Psalms 86

(En Bøn af David.) Bøj dit Øre, HERRE, og svar mig, thi jeg er arm og fattig!
मैं एक दीन, असहाय जन हूँ। हे यहोवा, तू कृपा करके मेरी सुन ले, और तू मेरी विनती का उत्तर दे।
Vogt min Sjæl, thi jeg ærer dig; frels din Tjener, som stoler på dig!
हे यहोवा, मैं तेरा भक्त हूँ। कृपा करके मुझको बचा ले। मैं तेरा दास हूँ। तू मेरा परमेश्वर है। मुझको तेरा भरोसा है, सो मेरी रक्षा कर।
Vær mig nådig, Herre, du er min Gud; thi jeg råber til dig Dagen igennem.
मेरे स्वामी, मुझ पर दया कर। मैं सारे दिन तेरी विनती करता रहा हूँ।
Glæd din Tjeners Sjæl, thi til dig, o Herre, løfter jeg min Sjæl;
हे स्वामी, मैं अपना जीवन तेरे हाथ सौंपता हूँ। मुझको तू सुखी बना मैं तेरा दास हूँ।
thi du, o Herre, er god og rund til at forlade, rig på Nåde mod alle, der påkalder dig.
हे स्वामी, तू दयालु और खरा है। तू सचमुच अपने उन भक्तों को प्रेम करता है, जो सहारा पाने को तुझको पुकारते हैं।
Lyt til min Bøn, o HERRE, lån Øre til min tryglende Røst!
हे यहोवा, मेरी विनती सुन। मैं दया के लिये जो प्रार्थना करता हूँ, उस पर तू कान दे।
På Nødens Dag påkalder jeg dig, thi du svarer mig.
हे यहोवा, अपने संकट की घड़ी में मैं तेरी विनती कर रहा हूँ। मैं जानता हूँ तू मुझको उत्तर देगा।
Der er ingen som du blandt Guderne, Herre, og uden Lige er dine Gerninger.
हे परमेश्वर, तेरे समान कोई नहीं। जैसे काम तूने किये हैं वैसा काम कोई भी नहीं कर सकता।
Alle Folk, som du har skabt, skal komme, Herre, og tilbede dig, og de skal ære dit Navn.
हे स्वामी, तूने ही सब लोगों को रचा है। मेरी कामना यह है कि वे सभी लोग आयें और तेरी आराधना करें! वे सभी तेरे नाम का आदर करें!
Thi du er stor og gør vidunderlige Ting, du alene er Gud.
हे परमेश्वर, तू महान है! तु अद्भुत कर्म करता है! बस तू ही परमेश्वर है!
Lær mig, HERRE, din Vej, at jeg kan vandre i din Sandhed; vend mit Hjerte til dette ene: at frygte dit Navn.
हे यहोवा, अपनी राहों की शिक्षा मुझको दे,। मैं जीऊँगा और तेरे सत्य पर चलूँगा। मेरी सहायता कर। मेरे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण यही है, कि मैं तेरे नाम की उपासना करूँ।
Jeg vil takke dig, Herre min Gud, af hele mit Hjerte, evindelig ære dit Navn;
हे परमेश्वर, मेरे स्वमी, मैं सम्पूर्ण मन से तेरे गुण गाता हूँ। मैं तेरे नाम का आदर सदा सर्वदा करूँगा।
thi stor er din Miskundhed mod mig, min Sjæl har du frelst fra Dødsrigets Dyb.
हे परमेश्वर, तू मुझसे कितना अधिक प्रेम करता है। तूने मुझे मृत्यु के गर्त से बचाया।
Frække har rejst sig imod mig, Gud; Voldsmænd, i Flok vil tage mit Liv, og dig har de ikke for Øje.
हे परमेश्वर, मुझ पर अभिमानी वार कर रहे हैं। क्रूर जनों का दल मुझे मार डालने का यत्न कर रहे हैं, और वे मनुष्य तेरा आदर नहीं करते हैं।
Men, Herre, du er en barmhjertig og nådig Gud, langmodig og rig på Nåde og Sandhed.
हे स्वामी, तू दयालु और कृपापूर्ण परमेश्वर है। तू धैर्यपूर्ण, विश्वासी और प्रेम से भरा हुआ हैं।
Vend dig til mig og vær mig nådig, giv din Tjener din Styrke, frels din Tjenerindes Søn!
हे परमेश्वर, दिखा दे कि तू मेरी सुनता है, और मुझ पर कृपालु बन। मैं तेरा दास हूँ। तू मुझको शक्ति दे। मैं तेरा सेवक हूँ, मेरी रक्षा कर।
Und mig et Tegn på din Godhed; at mine Fjender med Skamme må se, at du, o HERRE, hjælper og trøster mig!
हे परमेश्वर, कुछ ऐसा कर जिससे यह प्रमाणित हो कि तू मेरी सहायता करेगा। फिर इससे मेरे शत्रु निराश हो जायेंगे। क्योंकि यहोवा इससे यह प्रकट होगा तेरी दया मुझ पर है और तूने मुझे सहारा दिया।