Ezekiel 30

І було мені слово Господнє таке:
यहोवा का वचन मुझे फिर मिला। उसने कहा,
Сину людський, пророкуй, і скажеш: Так говорить Господь Бог: Голосіть Ой! цього дня!
“मनुष्य के पुत्र, मेरे लिये कुछ कहो। कहो, मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: “‘रोओ और कहो, “वह भयंकर दिन आ रहा है।”
Бо близький день, і близький день Господній, день хмарний, настає час народів!
वह दिन समीप है! हाँ, न्याय करने का यहोवा का दिन समीप है। यह एक दुर्दिन होगा। यह राष्ट्रों के साथ न्याय करने का समय होगा!
І прийде меч на Єгипет, і буде тремтіння в Етіопії, коли будуть падати забиті в Єгипті, і заберуть багатство його, і будуть розбиті основи його.
मिस्र के विरुद्ध तलवार आएगी! कूश के लोग भय से काँप उठेंगे, जिस समय मिस्र का पतन होगा। बाबुल की सेना मिस्र के लोगों को बन्दी बना कर ले जाएगी। मिस्र की नींव उखड़ जाएगी!
Куш, і Пут, і Луд, і ввесь помішаний народ, і Кув, і сини землі заповіту попадають з ними від меча.
“‘अनेक लोगों ने मिस्र से शान्ति—सन्धि की। किन्तु कूश, पूत, लूद, समस्त अरब, कूब और इस्राएल के सभी लोग नष्ट होंगे!
Так говорить Господь: І попадають підпори Єгипту, і так упаде гординя сили його, від Міґдолу аж до Севене, від меча попадають у ньому, говорить Господь Бог.
“‘मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: हाँ, जो मिस्र की सहायता करते हैं उनका पतन होगा! उसकी शक्ति का गर्व नीचा होगा। मिस्र के लोग युद्ध में मारे जाएंगे मिग्दोल से लेकर सवेन तक के। मेरे स्वामी यहोवा ने वे बातें कहीं!
І буде він спустошений серед попустошених країв, а міста його будуть серед міст поруйнованих.
मिस्र उन देशों में मिल जाएगा जो नष्ट कर दिए गए। मिस्र उन खाली देशों में से एक होगा।
І пізнають вони, що Я Господь, коли Я дам огонь на Єгипет, і будуть поторощені всі, хто йому помагає.
मैं मिस्र में आग लगाऊँगा और उसके सभी सहायक नष्ट हो जायेंगे। तब वे जानेंगे कि मैं यहोवा हूँ!
Того дня повиходять посланці з-перед Мого лиця на кораблях, щоб налякати безпечну Етіопію, і буде через них жах, як у день Єгипту, бо це ось надходить!
“‘उस समय मैं दूतों को भेजूँगा। वे जहाजों में कूश को बुरी खबरें पहुँचाने के लिये जाएंगे। कूश अब अपने को सुरक्षित समझता है। किन्तु कूश के लोग भय से तब काँप उठेंगे जब मिस्र दण्डित होगा। वह समय आ रहा है!’”
Так говорить Господь Бог: І Я зроблю кінець єгипетському многолюдству рукою Навуходоносора, вавилонського царя.
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: “मैं बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर का उपयोग करूँगा और मैं मिस्र के लोगों को नष्ट करूँगा।
Він та народ його з ним, насильники людів, будуть спроваджені знищити землю, і вони повитягують мечі свої на Єгипет, і наповнять край побитими!
नबूकदनेस्सर और उसके लोग राष्ट्रों में सर्वाधिक भयंकर हैं। मैं उन्हें मिस्र को नष्ट करने के लिये लाऊँगा। वे मिस्र के विरुद्ध अपनी तलवारें निकालेंगे। वे प्रदेश को शवों से पाट देंगे।
І оберну Я річки на суходіл, і передам землю в руку злочинців, і спустошу край та все, що в ньому, рукою чужих. Я, Господь, це сказав!
मैं नील नदी को सूखी भूमि बना दूँगा। तब मैं सूखी भूमि को बुरे लोगों को बेच दूँगा। मैं अजनबियों का उपयोग उस देश को खाली करने के लिये करूँगा। मैं यहोवा ने, यह कहा है!”
Так говорить Господь Бог: І повигублюю божків, і зроблю кінець бовванам з Нофу, і не буде вже князів в єгипетському краї, і дам пострах на єгипетську землю.
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: “मैं मिस्र में देवमूर्तियों को नष्ट करुँगा। मैं मूर्तियों को नोप से बाहर करूँगा। मिस्र देश में कोई भी प्रमुख भविष्य के लिये नहीं होगा, और मैं मिस्र में भय भर दूँगा।
І Патрос спустошу, і дам огонь у Цоан, і буду виконувати присуди в Но.
