I John 2

Dječice moja, ovo vam pišem da ne griješite. Ako tko i sagriješi, zagovornika imamo kod Oca - Isusa Krista, Pravednika.
मेरे प्यारे पुत्र-पुत्रियों, ये बातें मैं तुम्हें इसलिए लिख रहा हूँ कि तुम पाप न करो। किन्तु यदि कोई पाप करता है तो परमेश्वर के सामने हमारे पापों का बचाव करने वाला एक है और वह है धर्मी यीशु मसीह।
On je pomirnica za grijeha naše, i ne samo naše, nego i svega svijeta.
वह एक बलिदान है जो हमारे पापों का हरण करता है न केवल हमारे पापों का बल्कि समूचे संसार के पापों का।
I po ovom znamo da ga poznajemo: ako zapovijedi njegove čuvamo.
यदि हम परमेश्वर के आदेशों का पालन करते हैं तो यही वह मार्ग है जिससे हम निश्चय करते हैं कि हमने सचमुच उसे जान लिया है।
Tko veli: "Poznajem ga", a zapovijedi njegovih ne čuva, lažac je, u njemu nema istine.
यदि कोई कहता है कि, “मैं परमेश्वर को जानता हूँ!” और उसकी आज्ञाओं का पालन नहीं करता तो वह झूठा है। उसके मन में सत्य नहीं है।
A tko čuva riječ njegovu, u njemu je zaista savršena ljubav Božja. Po tom znamo da smo u njemu.
किन्तु यदि कोई परमेश्वर के उपदेश का पालन करता है तो उसमें परमेश्वर के प्रेम ने परिपूर्णता पा ली है। यही वह मार्ग है जिससे हमें निश्चय होता है कि हम परमेश्वर में स्थित हैं:
Tko veli da u njemu ostaje, valja mu ići putom kojim je on hodio.
जो यह कहता है कि वह परमेश्वर में स्थित है, उसे यीशु के जैसा जीवन जीना चाहिए।
Ljubljeni, pišem vam ne novu zapovijed, nego staru zapovijed, koju ste imali od početka. Ta stara zapovijed jest riječ koju ste čuli.
हे प्यारे मित्रों, मैं तुम्हें कोई नई आज्ञा नहीं लिख रहा हूँ बल्कि यह एक सनातन आज्ञा है, जो तुम्हें प्रारम्भ में ही दे दी गयी थी। यह पुरानी आज्ञा वह सुसंदेश है जिसे तुम सुन चुके हो।
A opet, novu vam zapovijed pišem - obistinjuje se u njemu i vama - jer tama prolazi, svjetlost istinita već svijetli.
मैं तुम्हें एक और दूसरी नयी आज्ञा लिख रहा हूँ। इस तथ्य का सत्य मसीह के जीवन में और तुम्हारे जीवनों में उजागर हुआ है क्योंकि अन्धकार विलीन हो रहा है और सच्चा प्रकाश तो चमक ही रहा है।
Tko veli da je u svjetlosti, a mrzi brata svojega, u tami je sve do sada.
जो कहता है, वह प्रकाश में स्थित है और फिर भी अपने भाई से घृणा करता है, तो वह अब तक अंधकार में बना हुआ है।
Tko ljubi brata svojega, u svjetlosti ostaje i sablazni u njemu nema.
जो अपने भाई को प्रेम करता है, प्रकाश में स्थित रहता है। उसके जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे कोई पाप में न पड़े।
A tko mrzi brata svojega, u tami je, u tami hodi i ne zna kamo ide jer mu tama zaslijepi oči.
किन्तु जो अपने भाई से घृणा करता है, अँधेरे में है। वह अन्धकारपूर्ण जीवन जी रहा है। वह नहीं जानता, वह कहाँ जा रहा है। क्योंकि अँधेरे ने उसे अंधा बना दिया है।
Pišem vama, dječice, jer su vam grijesi oprošteni po njegovu imenu.
हे प्यारे बच्चों, मैं तुम्हें इसलिए लिख रहा हूँ, क्योंकि यीशु मसीह के कारण तुम्हारे पाप क्षमा किए गए हैं।
Pišem vama, oci, jer upoznaste onoga koji je od početka. Pišem vama, mladići, jer ste pobijedili Zloga.
हे पिताओं, मैं तुम्हें इसलिए लिख रहा हूँ, क्योंकि तुम, जो अनादि काल से स्थित है उसे जानते हो। हे युवको, मैं तुम्हें इसलिए लिख रहा हूँ, क्योंकि तुमने उस दुष्ट पर विजय पा ली है।
Napisah vama, djeco, jer upoznaste Oca. Napisah vama, oci, jer upoznaste onoga koji je od početka. Napisah vama, mladići, jer ste jaki i riječ Božja u vama ostaje i pobijedili ste Zloga.
हे बच्चों, मैं तुम्हें लिख रहा हूँ, क्योंकि तुम पिता को पहचान चुके हो। हे पिताओ, मैं तुम्हें लिख रहा हूँ, क्योंकि तुम जो सृष्टि के अनादि काल से स्थित है, उसे जान गए हो। हे नौजवानों, मैं तुम्हें लिख रहा हूँ, क्योंकि तुम शक्तिशाली हो, परमेश्वर का वचन तुम्हारे भीतर निवास करता है और तुमने उस दुष्ट आत्मा पर विजय पा ली है।
Ne ljubite svijeta ni što je u svijetu. Ako tko ljubi svijet, nema u njemu ljubavi Očeve.
