Leviticus 8

וידבר יהוה אל משה לאמר׃
यहोवा ने मूसा से कहा,
קח את אהרן ואת בניו אתו ואת הבגדים ואת שמן המשחה ואת פר החטאת ואת שני האילים ואת סל המצות׃
“हारून और उसके साथ उसके पुत्रों, उनके वस्त्र, अभिषेक का तेल, पापबलि का बैल, दो भेड़ें और अखमीरी मैदे के फुलके की टोकरी लो,
ואת כל העדה הקהל אל פתח אהל מועד׃
तब मिलापवाले तम्बू के द्वार पर लोगों को एक साथ लाओ।”
ויעש משה כאשר צוה יהוה אתו ותקהל העדה אל פתח אהל מועד׃
मूसा ने वही किया जो यहोवा ने उसे आदेश दिया। लोग मिलापवाले तम्बू के द्वार पर एक साथ मिले।
ויאמר משה אל העדה זה הדבר אשר צוה יהוה לעשות׃
तब मूसा ने लोगों से कहा, “यह वही है जिसे करने का आदेश यहोवा ने दिया है।”
ויקרב משה את אהרן ואת בניו וירחץ אתם במים׃
तब मूसा, हारून और उसके पुत्रों को लाया। उसने उन्हें पानी से नहलाया।
ויתן עליו את הכתנת ויחגר אתו באבנט וילבש אתו את המעיל ויתן עליו את האפד ויחגר אתו בחשב האפד ויאפד לו בו׃
तब मूसा ने हारून को अन्तःवस्त्र पहनाया। मूसा ने हारून के चारों ओर एक पेटी बाँधी। तब मूसा ने हारून को बाहरी लबादा पहनाया। इसके ऊपर मूसा ने हारुन को चोगा पहनाया और उस पर एपोद पहनाई, फिर उस पर सुन्दर पटुका बाँधा।
וישם עליו את החשן ויתן אל החשן את האורים ואת התמים׃
तब मूसा ने न्याय की थैली की जेब में ऊरीम और तुम्मीम रखा।
וישם את המצנפת על ראשו וישם על המצנפת אל מול פניו את ציץ הזהב נזר הקדש כאשר צוה יהוה את משה׃
मूसा ने हारून के सिर पर पगड़ी भी बाँधी। मूसा ने इस पगड़ी के अगले भाग पर सोने की पट्टी बाँधी। यह सोने की पट्टी पवित्र मुकुट के समान है। मूसा ने यह यहोवा के आदेश के अनुसार किया।
ויקח משה את שמן המשחה וימשח את המשכן ואת כל אשר בו ויקדש אתם׃
तब मूसा ने अभिषक का तेल लिया और पवित्र तम्बू तथा इसमें की सभी चीजों पर छिड़का। इस प्रकार मूसा ने उन्हें पवित्र किया।
ויז ממנו על המזבח שבע פעמים וימשח את המזבח ואת כל כליו ואת הכיר ואת כנו לקדשם׃
मूसा ने अभिषेक का कुछ तेल वेदी पर सात बार छिड़का। मूसा ने वेदी, उसके उपकरणों और तश्तरियों का अभिषेक किया। मूसा ने बड़ी चिलमची और उसके आधार पर भी अभिषेक का तेल छिड़का। इस प्रकार मूसा ने उन्हें पवित्र किया।
ויצק משמן המשחה על ראש אהרן וימשח אתו לקדשו׃
तब मूसा ने अभिषेक के कुछ तेल को हारून के सिर पर डाला। इस प्रकार उसने हारून को पवित्र किया।
ויקרב משה את בני אהרן וילבשם כתנת ויחגר אתם אבנט ויחבש להם מגבעות כאשר צוה יהוה את משה׃
तब मूसा हारून के पुत्रों को लाया और उन्हें विशेष वस्त्र पहनाए। उसने उन्हें पटुके पेटियाँ बाँधे। तब उसने उन के सिर पर पगड़ियाँ बाँधीं। मूसा ने ये सब वैसे ही किया जैसा यहोवा ने आदेश दिया था।
ויגש את פר החטאת ויסמך אהרן ובניו את ידיהם על ראש פר החטאת׃
तब मूसा पापबलि के बैल को लाया। हारून और उसके पुत्रों ने अपने हाथों को पापबलि के बैल के सिर पर रखा।
וישחט ויקח משה את הדם ויתן על קרנות המזבח סביב באצבעו ויחטא את המזבח ואת הדם יצק אל יסוד המזבח ויקדשהו לכפר עליו׃
