II Samuel 15

इसके बाद अबशालोम ने एक रथ और घोड़े अपने लिए लिये। जब वह रथ चलाता था तो अपने सामने पचास दौड़ते हुये व्यक्तियों को रखता था।
Poslije toga nabavi Abšalom sebi kola i konje i pedeset ljudi koji su trčali pred njim.
अबशालोम सवेरे उठ जाता और द्वार के निकट खड़ा होता। यदि कोई व्यक्ति ऐसा होता जिसकी कोई समस्या होती और न्याय के लिये राजा दाऊद के पास आया होता तो अबशालोम उससे पूछता, “तुम किस नगर के हो?” वह व्यक्ति उत्तर देता, “मैं अमुक हूँ और इस्राएल के अमुक परिवार समूह का हूँ।”
Abšalom je u rano jutro stajao kraj puta koji vodi do gradskih vrata; i tko god je imao kakvu parnicu te išao kralju na sud, Abšalom bi ga dozvao k sebi i pitao: "Iz kojega si grada?" A kad bi ovaj odgovorio: "Tvoj je sluga iz toga i toga Izraelova plemena",
तब अबशालोम उन व्यक्तियों से कहा करता, “देखो, जो तुम कह रहे हो वह शुभ और उचित है किन्तु राजा दाऊद तुम्हारी एक नहीं सुनेगा।”
tada bi mu Abšalom rekao: "Vidiš, tvoja je stvar dobra i pravedna, ali nećeš naći nikoga koji bi te saslušao kod kralja."
अबशालोम यह भी कहता, “काश! मैं चाहता हूँ कि कोई मुझे इस देश का न्यायाधीश बनाता। तब मैं उन व्यक्तियों में से हर एक की सहायता कर सकता जो न्याय के लिये समस्या लेकर आते।”
Abšalom bi nastavljao: "Ah, kad bi mene postavili za suca u zemlji! Svaki bi koji ima kakvu parnicu ili sud dolazio k meni i ja bih mu pribavio pravo!"
जब कोई व्यक्ति अबशालोम के पास आता और उसके सामने प्रणाम करने को झुकता तो अबशालोम आगे बढ़ता और उस व्यक्ति से हाथ मिलाता। तब वह उस व्यक्ति का चुम्बन करता।
A kad bi mu se tko približio da mu se pokloni, on bi pružio ruku, privukao ga k sebi i poljubio.
अबशालोम ऐसा उन सभी इस्राएलियों के साथ करता जो राजा दाऊद के पास नयाय के लिये आते। इस प्रकार अबशालोम ने इस्राएल के सभी लोगों का हृदय जीत लिया।
Tako je činio Abšalom svim Izraelcima koji su dolazili na sud kralju. Time je Abšalom predobivao srca Izraelaca za sebe.
चार वर्ष बाद अबशालोम ने राजा दाऊद से कहा, “कृपया मुझे अपनी विशेष प्रतिज्ञा को पूरी करने जाने दें जिसे मैंने हेब्रोन में यहोवा के सामने की थी।
Kad su prošle četiri godine, Abšalom reče kralju: "Dopusti da odem u Hebron i da izvršim zavjet kojim sam se zavjetovao Jahvi.
मैंने यह प्रतिज्ञा तब की थी जब मैं गशूर अराम में रहता था। मैंने कहा था, ‘यदि यहोवा मुझे यरूशलेम लौटायेगा तो मैं यहोवा की सेवा करुँगा।’”
Jer kad bijah u Gešuru u Aramu, tvoj se sluga zavjetovao ovako: 'Ako me Jahve dovede natrag u Jeruzalem, iskazat ću čast Jahvi u Hebronu.'"
राजा दाऊद ने कहा, “शान्तिपूर्वक जाओ।” अबशालोम हेब्रोन गया।
A kralj mu odgovori: "Idi u miru!" I on krenu na put i ode u Hebron.
