Nehemiah 11

habitaverunt autem principes populi in Hierusalem reliqua vero plebs misit sortem ut tollerent unam partem de decem qui habitaturi essent in Hierusalem in civitate sancta novem vero partes in civitatibus
देखो अब इस्राएल के लोगों के मुखिया यरूशलेम में बस गए। इस्राएल के दूसरे लोगों को यह निश्चित करना था कि नगर में और कौन लोग बसेंगे। इसलिए उन्होंने पासे फेंके जिसके अनुसार हर दस व्यक्तियों में से एक को यरूशलेम के पवित्र नगर में रहना था और दूसरे नौ व्यक्तियों को अपने—अपने मूल नगरों में बसना था।
benedixit autem populus omnibus viris qui se sponte obtulerunt ut habitarent in Hierusalem
यरूशलेम में रहने के लिए कुछ लोगों ने स्वयं अपने आप को प्रस्तुत किया। अपने आप को स्वयं प्रस्तुत करने के लिए दूसरे व्यक्तियों ने उन्हें धन्यवाद देते हुए आशीर्वाद दिये।
hii sunt itaque principes provinciae qui habitaverunt in Hierusalem et in civitatibus Iuda habitavit unusquisque in possessione sua in urbibus suis Israhel sacerdotes Levitae Nathinnei et filii servorum Salomonis
ये प्रांतों के वे मुखिया हैं जो यरूशलेम में बस गये। (कुछ इस्राएल के निवासी कुछ याजक लेवीवंशी मन्दिर के सेवक और सुलैमान के उन सेवकों के वंशज अलग—अलग नगरों में अपनी निजी धरती पर यहूदा में रहा करते थे,
et in Hierusalem habitaverunt de filiis Iuda et de filiis Beniamin de filiis Iuda Athaias filius Aziam filii Zacchariae filii Amariae filii Saphatia filii Malelehel de filiis Phares
तथा यहूदा और बिन्यामीन परिवारों के दूसरे लोग यरूशलेम में ही रह रहे थे।) यहूदा के वे वंशज जो यरूशलेम में बस गये थे, वे ये हैं: उज्जियाह का पुत्र अतायाह (उज्जियाह जकर्याह का पुत्र था, जकर्याह अमर्याह का पुत्र था, और अमर्याह, शपत्याह का पुत्र था। शपत्याह महललेल का पुत्र था और महललेल पेरेस का वंशज था)
Imaasia filius Baruch filius Coloza filius Azia filius Adaia filius Ioiarib filius Zacchariae filius Silonites
मासेयाह बारुक का पुत्र था (और बारुक कोल—होजे का पुत्र था। कोल होजे हजायाह का पुत्र था। हजायाह योयारीब के पुत्र अदायाह का पुत्र था। योयारीब का पिता जकर्याह था जो शिलोई का वंशज था)
omnes filii Phares qui habitaverunt in Hierusalem quadringenti sexaginta octo viri fortes
पेरेस के जो वंशज यरूशलेम में रह रहे थे, उनकी संख्या थी चार सौ अड़सठ। वे सभी लोग शूरवीर थे।
hii sunt autem filii Beniamin Sellum filius Mosollam filius Ioed filius Phadaia filius Colaia filius Masia filius Ethehel filius Isaia
बिन्यामीन के जो वंशज यरूशलेम में आये वे ये थे: सल्लू जो योएद के पुत्र मशूल्लाम का पुत्र था (मशूल्लाम योएद का पुत्र था। योएद पदायाह का पुत्र था और पदायाह कोलायाह का पुत्र था। कोलायाह इतीएह के पुत्र मासेयाह का पुत्र था और इतीएह का पिता यशायाह था)
et post eum Gabbai Sellai nongenti viginti octo
जिन लोगों ने यशायाह का अनुसारण किया वे थे गब्बै और सल्लै। इनके साथ नौ सौ अटठाईस पुरुष थे।
et Iohel filius Zechri praepositus eorum et Iuda filius Sennua super civitatem secundus
