I Peter 1

Петро, апостол Ісуса Христа, захожанам Розпорошення: Понту, Галатії, Каппадокії, Азії й Віфінії, вибраним
पतरस की ओर से, जो यीशु मसीह का प्रेरित है: परमेश्वर के उन चुने हुए लोगों के नाम जो पुन्तुस, गलातिया, कप्पदुकिया, एशिया और बिथुनिया के क्षेत्रों में सब कहीं फैले हुए हैं।
із передбачення Бога Отця, посвяченням Духа, на покору й окроплення кров'ю Ісуса Христа: нехай примножиться вам благодать та мир!
तुम, जिन्हें परम पिता परमेश्वर के पूर्व-ज्ञान के अनुसार चुना गया है, जो अपनी आत्मा के कार्य द्वारा उसे समर्पित हो, जिन्हें उसके आज्ञाकारी होने के लिए और जिन पर यीशु मसीह के लहू के छिड़काव के पवित्र किए जाने के लिए चुना गया है। तुम पर परमेश्वर का अनुग्रह और शांति अधिक से अधिक होते रहें।
Благословенний Бог і Отець Господа нашого Ісуса Христа, що великою Своєю милістю відродив нас до живої надії через воскресення з мертвих Ісуса Христа,
हमारे प्रभु यीशु मसीह का परम पिता परमेश्वर धन्य हो। मरे हुओं में से यीशु मसीह के पुनरुत्थान के द्वारा उसकी अपार करुणा में एक सजीव आशा पा लेने कि लिए उसने हमें नया जन्म दिया है।
на спадщину нетлінну й непорочну та нев'янучу, заховану в небі для вас,
ताकि तुम तुम्हारे लिए स्वर्ग में सुरक्षित रूप से रखे हुए अजर-अमर दोष रहित अविनाशी उत्तराधिकार को पा लो।
що ви бережені силою Божою через віру на спасіння, яке готове з'явитися останнього часу.
जो विश्वास से सुरक्षित है, उन्हें वह उद्धार जो समय के अंतिम छोर पर प्रकट होने को है, प्राप्त हो।
Тіштеся з того, засмучені трохи тепер, якщо треба, всілякими випробовуваннями,
इस पर तुम बहुत प्रसन्न हो। यद्यपि अब तुमको थोड़े समय के लिए तरह तरह की परीक्षाओं में पड़कर दुखी होना बहुत आवश्यक है।
щоб досвідчення вашої віри було дорогоцінніше за золото, яке гине, хоч і огнем випробовується, на похвалу, і честь, і славу при з'явленні Ісуса Христа.
ताकि तुम्हारा परखा हुआ विश्वास जो आग में परखे हुए सोने से भी अधिक मूल्यवान है, उसे जब यीशु मसीह प्रकट होगा तब परमेश्वर से प्रशंसा, महिमा और आदर प्राप्त हो।
Ви Його любите, не бачивши, і віруєте в Нього, хоч тепер не бачите, а вірувавши, радієте невимовною й славною радістю,
यद्यपि तुमने उसे देखा नहीं है, फिर भी तुम उसे प्रेम करते हो। यद्यपि तुम अभी उसे देख नहीं पा रहे हो, किन्तु फिर भी उसमें विश्वास रखते हो और एक ऐसे आनन्द से भरे हुए हो जो अकथनीय एवं महिमामय है।
бо досягаєте мети віри вашої спасіння душам.
और तुम अपने विश्वास के परिणामस्वरूप अपनी आत्मा का उद्धार कर रहे हो।
Про це спасіння розвідували та допитувалися пророки, що звіщали про благодать, призначену вам.
इस उद्धार के विषय में उन नबियों ने, बड़े परिश्रम के साथ खोजबीन की है और बड़ी सावधानी के साथ पता लगाया है, जिन्होंने तुम पर प्रकट होने वाले अनुग्रह के सम्बन्ध में भविष्यवाणी कर दी थी।
Вони досліджували, на котрий чи на який час показував Дух Христів, що в них був, коли Він сповіщав про Христові страждання та славу, що прийдуть по них.
उन नबियों ने मसीह की आत्मा से यह जाना जो मसीह पर होने वाले दुःखों को बता रही थी और वह महिमा जो इन दुःखों के बाद प्रकट होगी। यह आत्मा उन्हें बता रही थी। यह बातें इस दुनिया पर कब होंगी और तब इस दुनिया का क्या होगा।
Їм відкрито було, що вони не для себе самих, а для вас служили тим, що тепер звіщено вам через благовісників Духом Святим, із неба посланим, на що бажають дивитися Анголи.
