Matthew 19

ויהי ככלות ישוע לדבר את הדברים האלה ויסע מן הגליל ויבא אל גבול יהודה בעבר הירדן׃
ये बातें कहने के बाद वह गलील से लौट कर यहूदिया के क्षेत्र में यर्दन नदी के पार चला गया।
וילכו אחריו המון עם רב וירפאם שם׃
एक बड़ी भीड़ वहाँ उसके पीछे हो ली, जिसे उसने चंगा किया।
ויגשו אליו הפרושים לנסותו לאמר היוכל איש לשלח את אשתו על כל דבר׃
उसे परखने के जतन में कुछ फ़रीसी उसके पास पहुँचे और बोले, “क्या यह उचित है कि कोई अपनी पत्नी को किसी भी कारण से तलाक दे सकता है?”
ויען ויאמר אליהם הלא קראתם כי עשה בראשית זכר ונקבה עשה אתם׃
उत्तर देते हुए यीशु ने कहा, “क्या तुमने शास्त्र में नहीं पढ़ा कि जगत को रचने वाले ने प्रारम्भ में, ‘उन्हें एक स्त्री और एक पुरुष के रूप में रचा था?’ []
ואמר על כן יעזב איש את אביו ואת אמו ודבק באשתו והיו שניהם לבשר אחד׃
और कहा था ‘इसी कारण अपने माता-पिता को छोड़ कर पुरुष अपनी पत्नी के साथ दो होते हुए भी एक शरीर होकर रहेगा।’ []
אם כן אינם עוד שנים כי אם בשר אחד לכן את אשר חבר האלהים אל יפרידנו האדם׃
सो वे दो नहीं रहते बल्कि एक रूप हो जाते हैं। इसलिए जिसे परमेश्वर ने जोड़ा है उसे किसी भी मनुष्य को अलग नहीं करना चाहिये।”
ויאמרו אליו ולמה זה צוה משה לתת לה ספר כריתת ולשלחה׃
वे बोले, “फिर मूसा ने यह क्यों निर्धारित किया है कि कोई पुरुष अपनी पत्नी को तलाक दे सकता है। शर्त यह है कि वह उसे तलाक नामा लिख कर दे।”
ויאמר אליהם בעבור קשי לבבכם הניח לכם משה לשלח את נשיכם אך מראש לא היתה ככה׃
यीशु ने उनसे कहा, “मूसा ने यह विधान तुम लोगों के मन की जड़ता के कारण दिया था। किन्तु प्रारम्भ में ऐसी रीति नहीं थी।
ואני אמר לכם המשלח את אשתו בלתי על דבר זנות ולקח לו אחרת נאף הוא והלקח את הגרושה נאף הוא׃
तो मैं तुमसे कहता हूँ कि जो व्यभिचार को छोड़कर अपनी पत्नी को किसी और कारण से त्यागता है और किसी दूसरी स्त्री की ब्याहता है तो वह व्यभिचार करता है।”
ויאמרו אליו התלמידים אם ככה הוא ענין איש ואשתו לא טוב לקחת אשה׃
इस पर उसके शिष्यों ने उससे कहा, “यदि एक स्त्री और एक पुरुष के बीच ऐसी स्थिति है तो किसी को ब्याह ही नहीं करना चाहिये।”
ויאמר אליהם לא יוכל כל אדם קבל את הדבר הזה כי אם אלה אשר נתן להם להבין׃
फिर यीशु ने उनसे कहा, “हर कोई तो इस उपदेश को ग्रहण नहीं कर सकता। इसे बस वे ही ग्रहण कर सकते हैं जिनको इसकी क्षमता प्रदान की गयी है।
יש סריסים אשר נולדו כן מבטן אמם ויש סריסים המסרסים על ידי אדם ויש סריסים אשר סרסו את עצמם למען מלכות השמים מי שיוכל לקבל יקבל׃
कुछ ऐसे हैं जो अपनी माँ के गर्भ से ही नपुंसक पैदा हुए हैं। और कुछ ऐसे हैं जो लोगों द्वारा नपुंसक बना दिये गये हैं। और अंत में कुछ ऐसे हैं जिन्होंने स्वर्ग के राज्य के कारण विवाह नहीं करने का निश्चय किया है। जो इस उपदेश को ले सकता है ले।”
אז יביאו אליו ילדים למען ישים עליהם את ידיו ויתפלל עליהם ויגערו בם התלמידים׃
फिर लोग कुछ बालकों को यीशु के पास लाये कि वह उनके सिर पर हाथ रख कर उन्हें आशीर्वाद दे और उनके लिए प्रार्थना करे। किन्तु उसके शिष्यों ने उन्हें डाँटा।
והוא ישוע אמר הניחו לילדים ואל תמנעום מבוא אלי כי לאלה מלכות השמים׃
इस पर यीशु ने कहा, “बच्चों को रहने दो, उन्हें मत रोको, मेरे पास आने दो क्योंकि स्वर्ग का राज्य ऐसों का ही है।”
וישם את ידיו עליהם ויעבר משם׃
फिर उसने बच्चों के सिर पर अपना हाथ रखा और वहाँ से चल दिया।
והנה איש נגש אליו ויאמר רבי הטוב אי זה הטוב אשר אעשנו לקנות חיי עולמים׃
वहीं एक व्यक्ति था। वह यीशु के पास आया और बोला, “गुरु अनन्त जीवन पाने के लिए मुझे क्या अच्छा काम करना चाहिये?”