किन्तु अबशालोम ने इस्राएल के सभी परिवार समूहो में जासूस भेजे। इन जासूसों ने लोगों से कहा, “जब तुम तुरही की आवाज सुनो, तो कहो कि, ‘अबशालोम हेब्रोन में राजा हो गया।’”
Abšalom razasla tajne glasnike po svim Izraelovim plemenima i poruči im: "Kad čujete zvuk roga, tada recite: Abšalom je postao kralj u Hebronu."
अबशालोम ने दो सौ व्यक्तियों को अपने साथ चलने के लिये आमन्त्रित किया। वे व्यक्ति उसके साथ यरूशलेम से बाहर गए। किन्तु वे यह नहीं जानते थे कि उसकी योजना कया है।
A ode s Abšalomom dvije stotine ljudi iz Jeruzalema; bijahu to uzvanici koji su bezazleno pošli ne znajući što se sprema.
अहीतोपेल दाऊद के सलाहकारों में से एक था। अहीतोपेल गीलो नगर का निवासी था। जब अबशालोम बलि—भेटों को चढ़ा रहा था, उसने अहीतोपेल को अपने गीलो नगर से आने के लिये कहा। अबशालोम की योजना ठीक ठीक चल रही थी और अधिक से अधिक लोग उसका समर्थन करने लगे।
Abšalom posla i po Gilonjanina Ahitofela, Davidova savjetnika, iz njegova grada Gilona, da pribiva prinošenju žrtava. Urota je bila jaka, a mnoštvo Abšalomovih pristaša sve je više raslo.
एक व्यक्ति दाऊद को सूचना देने आया। उस व्यक्ति ने कहा, “इस्राएल के लोग अबशालोम का अनुसरण करना आरम्भ कर रहे हैं।”
Tada stiže Davidu glasnik te mu javi: "Srce Izraelaca priklonilo se Abšalomu."
तब दाऊद ने यरूशलेम में रहने वाले अपने सभी सेवकों से कहा, “हम लोगों को बच निकलना चाहिये! यदि हम बच नहीं निकलते तो अबशालोम हम लोगों को निकलने नहीं देगा। अबशालोम द्वारा पकड़े जाने के पहले हम लोग शीघ्रता करें। नहीं तो वह हम सभी को नष्ट कर देगा और वह यरूशलेम के लोगों को मार डालेगा।”
Tada David reče svim svojim dvoranima koji bijahu s njim u Jeruzalemu: "Ustanite! Bježimo! Inače nećemo uteći od Abšaloma. Pohitite brzo, da on ne bude brži i ne stigne nas, da ne obori na nas zlo i ne pobije grada oštricom mača!"
राजा के सेवकों ने राजा से कहा, “जो कुछ भी आप कहेंगे, हम लोग करेंगे।”
A kraljevi dvorani odgovoriše kralju: "Što god odluči naš gospodar kralj, evo tvojih slugu!"
राजा दाऊद अपने घर के सभी लोगों के साथ बाहर निकल गया। राजा ने घर की देखभाल के लिये अपनी दस पत्नियों को वहाँ छोड़ा।
I kralj iziđe pješice sa svim svojim dvorom; ipak ostavi kralj deset inoča da čuvaju palaču.
राजा अपने सभी लोगों को साथ लेकर बाहर निकला। वे नगर के अन्तिम मकान पर रुके।
I kralj ode pješice sa svim narodom i zaustavi se kod posljednje kuće.
उसके सभी सेवक राजा के पास से गुजरे, और सभी करेती, सभी पलेती और गती (गत से छः सौ व्यक्ति) राजा के पास से गुजरे।
Svi njegovi dvorani stajahu uza nj. Tada svi Kerećani, svi Pelećani, Itaj i svi Gićani koji bijahu došli s njim iz Gata, šest stotina ljudi, prođoše pred kraljem.
