, उनके विषय में मैं गीत गाता हूँ।
יהוה אהבתי מעון ביתך ומקום משכן כבודך׃
हे यहोवा, मुझको तेरा मन्दिर प्रिय है। मैं तेरे पवित्र तम्बू से प्रेम करता हूँ।
אל תאסף עם חטאים נפשי ועם אנשי דמים חיי׃
हे यहोवा, तू मुझे उन पापियों के दल में मत मिला, जब तू उन हत्यारों का प्राण लेगा तब मुझे मत मार।
אשר בידיהם זמה וימינם מלאה שחד׃
वे लोग सम्भव है, छलने लग जाये। सम्भव है, वे लोग बुरे काम करने को रिश्वत ले लें।
ואני בתמי אלך פדני וחנני׃
लेकिन मैं निश्चल हूँ, सो हे परमेश्वर, मुझ पर दयालु हो और मेरी रक्षा कर।
רגלי עמדה במישור במקהלים אברך יהוה׃
मैं नेक जीवन जीता रहा हूँ। मैं तेरे प्रशंसा गीत, हे यहोवा, जब भी तेरी भक्त मण्डली साथ मिली, गाता रहा हूँ।