Psalms 148

यहोवा के गुण गाओ!~ स्वर्ग के स्वर्गदूतों, यहोवा की प्रशंसा स्वर्ग से करो!
הללו יה הללו את יהוה מן השמים הללוהו במרומים׃
हे सभी स्वर्गदूतों, यहोवा का यश गाओ! ग्रहों और नक्षत्रों, उसका गुण गान करो!
הללוהו כל מלאכיו הללוהו כל צבאו׃
सूर्य और चाँद, तुम यहोवा के गुण गाओ! अम्बर के तारों और ज्योतियों, उसकी प्रशंसा करो!
הללוהו שמש וירח הללוהו כל כוכבי אור׃
यहोवा के गुण सर्वोच्च अम्बर में गाओ। हे जल आकाश के ऊपर, उसका यशगान कर!
הללוהו שמי השמים והמים אשר מעל השמים׃
यहोवा के नाम का बखान करो। क्यों? क्योंकि परमेश्वर ने आदेश दिया, और हम सब उसके रचे थे।
יהללו את שם יהוה כי הוא צוה ונבראו׃
परमेश्वर ने इन सबको बनाया कि सदा—सदा बने रहें। परमेश्वर ने विधान के विधि को बनाया, जिसका अंत नहीं होगा।
ויעמידם לעד לעולם חק נתן ולא יעבור׃
ओ हर वस्तु धरती की यहोवा का गुण गान करो! ओ विशालकाय जल जन्तुओं, सागर के यहोवा के गुण गाओ।
הללו את יהוה מן הארץ תנינים וכל תהמות׃
परमेश्वर ने अग्नि और ओले को बनाया, बर्फ और धुआँ तथा सभी तूफानी पवन उसने रचे।
אש וברד שלג וקיטור רוח סערה עשה דברו׃
परमेश्वर ने पर्वतों और पहाड़ों को बनाया, फलदार पेड़ और देवदार के वृक्ष उसी ने रचे हैं।
ההרים וכל גבעות עץ פרי וכל ארזים׃
परमेश्वर ने सारे बनैले पशु और सब मवेशी रचे हैं। रेंगने वाले जीव और पक्षियों को उसने बनाया।
החיה וכל בהמה רמש וצפור כנף׃
परमेश्वर ने राजा और राष्ट्रों की रचना धरती पर की। परमेश्वर ने प्रमुखों और न्यायधीशों को बनाया।
מלכי ארץ וכל לאמים שרים וכל שפטי ארץ׃
परमेश्वर ने युवक और युवतियों को बनाया। परमेश्वर ने बूढ़ों और बच्चों को रचा है।
בחורים וגם בתולות זקנים עם נערים׃
यहोवा के नाम का गुण गाओ! सदा उसके नाम का आदर करो! हर वस्तु ओर धरती और व्योम, उसका गुणगान करो!
יהללו את שם יהוה כי נשגב שמו לבדו הודו על ארץ ושמים׃
परमेश्वर अपने भक्तों को दृढ़ करेगा। लोग परमेश्वर के भक्तों की प्रशंसा करेंगे। लोग इस्राएल के गुण गायेंगे, वे लोग है जिनके लिये परमेश्वर युद्ध करता है, यहोवा की प्रशंसा करो।
וירם קרן לעמו תהלה לכל חסידיו לבני ישראל עם קרבו הללו יה׃