ויאמר אליו מה תקראני טוב אין טוב כי אם אחד האלהים ואם חפצך לבוא אל החיים שמר את המצות׃
यीशु ने उससे कहा, “अच्छा क्या है, इसके बारे में तू मुझसे क्यों पूछ रहा है? क्योंकि अच्छा तो केवल एक ही है! फिर भी यदि तू अनन्त जीवन में प्रवेश करना चाहता है, तो तू आदेशों का पालन कर।”
ויאמר אליו מה הנה ויאמר ישוע אלה הן לא תרצח לא תנאף לא תגנב לא תענה עד שקר׃
उसने यीशु से पूछा, “कौन से आदेश?” तब यीशु बोला, “हत्या मत कर। व्यभिचार मत कर। चोरी मत कर। झूठी गवाही मत दे।
כבד את אביך ואת אמך ואהבת לרעך כמוך׃
‘अपने पिता और अपनी माता का आदर कर’ [] और ‘जैसे तू अपने आप को प्यार करता है, ‘वैसे ही अपने पड़ोसी से भी प्यार कर।’”
ויאמר אליו הבחור את כל אלה שמרתי מנעורי ומה חסרתי עוד׃
युवक ने यीशु से पूछा, “मैंने इन सब बातों का पालन किया है। अब मुझ में किस बात की कमी है?”
ויאמר ישוע אליו אם חפצך להיות שלם לך מכר את רכשך ותן לעניים והיה לך אוצר בשמים ושוב הלם ולך אחרי׃
यीशु ने उससे कहा, “यदि तू संपूर्ण बनना चाहता तो जा और जो कुछ तेरे पास है, उसे बेचकर धन गरीबों में बाँट दे ताकि स्वर्ग में तुझे धन मिल सके। फिर आ और मेरे पीछे हो ले!”
ויהי כשמע הבחור את הדבר הזה וילך משם נעצב כי היו לו נכסים רבים׃
किन्तु जब उस नौजवान ने यह सुना तो वह दुःखी होकर चला गया क्योंकि वह बहुत धनवान था।
ויאמר ישוע אל תלמידיו אמן אמר אני לכם קשה לעשיר לבוא אל מלכות השמים׃
यीशु ने अपने शिष्यों से कहा, “मैं तुमसे सत्य कहता हूँ कि एक धनवान का स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर पाना कठिन है।
ועוד אני אמר לכם כי נקל לגמל לעבר דרך נקב המחט מבא עשיר אל מלכות האלהים׃
हाँ, मैं तुमसे कहता हूँ कि किसी धनवान व्यक्ति के स्वर्ग के राज्य में प्रवेश पाने से एक ऊँट का सूई के नकुए से निकल जाना आसान है।”
והתלמידים כשמעם זאת השתוממו מאד ויאמרו מי אפוא יוכל להושע׃
जब उसके शिष्यों ने यह सुना तो अचरज से भरकर पूछा, “फिर किस का उद्धार हो सकता है?”
ויבט בן ישוע ויאמר להם מבני אדם יפלא הדבר אבל מהאלהים לא יפלא כל דבר׃
यीशु ने उन्हें देखते हुए कहा, “मनुष्यों के लिए यह असम्भव है, किन्तु परमेश्वर के लिए सब कुछ सम्भव है।”
ויען פטרוס ויאמר אליו הן אנחנו עזבנו את הכל ונלך אחריך מה יהיה לנו׃
उत्तर में तब पतरस ने उससे कहा, “देख, हम सब कुछ त्याग कर तेरे पीछे हो लिये हैं। सो हमें क्या मिलेगा?”
ויאמר ישוע אליהם אמן אמר אני לכם אתם ההלכים אחרי בהתחדש הבריאה כאשר ישב בן האדם על כסא כבודו תשבו גם אתם על שנים עשר כסאות לשפט את שנים עשר שבטי ישראל׃
यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम लोगों से सत्य कहता हूँ कि नये युग में जब मनुष्य का पुत्र अपने प्राप्ती सिंहासन पर विराजेगा तो तुम भी, जो मेरे पीछे हो लिये हो, बाहर सिंहासनों पर बैठकर परमेश्वर के लोगों का न्याय करोगे।
וכל איש אשר עזב את בתיו ואת אחיו ואת אחיותיו ואת אביו ואת אמו ואת אשתו ואת בניו ואת שדותיו למען שמי הוא יקח מאה שערים וחיי עולמים יירש׃
और मेरे लिए जिसने भी घर-बार या भाईयों या बहनों या पिता या माता या बच्चों या खेतों को त्याग दिया है, वह सौ गुणा अधिक पायेगा और अनन्त जीवन का भी अधिकारी बनेगा।
ואולם רבים מן הראשונים אשר יהיו אחרונים ומן האחרונים יהיו ראשונים׃
किन्तु बहुत से जो अब पहले हैं, अन्तिम हो जायेंगे और जो अन्तिम हैं, पहले हो जायेंगे।”