Psalms 40

यहोवा को मैंने पुकारा। उसने मेरी सुनी। उसने मेरे रुदन को सुन लिया।
با صبر بسیار انتظار کشیدم تا خداوند مرا کمک کند. پس او گوش داد و ناله‌‌‌ام را شنید.
यहोवा ने मुझे विनाश के गर्त से उबारा। उसने मुझे दलदली गर्त से उठाया, और उसने मुझे चट्टान पर बैठाया। उसने ही मेरे कदमों को टिकाया।
او مرا از لجنزار و گودال هلاکت بیرون کشید و بر روی صخره‌ای مطمئن قرار داد.
यहोवा ने मेरे मुँह में एक नया गीत बसाया। परमेश्वर का एक स्तुति गीत। बहुतेरे लोग देखेंगे जो मेरे साथ घटा है। और फिर परमेश्वर की आराधना करेंगे। वे यहोवा का विश्वास करेंगे।
او سرودی تازه به من آموخت، سرود شکرگزاری از خدای ما. عدّهٔ زیادی چون این را ببینند، به خود می‌آیند و بر خداوند توکّل خواهند نمود.
यदि कोई जन यहोवा के भरोसे रहता है, तो वह मनुष्य सचमुच प्रसन्न होगा। और यदि कोई जन मूर्तियों और मिथ्या देवों की शरण में नहीं जायेगा, तो वह मनुष्य सचमुच प्रसन्न होगा।
خوشا به حال کسانی‌که بر خداوند توکّل می‌کنند، و از اشخاص مغرور و بت‌پرست پیروی نمی‌کنند.
हमारे परमेश्वर यहोवा, तूने बहुतेरे अद्भुत कर्म किये हैं। हमारे लिये तेरे पास अद्भुत योजनाएँ हैं। कोई मनुष्य नहीं जो उसे गिन सके! मैं तेरे किये हुए कामों को बार बार बखानूँगा।
ای خداوند خدای ما، هیچ‌کس مانند تو نیست، تو همیشه به فکر ما بوده‌ای و برای ما کارهای عجیب کرده‌ای، به حدّی که نمی‌توان آنها را برشمرد و زبان من نیز از بیان آنها عاجز است.
हे यहोवा, तूने मुझको यह समझाया है: तू सचमुच कोई अन्नबलि और पशुबलि नहीं चाहता था। कोई होमबलि और पापबलि तुझे नहीं चाहिए।
تو خواهان قربانی‌ها و هدایا نیستی. قربانی سوختنی و قربانی گناه را نمی‌خواهی، امّا تو گوش شنوا به من داده‌ای تا کلام تو را بشنوم.
सो मैंने कहा, “देख मैं आ रहा हूँ! पुस्तक में मेरे विषय में यही लिखा है।”
پس گفتم: «من حاضرم، دستورات تو در کتاب تورات برای من نوشته شده است،
हे मेरे परमेश्वर, मैं वही करना चाहता हूँ जो तू चाहता है। मैंने मन में तेरी शिक्षओं को बसा लिया।
ای خدای من، چقدر دوست دارم که ارادهٔ تو را بجا آورم. من تعالیم تو را در دل خود حفظ می‌کنم.»
महासभा के मध्य मैं तेरी धार्मिकता का सुसन्देश सुनाऊँगा। यहोवा तू जानता है कि मैं अपने मुँह को बंद नहीं रखूँगा।
خداوندا، در بین جماعت تو، این مژده را اعلام کرده‌‌ام که تو ما را نجات می‌دهی. تو می‌دانی که من هرگز در این مورد سکوت نکرده‌ام.
यहोवा, मैं तेरे भले कर्मो को बखानूँगा। उन भले कर्मो को मैं रहस्य बनाकर मन में नहीं छिपाए रखूँगा। हे यहोवा, मैं लोगों को रक्षा के लिए तुझ पर आश्रित होने को कहूँगा। मैं महासभा में तेरी करुणा और तेरी सत्यता नहीं छिपाऊँगा।
و من مژدهٔ نجات را در دل خود پنهان نکرده‌ام، بلکه همیشه از وفاداری و کمک تو در میان جماعت سخن گفته‌ام. دربارهٔ محبّت پایدار و صداقت تو سکوت نکرده‌ام
इसलिए हे यहोवा, तूअपनी दया मुझसे मत छिपा! तू अपनी करुणा और सच्चाई से मेरी रक्षा कर।
خداوندا، محبّت خود را از من دریغ مکن. رحمت پایدار و راستی تو همیشه حافظ من باشد.
मुझको दुष्ट लोगों ने घेर लिया, वे इतने अधिक हैं कि गिने नहीं जाते। मुझे मेरे पापों ने घेर लिया है, और मैं उनसे बच कर भाग नहीं पाता हूँ। मेरे पाप मेरे सिर के बालों से अधिक हैं। मेरा साहस मुझसे खो चुका है।
زیرا مشکلات بی‌شماری مرا احاطه نموده‌اند، به اندازه‌ای که نمی‌توانم آنها را بشمارم! گناهانم بر من سنگینی می‌کنند به حدّی که نمی‌توانم سرم را بلند کنم، آنها از موی سرم زیادتر شده‌اند و طاقتم را از دست داده‌ام.
हे यहोवा, मेरी ओर दौड़ और मेरी रक्षा कर! आ, देर मत कर, मुझे बचा ले!
خدایا مرا نجات بده خداوندا، اکنون به فریادم برس.
वे दुष्ट मनुष्य मुझे मारने का जतन करते हैं। हे यहोवा, उन्हें लज्जित कर और उनको निराश कर दे। वे मनुष्य मुझे दु:ख पहुँचाना चाहते हैं। तू उन्हें अपमानित होकर भागने दे!
آنانی که قصد جان مرا دارند شرمنده و رسوا شوند و بدخواهان من آشفته و پریشان گردند.
वे दुष्ट जन मेरी हँसी उड़ाते हैं। उन्हें इतना लज्जित कर कि वे बोल तक न पायें!
کسانی‌كه مرا مسخره می‌کنند، هراسان شوند.
किन्तु वे मनुष्य जो तुझे खोजते हैं, आनन्दित हो। वे मनुष्य सदा यह कहते रहें, “यहोवा के गुण गाओ!” उन लोगों को तुझ ही से रक्षित होना भाता है।
کسانی‌که به تو روی می‌آورند شاد و مسرور گردند. آنانی که به‌خاطر نجات خود از تو سپاسگزارند، همیشه بگویند: «خدا چقدر بزرگ است!»
हे मेरे स्वामी, मैं तो बस दीन, असहाय व्यक्ति हूँ। मेरी रक्षा कर, तू मुझको बचा ले। हे मेरे परमेश्वर, अब अधिक देर मत कर!
خدایا، من فقیر و نیازمندم، برای کمک به من شتاب کن، تو خداوند و نجات‌دهندهٔ من هستی. پس ای خداوند، تأخیر مکن.