मैं पत्रोस को खाली करा दूँगा। मैं सोअन में आग लगा दूँगा। मैं नो को दण्ड दूँगा
І виллю Я гнів Свій на Сіна, твердиню єгипетську, і витну многолюдство Но.
और मैं सीन नामक मिस्र के किले के विरुद्ध अपने क्रोध की वर्षा करूँगा! मैं नो के लोगों को नष्ट करूँगा।
І пошлю Я огонь на Єгипет, сильно буде корчитись Сін, а Но буде проламаний, а на Ноф нападуть вороги вдень.
मैं मिस्र में आग लगाऊँगा। सीन नामक स्थान भय से पीड़ित होगा, नो नगर में सैनिक टूट पड़ेंगे और नो को प्रतिदिन नयी परेशानियाँ होंगी।
Юнаки Авену та Пі-Весету попадають від меча, а інші підуть у полон.
आवेन और पीवेसेत के युवक युद्ध में मारे जाएंगे और स्त्रियाँ पकड़ी जाएंगी और ले जाई जाएँगी।
А в Тахпанхесі потемніє день, коли Я ламатиму там єгипетські ярма, і скінчиться в ньому пиха сили його. Самого його хмара закриє, а його дочки підуть у полон...
तहपन्हेस का यह काला दिन होगा, जब मैं मिस्र के अधिकार को समाप्त करूँगा मिस्र की गर्वीली शक्ति समाप्त होगी! मिस्र को दुर्दिन ढक लेगा और उसकी पुत्रियाँ पकड़ी और ले जायी जाएँगी।
І буду виконувати присуди над Єгиптом, і вони пізнають, що Я Господь!
इस प्रकार मैं मिस्र को दण्ड दूँगा। तब वे जानेंगे कि मैं यहोवा हूँ!”
І сталося, за одинадцятого року, першого місяця, сьомого дня місяця, було мені слово Господнє таке:
देश निकाले के ग्यारहवें वर्ष में प्रथम महीने (अप्रैल) के सातवें दिन यहोवा का वचन मुझे मिला। उसने कहा,
Сину людський, Я зламав рамено фараона, єгипетського царя, і ось воно не буде перев'язане, щоб дати ліки, щоб покласти пов'язку, щоб обвинути його, і щоб зміцнити його вхопитися за меча.
“मनुष्य के पुत्र, मैंने मिस्र के राजा फिरौन की भुजा (शक्ति) तोड़ डाली है। कोई भी उसकी भुजा पर पट्टी नहीं लपेटेगा। उसका घाव नहीं भरेगा। अत: उसकी भुजा तलवार पकड़ने योग्य शक्ति वाली नहीं होगी।”
Тому так говорить Господь Бог: Ось Я на фараона, єгипетського царя, і поламаю рамена його, те дуже та те зламане, і викину меча з його руки.
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है, “मैं मिस्र के राजा फिरौन के विरुद्ध हूँ। मैं उसकी दोनों भुजाओं शक्तिशाली भुजा और पहले से टूटी भुजा को तोड़ डालूँगा। मैं उसके हाथ से तलवार को गिरा दूँगा।
І розпорошу Єгипет серед народів, і порозсипаю їх по краях.
मैं मिस्रियों को राष्ट्रों में बिखेर दूँगा।
І зміцню рамена вавилонського царя, і дам меча Свого в його руку, і зламаю Я фараонові рамена, і він буде стогнати стогоном проколеного перед ним.
मैं बाबुल के राजा की भुजाओं को शक्तिशाली बनाऊँगा। मैं अपनी तलवार उसके हाथ में दूँगा। किन्तु मैं फिरौन की भुजा को तोड़ दूँगा। तब फिरौन पीड़ा से चीखेगा, राजा की चीख एक मरते हुए व्यक्ति की चीख सी होगी।
І зміцню Я рамена вавилонського царя, а фараонові рамена опадуть. І пізнають вони, що Я Господь, коли Я дам Свого меча в руку вавилонського царя, і простягну його на єгипетську землю.
अत: मैं बाबुल के राजा की भुजाओं को शक्तिशाली बनाऊँगा, किन्तु फिरौन की भुजायें कट गिरेंगी। तब वे जानेंगे कि मैं यहोवा हूँ। “मैं बाबुल के राजा के हाथों अपनी तलवार दूँगा। तब वह मिस्र देश के विरुद्ध अपनी तलवार को आगे बढ़ायेगा।
І розпорошу Єгипет серед народів, і порозсипаю їх по краях. І пізнають вони, що Я Господь!
मैं मिस्रियों को राष्ट्रों में बिखेर दूँगा। तब वे समझेंगे कि मैं यहोवा हूँ!”