Isaiah 28

Горе тобі, Самарії, короні пишноти Єфремлян п'яних, квітці зів'ялій краси його гордости, що лежить на верхів'ї долини врожайної, від вина поп'янілих!
शोमरोन को देखो! एप्रैम के मदमस्त लोग उस नगर पर गर्व करते हैं। वह नगर पहाड़ी पर बसा है जिसके चारों तरफ एक सम्पन्न घाटी है। शोमरोन के वासी यह सोचा करते हैं कि उनका नगर फूलों के मुकुट सा है। किन्तु वे दाखमधु से धुत्त हैं और यह “सुन्दर मुकुट” मुरझाये पौधे सा है।
Ось потужний та сильний у Господа, мов злива із градом, мов буря руїнна, мов повідь сильна, заливна, його кине на землю із силою!
देखो, मेरे स्वामी के पास एक व्यक्ति है जो सुदृढ़ और वीर है। वह व्यक्ति इस देश में इस प्रकार आयेगा जैसे ओलों और वर्षा का तूफान आता है। वह देश में इस प्रकार आयेगा जैसे बाढ़ आया करती है। वह शोमरोन के मुकुट को धरती पर उतार फेंकेगा।
Ногами потоптана буде корона пишноти Єфремлян п'яних,
नशे में धुत्त एप्रैम के लोग अपने “सुन्दर मुकुट” पर गर्व करते हैं किन्तु वह नगरी पाँव तले रौंदी जायेगी।
і станеться квітка зів'яла краси його гордости, що на верхів'ї долини врожайної, немов передчасно дозріла та смоква, що її як побачить людина, ковтає її, як вона ще в долоні його!
वह नगर पहाड़ी पर बसा है जिस के चारों तरफ एक सम्पन्न घाटी है किन्तु वह “फूलों का सुन्दर मुकुट” बस एक मुरझाता हुआ पौधा है। वह नगर गर्मी में अंजीर के पहले फल के समान होगा। जब कोई उस पहली अंजीर को देखता है तो जल्दी से तोड़कर उसे चट कर जाता है।
Стане Господь Саваот того дня за прекрасну корону, і за пишний вінок для останку народу Його,
उस समय, सर्वशक्तिमान यहोवा “सुन्दर मुकुट” बनेगा। वह उन बचे हुए अपने लोगों के लिये “फूलों का शानदार मुकुट” होगा।
і духом права тому, хто сидить у суді, і хоробрістю тим, хто до брами повертає бій!
फिर यहोवा उन न्यायाधीशों को बुद्धि प्रदान करेगा जो उसके अपने लोगों का शासन करते हैं। नगर द्वारों पर युद्धों में लोगों को यहोवा शक्ति देगा।
І ось ці від вина позбивались з дороги, і від п'янкого напою хитаються: священик і пророк позбивались з дороги напоєм п'янким, від вина збаламутились, від напою п'янкого хитаються, блудять вони у видіннях, у постановах своїх спотикаються...
किन्तु अभी वे मुखिया लोग मदमत्त हैं। याजक और नबी सभी दाखमधु और सुरा से धुत्त हैं। वे लड़खड़ाते हैं और नीचे गिर पड़ते हैं। नबी जब अपने सपने देखते हैं तब वे पिये हुए होते हैं। न्यायाधीश जब न्याय करते हैं तो वे नशे में डूबे हुए होते हैं।
Бо всі столи повні блювотою калу, аж місця нема!...
हर खाने की मेज उल्टी से भरी हुई है। कहीं भी कोई स्वच्छ स्थान नहीं रहा है।
Кого буде навчати пізнання, і кому виясняти об'явлення буде? Відставлених від молока чи від перс повідлучуваних?
वे कहा करते हैं, यह व्यक्ति कौन है यह किसे शिक्षा देने की कोशिश कर रहा है वह अपने सन्देश किसे समझा रहा है क्या उन बच्चों को जिनका अभी—अभी दूध छुड़ाया गया है क्या उन बच्चों को जिन्हें अभी—अभी अपनी माताओं की छाती से दूर किया गया है
Бо на заповідь заповідь, заповідь на заповідь, правило на правило, правило на правило, трохи тут, трохи там.