जिक्री का पुत्र योएल इनका प्रधान था और हस्सनूआ का पुत्र यहूदा यरूशलेम नगर का उपप्रधान था।
et de sacerdotibus Idaia filius Ioarib Iachin
यरूशलेम में जो याजक बस गए, वे हैं: योयारीब का पुत्र यदायाह और याकीन,
Saraia filius Elcia filius Mesollam filius Sadoc filius Meraioth filius Ahitub princeps domus Dei
तथा सरायाह जो हिलकियाह का पुत्र था। (हिल्किय्याह सादोक के पुत्र मशुल्लाम का पुत्र था और सादोक अहीतूब के पुत्र मरायोत का पुत्र) अहीतूब परमेश्वर के भवन की देखभाल करने वाला था।
et fratres eorum facientes opera templi octingenti viginti duo et Adaia filius Ieroam filius Felelia filius Amsi filius Zacchariae filius Phessur filius Melchiae
उनके भाईयों के आठ सौ बाइस पुरुष, जो भवन के लिये काम किया करते थे। तथा यरोहाम का पुत्र अदायाह। (यरोहाम, जो अस्सी के पुत्र पलल्याह का पुत्र था। अस्सी के पिता का नाम जकर्याह औऱ दादा का नाम पशहूर था। पशहूर जो मल्किय्याह का पुत्र था)
et fratres eius principes patrum ducenti quadraginta duo et Amassai filius Azrihel filius Aazi filius Mosollamoth filius Emmer
अदायाह और उसके साथियों की संख्या दो सौ बयालीस थी। ये लोग अपने—अपने परिवारों के मुखिया थे। अमशै जो अज़रेल का पुत्र था। (अज़रेल अहजै का पुत्र था। अहजै का पिता मशिल्लेमोत था। जो इम्मेर का पुत्र था),
et fratres eorum potentes nimis centum viginti octo et praepositus eorum Zabdihel filius potentium
अमशै और उसके साथी वीर योद्धा थे। वे संख्या में एक सौ चौबीस थे। (हग्गदोलीन का पुत्र जब्दिएल उनका अधिकारी हुआ करता था।)
et de Levitis Sebenia filius Asob filius Azaricam filius Asabia filius Boni
ये वे लेवीवंशी हैं, जो यरूशलेम में जा बसे थे: शमायाह जो हश्शूब का पुत्र था (हश्शूब अज्रीकाम का पुत्र और हुशब्याह का पोता था। हुशब्याह बुन्नी का पुत्र था)।
et Sabathai et Iozabed super opera quae erant forinsecus in domo Dei a principibus Levitarum
शब्बत और योजाबाद (ये दो व्यक्ति लेवीवंशियों के मुखिया थे। परमेश्वर के भवन के बाहरी कामों के ये अधिकारी थे)।
et Mathania filius Micha filius Zebdaei filius Asaph princeps ad laudandum et confitendum in oratione et Becbecia secundus de fratribus eius et Abda filius Sammua filius Galal filius Idithun
मत्तन्याह, (मत्तन्याह मीका का पुत्र था और मीका जब्दी का, तथा जब्दी आसाप का।) आसाप गायक मण्डली का निर्देशक था। आसाप स्तुति गीत और प्रार्थनाओं के गायन में लोगों की अगुवाई किया करता था बकबुकियाह (बकबुकियाह अपने भाइयों के ऊपर दूसरे दर्जे का अधिकारी था)। और शम्मू का पुत्र अब्दा (शम्मू यदूतन का पोता और गालाल का पुत्र था)।
omnes Levitae in civitate sancta ducenti octoginta quattuor
इस प्रकार दो सौ चौरासी लेवीवंशी यरूशलेम के पवित्र नगर में जा बसे थे।
et ianitores Accob Telmon et fratres eorum qui custodiebant ostia centum septuaginta duo
जो द्वारपाल यरूशलेम चले गये थे, उनके नाम ये थे: अक्कूब, तलमोन, और उनके साथी। ये लोग नगर—द्वारों पर नजर रखते हुए उनकी रखवाली किया करते थे। ये संख्या में एक सौ बहत्तर थे।