संसार को अथवा सांसारिक वस्तुओं को प्रेम मत करते रहो। यदि कोई संसार से प्रेम रखता है तो उसके हृदय में परमेश्वर के प्रति प्रेम नहीं है।
Jer što je god svjetovno - požuda tijela, i požuda očiju, i oholost života - nije od Oca, nego od svijeta.
क्योंकि इस संसार की हर वस्तु: जो तुम्हारे पापपूर्ण स्वभाव को आकर्षित करती है, तुम्हारी आँखों को भाती है और इस संसार की प्रत्येक वह वस्तु, जिस पर लोग इतना गर्व करते हैं। परम पिता की ओर से नहीं है बल्कि वह तो सांसारिक है।
Svijet prolazi i požuda njegova, a tko čini volju Božju, ostaje dovijeka.
यह संसार अपनी लालसाओं और इच्छाओं समेत विलीन होता जा रहा है किन्तु वह जो परमेश्वर की इच्छा का पालन करता है, अमर हो जाता है।
Djeco, posljednji je čas! I, kako ste čuli, dolazi Antikrist. I sad su se već mnogi antikristi pojavili. Odatle znamo da je posljednji čas.
हे प्रिय बच्चों, अन्तिम घड़ी आ पहुँची है! और जैसा कि तुमने सुना है कि मसीह का विरोधी आ रहा है। इसलिए अब अनेक मसीह-विरोधी प्रकट हो गए हैं। इसी से हम जानते हैं कि अन्तिम घड़ी आ पहुँची है।
Od nas iziđoše, ali ne bijahu od nas. Jer kad bi bili od nas, ostali bi s nama; ali neka se očituje da nisu od nas.
मसीह के विरोधी हमारे ही भीतर से निकले हैं पर वास्तव में वे हमारे नहीं हैं क्योंकि यदि वे सचमुच हमारे होते तो हमारे साथ ही रहते। किन्तु वे हमें छोड़ गए ताकि वे यह दिखा सकें कि उनमें से कोई भी वास्तव में हमारा नहीं है।
A vi imate Pomazanje od Svetoga, i znanje svi imate.
किन्तु तुम्हारा तो उस परम पवित्र ने आत्मा के द्वारा अभिषेक कराया है। इसलिए तुम सब सत्य को जानते हो।
Ne pisah vam zato što ne biste znali istine, nego jer je znate i jer znate da nikakva laž nije od istine.
मैंने तुम्हें इसलिए नहीं लिखा है कि तुम सत्य को नहीं जानते हो? बल्कि तुम तो उसे जानते हो और इसलिए भी कि सत्य से कोई झूठ नहीं निकलता।
Tko je lažac, ako ne onaj koji tvrdi da Isus nije Krist? Antikrist je onaj
किन्तु जो यह कहता है कि यीशु मसीह नहीं है, वह झूठा है। ऐसा व्यक्ति मसीह का शत्रु है। वह तो पिता और पुत्र दोनों को नकारता है।
tko niječe Oca i Sina. Svaki koji niječe Sina, nema ni Oca, a tko priznaje Sina, ima i Oca.
वह जो पुत्र को नकारता है, उसके पास पिता भी नहीं है कितु जो पुत्र को मानता है, वह पिता को भी मानता है।
A vi - što čuste od početka, u vama nek ostane. Ako u vama ostane što čuste od početka, i vi ćete ostati u Sinu i Ocu.
जहाँ तक तुम्हारी बात है, तुमने अनादि काल से जो सुना है, उसे अपने भीतर बनाए रखो। जो तुमने अनादि काल से सुना है, यदि तुममें बना रहता है तो तुम पुत्र और पिता दोनों में स्थित रहोगे।
A ovo je obećanje koje nam on obeća: život vječni.
उसने हमें अनन्त जीवन प्रदान करने का वचन दिया है।
Ovo vam napisah o onima koji vas zavode.
मैं ये बातें तुम्हॆं उन लोगों के सम्बन्ध में लिख रहा हूँ, जो तुम्हें छलने का जतन कर रहे हैं।
A vi - Pomazanje koje primiste od njega u vama ostaje i ne treba da vas itko poučava. Nego njegovo vas Pomazanje uči o svemu, a istinito je i nije laž, pa kao što vas je ono naučilo, ostanite u Njemu.
किन्तु जहाँ तक तुम्हारी बात है, तुममें तो उस परम पवित्र से प्राप्त अभिषेक वर्तमान है, इसलिए तुम्हें तो आवश्यकता ही नहीं है कि कोई तुम्हें उपदेश दे, बल्कि तुम्हें तो वह आत्मा जिससे उस परम पवित्र ने तुम्हारा अभिषेक किया है, तुम्हें सब कुछ सिखाती है। (और याद रखो, वही सत्य है, वह मिथ्या नहीं है।) उसने तुम्हें जैसे सिखाया है, तुम मसीह में वैसे ही बने रहो।
I sada, dječice, ostanite u njemu da budemo puni pouzdanja kad se pojavi te se ne postidimo pred njim o njegovu dolasku.
इसलिए प्यारे बच्चों, उसी में बने रहो ताकि जब हमें उसका ज्ञान हो तो हम आत्मविश्वास पा सकें। और उसके पुनः आगमन के समय हमें लज्जित न होना पड़े।
Ako znate da je on Pravednik, znate i da je svaki koji čini pravdu od njega rođen.
यदि तुम यह जानते हो कि वह नेक है तो तुम यह भी जान लो कि वह जो धार्मिकता पर चलता है परमेश्वर की ही सन्तान है।