इसीलिए यहोवा उन से इस प्रकार बोलता है जैसे वे दूध मुँहे बच्चे हों। सौ लासौ सौ लासौ काव लाकाव काव लाकाव ज़ेईर शाम ज़ेईर शाम।
Тому незрозумілими устами й іншою мовою буде казати народові цьому
फिर यहोवा उन लोगों से बात करेगा उसके होंठ काँपते हुए होंगे और वह उन लोगों से बातें करने में दूसरी विचित्र भाषा का प्रयोग करेगा।
Отой, Хто до них говорив: Це спочинок! Дайте змученому відпочити, і це відпочинок, та вони не хотіли послухати.
यहोवा ने पहले उन लोगों से कहा था, “यहाँ विश्राम का एक स्थान है। थके मांदे लोगों को यहाँ आने दो और विश्राम पाने दो। यह शांति का ठौर है।” किन्तु लोगों ने परमेश्वर की सुननी नहीं चाही।
І станеться їм слово Господа: заповідь на заповідь, заповідь на заповідь, правило на правило, правило на правило, трохи тут, трохи там, щоб пішли та попадали навзнак, і щоб були зламані й впали до пастки й зловилися!...
सो परमेश्वर के वचन किसी विचित्र भाषा के जैसे हो जाएँगे। “सौ लासौ सौ लासौ काव लाकाव काव लाकाव ज़ेईर शाम ज़ेईर शाम।” सो लोग जब चलेंगे तो पीछे की ओर लुढ़क जाएँगे और जख्मी होंगे। लोगों को फँसा लिया जाएगा और वे पकड़े जाएँगे।
Тому то послухайте слова Господнього, ганьбителі, що пануєте над тим народом, що в Єрусалимі!
हे, यरूशलेम के आज्ञा नहीं माननेवाले अभिमानी मुखियाओं, तुम यहोवा का सन्देश सुनो।
Бо кажете ви: Заповіта ми склали зо смертю і з шеолом зробили умову. Як перейде той бич, мов вода заливна, то не прийде до нас, бо брехню ми зробили притулком своїм, і в брехні ми сховались!
तुम लोग कहते हो, “हमने मृत्यु के साथ एक वाचा किया है। शेओल (मृत्यु का प्रदेश) के साथ हमारा एक अनुबन्ध है। इसलिए हम दण्डित नहीं होंगे। दण्ड हमें हानि पहुँचाये बिना हमारे पास से निकल जायेगा। अपनी चालाकियों और अपनी झूठों के पीछे हम छिप जायेंगे।”
Тому Господь Бог сказав так: Оце поклав каменя Я на Сіоні, каменя випробуваного, наріжного, дорогого, міцно закладеного. Хто вірує в нього, не буде той засоромлений!
इन बातों के कारण मेरा स्वामी यहोवा कहता है: “मैं एक पत्थर—एक कोने का पत्थर—सिय्योन में धरती पर गाड़ूँगा। यह एक अत्यन्त मूल्यवान पत्थर होगा। इस अति महत्त्वपूर्ण पत्थर पर ही हर किसी वस्तु का निर्माण होगा। जिसमें विश्वास होगा, वह कभी घबराएगा नहीं।
І право за мірило Я покладу, а справедливість вагою; і притулок брехні град понищить, а сховище води заллють!
“लोग दीवार की सीध देखने के लिये जैसे सूत डाल कर देखते हैं, वैसे ही मैं जो उचित है उसके लिए न्याय और खरेपन का प्रयोग करुँगा। “तुम दुष्ट लोग अपनी झूठों और चालाकियों के पीछे अपने को छुपाने का जतन कर रहे हो, किन्तु तुम्हें दण्ड दिया जायेगा। यह दण्ड ऐसा ही होगा जैसे तुम्हारे छिपने के स्थानों को नष्ट करने के लिए कोई तूफान या कोई बाढ़ आ रही हो।
І заповіт ваш із смертю поламаний буде, а ваша умова з шеолом не втримається: як перейде нищівна кара, то вас вона стопче!
मृत्यु के साथ तुम्हारे वाचा को मिटा दिया जायेगा। अधोलोक के साथ हुआ तुम्हारा सन्धि भी तुम्हारी सहायता नहीं करेगा। “जब भयानक दण्ड तुम पर पड़ेगा तो तुम कुचले जाओगे।
Коли тільки перейде вона, вона вас забере, бо щоранку вона переходити буде, удень та вночі, і станеться, тільки з тремтінням ви будете слухати звістку про це...
वह हर बार जब आएगा तुम्हें वहाँ ले जाएगा। तुम्हारा दण्ड भयानक होगा। तुम्हें सुबह दर सुबह और दिन रात दण्ड मिलेगा। “तब तुम इस कहानी को समझोगे:
Бо буде постеля коротка, щоб на ній розтягнутись, а покривало вузьке, щоб накритися ним...
