Acts 3

ופטרוס ויוחנן עלים יחדו אל המקדש לעת התפלה בשעה התשיעית׃
दोपहर बाद तीन बजे प्रार्थना के समय पतरस और यूहन्ना मन्दिर जा रहे थे।
ואיש אחד פסח מבטן אמו מובא שמה אשר יושיבהו יום יום שער המקדש הנקרא שער המהדר לשאל מתנות מאת באי המקדש׃
तभी एक ऐसे व्यक्ति को जो जन्म से ही लँगड़ा था, ले जा रहा था। वे हर दिन उसे मन्दिर के सुन्दर नामक द्वार पर बैठा दिया करते थे। ताकि वह मन्दिर में जाने वाले लोगों से भीख के पैसे माँग लिया करे।
ויהי כראותו את פטרוס ואת יוחנן באים אל המקדש ויבקש לקחת מאתם צדקה׃
इस व्यक्ति ने जब देखा कि यूहन्ना और पतरस मन्दिर में प्रवेश करने ही वाले हैं तो उसने उनसे पैसे माँगे।
ויסתכל בו פטרוס וגם יוחנן ויאמר אליו הביטה אלינו׃
यूहन्ना के साथ पतरस उसकी ओर एकटक देखते हुए बोला, “हमारी तरफ़ देख।”
וישם פניו אליהם בקותו לקחת מאתם דבר׃
सो उसने उनसे कुछ मिल जाने की आशा करते हुए उनकी ओर देखा।
ויאמר פטרוס כסף וזהב אין לי אבל את אשר בידי אתננו לך בשם ישוע המשיח הנצרי קום התהלך׃
किन्तु पतरस ने कहा, “मेरे पास सोना या चाँदी तो है नहीं किन्तु जो कुछ है, मैं तुझे दे रहा हूँ। नासरी यीशु मसीह के नाम में खड़ा हो जा और चल दे।”
ויאחז ביד ימינו ויקם אותו ויתחזקו פתאם רגליו וקרסליו׃
फिर उसका दाहिना हाथ पकड़ कर उसने उसे उठाया। तुरन्त उसके पैरों और टखनों में जान आ गयी।
ויקפץ ויתהלך ויבא אתם אל המקדש מתהלך ומרקד ומשבח את האלהים׃
और वह अपने पैरों के बल उछला और चल पड़ा। वह उछलते कूदते चलता और परमेश्वर की स्तुति करता उनके साथ ही मन्दिर में गया।
ויראהו כל העם מתהלך ומשבח את האלהים׃
सभी लोगों ने उसे चलते और परमेश्वर की स्तुति करते देखा।
ויכירו אותו כי הוא אשר היה ישב לשאל צדקה בשער המקדש המהדר וימלאו שמה ושממון על הנעשה לו׃
लोगों ने पहचान लिया कि यह तो वही है जो मन्दिर के सुन्दर द्वार पर बैठ कर भीख माँगता था। उसके साथ जो कुछ घटा था उस पर वे आश्चर्य और विस्मय से भर उठे।
ויהי הוא מחזיק בפטרוס וביוחנן וירץ אליהם כל העם אל האולם הנקרא אולם של שלמה וישתוממו׃
वह व्यक्ति अभी पतरस और यूहन्ना के साथ-साथ ही था। सो सभी लोग अचरज में भर कर उस स्थान पर उनके पास दौड़े-दौड़े आये जो सुलैमान की डयोढ़ी कहलाता था।
וירא פטרוס ויען ויאמר אל העם אנשי ישראל מה אתם תמהים על זאת ומה תסתכלו בנו כאלו אנחנו בכחנו ובחסידותנו שמנו את זה מתהלך׃
पतरस ने जब यह देखा तो वह लोगों से बोला, “हे इस्राएल के लोगों, तुम इस बात पर चकित क्यों हो रहे हो? ऐसे घूर घूर कर हमें क्यों देख रहे हो, जैसे मानो हमने ही अपनी शक्ति या भक्ति के बल पर इस व्यक्ति को चलने फिरने योग्य बना दिया है।
אלהי אברהם אלהי יצחק ואלהי יעקב אלהי אבותינו הוא פאר את עבדו ישוע אשר אתם מסרתם אותו וכחשתם בו בפני פילטוס כשהיה דן לפטרו׃
इब्राहीम, इसहाक और याकूब के परमेश्वर, हमारे पूर्वजों के परमेश्वर ने अपने सेवक यीशु को महिमा से मण्डित किया। और तुमने उसे मरवा डालने को पकड़वा दिया। और फिर पिलातुस के द्वारा उसे छोड़ दिये जाने का निश्चय करने पर पिलातुस के सामने ही तुमने उसे नकार दिया।
