Ezekiel 20

एक दिन इस्राएल के अग्रजों (प्रमुखों) में से कुछ मेरे पास यहोवा की राय पूछने आए। यह पाँचवें महीने (अगस्त) का दसवाँ दिन और देश—निकाले का सातवाँ वर्ष था। अग्रज (प्रमुख) मेरे सामने बैठे।
در روزِ دهم از ماه پنجمِ سال هفتم تبعید ما، عدّه‌ای از رهبران اسرائیل آمدند و مقابل من نشستند تا از خداوند راهنمایی بطلبند.
तब यहोवा का वचन मेरे पास आया। उसने कहा,
آنگاه خداوند این پیام را به من داد:
“मनुष्य के पुत्र, इस्राएल के अग्रजों (प्रमुखों) से बात करो। उनसे कहो, ‘मेरा स्वामी यहोवा, ये बातें बताता है: क्या तुम लोग मेरी सलाह मांगने आये हो यदि तुम लोग आए हो तो मैं तुम्हें यह नहीं दूँगा। मेरे स्वामी यहोवा ने यह बात कही।’
«ای انسان فانی، به رهبران اسرائیل چنین بگو: خداوند، متعال می‌فرماید: چرا شما آمده‌اید از من راهنمایی می‌خواهید؟ به حیات خودم سوگند که هدایتی از من نخواهید یافت.
क्या तुम्हें उनका निर्णय करना चाहिए मनुष्य के पुत्र क्या तुम उनका निर्णय करोगे तुम्हें उन्हें उन भयंकर पापों के बारे में बताना चाहिए जो उनके पूर्वजों ने किये थे।
«تو ای انسان فانی، آیا آماده هستی که ایشان را محکوم کنی؟ پس آنان را متوجّه گناهان اجدادشان بساز.
तुम्हें उनसे कहना चाहिए, ‘मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: जिस दिन मैंने इस्राएल को चुना, मैंने अपना हाथ याकूब के परिवार के ऊपर उठाया और मैंने मिस्र देश में उनसे एक प्रतिज्ञा की। मैंने अपना हाथ उठाया और कहा: “मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।”
آنچه به تو می‌گویم به ایشان بگو، هنگامی‌که اسرائیل را برگزیدم و خود را به ایشان در سرزمین مصر آشکار ساختم، وعده دادم و گفتم من خداوند، خدای شما هستم.
उस दिन मैंने तुम्हें मिस्र से बाहर लाने का वचन दिया था और मैं तुमको उस प्रदेश में लाया जिसे मैं तुम्हें दे रहा था। वह एक अच्छा देश था जो अनेक अच्छी चीजों से भरा था। यह सभी देशों से अधिक सुन्दर था!
آن موقع بود که سوگند خوردم که ایشان را از مصر بیرون آورم و به سرزمینی که برای ایشان برگزیده بودم ببرم، سرزمینی که غنی و حاصلخیز است و بهترین سرزمینهاست.
“‘मैंने इस्राएल के परिवार से उनकी भयंकर देवमूर्तियों को फेंकने के लिये कहा। मैंने, उन मिस्र की गन्दी देवमूर्तियों के साथ उन्हें गन्दा न होने के लिये कहा। “मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।”
به ایشان گفتم که بُتهای منفوری را که دوست می‌دارند، دور بیندازند و خود را با خدایان مصری آلوده نکنند، زیرا من خداوند، خدا هستم.
किन्तु वे मेरे विरुद्ध हो गये और उन्होंने मेरी एक न सुनी। उन्होंने अपनी भयंकर देवमूर्तियों को नहीं फेंका। उन्होंने अपनी गन्दी देवमूर्तियों को मिस्र में नहीं छोड़ा। इसलिये मैंने (परमेश्वर ने) उन्हें मिस्र में नष्ट करने का निर्णय किया अर्थात् अपने क्रोध की पूरी शक्ति का अनुभव कराना चाहा।
امّا علیه من سرکشی کردند و به من گوش فرا ندادند، بُتهای نفرت‌انگیز خود و خدایان مصر را رها نکردند، آماده بودم که قدرت خشم مرا در مصر تجربه کنند.