उन्हें यह दर्शा दिया गया था कि उन बातों का प्रवचन करते हुए वे स्वयं अपनी सेवा नहीं कर रहे थे बल्कि तुम्हारी कर रहे थे। वे बातें स्वर्ग से भेजे गए पवित्र आत्मा के द्वारा तुम्हें सुसमाचार का उपदेश देने वालों के माध्यम से बता दी गई थीं। और उन बातों को जानने के लिए तो स्वर्गदूत तक तरसते हैं।
Тому то, підперезавши стегна свого розуму та бувши тверезі, майте досконалу надію на благодать, що приноситься вам в з'явленні Ісуса Христа.
इसलिए मानसिक रूप से सचेत रहो और अपने पर नियन्त्रण रखो। उस वरदान पर पूरी आशा रखो जो यीशु मसीह के प्रकट होने पर तुम्हें दिया जाने को है।
Як слухняні, не застосовуйтеся до попередніх пожадливостей вашого невідання,
आज्ञा मानने वाले बच्चों के समान उस समय की बुरी इच्छाओं के अनुसार अपने को मत ढालो जो तुममें पहले थी, जब तुम अज्ञानी थे।
але за Святим, що покликав вас, будьте й самі святі в усім вашім поводженні,
बल्कि जैसे तुम्हें बुलाने वाला परमेश्वर पवित्र है, वैसे ही तुम भी अपने प्रत्येक कर्म में पवित्र बनो।
бо написано: Будьте святі, Я бо святий!
शास्त्र भी ऐसा ही कहता है: “पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूँ।” []
І коли ви Отцем звете Того, Хто кожного, не зважаючи на особу, судить за вчинок, то в страху провадьте час вашого тимчасового замешкання.
और यदि तुम, प्रत्येक के कर्मों के अनुसार पक्षपात रहित होकर न्याय करने वाले परमेश्वर को हे पिता कह कर पुकारते हो तो इस परदेसी धरती पर अपने निवास काल में सम्मानपूर्ण भय के साथ जीवन जीओ।
І знайте, що не тлінним сріблом або золотом відкуплені ви були від марного вашого життя, що передане вам від батьків,
तुम यह जानते हो कि चाँदी या सोने जैसी वस्तुओं से तुम्हें उस व्यर्थ जीवन से छुटकारा नहीं मिल सकता, जो तुम्हें तुम्हारे पूर्वजों से मिला है।
але дорогоцінною кров'ю Христа, як непорочного й чистого Ягняти,
बल्कि वह तो तुम्हें निर्दोष और कलंक रहित मेमने के समान मसीह के बहुमूल्य रक्त से ही मिल सकता है।
що призначений був іще перед закладинами світу, але був з'явлений вам за останнього часу.
इस जगत की सृष्टि से पहले ही उसे चुन लिया गया था किन्तु तुम लोगों के लिए उसे इन अंतिम दिनों में प्रकट किया गया।
Через Нього ви віруєте в Бога, що з мертвих Його воскресив та дав славу Йому, щоб була ваша віра й надія на Бога.
उस मसीह के कारण ही तुम उस परमेश्वर में विश्वास करते रहे जिसने उसे मरे हुओं में से पुनर्जीवित कर दिया और उसे महिमा प्रदान की। इस प्रकार तुम्हारी आशा और तुम्हारा विश्वास परमेश्वर में स्थिर हो।
Послухом правді очистьте душі свої через Духа на нелицемірну братерську любов, і ревно від щирого серця любіть один одного,
अब देखो जब तुमने सत्य का पालन करते हुए, सच्चे भाईचारे के प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए अपने आत्मा को पवित्र कर लिया है तो पवित्र मन से तीव्रता के साथ परस्पर प्रेम करने को अपना लक्ष्य बना लो।
бо народжені ви не з тлінного насіння, але з нетлінного, Словом Божим живим та тривалим.
तुमने नाशमान बीज से पुर्नजीवन प्राप्त नहीं किया है बल्कि यह उस बीज का परिणाम है जो अमर है। तुम्हारा पुर्नजन्म परमेश्वर के उस सुसंदेश से हुआ है जो सजीव और अटल है।
Бо кожне тіло немов та трава, і всяка слава людини як цвіт трав'яний: засохне трава то й цвіт опаде,
क्योंकि शास्त्र कहता है: “सभी प्राणी घास की तरह हैं, और उनकी सज-धज जंगली फूल की तरह है। घास मर जाती है और फूल गिर जाते हैं।
а Слово Господнє повік пробуває! А це те Слово, яке звіщене вам в Євангелії.
किन्तु प्रभु का सुसमाचार सदा-सर्वदा टिका रहता है।” यशायाह 40:6-8 और यह वही सुसमाचार है जिसका तुम्हें उपदेश दिया गया है।