राजा ने गत के इत्तै से कहा, “तुम लोग भी हमारे साथ क्यों जा रहे हो? लौट जाओ और नये राजा (अबशालोम) के साथ रहो। तुम विदेशी हो। यह तुम लोगों का स्वदेश नहीं है।
Kralj upita Itaja Gićanina: "Zašto i ti ideš s nama? Vrati se i ostani kod kralja! Ti si stranac, prognan iz svoje zemlje.
अभी कल ही तुम हमारे साथ जुडे। क्या मैं आज ही विभिन्न स्थानों पर जहाँ भी जा रहा हूँ, तुम्हें अपने साथ ले जाऊँ। नहीं! लौटो और अपने भाईयों को अपने साथ लो। मेरी प्रार्थना है कि तुम्हारे प्रति दया और विश्वास दिखाया जाये।”
Jučer si došao, a danas da te vodim da se potucaš s nama kad ja idem kamo me sreća nanese. Vrati se i odvedi svoju braću natrag sa sobom, a Jahve neka ti iskaže ljubav i vjernost!"
किन्तु इत्तै ने राजा को उत्तर दिया, “यहोवा शाश्वत है, और जब तक आप जीवित हैं, मैं आपके साथ रहूँगा। मैं जीवन—मरण आपके साथ रहूँगा।”
Ali Itaj odgovori kralju ovako: "Živoga mi Jahve i tako mi živ bio moj gospodar kralj: gdje god bude moj gospodar kralj, bilo na smrt ili na život, ondje će biti i tvoj sluga!"
दाऊद ने इत्तै से कहा, “आओ, हम लोग किद्रोन नाले को पार करें।” अत: गत का इत्तै और उसके सभी लोग अपने बच्चों सहित किद्रोन नाले के पार गए।
Tada David reče Itaju: "Hajde, prođi!" I Itaj iz Gata prođe sa svim svojim ljudima i sa svom svojom pratnjom.
सभी लोग जोर से रो रहे थे। राजा दाऊद ने किद्रोन नाले को पार किया। तब सभी लोग मरुभूमि की ओर बढ़े।
Svi plakahu iza glasa. Kralj je stajao na potoku Kidronu i sav je narod prolazio pred njim prema pustinji.
सादोक और उसके साथ के लेवीवंशी परमेश्वर के साक्षीपत्र के सन्दूक को ले चल रहे थे। उन्होंने परमेश्वर के पवित्र सन्दूक को नीचे रखा। एब्यातार ने तब तक प्रार्थना की जब तक सभी लोग यरूशलेम से बाहर नहीं निकल गए।
Bijaše ondje i Sadok i s njim svi leviti koji su nosili Kovčeg Božji. I oni spustiše Kovčeg Božji kraj Ebjatara dok sav narod nije izišao iz grada.
राजा दाऊद ने सादोक से कहा, “परमेश्वर के पवित्र सन्दूक को यरूशलेम लौटा ले जाओ। यदि यहोवा मुझ पर दयालु है तो वह मुझे वापस लौटाएगा, और यहोवा मुझे अपना पवित्र सन्दूक और वह स्थान जहाँ वह रखा है, देखने देगा।
Tada kralj reče Sadoku: "Odnesi Kovčeg Božji natrag u grad. Ako nađem milost u Jahve, on će me dovesti natrag i dopustiti mi da opet vidim njega i njegovo prebivalište.
किन्तु यदि यहोवा कहता है कि वह मुझ पर प्रसन्न नहीं है तो वह मेरे विरुद्ध, जो कुछ भी चाहता है, कर सकता है।”
A ako rekne ovako: 'Nisi mi po volji!' - onda evo me, neka čini sa mnom što je dobro u njegovim očima!"
राजा ने याजक सादोक से कहा, “तुम एक दुष्टा हो। शान्तिपूर्वक नगर को जाओ। अपने पुत्र अहीमास और एब्यातार के पुत्र योनातन को अपने साथ लो।
Još kralj reče svećeniku Sadoku: "Hajde, ti i Ebjatar vratite se u miru u grad, i vaša dva sina s vama, tvoj sin Ahimaas i Ebjatarov sin Jonatan.
