Galatians 6

אחי גם כי יתפש איש מכם בעברה אתם אנשי הרוח תקימהו ברוח ענוה והשמר לנפשך פן תבא לידי נסיון גם אתה׃
हे भाईयों, तुममें से यदि कोई व्यक्ति कोई पाप करते पकड़ा जाए तो तुम आध्यात्मिक जनों को चाहिये कि नम्रता के साथ उसे धर्म के मार्ग पर वापस लाने में सहायता करो। और स्वयं अपने लिये भी सावधानी बरतो कि कहीं तुम स्वयं भी किसी परीक्षा में न पड़ जाओ।
שאו איש את משא רעהו בזאת תמלאו את תורת המשיח׃
परस्पर एक दूसरे का भार उठाओ। इस प्रकार तुम मसीह की व्यवस्था का पालन करोगे।
כי החשב את עצמו להיות מה ואיננו מאומה את נפשו הוא מרמה׃
यदि कोई व्यक्ति महत्त्वपूर्ण न होते हुए भी अपने को महत्त्वपूर्ण समझता है तो वह अपने को धोखा देता है।
אבל יבחן כל איש את מעשהו ואז לו לבדו תהיה תהלתו ולא לנגד אחר׃
अपने कर्म का मूल्यांकन हर किसी को स्वयं करते रहना चाहिये। ऐसा करने पर ही उसे अपने आप पर, किसी दूसरे के साथ तुलना किये बिना, गर्व करने का अवसर मिलेगा।
כי כל איש את משאו ישא׃
क्योंकि अपना दायित्त्व हर किसी को स्वयं ही उठाना है।
המלמד בדבר יחלק מכל טובו למלמדהו׃
जिसे परमेश्वर का वचन सुनाया गया है, उसे चाहिये कि जो उत्तम वस्तुएँ उसके पास हैं, उनमें अपने उपदेशक को साझी बनाए।
אל תתעו לא יתן אלהים להתל בו כי מה שזרע האדם אתו יקצר׃
अपने आपको मत छलो। परमेश्वर को कोई बुद्धू नहीं बना सकता क्योंकि जो जैसा बोयेगा, वैसा ही काटेगा।
הזרע בבשרו יקצר כליון משברו והזרע ברוח יקצר מן הרוח חיי עולם׃
जो अपनी काया के लिए बोयेगा, वह अपनी काया से विनाश की फसल काटेगा। किन्तु जो आत्मा के खेत में बीज बोएगा, वह आत्मा के द्वारा अनन्त जीवन की फसल काटेगा।
ואנחנו בעשות הטוב אל נחת כי נקצר בעתו אם לא נרפה׃
इसलिए आओ हम भलाई करते कभी न थकें, क्योंकि यदि हम भलाई करते ही रहेंगे तो उचित समय आने पर हमें उसका फल मिलेगा।
לכן כאשר העת בידנו נעשה נא את הטוב עם כל אדם וביותר עם בני אמונתנו׃
सो जैसे ही कोई अवसर मिले, हमें सभी के साथ भलाई करनी चाहिये, विशेषकर अपने धर्म-भाइयों के साथ।
ראו נא מה גדול המכתב אשר כתבתי אליכם בידי׃
देखो, मैंने तुम्हें स्वयं अपने हाथ से कितने बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है।
החפצים להתהדר בבשר מכריחים אתכם להמול רק למען לא ירדפו על צלב המשיח׃
ऐसे लोग जो शारीरिक रूप से अच्छा दिखावा करना चाहते हैं, तुम पर ख़तना कराने का दबाव डालते हैं। किन्तु वे ऐसा बस इसलिए करते हैं कि उन्हें मसीह के क्रूस के कारण यातनाएँ न सहनीं पड़ें।
כי גם הם הנמולים אינם שמרים את התורה אלא רצונם שתמולו למען יתהללו בבשרכם׃
क्योंकि वे स्वयं भी जिनका ख़तना हो चुका है, व्यवस्था के विधान का पालन नहीं करते किन्तु फिर भी वे चाहते हैं कि तुम ख़तना कराओ ताकि वे तुम्हारे द्वारा इस शारीरिक प्रथा को अपनाए जाने पर डींगे मार सकें।
ואנכי חלילה מהתהלל זולתי בצלב אדנינו ישוע המשיח אשר בו העולם נצלב לי ואני נצלב לעולם׃
किन्तु जिसके द्वारा मैं संसार के लिये और संसार मेरे लिये मर गया, प्रभु यीशु मसीह के उस क्रूस को छोड़ कर मुझे और किसी पर गर्व न हो।
כי במשיח ישוע גם המילה גם הערלה אינן נחשבות כי אם בריאה חדשה׃
क्योंकि न तो ख़तने का कोई महत्त्व है और न बिना ख़तने का। यदि महत्त्व है तो वह नयी सृष्टि का है।
וכל המהלכים כפי השורה הזאת שלום ורחמים עליהם ועל ישראל אשר לאלהים׃
इसलिए जो लोग इस धर्म-नियम पर चलेंगे उन पर, और परमेश्वर के इस्राएल पर शांति तथा दया होती रहे।
מעתה איש אל ילאני עוד כי את חבורות האדון ישוע אני נשא בגויתי׃
पत्र को समाप्त करते हुए मैं तुमसे विनती करता हूँ कि अब मुझे कोई और दुख मत दो। क्योंकि मैं तो पहले ही अपने देह में यीशु के घावों को लिए घूम रहा हूँ।
חסד ישוע המשיח אדנינו יהי עם רוחכם אחי אמן׃
हे भाईयों, हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम्हारी आत्माओं के साथ बना रहे। आमीन!