II Peter 1

Симеон Петро, раб та апостол Ісуса Христа, до тих, хто одержав із нами рівноцінну віру в правді Бога нашого й Спасителя Ісуса Христа:
यीशु मसीह के सेवक तथा प्रेरित शमौन पतरस की ओर से उन लोगों के नाम जिन्हें परमेश्वर से हमारे जैसा ही विश्वास प्राप्त है। क्योंकि हमारा परमेश्वर और उद्धारकर्ता यीशु मसीह न्यायपूर्ण है।
благодать вам та мир нехай примножиться в пізнанні Бога й Ісуса, Господа нашого!
तुम परमेश्वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह को जान चुके हो इसलिए तुम्हें परमेश्वर की कृपा और अनुग्रह अधिक से अधिक प्राप्त हो।
Усе, що потрібне для життя та побожности, подала нам Його Божа сила пізнанням Того, Хто покликав нас славою та чеснотою.
अपने जीवन के लिए और परमेश्वर की सेवा के लिए जो कुछ हमें चाहिए, अपनी दिव्य शक्ति के द्वारा उसने सब कुछ हमें दिया है। क्योंकि हम उसे जानते हैं, जिसने अपनी धार्मिकता और महिमा के कारण हमें बुलाया है।
Через них даровані нам цінні та великі обітниці, щоб ними ви стали учасниками Божої Істоти, утікаючи від пожадливого світового тління.
इन्हीं के द्वारा उसने हमें वे महान और अमूल्य वरदान दिये हैं, जिन्हें देने की उसने प्रतिज्ञा की थी ताकि उनके द्वारा तुम स्वयं परमेश्वर के समान हो जाओ और उस विनाश से बच जाओ जो लोगों की बुरी इच्छाओं के कारण इस जगत में स्थित है।
Тому докладіть до цього всю пильність, і покажіть у вашій вірі чесноту, а в чесноті пізнання,
सो इसलिए अपने विश्वास में उत्तम गुणों को, उत्तम गुणों में ज्ञान को,
а в пізнанні стримання, а в стриманні терпеливість, а в терпеливості благочестя,
ज्ञान में आत्मसंयम को, आत्मसंयम में धैर्य को, धैर्य में परमेश्वर की भक्ति को,
а в благочесті братерство, а в братерстві любов.
भक्ति में भाईचारे को और भाईचारे में प्रेम को उदारता के साथ बढ़ाते चलो।
Бо коли це в вас є та примножується, то воно зробить вас нелінивими, ані безплідними для пізнання Господа нашого Ісуса Христа.
क्योंकि यदि ये गुण तुममें हैं और उनका विकास हो रहा है तो वे तुम्हें कर्मशील और सफल बना देंगे तथा उनसे तुम्हें हमारे प्रभु यीशु मसीह का परिपूर्ण ज्ञान प्राप्त होगा
А хто цього не має, той сліпий, короткозорий, він забув про очищення з своїх давніх гріхів.
किन्तु जिसमें ये गुण नहीं हैं, उसमें दूर-दृष्टि नहीं है, वह अन्धा है। तथा वह यह भूल चुका है कि उसके पूर्व पापों को धोया जा चुका है।
Тому, браття, тим більше дбайте чинити міцним своє покликання та вибрання, бо, роблячи так, ви ніколи не спіткнетесь.
इसलिए हे भाइयो, यह दिखाने के लिए और अधिक तत्पर रहो कि तुम्हें वास्तव में परमेश्वर द्वारा बुलाया गया है और चुना गया है क्योंकि यदि तुम इन बातों को करते हो तो न कभी ठोकर खाओगे और न ही गिरोगे,
Бо щедро відкриється вам вхід до вічного Царства Господа нашого й Спасителя Ісуса Христа.
और इस प्रकार हमारे प्रभु एवम् उद्धारकर्ता यीशु मसीह के अनन्त राज्य में तुम्हें प्रवेश देकर परमेश्वर अपनी उदारता दिखायेगा।
Тому то ніколи я не занедбую про це вам нагадувати, хоч ви й знаєте, і впевнені в теперішній правді.
इसी कारण मैं तुम्हें, यद्यपि तुम उन्हें जानते ही हो और जो सत्य तुम्हें मिला है, उस पर टिके भी हुए हो, इन बातों को सदा याद दिलाता रहूँगा।
Бо вважаю я за справедливе, доки я в цій оселі, спонукувати вас нагадуванням,
मैं जब तक इस काया में हूँ, तुम्हें याद दिलाकर सचेत करते रहने को उचित समझता हूँ।
знаючи, що я незабаром повинен покинути оселю свою, як і Господь наш Ісус Христос об'явив був мені.
क्योंकि मैं यह जानता हूँ कि मुझे अपनी इस काया को शीघ्र ही छोड़ देना है। जैसा कि हमारे प्रभु यीशु मसीह ने मुझे समझाया है।
А я пильнуватиму, щоб ви й по моєму відході завжди мали це в пам'яті.
इसलिए मैं हर प्रयत्न करूँगा कि मेरे मर जाने के बाद भी तुम इन बातों को सदा याद कर सको।
Бо ми сповістили вам силу та прихід Господа нашого Ісуса Христа, не йдучи за хитро видуманими байками, але бувши самовидцями Його величі.
जब हमारे प्रभु यीशु मसीह के समर्थ आगमन के विषय में हमने तुम्हें बताया था, तब चतुरतापूर्वक गढ़ी हुई कहानियों का सहारा नहीं लिया था क्योंकि हम तो उसकी महानता के स्वयं साक्षी हैं।
Бо Він честь та славу прийняв від Бога Отця, як до Нього прийшов від величної слави голос такий: Це Син Мій Улюблений, що Його Я вподобав!
जब परमपिता परमेश्वर से उसने सम्मान और महिमा प्राप्त की तो उस दिव्य-महिमा से विशिष्ट वाणी प्रकट हुई, “यह मेरा प्रिय पुत्र है, मैं इससे प्रसन्न हूँ।”
І цей голос, що з неба зійшов, ми чули, як із Ним були на святій горі.
हमने आकाश से आयी वह वाणी सुनी थी। तब हम पवित्र पर्वत पर उसके साथ ही थे।
І ми маємо слово пророче певніше. І ви добре робите, що на нього вважаєте, як на світильника, що світить у темному місці, аж поки зачне розвиднятися, і світова зірниця засяє у ваших серцях,
हमें भी नबियों के वचन पर और अधिक आस्था हुई। इस पर ध्यान देकर तुम भी अच्छा कर रहे हो क्योंकि यह तो एक प्रकाश है, जो एक अन्धेरे स्थान में तब तक चमक रहा है जब तक पौ फटती है और तुम्हारे हृदयों में भोर के तारे का उदय होता है।
бо ви знаєте перше про те, що жодне пророцтво в Писанні від власного вияснення не залежить.
किन्तु सबसे बड़ी बात यह है कि तुम्हें यह जान लेना चाहिए कि शास्त्र की कोई भी भविष्यवाणी किसी नबी के निजी विचारों का परिणाम नहीं है,
Бо пророцтва ніколи не було з волі людської, а звіщали його святі Божі мужі, проваджені Духом Святим.
क्योंकि कोई मनुष्य जो कहना चाहता है, उसके अनुसार भविष्यवाणी नहीं होती। बल्कि पवित्र आत्मा की प्रेरणा से मनुष्य परमेश्वर की वाणी बोलते हैं।