मैं उन स्थानों के निकट प्रतीक्षा करूँगा जहाँ से लोग मरुभूमि में जाते हैं। मैं वहाँ तब तक प्रतीक्षा करूँगा जब तक तुमसे कोई सूचना नहीं मिलती।”
Evo, ja ću se zadržati na ravnicama pustinje dok ne dođe od vas glas da me obavijesti."
इसलिये सादोक और एब्यातार परमेश्वर का पवित्र सन्दूक वापस यरूशलेम ले गए और वहीं ठहरे।
Nato Sadok i Ebjatar odnesoše Kovčeg Božji natrag u Jeruzalem i ostadoše ondje.
दाऊद जैतूनों के पर्वत पर चढ़ा। वह रो रहा था। उसने अपना सिर ढक लिया और वह बिना जूते के गया। दाऊद के साथ के सभी व्यक्तियों ने भी अपना सिर ढक लिया। वे दाऊद के साथ रोते हुए गए।
David se uspinjao na Maslinsku goru, sve plačući, pokrivene glave i bos, i sav narod koji ga je pratio iđaše pokrivene glave i plačući.
एक व्यक्ति ने दाऊद से कहा, “अहीतोपेल लोगों में से एक है जिसने अबशालोम के साथ योजना बनाई।” तब दाऊद ने प्रार्थना की, “हे यहोवा, मैं तुझसे प्रार्थना करता हूँ कि तू अहीतोपेल की सलाह को विफल कर दे।”
Tada javiše Davidu da je i Ahitofel među urotnicima s Abšalomom. A David zavapi: "Obezumi Ahitofelove savjete, Jahve!"
दाऊद पर्वत की चोटी पर आया। यही वह स्थान था जहाँ वह प्राय: परमेश्वर से प्रार्थना करता था। उस समय एरेकी हूशै उसके पास आया। हूशै का अंगरखा फटा था और उसके सिर पर धूलि थी।
Kad je David došao na vrh gore, ondje gdje se klanja Bogu, dođe mu u susret Hušaj Arčanin, prijatelj Davidov, razdrte haljine i glave posute prahom.
दाऊद ने हूशै से कहा, “यदि तुम मेरे साथ चलते हो तो तुम देख—रेख करने वाले अतिरिक्त व्यक्ति होगे।
David mu reče: "Ako pođeš sa mnom, bit ćeš mi na teret.
किन्तु यदि तुम यरूशलेम को लौट जाते हो तो तुम अहीतोपेल की सलाह को व्यर्थ कर सकते हो। अबशालोम से कहो, ‘महाराज, मैं आपका सेवक हूँ। मैंने आपके पिता की सेवा की, किन्तु अब मैं आपकी सेवा करूँगा।’
Ali ako se vratiš u grad i kažeš Abšalomu: 'Bit ću tvoj sluga, gospodaru kralju; prije sam služio tvome ocu, a sada ću služiti tebi', moći ćeš tada okretati Ahitofelove savjete u moju korist.
याजक सादोक और एब्यातार तुम्हारे साथ होंगे। तुम्हें वे सभी बातें उसने कहनी चाहिए जिन्हें तुम राजमहल में सुनो।
S tobom će biti i svećenici Sadok i Ebjatar. Sve što čuješ iz palače, javi svećenicima Sadoku i Ebjataru.
सादोक का पुत्र अहीमास और एब्यातार का पुत्र योनातन उनके साथ होंगे। तुम उन्हें, हर बात जो सुनो, मुझसे कहने के लिये भेजोगे।”
S njima su ondje i dva njihova sina, Ahimaas Sadokov i Jonatan Ebjatarov: po njima mi javljajte sve što čujete."
तब दाऊद का मित्र हूशै नगर में गया, और अबशालोम यरूशलेम आया।
Tako se Hušaj, prijatelj Davidov, vrati u grad upravo u času kad je Abšalom ulazio u Jeruzalem.