Psalms 96

उन नये कामों के लिये जिन्हें यहोवा ने किया है नया गीत गाओ। अरे ओ समूचे जगत यहोवा के लिये गीत गा।
שירו ליהוה שיר חדש שירו ליהוה כל הארץ׃
यहोवा के लिये गाओ! उसके नाम को धन्य कहो! उसके सुसमाचार को सुनाओ! उन अद्भुत बातों का बखान करो जिन्हें परमेश्वर ने किया है।
שירו ליהוה ברכו שמו בשרו מיום ליום ישועתו׃
अन्य लोगों को बताओ कि परमेश्वर सचमुच ही अद्भुत है। सब कहीं के लोगों में उन अद्भुत बातों का जिन्हें परमेश्वर करता है बखान करो।
ספרו בגוים כבודו בכל העמים נפלאותיו׃
यहोवा महान है और प्रशंसा योग्य है। वह किसी भी अधिक “देवताओं” से डरने योग्य है।
כי גדול יהוה ומהלל מאד נורא הוא על כל אלהים׃
अन्य जातियों के सभी “देवता” केवल मूर्तियाँ हैं, किन्तु यहोवा ने आकाशों को बनाया।
כי כל אלהי העמים אלילים ויהוה שמים עשה׃
उसके सम्मुख सुन्दर महिमा दीप्त है। परमेश्वर के पवित्र मन्दिर सामर्थ्य और सौन्दर्य हैं।
הוד והדר לפניו עז ותפארת במקדשו׃
अरे! ओ वंशों, और हे जातियों यहोवा के लिये महिमा और प्रशंसा के गीत गाओ।
הבו ליהוה משפחות עמים הבו ליהוה כבוד ועז׃
यहोवा के नाम के गुणगान करो। अपनी भेटे उठाओ और मन्दिर में जाओ।
הבו ליהוה כבוד שמו שאו מנחה ובאו לחצרותיו׃
यहोवा का उसके भव्य, मन्दिर में उपासना करो। अरे ओ पृथ्वी के मनुष्यों, यहोवा की उपासना करो।
השתחוו ליהוה בהדרת קדש חילו מפניו כל הארץ׃
राष्ट्रों को बता दो कि यहोवा राजा है! सो इससे जगत का नाश नहीं होगा। यहोवा मनुष्यों पर न्याय से शासन करेगा।
אמרו בגוים יהוה מלך אף תכון תבל בל תמוט ידין עמים במישרים׃
अरे आकाश, प्रसन्न हो! हे धरती, आनन्द मना! हे सागर, और उसमें कि सब वस्तुओं आनन्द से ललकारो।
ישמחו השמים ותגל הארץ ירעם הים ומלאו׃
अरे ओ खेतों और उसमें उगने वाली हर वस्तु आनन्दित हो जाओ! हे वन के वृक्षो गाओ और आनन्द मनाओ!
יעלז שדי וכל אשר בו אז ירננו כל עצי יער׃
आनन्दित हो जाओ क्योंकि यहोवा आ रहा है, यहोवा जगत का शासन (न्याय) करने आ रहा है, वह खरेपन से न्याय करेगा।
לפני יהוה כי בא כי בא לשפט הארץ ישפט תבל בצדק ועמים באמונתו׃