Jeremiah 52

सिदकिय्याह जब यहूदा का राजा हुआ, वह इक्कीस वर्ष का था। सिदकिय्याह ने यरूशलेम में ग्यारह वर्ष तक राज्य किया उसकी माँ का नाम हमूतल था जो यिर्मयाह की पुत्री थी। हमूतल का परिवार लिब्ना नगर का था।
Zedekias var enogtyve år gammel da han blev konge, og han herskede elleve År i Jerusalem. Hans Moder hed Hamital og var en Datter af Jirmeja fra Libna.
सिदकिय्याह ने बुरे काम किये, ठीक वैसे ही जैसे यहोयाकीम ने किये थे। यहोवा सिदकिय्याह द्वारा उन बुरे कामों का करना पसन्द नहीं करता था।
Han gjorde, hvad der var ondt i HERRENs Øjne, ganske som Jojakim.
यरूशलेम और यहूदा के साथ भयंकर घटनायें घटी, क्योंकि यहोवा उन पर क्रोधित था। अन्त में यहोवा ने अपने सामने से यहूदा और यरूशलेम के लोगों को दूर फेंक दिया। सिदकिय्याह बाबुल के राजा के विरुद्ध हो गया।
Thi for HERRENs Vredes Skyld kom dette over Jerusalem og Juda, og til sidst stødte han dem bort fra sit Åsyn. Og Zedekias faldt fra Babels konge.
अत: सिदकिय्याह के शासनकाल के नौवें वर्ष के दसवें महीने के दसवें दिन बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर ने सेना के साथ यरूशलेम को कुच किया। नबूकदनेस्सर अपने साथ अपनी पूरी सेना लिए था। बाबुल की सेना ने यरूशलेम के बाहर डेरा डाला। इसके बाद उन्होंने नगर—प्राचीर के चारों ओर मिट्टी के टीले बनाये जिससे वे उन दीवारों पर चढ़ सकें।
I hans niende Regeringsår på den tiende Dag i den tiende Måned drog Kong Nebukadrezar af Babel da med hele sin Hær mod Jerusalem, og de belejrede det og byggede Belejringstårne imod det rundt omkring;
सिदकिय्याह के राज्यकाल के ग्यारहवें वर्ष तक यरूशलेम नगर पर घेरा पड़ा रहा।
og Belejringen varede til Kong Zedekiass ellevte Regeringsår.
उस वर्ष के चौथे महीने के नौवें दिन भुखमरी की हालत बहुत खराब थी। नगर में खाने के लिये कुछ भी भोजन नहीं रह गया था।
På den niende Dag i den fjerde Måned blev Hungersnøden hård i Byen, og Folket fra Landet havde ikke Brød. Da blev Byens Mur gennembrudt.
उस दिन बाबुल की सेना यरूशलेम में प्रवेश कर गई। यरूशलेम के सैनिक भाग गए। वे रात को नगर छोड़ भागे। वे दो दीवारों के बीच के द्वार से गए। द्वार राजा के उद्यान के पास था। यद्यपि बाबुल की सेना ने यरूशलेम नगर को घेर रखा था तो भी यरूशलेम के सैनिक भाग निकले। वे मरुभूमि की ओर भागे।
Alle krigsfolkene flygtede om Natten ud af Byen gennem Porten mellem de to Mure ved Kongens Have, medens Kaldæerne holdt Byen omringet, og de tog Vejen ad Arabalavningen til.
किन्तु बाबुल की सेना ने सिदकिय्याह का पीछा किया। उन्होंने उसे यरीहो के मैदान में पकड़ा। सिदकिय्याह के सभी सैनिक भाग गए।
Men Kaldæernes Hær satte efter Kongen og indhentede ham på Jerikosletten, efter at hele hans Hær var blevet splittet til alle Sider.