कोई पुरुष एक ऐसे बिस्तर पर सोने का जतन कर रहा था जो उसके लिये बहुत छोटा था। उसके पास एक कंबल था जो इतना चौड़ा नहीं था कि उसे ढक ले। सो वह बिस्तर और वह कम्बल उसके लिए व्यर्थ रहे और देखो तुम्हारा वाचा भी तुम्हारे लिये ऐसा ही रहेगा।”
Бо повстане Господь, немов на горі Перацім; затремтить Він у гніві, немов у долині в Гів'оні, щоб Свій чин учинити, предивний Свій чин, щоб зробити роботу Свою, незвичайну роботу Свою!
यहोवा वैसे ही युद्ध करेगा जैसे उसने पराजीम नाम के पहाड़ पर किया था। यहोवा वैसे ही कुपित होगा जैसे वह गिबोन की घाटी में हुआ था। तब यहोवा उन कामों को करेगा जो उसे निश्चय ही करने हैं। यहोवा कुछ विचित्र काम करेगा। किन्तु वह अपने काम को पूरा कर देगा। उसका काम किसी एक अजनबी का काम है।
Тож не насміхайтесь тепер, щоб не стали міцнішими ваші кайдани, бо призначене знищення чув я від Господа, Бога Саваота, про всю землю...
अब तुम्हें इन बातों का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। यदि तुम ऐसा करोगे तो तुम्हारे बन्धन की रस्सियाँ और अधिक कस जायेंगी। सर्वशक्तिमान यहोवा ने इस समूचे प्रदेश को नष्ट करने की ठान ली है। जो शब्द मैंने सुने थे, अटल हैं। सो वे बातें अवश्य घटित होंगी।
Візьміть це до ушей і почуйте мій голос, послухайте пильно й почуйте мій голос!
जो सन्देश मैं तुम्हें सुना रहा हूँ, उसे ध्यान से सुनो।
Чи кожного дня оре ратай на посів, ралить землю свою й боронує?
क्या कोई किसान अपने खेत को हर समय जोतता रहता है नहीं! क्या वह माटी को हर समय संवारता रहता है नहीं!
Чи ж, як рівною зробить поверхню її, він не сіє чорнуху й не кидає кмин, не розсіває пшеницю та просо й ячмінь на означенім місці, а жито в межах її?
किसान अपनी धरती को तैयार करता है, और फिर उसमें बीज अलग अलग डालता है। किसान अलग—अलग बीजों की रुपाई, ढंग से करता है। किसान सौंफ के बीज बिखेरता है। किसान अपने खेत पर जीरे के बीज बिखेरता है और एक किसान कठिये गेंहूँ को बोता है। एक किसान खास स्थान पर जौ लगाता है। एक किसान कठिये गेंहूँ के बीजों को खेत की मेंड़ पर लगाता है।
І за правом напутив його, його Бог його вивчив цього:
उसका परमेश्वर उसको शिक्षा देता है और अच्छे प्रकार से उसे निर्देश देता है।
Бож не бороною чорнуха молотиться, і коло возове не ходить по кмині, а палицею б'ють чорнуху та києм той кмин.
क्या कोई किसान तेज़ दाँतदार तख़्तों का प्रयोग सौंफ के दानों को गहाने के लिये करता है नहीं! क्या कोई किसान जीरे को गहाने के लिए किसी छकड़े का प्रयोग करता है नहीं! एक किसान इन मसालों के बीजों के छिलके उतारने के लिये एक छोटे से डण्डे का प्रयोग ही करता है।
Розтирається збіжжя? Ні, бо його не назавжди молотиться конче, і підганяють коло возове та коні на нього, а не розтирають його.
रोटी के लिए अनाज को पीसा जाता है, पर लोग उसे सदा पीसते ही तो नहीं रहते। अनाज को दलने के लिए कोई घोड़ों से जुती गाड़ी का पहिया अनाज पर फिरा सकता है किन्तु वह अनाज को पीस—पीस कर एक दम मैदा जैसा तो नहीं बना देता।
І це вийшло від Господа Саваота, чудова порада Його, і велика премудрість Його!
सर्वशक्तिमान यहोवा से यह पाठ मिलता है। यहोवा अद्भुत सलाह देता है। यहोवा सचमुच बहुत बुद्धिमान है।