Ezekiel 23

І було мені слово Господнє таке:
यहोवा का वचन मुझे मिला। उसने कहा,
Сину людський, були собі дві жінки, дочки однієї матері.
“मनुष्य के पुत्र, शोमरोन और यरूशलेम के बारें में इस कहानी को सुनो। दो बहनें थीं। वे एक ही माँ की पुत्रियाँ थीं।
І чинили вони в Єгипті розпусту, у своїй молодості чинили розпусту, там почавлені їхні груди, там замацані їхні перса дівочі.
वे मिस्र में तब वेश्यायें हो गई जब छोटी लड़कियाँ हीं थीं। मिस्र में उन्होंने प्रथम प्रेम किया और लोगों को अपने चुचुक और अपने नवोदित स्तनों को पकड़ने दिया।
А їхні імена: Огола старша та Оголива сестра її. І стали вони Мої, і породили синів та дочок. А їхні імена: Самарія Огола, а Єрусалим Оголива.
बड़ी लड़की ओहोला नाम की थी और उसकी बहन का नाम ओहोलीबा था। वे मेरी हो गयीं ओर उनके पुत्र—पुत्रियाँ उत्पन्न हुयीं। (ओहोला वस्तुत: शोमरोन है और ओहोलीबा वस्तुत: यरूशलेम है।)
І стала розпусною Огола, бувши Моєю, і кохалася з своїми коханцями, з асиріянами, хто був їй близький,
“तब ओहोला मेरे प्रति पतिव्रता नहीं रह गई। वह एक वेश्या की तरह रहने लगी। वह अपने प्रेमियों की चाह रखने लगी। उसने अश्शूर के सैनिकों को उनकी
що їхнє убрання блакить, намісники та заступники вони, усі вони юнаки вродливі, вершники, що гарцюють на конях.
नीली वर्दियों में देखा। वे सभी मन चाहे युवक घुड़सवार थे। वे प्रमुख और अधिकारी थे
І дала вона свою розпусту їм, що всі вони добірні Ашшурові сини, і всіма, яких кохала, і всіма своїми божками була вона занечищена.
और ओहोला ने अपने को उन सभी लोगों को अर्पित किया। वे सभी अश्शूर की सेना में विशिष्ट चुने सैनिक थे और उसने सभी को चाहा! वह उनकी गन्दी देवमूर्तियों के साथ गन्दी हो गई।
Та не відкидала вона своєї розпусти й від єгиптян, бо вони лежали з нею в її молодості, і вони стискали дівочі її перса, і виливали свою розпусту на неї...
इसके अतिरिक्त उसने मिस्र से अपने प्रेम—व्यापार को भी बन्द नहीं किया। मिस्र ने उससे तब प्रेम किया जब वह किशोरी थी। मिस्र पहला प्रेमी था जिसने उसके नवजात स्तनों का स्पर्श किया। मिस्र ने उस पर अपने झूठे प्रेम की वर्षा की।
Тому й дав Я її в руку її коханків, у руку Ашшурових синів, що з ними кохалась вона.
इसलिये मैंने उसके प्रेमियों को उसे भोगने दिया। वह अश्शूर को चाहती थी, इसलिये मैंने उसे उन्हें दे दिया!
Вони відкрили її наготу, позабирали синів її та дочок її, а її забили мечем... І стала вона неславним ім'ям для жінок, і присуди зробили на ній.
उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने उसके बच्चों को लिया और उन्होंने तलवार चलाई और उसे मार डाला। उन्होंने उसे दण्ड दिया और स्त्रियाँ अब तक उसकी बातें करती हैं।
А сестра її Оголива бачила це, але вчинила любов свою гіршою від неї, а розпусту свою більшою від розпусти своєї сестри.
“उसकी छोटी बहन ओहोलीबा ने इन सभी घटनाओं को घटित होते देखा। किन्तु ओहोलीबा ने अपनी बहन से भी अधिक पाप किये! वह ओहोला की तुलना में अधिक धोखेबाज़ थी।
Вона кохалася з синами Ашшуровими, з близькими їй намісниками та заступниками, досконало зодягненими, з верхівцями, що гарцюють на конях, усі вони юнаки вродливі.
