Psalms 149

यहोवा के गुण गाओ। उन नयी बातों के विषय में एक नया गीत गाओ जिनको यहोवा ने किया है। उसके भक्तों की मण्डली में उसका गुण गान करो।
הללו יה שירו ליהוה שיר חדש תהלתו בקהל חסידים׃
परमेश्वर ने इस्राएल को बनाया। यहोवा के संग इस्राएल हर्ष मनाए। सिय्योन के लोग अपने राजा के संग में आनन्द मनाएँ।
ישמח ישראל בעשיו בני ציון יגילו במלכם׃
वे लोग परमेश्वर का यशगान नाचते बजाते अपने तम्बुरों, वीणाओ से करें।
יהללו שמו במחול בתף וכנור יזמרו לו׃
यहोवा निज भक्तों से प्रसन्न है। परमेश्वर ने एक अद्भुत कर्म अपने विनीत जन के लिये किया। उसने उनका उद्धार किया।
כי רוצה יהוה בעמו יפאר ענוים בישועה׃
परमेश्वर के भक्तों, तुम निज विजय मनाओं! यहाँ तक कि बिस्तर पर जाने के बाद भी तुम आनन्दित रहो।
יעלזו חסידים בכבוד ירננו על משכבותם׃
लोग परमेश्वर का जयजयकार करें और लोग निज तलवारें अपने हाथों में धारण करें।
רוממות אל בגרונם וחרב פיפיות בידם׃
वे अपने शत्रुओं को दण्ड देने जायें। और दूसरे लोगों को वे दण्ड देने को जायें,
לעשות נקמה בגוים תוכחת בל אמים׃
परमेश्वर के भक्त उन शासकों और उन प्रमुखों को जंजीरो से बांधे।
לאסר מלכיהם בזקים ונכבדיהם בכבלי ברזל׃
परमेश्वर के भक्त अपने शत्रुओं को उसी तरह दण्ड देंगे, जैसा परमेश्वर ने उनको आदेश दिया। परमेश्वर के भक्तो यहोवा का आदरपूर्ण गुणगान करो।
לעשות בהם משפט כתוב הדר הוא לכל חסידיו הללו יה׃