Psalms 17

En bön av David.  Hör, o HERRE, en rättfärdig sak,  akta på mitt rop,      lyssna till min bön;  den kommer icke ifrån falska läppar.
हे यहोवा, मेरी प्रार्थना न्याय के निमित्त सुन। मैं तुझे ऊँचे स्वर से पुकार रहा हूँ। मैं अपनी बात ईमानदारी से कह रहा हूँ। सो कृपा करके मेरी प्रार्थना सुन।
 Av dig må jag få min rätt;  dina ögon må skåda vad rättvist är.
यहोवा तू ही मेरा उचित न्याय करेगा। तू ही सत्य को देख सकता है।
 Du prövar mitt hjärta,      du utrannsakar mig, men du finner intet;  ingen ond tanke går ut ur min mun.
मेरा मन परखने को तूने उसके बीच गहरा झाँक लिया है। तू मेरे संग रात भर रहा, तूने मुझे जाँचा, और तुझे मुझ में कोई खोट न मिला। मैंने कोई बुरी योजना नहीं रची थी।
 Efter dina läppars ord,      och vad människor än må göra,  tager jag mig till vara      för våldsverkares stigar.
तेरे आदेशों को पालने में मैंने कठिन यत्न किया जितना कि कोई मनुष्य कर सकता है।
 Mina steg hålla sig stadigt      på dina vägar,  mina fötter vackla icke.
मैं तेरी राहों पर चलता रहा हूँ। मेरे पाँव तेरे जीवन की रीति से नहीं डिगे।
 Så åkallar jag nu dig,      ty du, Gud, skall svara mig;  böj ditt öra till mig,      hör mitt tal.
हे परमेश्वर, मैंने हर किसी अवसर पर तुझको पुकारा है और तूने मुझे उत्तर दिया है। सो अब भी तू मेरी सुन।
 Bevisa din underbara nåd,      du som frälsar undan motståndarna      dem som taga sin tillflykt till din högra hand.
हे परमेश्वर, तू अपने भक्तों की सहायता करता है। उनकी जो तेरे दाहिने रहते हैं। तू अपने एक भक्त की यह प्रार्थना सुन।
 Bevara mig såsom en ögonsten,  beskärma mig under dina vingars skugga
मेरी रक्षा तू निज आँख की पुतली समान कर। मुझको अपने पंखों की छाया तले तू छुपा ले।
 för de ogudaktiga,      som vilja fördärva mig,  för mina dödsfiender,      som omringa mig.
हे यहोवा, मेरी रक्षा उन दुष्ट जनों से कर जो मुझे नष्ट करने का यत्न कर रहे हैं। वे मुझे घेरे हैं और मुझे हानि पहुँचाने को प्रयत्नशील हैं।
 Sitt hjärta förstocka de;  med sin mun tala de stora ord.
दुष्ट जन अभिमान के कारण परमेश्वर की बात पर कान नहीं लगाते हैं। ये अपनी ही ढींग हाँकते रहते हैं।
 Nu äro de omkring mig, var vi gå,  deras ögon speja efter      huru de skola böja mig till jorden.
वे लोग मेरे पीछे पड़े हुए हैं, और मैं अब उनके बीच में घिर गया हूँ। वे मुझ पर वार करने को तैयार खड़े हैं।
 Ja, denne är lik ett lejon      som längtar efter rov,  lik ett ungt lejon      som ligger i försåt.
वे दुष्ट जन ऐसे हैं जैसे कोई सिंह घात में अन्य पशु को मारने को बैठा हो। वे सिंह की तरह झपटने को छिपे रहते हैं।
 Stå upp, HERRE;      träd emot honom, slå honom ned,  rädda med ditt svärd      min själ från den ogudaktige,
हे यहोवा, उठ! शत्रु के पास जा, और उन्हें अस्त्र शस्त्र डालने को विवश कर। निज तलवार उठा और इन दुष्ट जनों से मेरी रक्षा कर।
 ja, med din hand, från människorna, HERRE,  från denna världens människor,      som hava sin del i detta livet,  och vilkas buk du fyller med dina håvor,      som hava söner i mängd  och lämna sitt överflöd åt sina barn.
हे यहोवा, जो व्यक्ति सजीव हैं उनकी धरती से दुष्टों को अपनी शक्ति से दूर कर। हे यहोवा, बहुतेरे तेरे पास शरण माँगने आते हैं। तू उनको बहुतायत से भोजन दे। उनकी संतानों को परिपूर्ण कर दे। उनके पास निज बच्चों को देने के लिये बहुतायत से धन हो।
 Men jag skall skåda      ditt ansikte i rättfärdighet;  när jag uppvaknar,      vill jag mätta mig av din åsyn.
मेरी विनय न्याय के लिये है। सो मैं यहोवा के मुख का दर्शन करुँगा। हे यहोवा, तेरा दर्शन करते ही, मैं पूरी तरह सन्तुष्ट हो जाऊँगा।