यह अश्शूर के प्रमुखों और अधिकारियों को चाहती थी। वह नीली वर्दी में घोड़े पर सवार उन सैनिकों को चाहती थी। वे सभी चाहने योग्य युवक थे।
І побачив Я, що вона обезчещена, що дорога одна їм обом.
मैंने देखा कि वे दोनों स्त्रियाँ एक ही गलती से अपने जीवन नष्ट करने जा रही थीं।
Та вона ще додала до розпусти своєї, бо коли побачила мужів, вирізьблених на стіні, зображення халдеїв, креслених і запущених червонилом,
“ओहोलीबा मेरे प्रति धोखेबाज बनी रही। बाबुल में उसने मनुष्यों की तस्वीरों को दीवारों पर खुदे देखा। वे कसदी लोगों की तस्वीरें उनकी लाल पोशाकों में थीं।
підперезаних поясом по стегнах своїх, вони з опадаючим завоєм на голові їхній, усі вони на вигляд військові старшини, подоба синів вавилонських, Халдея край народження їхнього,
उन्होंने कमर में पेटियाँ बांध रखी थीं और उनके सिर पर लम्बी पगड़ियाँ थीं। वे सभी रथ के अधिकारियों की तरह दिखते थे। वे सभी बाबुल की जन्मभूमि में उत्पन्न पुरुष ज्ञात होते थे।
то пожадала вона їх через сам погляд очей своїх, і послала посланців по них, до Халдеї.
ओहोलीबा ने उन्हें चाहा। उसने उनको आमंत्रित करने कि लिये दूत भेजे।
І прийшли до неї сини Вавилону на ложе любовне, і занечистили її своєю розпустою, і вона занечистилася ними, і відвернулася душа її від них...
इसलिये वे बाबुल के लोग उसकी प्रेम—शैया पर उसके साथ शारीरिक सम्बंध करने आये। उन्होंने उसका उपयोग किया और उसे इतना गन्दा कर दिया कि वह उनसे घृणा करने लगी!
І відкрила вона розпусту свою, і відкрила свою наготу, тому відвернулася душа Моя від неї, як відвернулася душа Моя від її сестри.
“ओहोलीबा ने सबको दिखा दिया कि वह धोखेबाज है। उसने इतने अधिक व्यक्तियों को अपने नंगे शरीर का उपभोग करने दिया कि मुझे उससे वैसी ही घृणा हो गई जैसी उसकी बहन के प्रति हो गई थी।
І побільшила вона розпусту свою на згадку днів своєї молодости, коли чинила розпусту в єгипетському краї.
ओहोलीबा, बार—बार मुझसे धोखेबाज करती रही और तब उसने अपने उस प्रेम—व्यापार को याद किया जो उसने किशोरावस्था में मिस्र में किया था।
І жадала вона собі на коханців тих, що їхня плоть плоть ослина, а їхня похіть похіть жеребця.
उसने अपने प्रेमी के गधे जैसे लिंग और घोड़े के सदृश वीर्य—प्रवाह को याद किया।
І згадала ти розпусту своєї молодости, коли єгиптяни стискали груди твої ради перс твоєї молодости.
“ओहोलीबा, तुमने अपने उन दिनों को याद किया जब तुम युवती थीं, जब तुम्हारे प्रेमी तुम्हारे चुचुक को छूते थे और तुम्हारे नवजात स्तनों को पकड़ते थे।
Тому, Оголиво, так говорить Господь Бог: Ось Я збуджу коханців твоїх на тебе, що від них відвернулася душа твоя, і спроваджу їх на тебе з довкілля,
अत: ओहोलीबा, मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: तुम अपने प्रेमियों से घृणा करने लगीं। किन्तु मैं तुम्हारे प्रेमियों को यहाँ लाऊँगा। वे तुम्हें घेर लेंगे।
синів Вавилону, і всіх халдеїв, Пекод, і Шоа, і Коа, і всіх синів Ашшурових з ними, уродливі то юнаки, усі вони начальники та заступники, військові старшини та славні, усі вони гарцюють на конях.