तब मूसा ने बैल को मारा। मूसा ने उसके खून को लिया। मूसा ने अपनी ऊँगली का उपयोग किया और कुछ खून वेदी पर के सभी कोनों पर छिड़का। इस प्रकार मूसा ने वेदी को बलि के लिए शुद्ध किया। तब मूसा ने वेदी की नींव पर खून को उँडेला। इस प्रकार मूसा ने वेदी को लोगों के पापों के भुगतान के लिए पाप बलियों के लिए तैयार किया।
ויקח את כל החלב אשר על הקרב ואת יתרת הכבד ואת שתי הכלית ואת חלבהן ויקטר משה המזבחה׃
मूसा ने बैल के भीतरी भागों से सारी चर्बी ली। मूसा ने दोनों गुर्दे और उनके ऊपर की चर्बी के साथ कलेजे को ढकने वाली चर्बी ली। तब उसने उन्हें बेदी पर जलाया।
ואת הפר ואת ערו ואת בשרו ואת פרשו שרף באש מחוץ למחנה כאשר צוה יהוה את משה׃
किन्तु मूसा बैल के चमड़े, उसके माँस और शरीर के वयर्थ भीतरी भाग को डेरे के बाहर ले गया। मूसा ने डेरे के बाहर आग में उन चीजों को जलाया। मूसा ने ये सब बैसा ही किया जैसा यहोवा ने आदेश दिया था।
ויקרב את איל העלה ויסמכו אהרן ובניו את ידיהם על ראש האיל׃
मूसा होमबलि के मेढ़े को लाया। हारून और उसके पुत्रों ने अपने हाथ मेढ़े के सिर पर रखे।
וישחט ויזרק משה את הדם על המזבח סביב׃
तब मूसा ने मेढ़े को मारा। उसने वेदी के चारों ओर खून छिड़का ।
ואת האיל נתח לנתחיו ויקטר משה את הראש ואת הנתחים ואת הפדר׃
मूसा ने मेढ़े को टुकड़ों में काटा। मूसा ने भीतरी भागों और पैरों को पानी से धोया। तब मूसा ने पूरे मेढ़े को वेदी पर जलाया।मूसा ने उसका सिर, टुकड़े और चर्बी को जलाया। यह आग द्वारा होमबलि थी। यह यहोवा के लिए सुगन्ध थी। मूसा ने यहोवा के आदेश के अनुसार वे सब काम किए।
ואת הקרב ואת הכרעים רחץ במים ויקטר משה את כל האיל המזבחה עלה הוא לריח ניחח אשה הוא ליהוה כאשר צוה יהוה את משה׃
मूसा ने मेढ़े को टुकड़ों में काटा। मूसा ने भीतरी भागों और पैरों को पानी से धोया। तब मूसा ने पूरे मेढ़े को वेदी पर जलाया।मूसा ने उसका सिर, टुकड़े और चर्बी को जलाया। यह आग द्वारा होमबलि थी। यह यहोवा के लिए सुगन्ध थी। मूसा ने यहोवा के आदेश के अनुसार वे सब काम किए।
ויקרב את האיל השני איל המלאים ויסמכו אהרן ובניו את ידיהם על ראש האיל׃
तब मूसा दूसरे मेढ़े को लाया। इस मेढ़े का उपयोग हारून और उसके पुत्रों को याजक बनाने के लिए किया गाया। हारून और उसके पुत्रों ने अपने हाथ मेढ़े के सिर पर रखे।
וישחט ויקח משה מדמו ויתן על תנוך אזן אהרן הימנית ועל בהן ידו הימנית ועל בהן רגלו הימנית׃
तब मूसा ने मेढ़े को मारा। उसने इसका कुछ खून हारून के कान के निचले सिरे पर, दाएं हाथ के अंगूठे पर और हारून के दाएं पैर के अंगूठे पर लगाया।
ויקרב את בני אהרן ויתן משה מן הדם על תנוך אזנם הימנית ועל בהן ידם הימנית ועל בהן רגלם הימנית ויזרק משה את הדם על המזבח סביב׃
तब मूसा हारून के पुत्रों को वेदी के पास लाया। मूसा ने कुछ खून उनके दाएं कान के निचले सिरे पर, दाएं हाथ के अंगूठे पर और उनके दाएं पैर के अंगूठे पर लगाया। तब मूसा ने वेदी के चारों ओर खून डाला।
ויקח את החלב ואת האליה ואת כל החלב אשר על הקרב ואת יתרת הכבד ואת שתי הכלית ואת חלבהן ואת שוק הימין׃
मूसा ने चर्बी और चर्बी भरी पूँछ, भीतरी भाग की सारी चर्बी कलेजे को ढकने वाली चर्बी, दोनों गुर्दे और उनकी चर्बी और दायीं जाँघ को लिया।
ומסל המצות אשר לפני יהוה לקח חלת מצה אחת וחלת לחם שמן אחת ורקיק אחד וישם על החלבים ועל שוק הימין׃