किन्तु मैंने उन्हें नष्ट नहीं किया। मैं लोगों से जहाँ वे रह रहे थे पहले ही कह चुका था कि मैं अपने लोगों को मिस्र से बाहर ले जाऊँगा। मैं अपने अच्छे नाम को समाप्त नहीं करना चाहता, इसलिये मैंने उन लोगों के सामने इस्राएलियों को नष्ट नहीं किया।
امّا به‌خاطر حفظ حرمت نام خود آن کار را نکردم، زیرا در حضور قومی که در میان ایشان زندگی می‌کردند، اعلام داشتم که قوم اسرائیل را از مصر بیرون می‌آورم.
मैं इस्राएल के परिवार को मिस्र से बाहर लाया। मैं उन्हें मरूभूमि में ले गया।
«پس آنها را از سرزمین مصر به بیابان آوردم.
तब मैंने उनको अपने नियम दिये। मैंने उनको सारे नियम बताये। यदि कोई व्यक्ति उन नियमों का पालन करेगा तो वह जीवित रहेगा।
فرامین خود را به ایشان دادم و قوانین خود را به ایشان آموختم که به هرکس از آنها پیروی کند، حیات بخشد.
मैंने उनको विश्राम के सभी विशेष दिनों के बारे में भी बताया। वे पवित्र दिन उनके और मेरे बीच विशेष प्रतीक थे। वे यह संकेत करते थे कि मैं यहोवा हूँ और मैं उन्हें अपने विशेष लोग बना रहा हूँ।
همچنین برگزاری روز سبت را نشانهٔ پیمان خود با ایشان ساختم تا به ایشان یاد آوری شود که من خداوند، ایشان را مقدّس ساخته‌ام.
“‘किन्तु इस्राएल का परिवार मरूभूमि में मेरे विरुद्ध उठ खड़ा हुआ। उन्होंने मेरे नियमों का अनुसरण नहीं किया। उन्होंने मेरे नियमों का पालन करने से इन्कार किया और वे नियम अच्छे हैं। यदि कोई व्यक्ति उनका पालन करेगा तो वह जीवित रहेगा। उन्होंने मेरे विशेष विश्राम के दिनों के प्रति ऐसा व्यवहार किया मानो उनका कोई महत्व न हो। वे उन दिनों में अनेकों बार काम करते रहे। मैंने मरूभूमि में उन्हें नष्ट करने का निश्चय किया अर्थात् अपने क्रोध की पूरी शक्ति का अनुभव उन्हें कराना चाहा।
امّا قوم اسرائیل در بیابان علیه من سرکشی کردند. ایشان از قوانین من پیروی نکردند و احکام حیاتبخش مرا زیر پا نهادند و روز سبت را بی‌حرمت شمردند. آنگاه آماده بودم که خشم خود را در بیابان بر ایشان فرو ریزم و ایشان را نابود كنم.
किन्तु मैंने उन्हें नष्ट नहीं किया। अन्य राष्ट्रों ने मुझे इस्राएल को मिस्र से बाहर लाते देखा। मैं अपने अच्छे नाम को समाप्त नहीं करना चाहता था, इसलिए मैंने उन राष्ट्रों के सामने इस्राएल को नष्ट नहीं किया।
امّا چنین نکردم تا در نظر اقوامی‌ که دیدند اسرائیل را از مصر بیرون آوردم، نام من بی‌حرمت نشود.
मैंने मरूभूमि में उन लोगों को एक और वचन दिया। मैंने वचन दिया कि मैं उन्हें उस प्रदेश में नहीं लाऊँगा जिसे मैं उन्हें दे रहा हूँ। वह अनेक चीजों से भरा एक अच्छा प्रदेश था। यह सभी देशों से अधिक सुन्दर था।
امّا در بیابان سوگند یاد کردم که ایشان را به سرزمینی که به ایشان داده بودم، نیاورم؛ سرزمینی که غنی و حاصلخیز است و بهترین سرزمین‌هاست.