मैं उन सभी लोगों को बाबुल से, विशेषकर कसदी लोगों को, लाऊँगा। मैं पकोद, शो और कोआ से लोगों को लाऊँगा और मैं उन सभी लोगों को अश्शूर से लाऊँगा। इस प्रकार मैं सभी प्रमुखों, और अधिकारियों को लाऊँगा। वे सभी चाहने योग्य, रथपति विशेष योग्यता के लिये चुने घुड़सवार थे।
І прийдуть на тебе з півночі, з колесницями та з колесами, та зо збором народів; щита великого й щита малого та шоломи покладуть проти тебе навколо. І дам їм право, і вони засудять тебе за своїми правами.
उन लोगों की भीड़ तुम्हारे पास आएगी। वे अपने घोड़ों पर सवार और अपने रथों पर आएंगे। लोग बड़ी संख्या में होंगे। उनके पास उनके भाले, उनकी ढालें और उनके सिर के सुरक्षा कवच होंगे। वे तुम्हारे चारों ओर इकट्ठे होंगे। मैं उन्हें बताऊँगा कि तुमने मेरे साथ क्या किया और वे अपनी तरह से तुम्हें दण्ड देंगे।
І зверну Я лютість Свою на тебе, і вони зроблять з тобою в гніві: пообтинають носа твого та вуха твої, а що полишиться в тебе, від меча упаде. Вони позабирають синів твоїх та дочок твоїх, а що залишиться в тебе, буде пожерте огнем...
मैं तुम्हें दिखाऊँगा कि मैं कितना ईष्यालु हूँ। वे बहुत क्रोधित होंगे और तुम्हें चोट पहुँचायेंगे। वे तुम्हारी नाक और तुम्हारे कान काट लेंगे। वे तलवार चलाएंगे और तुम्हें मार डालेंगे। तब वे तुम्हारे बच्चों को ले जाएंगे और तुम्हारा जो कुछ बचा होगा उसे जला देंगे।
І постягають із тебе шати твої, і позабирають речі пишноти твоєї.
वे तुम्हारे अच्छे वस्त्र—आभूषण ले लेंगे
І спиню Я розпусту твою в тебе, і розпусту твою з єгипетського краю, і ти не зведеш очей своїх на них, а про Єгипта вже не згадаєш.
और मिस्र के साथ हुए तुम्हारे प्रेम—व्यापार के सपने को मैं रोक दूँगा। तुम उनकी प्रतीक्षा कभी नहीं करोगी। तुम फिर कभी मिस्र को याद नहीं करोगी!’”
Бо так говорить Господь Бог: Ось Я даю тебе в руку того, кого ти зненавиділа, у руку тих, що від них відвернулася душа твоя.
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है, “मैं तुमको उन लोगों को दे रहा हूँ, जिससे तुम घृणा करती हो। मैं तुमको उन लोगों को दे रहा हूँ जिनसे तुम घृणा करने लगी थी
І зроблять з тобою в ненависті, і візьмуть здобуток твій, і поставлять тебе нагою та голою, і буде відкрита нагота перелюбу твого, і розпуста твоя та твій блуд...
और वे दिखायेंगे कि वे तुमसे कितनी घृणा करते हैं! वे तुम्हारी हर एक चीज़ ले लेंगे जो तुमने कमाई है। वे तुम्हें रिक्त और नंगा छोड़ देंगे! लोग तुम्हारे पापों को स्पष्ट देखेंगे। वे समझेंगे कि तुमने एक वेश्या की तरह व्यवहार किया और बुरे सपने देखे।
Будуть робити це тобі за твоє ходіння в розпусті з народами, за те, що ти збезчестилась їхніми божками.
तुमने वे बुरे काम तब किये जब तुमने मुझे उन अन्य राष्ट्रों का पीछा करने के लिये छोड़ा था। तुमने वे बुरे काम तब किये जब तुमने उनकी गन्दी देवमूर्तियों की पूजा करनी आरम्भ की।
Дорогою своєї сестри ти ходила, тому дам її келіха в твою руку.