बाबुल की सेना ने राजा सिदकिय्याह को पकड़ लिया। वे रिबला नगर में उसे बाबुल के राजा के पास ले गए। रिबला हमात देश में है। रिबला में बाबुल के राजा ने सिदकिय्याह के बारे में अपना निर्णय सुनाया।
Så greb de Kongen og bragte ham op til Ribla i Hamats Land til Babels Konge, der fældede Dommen over ham.
वहाँ रिबला नगर में बाबुल के राजा ने सिदकिय्याह के पुत्रों को मार डाला। सिदकिय्याह को अपने पुत्रों का मारा जाना देखने को विवश किया गया। बाबुल के राजा ने यहूदा के राजकीय पदाधिकारियों को भी मार डाला।
Hans Sønner lod han henrette i hans Påsyn, ligeledes lod han alle Judas Øverster henrette i Ribla;
तब बाबुल के राजा ने सिदकिय्याह की आँखे निकाल लीं। उसने उसे काँसे की जंजीर पहनाई। तब वह सिदकिय्याह को बाबुल ले गया। बाबुल में उसने सिदकिय्याह को बन्दीगृह में डाल दिया। सिदकिय्याह अपने मरने के दिन तक बन्दीगृह में रहा।
og på Zedekias selv lod Babels Konge Øjnene stikke ud; derpå lod han ham lægge i Kobberlænker, og således førte han ham til Babel; og han lod ham kaste i Fængsel, hvor han blev til sin Dødedag.
बाबुल के राजा के विशेष रक्षकों का अधिनायक नबूजरदान यरूशलेम आया। नबूकदनेस्सर के राज्यकाल के उन्नीसवें वर्ष के पाँचवें महीने के दसवें दिन यह हुआ। नबूजरदान बाबुल का महत्वपूर्ण अधिनायक था।
På den tiende Dag i den femte Måned, det var Babels Konge Nebukadrezars nittende Regeringsår, kom Nebuzaradan, Øversten for Livvagten, Babels konges Tjener, til Jerusalem.
नबूजरदान ने यहोवा के मन्दिर को जला डाला। उसने राजमहल तथा यरूशलेम के अन्य घरों को भी जला दिया।
Han satte Ild på HERRENs Hus og Kongens Palads og alle Husene i Jerusalem; på alle Stormændenes Huse satte han Ild;
पूरी कसदी सेना ने यरूशलेम की चाहरदीवारी को तोड़ गिराया। यह सेना उस समय राजा के विशेष रक्षकों के अधिनायक के अधीन थी।
og Murene om Jerusalem nedbrød hele kaldæernes Hær, som Øversten for Livvagten havde med sig.
अधिनायक नबूजरदान ने अब तक यरूशलेम में बचे लोगों को भी बन्दी बना लिया। वह उन्हें भी ले गया जिन्होंने पहले ही बाबुल के राजा को आत्मसमर्पण कर दिया था। वह उन कुशल कारीगरों को भी ले गया जो यरूशलेम में बचे रह गए थे।
De sidste Folk, som var tilbage i Byen, og Overløberne, der var gået over til Babels Konge, og de sidste Håndværkere førte Nebuzaradan, Øversten for Livvagten, bort.
किन्तु नबूजरदान ने कुछ अति गरीब लोगों को देश में पीछे छोड़ दिया था। उसने उन लोगों को अंगूर के बागों और खेतों में काम करने के लिए छोड़ा था।
Men nogle af de fattigste af Folket fra Landet lod Nebuzaradan, Øversten for Livvagten, blive tilbage som Vingårdsmænd og Agerdyrkere,
कसदी सेना ने मन्दिर के काँसे के स्तम्भों को तोड़ दिया। उन्होंने यहोवा के मन्दिर के काँसे के तालाब और उसके आधार को भी तोड़ा। वे उस सारे काँसे को बाबुल ले गए।
Kobbersøjlerne i HERRENs Hus, Stellene og Kobberhavet i HERRENs Hus slog Kaldæerne i Stykker og førte Kobberet til Babel.
