Romans 15

Ми, сильні, повинні нести слабості безсилих, а не собі догоджати.
हम जो आत्मिक रूप से शक्तिशाली हैं, उन्हें उनकी दुर्बलता सहनी चाहिये जो शक्तिशाली नहीं हैं। हम बस अपने आपको ही प्रसन्न न करें।
Кожен із нас нехай догоджає ближньому на добро для збудування.
हम में से हर एक, दूसरों की अच्छाइयों के लिए इस भावना के साथ कि उनकी आत्मिक बढ़ोतरी हो, उन्हें प्रसन्न करे।
Бо й Христос не Собі догоджав, але як написано: Зневаги тих, хто Тебе зневажає, упали на Мене.
यहाँ तक कि मसीह ने भी स्वयं को प्रसन्न नहीं किया था। बल्कि जैसा कि मसीह के बारे में शास्त्र कहता है: “उनका अपमान जिन्होंने तेरा अपमान किया है, मुझ पर आ पड़ा है।” []
А все, що давніше написане, написане нам на науку, щоб терпінням і потіхою з Писання ми мали надію.
हर वह बात जो शास्त्रों में पहले लिखी गयी, हमें शिक्षा देने के लिए थी ताकि जो धीरज और बढ़ावा शास्त्रों से मिलता है, हम उससे आशा प्राप्त करें।
А Бог терпеливости й потіхи нехай дасть вам бути однодумними між собою за Христом Ісусом,
और समूचे धीरज और बढ़ावे का स्रोत परमेश्वर तुम्हें वरदान दे कि तुम लोग एक दूसरे के साथ यीशु मसीह के उदाहरण पर चलते हुए आपस में मिल जुल कर रहो।
щоб ви однодушно, одними устами славили Бога й Отця Господа нашого Ісуса Христа.
ताकि तुम सब एक साथ एक स्वर से हमारे प्रभु यीशु मसीह के परमपिता, परमेश्वर को महिमा प्रदान करो।
Приймайте тому один одного, як і Христос прийняв нас до Божої слави.
इसलिए एक दूसरे को अपनाओ जैसे तुम्हें मसीह ने अपनाया। यह परमेश्वर की महिमा के लिए करो।
Кажу ж, що Христос для обрізаних став за служку ради Божої правди, щоб отцям потвердити обітниці,
मैं तुम लोगों को बताता हूँ कि यह प्रकट करने को कि परमेश्वर विश्वसनीय है उनके पुरखों को दिये गए परमेश्वर के वचन को दृढ़ करने को मसीह यहूदियों का सेवक बना।
а для поган щоб славили Бога за милосердя, як написано: Тому я хвалитиму Тебе, Господи, серед поган, і Ім'я Твоє буду виспівувати!
ताकि ग़ैर यहूदी लोग भी परमेश्वर को उसकी करुणा के लिए महिमा प्रदान करें। शास्त्र कहता है: “इसलिये ग़ैर यहूदियों के बीच तुझे पहचानूँगा और तेरे नाम की महिमा गाऊँगा।” भजन संहिता 18:49
І ще каже: Тіштесь, погани, з народом Його!
और यह भी कहा गया है, “हे ग़ैर यहूदियो, परमेश्वर के चुने हुए लोगों के साथ प्रसन्न रहो।” व्यवस्था विवरण 32:43
І ще: Хваліть, усі погани, Господа, виславляйте Його, усі люди!
और फिर शास्त्र यह भी कहता है, “हे ग़ैर यहूदी लोगो, तुम प्रभु की स्तुति करो। और सभी जातियो, परमेश्वर की स्तुति करो।” भजन संहिता 117:1
І ще каже Ісая: Буде корінь Єссеїв, що постане, щоб панувати над поганами, погани на Нього надіятись будуть!
और फिर यशायाह भी कहता है, “यिशै का एक वंशज प्रकट होगा जो ग़ैर यहूदियों के शासक के रूप में उभरेगा। ग़ैर यहूदी उस पर अपनी आशा लगाएँगे।” यशायाह 11:10
Бог же надії нехай вас наповнить усякою радістю й миром у вірі, щоб ви збагатились надією, силою Духа Святого!
सभी आशाओं का स्रोत परमेश्वर, तुम्हें सम्पूर्ण आनन्द और शांति से भर दे जैसा कि उसमें तुम्हारा विश्वास है। ताकि पवित्र आत्मा की शक्ति से तुम आशा से भरपूर हो जाओ।
І я про вас сам пересвідчений, браття мої, що й самі ви повні добрости, наповнені всяким знанням, і можете й один одного навчати.
हे मेरे भाईयों, मुझे स्वयं तुम पर भरोसा है कि तुम नेकी से भरे हो और ज्ञान से परिपूर्ण हो। तुम एक दूसरे को शिक्षा दे सकते हो।
А писав я вам почасти трохи сміліше, якби вам нагадуючи благодаттю, що дана мені від Бога,
किन्तु तुम्हें फिर से याद दिलाने के लिये मैंने कुछ विषयों के बारे में साफ साफ लिखा है। मैंने परमेश्वर का जो अनुग्रह मुझे मिला है, उसके कारण यह किया है।
щоб був я слугою Христа Ісуса між поганами, і виконував святу службу Євангелії Божої, щоб приношення поган стало приємне й освячене Духом Святим.