“‘इस्राएल के लोगों ने मेरे नियमों का पालन करने से इन्कार किया। उन्होंने मेरे नियमों का अनुसरण नहीं किया। उन्होंने मेरे विश्राम के दिनों को ऐसे लिया मानो वे महत्व नहीं रखते। उन्होंने ये सभी काम इसलिये किये कि उनका हृदय उन गन्दी देवमूर्तियों का हो चुका था।
زیرا ایشان قوانین مرا نپذیرفتند و چون دلهایشان به دنبال بُتهایشان بود، از احکام من پیروی نکردند و سبت را بی‌حرمت کردند.
किन्तु मुझे उन पर करूणा आई, अत: मैंने उन्हें नष्ट नहीं किया। मैंने उन्हें मरुभूमि में पूरी तरह नष्ट नहीं किया।
«امّا سپس بر ایشان رحم کردم و تصمیم گرفتم ایشان را آنجا در بیابان نکُشم.
मैंने उनके बच्चों से बाते कीं। मैंने उनसे कहा, “अपने माता—पिता जैसे न बनो। उनकी गन्दी देवमूर्तियों से अपने को गन्दा न बनाओ। उनके नियमों का अनुसरण न करो। उनके आदेशों का पालन न करो।
در بیابان به فرزندانشان گفتم، از احکام و فرامین نیاکان خود پیروی نکنید و با بُتهای ایشان خود را آلوده نسازید.
मैं यहोवा हूँ। मैं तुम्हारा परमेश्वर हूँ। मेरे नियमों का पालन करो। मेरे आदेशों को मानो। वह काम करो जो मैं कहूँ।
من، خداوند خدایتان هستم. از احکام من پیروی کنید و با دقّت کامل دستورات مرا بجا آورید.
यह प्रदर्शित करो कि मेरे विश्राम के दिन तुम्हारे लिये महत्वपूर्ण हैं। याद रखो कि वे तुम्हारे और हमारे बीच विशेष प्रतीक हैं। मैं यहोवा हूँ और वे पवित्र दिन यह संकेत करते हैं कि मैं तुम्हारा परमेश्वर हूँ।”
روز سبت مرا که به یادبود پیمان من با شما تعیین شده است نگاه دارید تا بدانید که من، خداوند خدایتان هستم.
“‘किन्तु वे बच्चे मेरे विरुद्ध हो गये। उन्होंने मेरे नियमों का पालन नहीं किया। उन्होंने मेरे आदेश नहीं माने। उन्होंने वे काम नहीं किये जो मैंने उनसे कहा वे अच्छे नियम थे। यदि कोई उनका पालन करेगा तो वह जीवित रहेगा। उन्होंने मेरे विश्राम के दिनों को ऐसे लिया मानों वे महत्व न रखते हों। इसलिये मैंने उन्हें मरूभूमि में पूरी तरह नष्ट करने का निश्चय किया जिससे वे मेरे क्रोध की पूरी शक्ति का अनुभव कर सकें।
«امّا فرزندانشان علیه من سرکشی کردند. از فرامین من پیروی نکردند و قوانین مرا با دقّت انجام ندادند؛ قوانینی که اطاعت از آن به آنان زندگی‌ می‌بخشد. ایشان روز سبت مرا بی‌حرمت ساختند. آنگاه اندیشیدم که خشم خود را بر ایشان فرو ریزم و همه را بکشم.
लेकिन मैंने अपने को रोक लिया। अन्य राष्ट्रों ने मुझे इस्राएल को मिस्र से बाहर लाते देखा। जिससे मेरा नाम अपवित्र न हो। इसलिये मैंने उन अन्य देशों के सामने इस्राएल को नष्ट नहीं किया।
امّا دست نگاه داشتم تا در نظر ملّتهایی که دیدند ایشان را از مصر خارج می‌کنم، نام من بی‌حرمت نگردد.