एक टोकरी अखमीरी मैदे के फुलके हर एक दिन यहोवा के सामने रखी जाती हैं। मूसा ने उन फुलकियों में से एक रोटी, और एक तेल से सनी फुलकी, और एक अखमीरी चपाती ली। मूसा ने उन फुलकियों के टुकड़ों को चर्बी तथा मेढ़े की दायीं जाँघ पर रखा।
ויתן את הכל על כפי אהרן ועל כפי בניו וינף אתם תנופה לפני יהוה׃
तब मूसा ने उन सभी को हारून और उके पुत्रों के हाथों में रखा। मूसा ने उन टुकड़ों को यहोवा के सामने उत्तोलन बलि के रूप में हाथों में ऊपर उठवाया।
ויקח משה אתם מעל כפיהם ויקטר המזבחה על העלה מלאים הם לריח ניחח אשה הוא ליהוה׃
तब मूसा ने इन चीजों को हारून और उसके पुत्रों के हाथों से लिया। मूसा ने उन्हें वेदी पर होमबली के ऊपर जलाया। इस प्रकार वह बलि हारून और उसके पुत्रों को याजक नियुक्त करने के लिए थी। यह आग द्वारा दी गई बलि थी। यह यहोवा को प्रसन्न करने के लिए सुगन्ध थी।
ויקח משה את החזה ויניפהו תנופה לפני יהוה מאיל המלאים למשה היה למנה כאשר צוה יהוה את משה׃
तब मूसा ने उस मेढ़े की छाती को लिया और यहोवा के सामने उत्तोलन बलि के लिए ऊपर उठवाया। याजकों को नियुक्त करने के लिए यह मूसा के हिस्से का मेढ़ा था। यह ठीक वैसा ही था जैसा यहोवा ने मूसा को आदेश दिया था।
ויקח משה משמן המשחה ומן הדם אשר על המזבח ויז על אהרן על בגדיו ועל בניו ועל בגדי בניו אתו ויקדש את אהרן את בגדיו ואת בניו ואת בגדי בניו אתו׃
मूसा ने अभिषेक का कुछ तेल और वेदी पर का कुछ खून लिया। मूसा ने उस में से थोड़ा हारून और उसके वस्त्रों पर छिड़का और कुछ हारुन के उन पुत्रों पर जो उसके साथ थे और कुछ उनके वस्त्रों पर छिड़का। इस प्रकार मूसा ने हारून, उसके वस्त्रों, उसके पुत्रों और उनके वस्त्रों को पवित्र बनाया।
ויאמר משה אל אהרן ואל בניו בשלו את הבשר פתח אהל מועד ושם תאכלו אתו ואת הלחם אשר בסל המלאים כאשר צויתי לאמר אהרן ובניו יאכלהו׃
तब मूसा ने हारून और उसके पुत्रों से कहा, “क्या तुम्हें मेरा आदेश याद है? मैंने कहा, ‘हारून और उसके पुत्र इन चीजों को खाएंगे।’ अत: याजक नियुक्ति संस्कार से रोटी की टोकरी और माँस लो। मिलापवाले तम्बू के द्वार पर उस माँस को उबालो। तुम उस माँस और उस रोटी को उसी स्थान पर खाओगे।
והנותר בבשר ובלחם באש תשרפו׃
यदि कुछ मांस या रोटी बच जाए तो उसे जला देना।
ומפתח אהל מועד לא תצאו שבעת ימים עד יום מלאת ימי מלאיכם כי שבעת ימים ימלא את ידכם׃
याजक नियुक्ति संस्कार सात दिन तक चलेगा। तुम मिलापवाले तम्बू से तब तक नहीं जाओगे जब तक तुमहार याजक नियुक्ति संस्कार का समय पूरा नहीं हो जाता।
כאשר עשה ביום הזה צוה יהוה לעשת לכפר עליכם׃
यहोवा ने उन कामों को करने का आदेश दिया था जो आज किए गए उन्होंने तुम्हारे पापों के भुगतान के लिए यह आदेश दिया था।
ופתח אהל מועד תשבו יומם ולילה שבעת ימים ושמרתם את משמרת יהוה ולא תמותו כי כן צויתי׃
तुम्हें मिलापवाले तम्बू के द्वार पर सात दिन तक, पूरे दिन रात रहना चाहिए। यदि तुम यहोवा का आदेश नहीं मानते हो तो तुम मर जाओगे। यहोवा ने मुझे ये आदेश दिया था।”
ויעש אהרן ובניו את כל הדברים אשר צוה יהוה ביד משה׃
इसलिए हारून और उसके पुत्रों ने वह सब कुछ किया जिसे करने का आदेश यहोवा ने मूसा को दिया था।