Psalms 48

canticum psalmi filiorum Core magnus Dominus et laudabilis nimis in civitate Dei nostri in monte sancto suo
यहोवा महान है! वह परमेश्वर के नगर, उसके पवित्र नगर में प्रशंसनीय है।
specioso germini gaudio universae terrae monti Sion lateribus aquilonis civitatulae regis magni
परमेश्वर का पवित्र नगर एक सुन्दर नगर है। धरती पर वह नगर सर्वाधिक प्रसन्न है। सिय्योन पर्वत सबसे अधिक ऊँचा और सर्वाधिक पवित्र है। यह नगर महा सम्राट का है।
Deus in domibus eius agnitus est in auxiliando
उस नगर के महलों में परमेश्वर को सुरक्षास्थल कहा जाता है।
quia ecce reges congregati sunt venerunt simul
एकबार कुछ राजा आपस में आ मिले और उन्हेंने इस नगर पर आक्रमण करने का कुचक्र रचा। सभी साथ मिलकर चढ़ाई के लिये आगे बढ़े।
ipsi videntes sic obstipuerunt conturbati sunt admirati sunt
राजा को देखकर वे सभी चकित हुए। उनमें भगदड़ मची और वे सभी भाग गए।
horror possedit eos ibi dolor quasi parturientis
उन्हें भय ने दबोचा, वे भय से काँप उठे!
in vento uredinis confringes naves maris
प्रचण्ड पूर्वी पवन ने उनके जलयानों को चकनाचूर कर दिया।
sicut audivimus ita vidimus in civitate Dei exercituum in civitate Dei nostri Deus fundavit eam usque in aeternum semper
हाँ, हमने उन राजाओं की कहानी सुनी है और हमने तो इसको सर्वशक्तिमान यहोवा के नगर में हमारे परमेश्वर के नगर में घटते हुए भी देखा। यहोवा उस नगर को सुदृढ़ बनाएगा।
aestimavimus Deus misericordiam tuam in medio templi tui
हे परमेश्वर, हम तेरे मन्दिर में तेरी प्रेमपूर्ण करूणा पर मनन करते हैं।
secundum nomen tuum Deus sic laus tua usque ad extremum terrae iustitia repleta est dextera tua
हे परमेश्वर, तू प्रसिद्ध है. लोग धरती पर हर कहीं तेरी स्तुति करते हैं। हर मनुष्य जानता है कि तू कितना भला है।
laetetur mons Sion exultent filiae Iudae propter iudicia tua
हे परमेश्वर, तेरे उचित न्याय के कारण सिय्योन पर्वत हर्षित है। और यहूदा की नगरियाँ आनन्द मना रही हैं।
circumdate Sion et circumite eam numerate turres eius
सिय्योन की परिक्रमा करो। नगरी के दर्शन करो। तुम बुर्जो (मीनारों) को गिनो।
ponite cor vestrum in moenibus separate palatia eius ut narretis in generatione novissima
ऊँचे प्राचीरों को देखो। सिय्योन के महलों को सराहो। तभी तुम आने वाली पीढ़ी से इसका बखान कर सकोगे।
quia ipse Deus Deus noster in saeculum et in perpetuum ipse erit dux noster in morte
सचमुच हमारा परमेश्वर सदा सर्वदा परमेश्वर रहेगा। वह हमको सदा ही राह दिखाएगा। उसका कभी भी अंत नहीं होगा।