बाबुल की सेना इन चीज़ों को भी मन्दिर से ले गई: बर्तन, बेलचे, दीपक जलाने के यन्त्र, बड़े कटोरे, कड़ाहियाँ और काँसे की वे सभी चीज़ें जिनका उपयोग मन्दिर की सेवा में होता था।
Karrene, Skovlene, knivene og Kanderne og alle Kobbersagerne, som brugtes ved Tjenesten, røvede de;
राजा के विशेष रक्षकों का अधिनायक इन चीजों को ले गया: चिलमची, अंगीठियाँ, बड़े कटोरे, बर्तन, दीपाधार, कड़ाहियाँ और दाखमधु के लिये काम में आने वाले पड़े प्याले। वह उन सभी चीज़ों को जो सोने और चाँदी की बनी थीं, ले गया।
også Fadene, Panderne, Skålene, Karrene, Lysestagerne, Kanderne og Offerskålene, der helt var af Guld eller Sølv, røvede Øversten for Livvagten.
दो स्तम्भ सागर तथा उसके नीचे के बारह काँसे के बैल तथा सरकने वाले आधार बहुत भारी थे। राजा सुलैमान ने यहोवा के मन्दिर के लिये ये चीज़ें बनायी थी। वह काँसा जिससे वे चीज़ें बनी थीं, इतना भारी था कि तौला नहीं जा सकता था।
De to Søjler, Havet med de tolv Kobberokser under og Stellene, som Salomo havde ladet lave til HERRENs Hus Kobberet i alle disse Ting var ikke til at veje.
काँसे का हर एक स्तम्भ अट्ठारह हाथ ऊँचा था। हर एक स्तम्भ बारह हाथपरिधि वाला था। हर एक स्तम्भ खोखला था। हर एक स्तम्भ की दीवार चार ईंच मोटी थी।
Atten Alen høj var hver Søjle, og en Snor på tolv Alen kunde nå om den, og den var hul, og Kobberet var fire Fingre tykt.
पहले स्तम्भ के ऊपर जो काँसे का शीर्ष था वह पाँच हाथ ऊँचा था। यह चारों ओर जाल के अलंकरण और काँसे के अनार से सजा था। अन्य स्तम्भों पर भी अनार थे। यह पहले स्तम्भ की तरह था।
Og der var et Søjlehoved af Kobber oven på den, fem Alen højt, og rundt om Søjlehovedet var der Fletværk og Granatæbler, alt af Kobber; og på samme Måde var det med den anden Søjle.
स्तम्भों की बगल में छियानवे अनार थे। स्तम्भों के चारों ओर बने जाल के अलंकार पर सब मिला कर सौ अनार थे।
Og der var seks og halvfemsindstyve Granatæbler, som hang frit; der var i alt hundrede Granatæbler rundt om Fletværket.
राजा के विशेष रक्षकों का अधिनायक सरायाह और सपन्याह को बन्दी के रूप में ले गया। सरायाह महायाजक था और सपन्याह उससे दूसरा। तीन चौकीदार भी बन्दी बनाए गए।
Øversten for Livvagten tog Ypperstepræsten Seraja, Anden præsten Zefanja og de tre Dørvogtere;
राजा के विशेष रक्षकों का अधिनायक लड़ने वाले व्यक्तियों के अधीक्षक को भी ले गया। उसने राजा के सात सलाहकारों को भी बन्दी बनाया। वे लोग उस समय तक यरूशलेम में थे। उसने उस शास्त्री को भी लिया जो व्यक्तियों को सेना में रखने का अधिकारी था और उसने साठ साधारण व्यक्तियों को लिया जो तब तक नगर में थे।
og fra Byen tog han en Hofmand, der havde Opsyn med krigsfolket, og syv Mænd, der hørte til Kongens nærmeste Omgivelser, og som endnu fandtes i Byen, desuden Hærførerens Skriver, der udskrev Folket fra Landet til Krigstjeneste, og dertil tresindstyve Mænd at Folket fra Landet, der fandtes i Byen
अधिनायक नबूजरदान ने उन सभी अधिकारियों को लिया। वह उन्हें बाबुल के राजा के सामने लाया। बाबुल का राजा रिबला नगर में था। रिबला हमात देश में है। वहाँ उस रिबला नगर में राजा ने उन अधिकारियों को मार डालने का आदेश दिया। इस प्रकार यहूदा के लोग अपने देश से ले जाए गए।
dem tog Øversten for Livvagten Nebuzaradan og førte til Babels Konge i Ribla
अधिनायक नबूजरदान ने उन सभी अधिकारियों को लिया। वह उन्हें बाबुल के राजा के सामने लाया। बाबुल का राजा रिबला नगर में था। रिबला हमात देश में है। वहाँ उस रिबला नगर में राजा ने उन अधिकारियों को मार डालने का आदेश दिया। इस प्रकार यहूदा के लोग अपने देश से ले जाए गए।
og Babels Konge lod dem dræbe i Ribla i Hamats Land. Så førtes Juda i Landflygtighed fra sit Land.