तुमने अपनी बहन का अनुसरण किया और उसी की तरह रहीं। तुमने अपने आप विष का प्याला लिया और उसे अपने हाथों मे उठाये रखा। तुमने अपना दण्ड स्वयं कमाया।”
Так говорить Господь Бог: Келіха своєї сестри ти вип'єш, глибокого та широкого; станеш за жарт та за посміховисько, це багатомісткий келіх.
मेरे स्वामी यहोवा ने यह कहा, “तुम अपनी बहन के विष के प्याले को पीओगी। यह विष का प्याला लम्बा—चौड़ा है। उस प्याले में बहुत विष (दण्ड) आता है। लोग तुम पर हँसेंगे और व्यंग्य करेंगे।
П'янством та смутком будеш наповнена, буде це келіх спустошення й розруху, келіх твоєї сестри Самарії.
तुम मदमत व्यक्ति की तरह लड़खड़ाओगी। तुम बहुत अस्थिर हो जाओगी। वह प्याला विनाश और विध्वंस का है। यह उसी प्याले (दण्ड) की तरह है जिसे तुम्हारी बहन ने पीया।
І ти вип'єш його, і витягнеш усе, а череп'я його порозбиваєш, і перса свої порозриваєш, бо це Я говорив, каже Господь Бог.
तुम उसी प्याले में विष पीओगी। तुम उसकी अन्तिम बूंद तक उसे पीओगी। तुम गिलास को फेंकोगी और उसके टुकड़े कर डालोगी और तुम पीड़ा से अपनी छाती विदीर्ण करोगी। यह होगा क्योंकि मैं यहोवा और स्वामी हूँ और मैंने वे बातें कहीं।
Тому так говорить Господь Бог: Через те, що ти забула Мене, і кинула мене за спину свою, то й ти носи розпусту свою та свій блуд!
“इस प्रकार, मेरे स्वामी यहोवा ने ये बातें कहीं, ‘यरूशलेम, तुम मुझे भूल गए। तुमने मुझे दूर फेंका और मुझे पीछे छोड़ दिया। इसलिये तुम्हें मुझे छोड़ने और वेश्या की तरह रहने का दण्ड भोगना चाहिए। तुम्हें अपने दुष्ट सपनों के लिये कष्ट अवश्य पाना चाहिए।’”
І сказав Господь до мене: Сину людський, чи будеш судити Оголу та Оголиву? То викажи їм їхні гидоти!
मेरा स्वामी यहोवा कहता है, “मनुष्य के पुत्र, क्या तुम ओहोला और ओहोलीबा का न्याय करोगे तब उनको उन भयंकर बातों को बताओ जो उन्होंने किये।
Бо вони перелюб чинили, і кров на їхніх руках, і з божками своїми перелюб чинили, і також синів своїх, яких породили Мені, перепроваджували через огонь для них на їжу...
उन्होंने व्यभिचार का पाप किया है। वे हत्या करने के अपराधी हैं। उन्होंने वेश्या की तरह काम किया, उन्होंने अपनी गन्दी देवमूर्तियों के साथ रहने के लिये मुझको छोड़ा। मेरे बच्चे उनके पास थे, किन्तु उन्होंने उन्हें आग से गुजरने के लिये विवश किया। उन्होंने अपनी गन्दी देवमूर्तियों को भोजन देने के लिये यह किया।
Ще оце чинили Мені: Занечистили святиню Мою того дня, і суботи Мої зневажили.
उन्होंने मेरे विश्राम के दिनों और पवित्र स्थानों को ऐसे लिया मानों वे महत्वपूर्ण न हों।
А коли вони різали синів своїх для своїх божків, то приходили до Моєї святині того дня, щоб збезчестити її, і оце так робили вони в середині Мого дому...
उन्होंने अपनी देवमूर्तियों के लिये अपने बच्चों को मार डाला और तब वे मेरे पवित्र स्थान पर गए और उसे भी गन्दा बनाया। उन्होंने यह मेरे मन्दिर के भीतर किया!
А що більше, посилали до мужів, що здалека приходять, що до них був посланий посланець, і ось поприходили ті, що для них ти вмилася, нафарбувала блакитом очі свої й оздобою приоздобилася.