אבל אתם כחשתם בקדוש ובצדיק ובקשתם כי יחן לכם איש רצח׃
उस पवित्र और नेक बंदे को तुमने अस्वीकार किया और यह माँगा कि एक हत्यारे को तुम्हारे लिये छोड़ दिया जाये।
ואת שר החיים הרגתם אשר האלהים הקימו מן המתים ואנחנו עדיו׃
लोगों को जीवन की राह दिखाने वाले को तुमने मार डाला किन्तु परमेश्वर ने मरे हुओं में से उसे फिर से जिला दिया है। हम इसके साक्षी हैं।
ולמען אמונת שמו חזק שמו את האיש הזה אשר אתם ראים ומכירים אתו והאמונה אשר לנו על ידו היא העלתה לו את הארכה הזאת לעיני כלכם׃
“क्योंकि हम यीशु के नाम में विश्वास करते हैं इसलिये यह उसका नाम ही है जिसने इस व्यक्ति में जान फूँकी है जिसे तुम देख रहे हो और जानते हो। हाँ, उसी विश्वास ने जो यीशु से प्राप्त होता है, तुम सब के सामने इस व्यक्ति को पूरी तरह चंगा किया है।
ועתה אחי ידע אני כי בבלי דעת עשיתם גם אתם גם ראשיכם׃
“हे भाईयों, अब मैं जानता हूँ कि जैसे अनजाने में तुमने वैसा किया, वैसे ही तुम्हारे नेताओं ने भी किया।
והאלהים ככה מלא את אשר הגיד מקדם בפי כל נביאיו כי יענה המשיח׃
परमेश्वर ने अपने सब भविष्यवक्ताओं के मुख से पहले ही कहलवा दिया था कि उसके मसीह को यातनाएँ भोगनी होंगी। उसने उसे इस तरह पूरा किया।
לכן הנחמו ושובו וימחו חטאיכם׃
इसलिये तुम अपना मन फिराओ और परमेश्वर की ओर लौट आओ ताकि तुम्हारे पाप धुल जायें।
למען אשר יבאו ימי רוחה מלפני יהוה וישלח את אשר בשרו לכם מקדם את ישוע המשיח׃
ताकि प्रभु की उपस्थिति में आत्मिक शांति का समय आ सके और प्रभु तुम्हारे लिये मसीह को भेजे जिसे वह तुम्हारे लिये चुन चुका है, यानी यीशु को।
אשר צריך כי יקבלהו השמים עד ימי שוב כל הדברים לתקונם אשר דבר עליהם האלהים בפי נביאיו הקדושים מימי עולם׃
“मसीह को उस समय तक स्वर्ग में रहना होगा जब तक सभी बातें पहले जैसी न हो जायें जिनके बारे में बहुत पहले से ही परमेश्वर ने अपने पवित्र नबियों के मुख से बता दिया था।
הן משה אמר אל אבותינו נביא יקים לכם יהוה אלהיכם מקרב אחיכם כמני אליו תשמעון ככל אשר ידבר אליכם׃
मूसा ने कहा था, ‘प्रभु परमेश्वर तुम्हारे लिये, तुम्हारे अपने लोगों में से ही एक मेरे जैसा नबी खड़ा करेगा। वह तुमसे जो कुछ कहे, तुम उसी पर चलना,
והיה כל הנפש אשר לא תשמע אל הנביא ההוא ונכרתה מעמיה׃
और जो कोई व्यक्ति उस नबी की बातों को नहीं सुनेगा, उनको पूरी तरह नष्ट कर दिया जायेगा।’ []
וגם כל הנביאים משמואל ואשר נבאו אחריו כלם הגידו מראש את הימים האלה׃
“हाँ! शमूएल और उसके बाद आये सभी नबियों ने जब कभी कुछ कहा तो इन ही दिनों की घोषणा की।
אתם בני הנביאים ובני הברית אשר כרת האלהים עם אבותינו באמרו אל אברהם ונברכו בזרעך כל משפחות האדמה׃
और तुम तो उन नबियों और उस करार के उत्तराधिकारी हो जिसे परमेश्वर ने तुम्हारे पूर्वजों के साथ किया था। उसने इब्राहीम से कहा था, ‘तेरी संतानों से धरती के सभी लोग आशीर्वाद पायेंगे।’ []
לכם בראשונה העמיד האלהים את עבדו ישוע וישלחהו לברך אתכם בשובכם כל איש מרע מעלליכם׃
परमेश्वर ने जब अपने सेवक को पुनर्जीवित किया तो पहले-पहले उसे तुम्हारे पास भेजा ताकि तुम्हें तुम्हारे बुरे रास्तों से हटा कर आशीर्वाद दे।”