Matthew 8

וירד מן ההר וילך אחריו המון עם רב׃
यीशु जब पहाड़ से नीचे उतरा तो बहुत बड़ा जन समूह उसके पीछे हो लिया।
והנה איש מצרע בא וישתחו לו ויאמר אדני אם תרצה תוכל לטהרני׃
वहीं एक कोढ़ी भी था। वह यीशु के पास आया और उसके सामने झुक कर बोला, “प्रभु, यदि तू चाहे तो मुझे ठीक कर सकता है।”
וישלח ישוע את ידו ויגע בו ויאמר חפץ אנכי טהר ומיד נרפאה צרעתו׃
इस पर यीशु ने अपना हाथ बढ़ा कर कोढ़ी को छुआ और कहा, “निश्चय ही मैं चाहता हूँ ठीक हो जा!” और तत्काल कोढ़ी का कोढ़ जाता रहा।
ויאמר אליו ישוע ראה פן תספר לאיש כי אם לך לך והראה אל הכהן והקרב את הקרבן אשר צוה משה לעדות להם׃
फिर यीशु ने उससे कहा, “देख इस बारे में किसी से कुछ मत कहना। पर याजक के पास जा कर उसे अपने आप को दिखा। फिर मूसा के आदेश के अनुसार भेंट चढ़ा ताकि लोगों को तेरे ठीक होने की साक्षी मिले।”
ויהי כבאו אל כפר נחום ויגש אליו שר מאה אחד ויתחנן לו לאמר׃
फिर यीशु जब कफरनहूम पहुँचा, एक रोमी सेनानायक उसके पास आया और उससे सहायता के लिये विनती करता हुआ बोला,
אדני הנה נערי נפל למשכב בביתי והוא נכה אברים ומענה עד מאד׃
“प्रभु, मेरा एक दास घर में बीमार पड़ा है। उसे लकवा मार दिया है। उसे बहुत पीड़ा हो रही है।”
ויאמר ישוע אליו אבא וארפאהו׃
तब यीशु ने सेना नायक से कहा, “मैं आकर उसे अच्छा करूँगा।”
ויען שר המאה ויאמר אדני נקלתי מבאך בצל קורתי אך דבר נא רק דבר ונרפא נערי׃
सेना नायक ने उत्तर दिया, “प्रभु मैं इस योग्य नहीं हूँ कि तू मेरे घर में आये। इसलिये केवल आज्ञा दे दे, बस मेरा दास ठीक हो जायेगा।
כי אנכי איש נתון תחת השלטון וגם יש תחת ידי אנשי צבא ואמרתי לזה לך והלך ולזה בוא ובא ולעבדי עשה זאת ועשה׃
यह मैं जानता हूँ क्योंकि मैं भी एक ऐसा व्यक्ति हूँ जो किसी बड़े अधिकारी के नीचे काम करता हूँ और मेरे नीचे भी दूसरे सिपाही हैं। जब मैं एक सिपाही से कहता हूँ ‘जा’ तो वह चला जाता है और दूसरे से कहता हूँ ‘आ’ तो वह आ जाता है। मैं अपने दास से कहता हूँ कि ‘यह कर’ तो वह उसे करता है।”
וישמע ישוע ויתמה ויאמר אל ההלכים אחריו אמן אמר אני לכם גם בישראל לא מצאתי אמונה גדולה כזאת׃
जब यीशु ने यह सुना तो चकित होते हुए उसने जो लोग उसके पीछे आ रहे थे, उनसे कहा, “मैं तुमसे सत्य कहता हूँ मैंने इतना गहरा विश्वास इस्राएल में भी किसी में नहीं पाया।
ואני אמר לכם רבים יבאו ממזרח וממערב ויסבו עם אברהם ויצחק ויעקב במלכות השמים׃
मैं तुम्हें यह और बताता हूँ कि, बहुत से पूर्व और पश्चिम से आयेंगे और वे भोज में इब्राहीम, इसहाक और याकूब के साथ स्वर्ग के राज्य में अपना-अपना स्थान ग्रहण करेंगे।
אבל בני המלכות המה יגרשו אל החשך החיצון שם תהיה היללה וחרוק השנים׃
किन्तु राज्य की मूलभूत प्रजा बाहर अंधेरे में धकेल दी जायेगी जहाँ वे लोग चीख-पुकार करते हुए दाँत पीसते रहेंगे।”
ויאמר ישוע אל שר המאה לך וכאמונתך כן יהיה לך וירפא נערו בשעה ההיא׃
तब यीशु ने उस सेनानायक से कहा, “जा वैसा ही तेरे लिए हो, जैसा तेरा विश्वास है।” और तत्काल उस सेनानायक का दास अच्छा हो गया।
ויבא ישוע ביתה פטרוס וירא את חמותו נפלת למשכב כי אחזתה הקדחת׃
यीशु जब पतरस के घर पहुँचा उसने पतरस की सास को बुखार से पीड़ित बिस्तर में लेटे देखा।
ויגע בידה ותרף ממנה הקדחת ותקם ותשרתם׃
सो यीशु ने उसे अपने हाथ से छुआ और उसका बुखार उतर गया। फिर वह उठी और यीशु की सेवा करने लगी।
ויהי לעת ערב ויביאו אליו רבים אחוזי שדים ויגרש את הרוחות בדבר וירפא את כל החולים׃
जब साँझ हुई, तो लोग उसके पास बहुत से ऐसे लोगों को लेकर आये जिनमें दुष्टात्माएँ थीं। अपनी एक ही आज्ञा से उसने दुष्टात्माओं को निकाल दिया। इस तरह उसने सभी रोगियों को चंगा कर दिया।
למלאת את אשר דבר ישעיהו הנביא לאמר חלינו הוא נשא ומכאבינו סבלם׃