इसलिये मैंने मरुभूमि में उन्हें एक और वचन दिया। मैंने उन्हें विभिन्न राष्ट्रों में बिखेरने और दूसरे अनेकों देशों में भेजने की प्रतीज्ञा की।
همچنین در بیابان سوگند یاد کردم که در میان ملّتها و کشورها ایشان را پراکنده خواهم کرد.
“‘इस्राएल के लोगों ने मेरे आदेश का पालन नहीं किया। उन्होंने मेरे नियमों को मानने से इन्कार कर दिया। उन्होंने मेरे विशेष विश्राम के दिनों को ऐसे लिया मानो वे महत्व न रखते हों। उन्होंने अपने पूर्वजों की गन्दी देवमूर्तियों को पूजा।
زیرا آنها احکام مرا بجا نیاوردند، قوانین مرا رد کردند، روز سبت مرا بی‌حرمت ساختند و به بُتهای اجداد خود چشم دوختند.
इसलिये मैंने उन्हें वे नियम दिये जो अच्छे नहीं थे। मैंने उन्हें वे आदेश दिये जो उन्हें सजीव नहीं कर सकते थे।
«پس من هم احکام و قوانینی را به ایشان دادم که خوب و حیاتبخش نبودند.
मैंने उन्हें अपनी भेंटों से अपने आप को गन्दा बनाने दिया। उन्होंने अपने प्रथम उत्पन्न बच्चों तक की बलि चढ़ानी आरम्भ कर दी। इस प्रकार मैंने उन लोगों को नष्ट करना चाहा। तब वे समझे कि मैं यहोवा हूँ।’
ایشان را گذاشتم که با قربانی کردن فرزند اول خود برای بُتها، خود را آلوده سازند و به این ترتیب ایشان را جزا بدهم و بدانند که من خداوند هستم.
अत: मनुष्य के पुत्र, अब इस्राएल के परिवार से कहो। उनसे कहो, ‘मेरा स्वामी यहोवा ये बातें कहता है: इस्राएल के लोगों ने मेरे विरुद्ध बुरी बातें कहीं और मेरे विरुद्ध बुरी योजनायें बनाई।
«پس ای انسان فانی، از جانب من، خداوند متعال، به قوم اسرائیل بگو که وقتی اجدادشان را به سرزمینی که به نیاکانشان وعده‌ داده بودم آوردم، در آنجا هم به من خیانت کردند و نام مرا بی‌حرمت ساختند، زیرا بر سر هر تپّه و زیر هر درخت سبز برای بُتها قربانی نمودند، بُخور سوزاندند و عطر و هدایای نوشیدنی آوردند و با این کار خود، آتش خشم مرا برافروختند.
किन्तु मैं इसके होते हुए भी, उन्हें उस प्रदेश में लाया जिसे देने का वचन मैंने दिया था। उन्होंने उन पहाड़ियों और हरे वृक्षों को देखा अत: वे उन सभी स्थानों पर पूजा करने गये। वे अपनी बलियाँ तथा क्रोध—भेंटें उन सभी स्थानों को ले गए। उन्होंने अपनी वे बलियाँ चढ़ाई जो मधुर गन्ध वाली थी और उन्होंने अपनी पेय—भेंटे उन स्थानों पर चढ़ाई।
«پس ای انسان فانی، از جانب من، خداوند متعال، به قوم اسرائیل بگو که وقتی اجدادشان را به سرزمینی که به نیاکانشان وعده‌ داده بودم آوردم، در آنجا هم به من خیانت کردند و نام مرا بی‌حرمت ساختند، زیرا بر سر هر تپّه و زیر هر درخت سبز برای بُتها قربانی نمودند، بُخور سوزاندند و عطر و هدایای نوشیدنی آوردند و با این کار خود، آتش خشم مرا برافروختند.