इस प्रकार नबूकदनेस्सर बहुत से लोगों को बन्दी बनाकर ले गया। राजा नबूकदनेस्सर के शासन के सातवें वर्ष में: यहूदा के तीन हज़ार तेईस पुरुष।
Følgende er Tallet på de Folk, Nebukadrezar bortførte i Fangenskab: I hans syvende År 3023 Judæere,
नबूकदनेस्सर के शासन के अट्ठारहवें वर्ष में: यरूशलेम से आठ सौ बत्तीस लोग।
i Nebukadrezars attende År 832 fra Jerusalem;
नबूकदनेस्सर के शासन के तेईसवें वर्ष में: नबूजरदान ने यहूदा के सात सौ पैंतालीस व्यक्ति बन्दी बनाए। नबूजरदान राजा के विशेष रक्षकों का अधिनायक था। सब मिलाकर चार हज़ार छ: सौ लोग बन्दी बनाए गए थे।
i Nebukadrezars tre og tyvende År bortførte Nebuzaradan, Øversten for Livvagten, 745 af Judæerne; tilsammen 4600.
यहूदा का राजा यहोयाकीम सैंतीस वर्ष, तक बाबुल के बन्दीगृह में बन्दी रहा। उसके बन्दी रहने के सैंतीसवें वर्ष, बाबुल का राजा एबीलमरोदक यहोयाकीम पर बहुत दयालु रहा। उसने यहोयाकीम को उस वर्ष बन्दीगृह से बाहर निकाला। यह वही वर्ष था जब एबीलमरोदक बाबुल का राजा हुआ। एबीलमरोदक ने यहोयाकीम को बारहवें महीने के पच्चीसवें दिन बन्दीगृह से छोड़ दिया।
I det syv og tredivte År efter Kong Jojakin af Judas Bortførelse på den fem og tyvende Dag i den tolvte Måned tog Babels Konge Evil-Merodak, der i det År kom på Tronen, Kong Jojakin af Juda til Nåde og førte ham ud af Fængselet.
एबीलमरोदक ने यहोयाकीम से दयालुता से बातें कीं। उसने यहोयाकीम को उन अन्य राजाओं से उच्च सम्मान का स्थान दिया जो बाबुल में उसके साथ थे।
Han talte ham venligt til og gav ham Sæde oven for de Konger, som var hos ham i Babel.
अत: यहोयाकीम ने अपने बन्दी के वस्त्र उतारे। शेष जीवन में वह नियम से राजा की मेज पर भोजन करता रहा।
Jojakin aflagde sin Fangedragt og spiste daglig hos ham, så længe han levede.
बाबुल का राजा प्रतिदिन उसे स्वीकृत धन देता था। यह तब तक चला जब तक यहोयाकीम मरा नहीं।
Han fik sit daglige Underhold af Babels Konge, hver Dag hvad han behøvede for den Dag, indtil sin Dødedag, så længe han levede.