यह इसलिये हुआ ताकि परमेश्वर ने भविष्यवक्ता यशायाह द्वारा जो कुछ कहा था, पूरा हो: “उसने हमारे रोगों को ले लिया और हमारे संतापों को ओढ़ लिया।” यशायाह 53:4
ויהי כראות ישוע המון עם רב סביבתיו ויצו לעבר משם אל עבר הים׃
यीशु ने जब अपने चारों ओर भीड़ देखी तो उसने अपने अनुयायियों को आज्ञा दी कि वे झील के परले किनारे चले जायें।
ויגש אליו אחד הסופרים ויאמר אליו רבי אלכה אחריך אל כל אשר תלך׃
तब एक यहूदी धर्मशास्त्री उसके पास आया और बोला, “गुरु, जहाँ कहीं तू जायेगा, मैं तेरे पीछे चलूँगा।”
ויאמר אליו ישוע לשועלים יש חורי עפר ולעוף השמים קנים ובן האדם אין לו מקום להניח שם את ראשו׃
इस पर यीशु ने उससे कहा, “लोमड़ियों की खोह और आकाश के पक्षियों के घोंसले होते हैं किन्तु मनुष्य के पुत्र के पास सिर टिकाने को भी कोई स्थान नहीं है।”
ואחר מן התלמידים אמר אליו אדני הניחה לי בראשונה ללכת ולקבר את אבי׃
और उसके एक शिष्य ने उससे कहा, “प्रभु, पहले मुझे जाकर अपने पिता को गाड़ने की अनुमति दे।”
ויאמר אליו ישוע לך אחרי והנח למתים לקבר את מתיהם׃
किन्तु यीशु ने उससे कहा, “मेरे पीछे चला आ और मरे हुवों को अपने मुर्दे आप गाड़ने दे।”
וירד אל האניה וירדו אתו תלמידיו׃
तब यीशु एक नाव पर जा बैठा। उसके अनुयायी भी उसके साथ थे।
והנה סער גדול היה בים ותכסה האניה בגלים והוא ישן׃
उसी समय झील में इतना भयंकर तूफान उठा कि नाव लहरों से दबी जा रही थी। किन्तु यीशु सो रहा था।
ויגשו אליו תלמידיו ויעירו אותו לאמר הושיענו אדנינו אבדנו׃
तब उसके अनुयायी उसके पास पहुँचे और उसे जगाकर बोले, “प्रभु हमारी रक्षा कर। हम मरने को हैं!”
ויאמר אליהם קטני האמונה למה זה יראתם ויקם ויגער ברוחות ובים ותהי דממה גדולה׃
तब यीशु ने उनसे कहा, “अरे अल्प विश्वासियों! तुम इतने डरे हुए क्यों हो?” तब उसने खड़े होकर तूफान और झील को डाँटा और चारों तरफ़ शांति छा गयी।
ויתמהו האנשים ויאמרו מי אפוא הוא אמר גם הרוחות והים לו ישמעון׃
लोग चकित थे। उन्होंने कहा, “यह कैसा व्यक्ति है? आँधी तूफान और सागर तक इसकी बात मानते हैं!”
ויהי כבאו אל עבר הים אל ארץ הגרגשים ויפגשוהו שני אנשים אחוזי שדים יצאים מבתי הקברות והמה רגונים מאד עד אשר לא יכל איש לעבר בדרך ההוא׃
जब यीशु झील के उस पार, गदरेनियों के देश पहुँचा, तो उसे कब्रों से निकल कर आते दो व्यक्ति मिले, जिनमें दुष्टात्माएँ थीं। वे इतने भयानक थे कि उस राह से कोई निकल तक नहीं सकता था।
והנה הם צעקים לאמר מה לנו ולך ישוע בן האלהים הבאת הלם לענותנו בלא עתנו׃
वे चिल्लाये, “हे परमेश्वर के पुत्र, तू हमसे क्या चाहता है? क्या तू यहाँ निश्चित समय से पहले ही हमें दंड देने आया है?”
ועדר חזירים רבים היה שם במרעה הרחק מהם׃
वहाँ कुछ ही दूरी पर बहुत से सुअरों का एक रेवड़ चर रहा था।
ויתחננו אליו השדים לאמר אם תגרשנו שלחנו בעדר החזירים׃
सो उन दुष्टात्माओं ने उससे विनती करते हुए कहा, “यदि तुझे हमें बाहर निकालना ही है, तो हमें सुअरों के उस झुंड में भेज दे।”
ויאמר אליהם לכו לכם ויצאו ויבאו בעדר החזירים והנה השתער כל עדר החזירים מן המורד על הים וימותו במים׃
सो यीशु ने उनसे कहा, “चले जाओ।” तब वे उन व्यक्तियों में से बाहर निकल आए और सुअरों में जा घुसे। फिर वह समूचा रेवड़ ढलान से लुढ़कते, पुढ़कते दौड़ता हुआ झील में जा गिरा। सभी सुअर पानी में डूब कर मर गये।
וינוסו הרעים ויבאו העירה ויגידו את הכל ואת אשר נעשה לאחוזי השדים׃
सुअर के रेवड़ों के रखवाले तब वहाँ से दौड़ते हुए नगर में आये और सुअरों के साथ तथा दुष्ट आत्माओं से ग्रस्त उन व्यक्तियों के साथ जो कुछ हुआ था, कह सुनाया।
והנה כל העיר יצאה לקראת ישוע וכראותם אתו ויבקשו ממנו לעבר מגבולם׃
फिर तो नगर के सभी लोग यीशु से मिलने बाहर निकल पड़े। जब उन्होंने यीशु को देखा तो उससे विनती की कि वह उनके यहाँ से कहीं और चला जाये।