Matthew 28

ואחרי מוצאי השבת כשהאיר לאחד בשבת באה מרים המגדלית ומרים האחרת לראות את הקבר׃
सब्त के बाद जब रविवार की सुबह पौ फट रही थी, मरियम मगदलीनी और दूसरी स्त्री मरियम कब्र की जाँच करने आईं।
והנה רעש גדול היה כי מלאך יהוה ירד מן השמים ויגש ויגל את האבן מן הפתח וישב עליה׃
क्योंकि स्वर्ग से प्रभु का एक स्वर्गदूत वहाँ उतरा था, इसलिए उस समय एक बहुत बड़ा भूचाल आया। स्वर्गदूत ने वहाँ आकर पत्थर को लुढ़का दिया और उस पर बैठ गया।
ויהי מראהו כברק ולבושו לבן כשלג׃
उसका रूप आकाश की बिजली की तरह चमचमा रहा था और उसके वस्त्र बर्फ़ के जैसे उजले थे।
ומפחדו נבהלו השמרים ויהיו כמתים׃
वे सिपाही जो कब्र का पहरा दे रहे थे, डर के मारे काँपने लगे और ऐसे हो गये जैसे मर गये हों।
ויען המלאך ויאמר אל הנשים אתן אל תיראן הן ידעתי כי את ישוע הנצלב אתן מבקשות׃
तब स्वर्गदूत उन स्त्रियों से कहा, “डरो मत, मैं जानता हूँ कि तुम यीशु को खोज रही हो जिसे क्रूस पर चढ़ा दिया गया था।
איננו פה כי קם כאשר אמר באנה ראינה את המקום אשר שכב שם האדון׃
वह यहाँ नहीं है। जैसा कि उसने कहा था, वह मौत के बाद फिर जिला दिया गया है। आओ, उस स्थान को देखो, जहाँ वह लेटा था।
ומהרתן ללכת ואמרתן אל תלמידיו כי קם מן המתים והנה הוא הולך לפניכם הגלילה ושם תראהו הנה אמרתי לכן׃
और फिर तुरंत जाओ और उसके शिष्यों से कहो, ‘वह मरे हुओं में से जिला दिया गया है और अब वह तुमसे पहले गलील को जा रहा है तुम उसे वहीं देखोगे’ जो मैंने तुमसे कहा है, उसे याद रखो।”
ותמהרנה לצאת מן הקבר ביראה ובשמחה גדולה ותרצנה להגיד לתלמידיו׃
उन स्त्रियों ने तुरंत ही कब्र को छोड़ दिया। वे भय और आनन्द से भर उठी थीं। फिर यीशु के शिष्यों को यह बताने के लिये वे दौड़ पड़ीं।
הנה הלכות להגיד לתלמידיו והנה ישוע נקרה אליהן ויאמר שלום לכן ותגשנה ותאחזנה ברגליו ותשתחוין לו׃
अचानक यीशु उनसे मिला और बोला, “अरे तुम!” वे उसके पास आयीं, उन्होंने उसके चरण पकड़ लिये और उसकी उपासना की।
ויאמר אליהן ישוע אל תיראן לכנה והגדן לאחי וילכו הגלילה ושם יראוני׃
तब यीशु ने उनसे कहा, “डरो मत, मेरे बंधुओं के पास जाओ, और उनसे कहो कि वे गलील के लिए रवाना हो जायें, वहीं वे मुझे देखेंगे।”
ויהי בלכתן והנה אנשים מן המשמר באו העירה ויגידו לראשי הכהנים את כל הנעשה׃
अभी वे स्त्रियाँ अपने रास्ते में ही थीं कि कुछ सिपाही जो पहरेदारों में थे, नगर में गए और जो कुछ घटा था, उस सब की सूचना प्रमुख याजकों को जा सुनाई।
ויקהלו עם הזקנים ויתיעצו ויתנו כסף לרב אל אנשי הצבא לאמר׃
सो उन्होंने बुज़ुर्ग यहूदी नेताओं से मिल कर एक योजना बनायी। उन्होंने सिपाहियों को बहुत सा धन देकर
אמרו כי באו תלמידיו לילה ויגנבו אותו בהיותנו ישנים׃
कहा कि वे लोगों से कहें कि यीशु के शिष्य रात को आये और जब हम सो रहे थे उसकी लाश को चुरा ले गये।
ואם ישמע הדבר לפני ההגמון אנחנו נפיסהו והייתם בלי פחד׃
यदि तुम्हारी यह बात राज्यपाल तक पहुँचती है तो हम उसे समझा लेंगे और तुम पर कोई आँच नहीं आने देंगे।
ויקחו את הכסף ויעשו כאשר למדו ותצא השמועה הזאת בין היהודים עד היום הזה׃
पहरेदारों ने धन लेकर वैसा ही किया, जैसा उन्हें बताया गया था। और यह बात यहूदियों में आज तक इसी रूप में फैली हुई है।
ועשתי עשר התלמידים הלכו הגלילה אל ההר אשר צום ישוע׃
फिर ग्यारह शिष्य गलील में उस पहाड़ी पर पहुँचे जहाँ जाने को उनसे यीशु ने कहा था।
ויהי כראותם אתו וישתחוו לו ומקצתם נחלקו בלבם׃
जब उन्होंने यीशु को देखा तो उसकी उपासना की। यद्यपि कुछ के मन में संदेह था।
ויגש ישוע וידבר אליהם לאמר נתן לי כל שלטן בשמים ובארץ׃
फिर यीशु ने उनके पास जाकर कहा, “स्वर्ग और पृथ्वी पर सभी अधिकार मुझे सौंपे गये हैं।
לכו ועשו לתלמידים את כל הגוים וטבלתם אתם לשם האב והבן ורוח הקדש׃
सो, जाओ और सभी देशों के लोगों को मेरा अनुयायी बनाओ। तुम्हें यह काम परम पिता के नाम में, पुत्र के नाम में और पवित्र आत्मा के नाम में, उन्हें बपतिस्मा देकर पूरा करना है।
ולמדתם אתם לשמר את כל אשר צויתי אתכם והנה אנכי אתכם כל הימים עד קץ העולם אמן׃
वे सभी आदेश जो मैंने तुम्हें दिये हैं, उन्हें उन पर चलना सिखाओ। और याद रखो इस सृष्टि के अंत तक मैं सदा तुम्हारे साथ रहूँगा।”