मैंने इस्राएल के लोगों से पूछा कि वे उन ऊँचे स्थान पर क्यों जा रहे हैं। लेकिन वे ऊँचे स्थान आज भी वहाँ हैं।’
به ایشان گفتم: این مکانهای بلند که به آنجا می‌روید، چیست؟» پس نام آن تا به امروز بامه خوانده می‌شود.
परमेश्वर ने कहा, “इस्राएल के लोगों ने उन सभी बुरे कामों को किया। अत: इस्राएल के लोगों से बात करो। उनसे कहो, ‘मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: तुम लोगों ने उन कामों को करके अपने को गन्दा बना लिया है जिन्हें तुम्हारे पूर्वजों ने किया। तुमने एक वेश्या की तरह काम किया है। तुमने उन भयंकर देवताओं के साथ मुझे छोड़ दिया है जिनकी पूजा तुम्हारे पूर्वज करते थे।
بنابراین به قوم اسرائیل بگو: «خداوند متعال چنین می‌فرماید: آیا با پیروی از آیین نیاکانتان خود را آلوده خواهید ساخت؟ و با دنبال کردن بُتها خود را گمراه خواهید کرد؟
तुम उसी प्रकार की भेंट चढ़ा रहे हो। तुम अपने बच्चों को आग में (असत्य देवताओं की भेंट के रूप में) डाल रहे हो। तुम अपने को आज भी गन्दी देवमूर्तियों से गन्दा बना रहे हो! क्या तुम सचमुच सोचते हो कि मैं तुम्हें अपने पास आने दूँगा और अपनी सलाह मांगने दूँगा मैं यहोवा और स्वामी हूँ। मैं अपने जीवन की शपथ खाकर प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं तुम्हारे प्रश्नों का उत्तर नहीं दूँगा और तुम्हें सलाह नहीं दूँगा!
حتّی امروز همان هدایا را به بُتها تقدیم می‌کنید و با قربانی کردن فرزندانتان در آتش برای آنها خود را آلوده می‌سازید و هنوز شما اسرائیلی‌ها می‌آیید تا ارادهٔ مرا بدانید؟ خداوند، خدا می‌فرماید: به حیات خود سوگند که به شما اجازه نخواهم داد که از من سؤال کنید.
तुम कहते रहते हो कि तुम अन्य राष्ट्रों की तरह होओगे। तुन उन राष्ट्रों के लोगों की तरह रहते हो। तुम लकड़ी और पत्थर के खण्डों (देवमूर्तियों) की पूजा करते हो!’”
آنچه در اندیشهٔ شماست هرگز رخ نخواهد داد که مانند ملّتها و قبایل کشورهای دیگر شوید و چوب و سنگ را ستایش کنید.
मेरा स्वामी यहोवा कहता है, “अपने जीवन की शपथ खाकर मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं तुम्हारे ऊपर राजा की तरह शासन करुँगा। मैं अपनी शक्तिशाली भुजाओं को उठाऊँगा और तुम्हें दण्ड दूँगा। मैं तुम्हारे विरुद्ध अपना क्रोध प्रकट करुँगा!
«من، خداوند متعال به حیات خود سوگند می‌خورم که با دست پُرقدرت و بازوی توانا و خشم سهمگین، بر شما سلطنت می‌کنم.
मैं तुम्हें इन अन्य राष्ट्रों से बाहर लाऊँगा। मैंने तुम लोगों को उन राष्ट्रों में बिखेरा। किन्तु मैं तुम लोगों को एक साथ इकट्ठा करुँगा और इन राष्ट्रों से वापस लौटाऊँगा। किन्तु मैं अपनी शक्तिशाली भुजाएं उठाऊँगा और तुम्हें दण्ड दूँगा। मैं तुम्हारे विरुद्ध अपना क्रोध प्रकट करुँगा।
هنگامی‌که شما را از کشورهایی که در آنها پراکنده شده‌اید، گرد هم آورم، توان و خشم خود را به شما نشان خواهم داد.