“उन्होंने बहुत दूर के स्थानों से मनुष्यों को बुलाया है। इन व्यक्तियों को तुमने एक दूत भेजा और वे लोग तुम्हें देखने आए। तुम उनके लिये नहाई, अपनी आँखों को सजाया और अपने आभूषणों को पहना।
І сіла ти на дорогоцінному ліжку, а перед ним накритий стіл, і поклала на ньому кадило Моє та оливу Мою.
तुम सुन्दर बिस्तर पर बैठी, जिसके सामने मेज रखा था। तुमने मेरी सुगन्ध और मेरे तेल को इस मेज पर रखा।
І голос заспокоєної товпи лунав при ньому, і до мужів тієї товпи спроваджували ще п'яних з пустині, і давали нараменники на їхні руки та пишні корони на їхні голови.
“यरूशलेम में शोर ऐसा सुनाई पड़ता था मानों दावत उड़ाने वाले लोगों का हो। दावत में बहुत लोग आये। लोग जब मरुभूमि से आते थे तो पहले से पी रहे होते थे। वे स्त्रियों को बाजूबन्द और सुन्दर मुकुट देते थे।
І сказав Я до тієї, що в'янула від перелюбу: Буде тепер вона ще далі чинити розпусту?
तब मैंने एक स्त्री से बातें कीं, जो व्यभिचार से शिथिल हो गई थी। मैंने उससे कहा, ‘क्या वे उसके साथ व्यभिचार करते रह सकते हैं, और वह उनके साथ करती रह सकती है’
І прийшли до неї, як приходять до блудниці, так приходили до Оголи та Оголиви, розпусних жінок.
किन्तु वे उसके पास वैसे ही जाते रहे जैसे वे किसी वेश्या के पास जा रहे हों। हाँ, वे उन दुष्ट स्त्रियाँ ओहोला और ओहोलीबा के पास बार—बार गए।
А люди справедливі вони розсудять їх правом про тих, що чинять перелюб, та правом про тих, що кров проливають, бо вони чинять перелюб, і кров на їхніх руках.
“किन्तु अच्छे लोग उनका न्याय अपराधी के रूप में करेंगे। वे उन स्त्रियों का न्याय व्यभिचार का पाप करने वालियों और हत्यारिनों के रूप में करेंगे। क्यों क्योंकि ओहोला और ओहोलीबा ने व्यभिचार का पाप किया है और उस रक्त से उनके हाथ अब भी रंगे हैं जिन्हें उन्होंने मार डाला था।”
Бо так говорить Господь Бог: Скликати б на них збори, і дати їх на страх та на здобич!
मेरे स्वामी यहोवा ने ये बातें कही, “लोगों को एक साथ इकट्ठा करो। तब उन लोगों को ओहोला और ओहोलीबा को दण्ड देने दो। लोगों का यह समूह उन दोनों स्त्रियों को दण्डित करेगा तथा इनका मज़ाक उड़ाएगा।
І збори закидають їх камінням, і порозсікають їх своїми мечами, синів їхніх та їхніх дочок повбивають, а їхні доми попалять огнем...
तब वह समूह उन्हें पत्थर मारेगा और उन्हें मार डालेगा। तब वह समूह अपनी तलवारों से स्त्रियों के टुकड़े करेगा। वे स्त्रियों के बच्चों को मार डालेंगे और उनके घर जला डालेंगे।
І спиню Я розпусту в Краю, і буде наука всім жінкам, і вони не будуть робити такого, як ваша розпуста!
इस प्रकार मैं इस देश की लज्जा को धोऊँगा और सभी स्त्रियों को चेतावनी दी जाएगी कि वे वह लज्जाजनक काम न करें जो तुमने किया है।
І покладуть вони вашу розпусту на вас, і ви будете носити гріхи ваших божків. І ви пізнаєте, що Я Господь Бог!
वे तुम्हें उन दुष्ट कामों के लिये दण्डित करेंगे जो तुमने किया और तुम्हें अपनी गन्दी देवमूर्तियों की पूजा के लिये दण्ड मिलेगा। तब तुम जानोगे कि मैं यहोवा और स्वामी हूँ।”