यानी मैं ग़ैर यहूदियों के लिए यीशु मसीह का सेवक बन कर परमेश्वर के सुसमाचार के लिए एक याजक के रूप में काम करूँ ताकि ग़ैर यहूदी परमेश्वर के आगे स्वीकार करने योग्य भेंट बन सकें और पवित्र आत्मा के द्वारा परमेश्वर के लिये पूरी तरह पवित्र बनें।
Тож маю я чим похвалитись у Христі Ісусі, щодо Божих речей,
सो मसीह यीशु में एक व्यक्ति के रूप में परमेश्वर के प्रति अपनी सेवा का मुझे गर्व है।
бо не смію казати того, чого не зробив через мене Христос на послух поган, словом і чином,
क्योंकि मैं बस उन्हीं बातों को कहने का साहस रखता हूँ जिन्हें मसीह ने ग़ैर यहूदियों को परमेश्वर की आज्ञा मानने का रास्ता दिखाने का काम मेरे वचनों, मेरे कर्मों,
силою ознак і чудес, силою Духа Божого, так що я поширив Євангелію Христову від Єрусалиму й околиць аж до Ілліріка.
आश्चर्य चिन्हों और अद्भुत कामों की शक्ति और परमेश्वर की आत्मा के सामर्थ्य से, मेरे द्वारा पूरा किया। सो यरूशलेम से लेकर इल्लुरिकुम के चारों ओर मसीह के सुसमाचार के उपदेश का काम मैंने पूरा किया।
При тому пильнував я звіщати Євангелію не там, де Христове Ім'я було знане, щоб не будувати на основі чужій,
मेरे मन में सदा यह अभिलाषा रही है कि मैं सुसमाचार का उपदेश वहाँ दूँ जहाँ कोई मसीह का नाम तक नहीं जानता, ताकि मैं किसी दूसरे व्यक्ति की नींव पर निर्माण न करूँ।
але як написано: Кому не звіщалось про Нього, побачать, і ті, хто не чув, зрозуміють!
किन्तु शास्त्र कहता है: “जिन्हें उसके बारे में नहीं वताया गया है, वे उसे देखेंगे। और जिन्होंने सुना तक नहीं है, वे समझेगें।” यशायाह 52:15
Тому часто я мав перешкоди, щоб прибути до вас.
मेरे ये कर्तव्य मुझे तुम्हारे पास आने से बार बार रोकते रहे हैं।
А тепер, не маючи більше місця в країнах оцих, але з давніх літ мавши бажання прибути до вас,
किन्तु क्योंकि अब इन प्रदेशों में कोई स्थान नहीं बचा है और बहुत बरसों से मैं तुमसे मिलना चाहता रहा हूँ,
коли тільки піду до Еспанії, прибуду до вас. Бо маю надію, як буду проходити, побачити вас, і що ви проведете мене туди, коли перше почасти матиму я задоволення з вами побути.
सो मैं जब इसपानिया जाऊँगा तो आशा करता हूँ तुमसे मिलूँगा! मुझे उम्मीद है कि इसपानिया जाते हुए तुमसे भेंट होगी। तुम्हारे साथ कुछ दिन ठहरने का आनन्द लेने के बाद मुझे आशा है कि वहाँ की यात्रा के लिए मुझे तुम्हारी मदद मिलेगी।
А тепер я йду до Єрусалиму послужити святим,
किन्तु अब मैं परमेश्वर के पवित्र जनों की सेवा में यरूशलेम जा रहा हूँ।
бо Македонія й Ахая визнали за добре подати деяку поміч незаможним святим, що в Єрусалимі живуть.
क्योंकि मकिदुनिया और अखैया के कलीसिया के लोगों ने यरूशलेम में परमेश्वर के पवित्र जनों में जो दरिद्र हैं, उनके लिए कुछ देने का निश्चय किया है।
Бо визнали за добре, та й боржники вони їхні. Бо коли погани стали спільниками в їх духовнім, то повинні й у тілеснім послужити їм.
हाँ, उनके प्रति उनका कर्तव्य भी बनता है क्योंकि यदि ग़ैर यहूदियों ने यहूदियों के आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा बटाया है तो ग़ैर यहूदियों को भी उनके लिये भौतिक सुख जुटाने चाहिये।
Як це докінчу та достачу їм плід цей, тоді через ваше місто я піду до Еспанії.
सो अपना यह काम पूरा करके और इकट्ठा किये गये इस धन को सुरक्षा के साथ उनके हाथों सौंप कर मैं तुम्हारे नगर से होता हुआ इसपानिया के लिये रवाना होऊँगा
І знаю, що коли прийду до вас, то прийду в повноті Христового благословення.
और मैं जानता हूँ कि जब मैं तुम्हारे पास आऊँगा तो तुम्हारे लिए मसीह के पूरे आर्शीवादों समेत आऊँगा।
Благаю ж вас, браття, Господом нашим Ісусом Христом і любов'ю Духа, помагайте мені в молитвах за мене до Бога,
हे भाईयों, तुमसे मैं प्रभु यीशु मसीह की ओर से आतमा से जो प्रेम पाते हैं, उसकी साक्षी दे कर प्रार्थना करता हूँ कि तुम मेरी ओर से परमेश्वर के प्रति सच्ची प्रार्थनाओं में मेरा साथ दो
щоб мені визволитися від неслухняних в Юдеї, і щоб служба моя в Єрусалимі була приємна святим,
कि मैं यहूदियों में अविश्वासियों से बचा रहूँ और यरूशलेम के प्रति मेरी सेवा को परमेश्वर के पवित्र जन स्वीकार करें।
щоб із волі Божої з радістю прийти до вас і відпочити з вами!
ताकि परमेश्वर की इच्छा के अनुसार मैं प्रसन्नता के साथ तुम्हारे पास आकर तुम्हारे साथ आनन्द मना सकूँ।
А Бог миру нехай буде зо всіма вами. Амінь.
सम्पूर्ण शांति का धाम परमेश्वर तुम्हारे साथ रहे। आमीन।