मैं पहले की तरह तुम्हें मरुभूमि में ले चलूँगा। किन्तु यह वह स्थान होगा जहाँ अन्य राष्ट्र रहते हैं। हम आमने—सामने खड़े होंगे और मैं तुम्हारे साथ न्याय करुँगा।
شما را به بیابان ملّتها خواهم آورد و در آنجا با شما روبه‌رو می‌شوم و شما را داوری خواهم کرد.
मैं तुम्हारे साथ वैसा ही न्याय करुँगा जैसा मैंने तुम्हारे पूर्वजों के साथ मिस्र की मरुभूमि में किया था।” मेरे स्वामी यहोवा ने ये बातें कहीं।
اینک همان‌گونه که نیاکانتان را در صحرای سینا محکوم کردم، شما را نیز محکوم خواهم ساخت.
“मैं तुम्हें अपराधी प्रमाणित करुँगा और साक्षीपत्र के अनुसार तुम्हें दण्ड दूँगा।
«شما را از زیر عصا خواهم گذراند و مجبور خواهید شد که از پیمان من پیروی کنید.
मैं उन सभी लोगों को दूर करुँगा जो मेरे विरुद्ध खड़े हुए और जिन्होंने मेरे विरुद्ध पाप किये। मैं उन लोगों को तुम्हारी जन्मभूमि से दूर करुँगा। वे इस्राएल देश में फिर कभी नहीं लौटेंगे। तब तुम जानोगे कि मैं यहोवा हूँ।”
کسانی را که سرکش و گناهکار هستند، از میان شما برمی‌دارم و از سرزمینی که اینک در آن زندگی می‌کنید، بیرون می‌آورم، امّا اجازه نخواهم داد تا به سرزمین اسرائیل بازگردند. آنگاه خواهید دانست که من خداوند هستم.»
इस्राएल के परिवार, अब सुनो, मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है, “यदि कोई व्यक्ति अपनी गन्दी देवमूर्तियों की पूजा करना चाहता है तो उसे जाने दो और पूजा करने दो। किन्तु बाद में यह न सोचना कि तुम मुझसे कोई सलाह पाओगे! तुम मेरे नाम को भविष्य में और अधिक अपवित्र नहीं कर सकोगे! उस समय नहीं, जब तुम अपने गन्दी देवमूर्तियों को भेंट देना जारी रखते हो।”
خداوند، متعال می‌فرماید: «ای قوم اسرائیل، همهٔ شما بروید و بُتهای خود را خدمت کنید، امّا هشدار می‌دهم که پس از این باید از من پیروی کنید و با تقدیم هدایا به بُتها، نام مقدّس مرا بی‌حرمت نسازید.
मेरा स्वामी यहोवा कहता है, “लोगों को मेरी सेवा के लिये मेरे पवित्र—इस्राएल के ऊँचे पर्वत पर आना चाहिए! इस्राएल का सारा परिवार अपनी भूमि पर होगा वे वहाँ अपने देश में होंगे। यह वह ही स्थान है जहाँ तुम आ सकते हो और मेरी सलाह मांग सकते हो और तुम्हें उस स्थान पर मुझे अपनी भेंट चढ़ाने आना चाहिये। तुम्हें अपनी फसल का पहला भाग वहाँ उस स्थान पर लाना चाहिये। तुम्हें अपनी सभी पवित्र भेंटें वहीं लानी चाहिये।
در آن سرزمین، بر کوه مقدّس من، یعنی کوه بلند اسرائیل، همهٔ شما مرا پرستش خواهید کرد. از ستایش شما راضی خواهم شد و قربانی‌ها و هدایای مقدّس شما را خواهم پذیرفت.
तब तुम्हारी भेंट की मधुर गन्ध से प्रसन्न होऊँगा। यह सब होगा जब मैं तुम्हें वापस लाऊँगा। मैंने तुम्हें विभिन्न राष्ट्रों में बिखेरा था। किन्तु मैं तुम्हें एक साथ इकट्ठा करुँगा और तुम्हें फिर से अपने विशेष लोग बनाऊँगा और सभी राष्ट्र यह देखेंगे।
پس از آنکه شما را از کشورهایی که در آنها پراکنده شده‌اید بیرون آوردم و گرد هم جمع کردم، قربانی‌های سوختنی شما را خواهم پذیرفت و ملّتها خواهند دید که من مقدّس هستم.