et reliqui ex Israhel sacerdotes et Levitae in universis civitatibus Iuda unusquisque in possessione sua
इस्राएल के दूसरे लोग, अन्य याजक और लेवीवंशी यहूदा के सभी नगरों में रहने लगे। हर कोई व्यक्ति उस धरती पर रहा करता था जो उनके पूर्वजों की थी।
et Nathinnei qui habitabant in Ofel et Siaha et Gaspha de Nathinneis
मन्दिर में सेवा आराधना करने वाले लोग ओपेल की पहाड़ी पर बस गये। सीहा और गिश्पा मन्दिर के उन सेवकों के मुखिया थे।
et episcopus Levitarum in Hierusalem Azzi filius Bani filius Asabiae filius Matthaniae filius Michae de filiis Asaph cantores in ministerio domus Dei
यरूशलेम में लेवीवंशियों के ऊपर उज्जी को अधिकारी बनाया गया। उज्जी बानी का पुत्र था। (बानी, मीका का पड़पोता, मत्तन्याह का पोता, और हशब्याह का पुत्र था)। उज्जी आसाप का वंशज था। आसाप के वंशज वे गायक थे जिन पर परमेश्वर के मन्दिर की सेवा का भार था।
praeceptum quippe regis super eos erat et ordo in cantoribus per dies singulos
ये गायक राजा की आज्ञाओं का पालन किया करते थे। राजा की आज्ञाएँ इन गायकों को बताती थीं कि प्रतिदिन क्या करना है।
et Fataia filius Mesezebel de filiis Zera filii Iuda in manu regis iuxta omne verbum populi
वह व्यक्ति जो राजा को लोगों से सम्बन्धित मामलों में सलाह दिया करता था वह था पतहियाह (पतहियाह जेरह के वंशज मशेजबेल का पुत्र था और जेरह यहूदा का पुत्र था।)
et in domibus per omnes regiones eorum de filiis Iuda habitaverunt in Cariatharbe et in filiabus eius et in Dibon et in filiabus eius et in Capsel et in viculis eius
यहूदा के लोग इन कस्बों में बस गये: किर्यतर्बा और उसके आस—पास के छोटे—छोटे गाँव, दिबोन और उसके आसपास के छोटे—छोटे गाँव, यकब्सेल और उसके आसपास के छोटे—छोटे गाँव,
et in Iesue et in Molada et in Bethfaleth
तथा येशू, मोलादा, बेतपेलेत,
et in Asersual et in Bersabee et in filiabus eius
हसर्यूआल बेरशेबा तथा उस के आसपास के छोटे—छोटे गाँव
et in Siceleg et in Mochona et in filiabus eius
और सिकलग, मकोना और उसके आसपास के छोटे गाँव।
et in Ainremmon et in Sara et in Irimuth
एन्निम्मोन. सोरा, यर्मूत,
Zanoa Odollam et villis earum Lachis et regionibus eius Azeca et filiabus eius et manserunt in Bersabee usque ad vallem Ennom
जानोह और अदुल्लाम तथा उसके आसपास के छोटे छोटे गाँव। लाकीश और उसके आसपास के खेतों, अजेका और उसके आसपास के छोटे—छोटे गाँव। इस प्रकार बरशेबा से लेकर हिन्नैाम की तराई तक के इलाके में यहूदा के लोग रहने लगे।
filii autem Beniamin a Geba Mechmas et Aia et Bethel et filiabus eius
जिन स्थानों में बिन्यामीन के वंशज रहने लगे थे, वे ये थे: गेबा मिकमश, अय्या, बेतेल, ओर उसके आस—पास के छोटे—छोटे गाँव,
Anathoth Nob Anania
अनातोत, नोब, अनन्याह
Asor Rama Getthaim
हासोर रामा, गित्तैम,
Adid Seboim Neballa Loth
हादीद, सबोईम, नबल्लत,
et Ono valle Artificum
लोद, ओनो तथा कारीगरों की तराई।
et de Levitis partitiones Iuda et Beniamin
लेवीवंशियों के कुछ समुदाय जो यहूदा में रहा करते थे बिन्यामीन की धरती पर बस गये थे।