तब तुम समझोगे कि मैं यहोवा हूँ। तुम यह तब जानोगे जब मैं तुम्हें इस्राएल देश में वापस लाऊँगा। यह वही देश है जिसे मैंने तुम्हारे पूर्वजों को दने का वचन दिया था।
هنگامی‌که شما را به اسرائیل، سرزمینی که به نیاکانتان وعده داده بودم، بازگردانم، آنگاه خواهید دانست که من خداوند هستم.
उस देश में तुम उन बुरे पापों को याद करोगे जिन्होंने तुम्हें दोषी बनाया और तुम लज्जित होगे।
آنگاه تمام کارهای ناشایستی را که انجام داده‌اید و باعث آلودگی‌تان شد، به یاد می‌آورید و به‌خاطر همه پلیدیهایی که انجام دادید از خود بیزار می‌گردید.
इस्राएल के परिवार! तुमने बहुत बुरे काम किये और तुम लोगों को उन बुरे कामों के कारण नष्ट कर दिया जाना चाहिए। किन्तु अपने नाम की रक्षा के लिये मैं वह दण्ड तुम लोगों को नहीं दूँगा जिसके पात्र तुम लोग हो। तब तुम जानोगे कि मैं यहोवा हूँ।” मेरे स्वामी यहोवा ने ये बातें कहीं।
خداوند، متعال می‌فرماید: ای قوم اسرائیل، هنگامی‌که با شما به‌خاطر نام خود عمل کنم و نه به سزای رفتارهای پلید و فاسد شما، آنگاه خواهید دانست که من خداوند، خدا هستم.»
तब यहोवा का वचन मुझे मिला। उसने कहा,
خداوند به من فرمود:
“मनुष्य के पुत्र, यहूदा के दक्षिण भाग नेगव की ओर ध्यान दो। नेगव—वन के विरुद्ध कुछ कहो।
«ای انسان فانی، به سوی جنوب بنگر و علیه آن سخن بگو و علیه جنگلهای جنوب نبوّت کن.
नेगव—वन से कहो, ‘यहोवा के सन्देश को सुनो। मेरे स्वामी यहोवा ने ये बातें कहीं: ध्यान दो, मैं तुम्हारे वन में आग लगाने वाला हूँ। आग हर एक हरे वृक्ष और हर एक सूखे वृक्ष को नष्ट करेगी। जो लपटें जलेंगी उन्हें बुझाया नहीं जा सकेगा। दक्षिण से उत्तर तक सारा देश अग्नि से जला दिया जाएगा।
به جنگلهای جنوب بگو به آنچه خداوند، متعال می‌فرماید گوش فرا ده. ببین! آتشی برمی‌افروزم و همهٔ درختان تو را از تر و خشک خواهد سوزاند، هیچ چیزی نمی‌تواند آن را خاموش کند. آن آتش از جنوب به سوی شمال گسترش خواهد یافت و همه گرمای شعله‌های آن را حس خواهند کرد.
तब लोग जानेंगे कि मैंने अर्थात यहोवा ने आग लगाई है। आग बुझाई नहीं जा सकेंगी!’”
همه خواهند دانست که من، خداوند این آتش را افروخته‌ام و خاموش نخواهد شد.»
तब मैंने (यहेजकेल) ने कहा, “हे मेरे स्वामी यहोवा! यदि मैं इन बातों को कहता हूँ तो लोग कहेंगे कि मैं उन्हें केवल कहानियाँ सुना रहा हूँ। वे नहीं सोचेंगे कि यह सचमुच घटित होगा!”
آنگاه گفتم: «آه ای خداوند خدا، ایشان دربارهٔ من می‌گویند 'چرا او با رمز و راز سخن می‌گوید؟'»