Jeremiah 30

यह सन्देश यहोवा का है जो यिर्मयाह को मिले।
Det ord, som kom til Jeramias fra Herren.
इस्राएल के लोगों के परमेश्वर यहोवा ने यह कहा, “यिर्मयाह, मैंने जो सन्देश दिये है, उन्हें एक पुस्तक में लिख डालो। इस पुस्तक को अपने लिये लिखो।”
Skriv alle de Ord, jeg har talet til dig, op i en Bog.
यह सन्देश यहोवा का है। “यह करो, क्योंकि वे दिन आएंगे जब मैं अपने लोगों इस्राएल और यहूदा को देश निकाले से वापस लाऊँगा।” यह सन्देश यहोवा का है। “मैं उन लोगों को उस देश में वापस लाऊँगा जिसे मैंने उनके पूर्वजों को दिया था। तब मेरे लोग उस देश को फिर अपना बनायेंगे।”
Thi se Dage skal komme, lyder det fra HERREN, da jeg vender mit Folk Israels og Judas Skæbne, siger HERREN, og fører dem hjem til det Land, jeg gav deres Fædre, og de skal tage det i Eje.
यहोवा ने यह सन्देश इस्राएल और यहूदा के लोगों के बारे में दिया।
Dette er de Ord, HERREN talede til Israel og Juda.
यहोवा ने जो कहा, वह यह है: “हम भय से रोते लोगों का रोना सुनते हैं! लोग भयभीत हैं! कहीं शान्ति नहीं!
Så siger HERREN: Vi hørte et Udbrud af Skræk, af Rædsel og Ufred;
“यह प्रश्न पूछो इस पर विचार करो: क्या कोई पुरुष बच्चे को जन्म दे सकता है निश्चय ही नही! तब मैं हर एक शक्तिशाली व्यक्ति को पेट पकड़े क्यों देखता हूँ मानों वे प्रसव करने वाली स्त्री की पीड़ा सह रहे हो क्यों हर एक व्यक्ति का मुख शव सा सफेद हो रहा है क्यों? क्योंकि लोग अत्यन्त भयभीत हैं।
spørg og se dog til, om en Mand kan føde! Hvi ser jeg da alle Mænd med Hånd på Hofte som Kvinde i Barnsnød og alle Åsyn blegne?
“यह याकूब के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण समय है। यह बड़ी विपत्ति का समय है। इस प्रकार का समय फिर कभी नहीं आएगा। किन्तु याकूब बच जायेगा।”
Thi stor er denne Dag, den er uden Lige, en Trængselstid for Jakob, men fra den skal han frelses.
यह सन्देश सर्वशक्तिमान यहोवा का है: “उस समय, मैं इस्राएल और यहूदा के लोगों की गर्दन से जुवे को तोड़ डालूँगा और तुम्हें जकड़ने वाली रस्सियों को मैं तोड़ दूँगा। विदेशों के लोग मेरे लोगों को फिर कभी दास होने के लिये विवश नहीं करेंगे।
På hin Dag, lyder det fra Hærskarers HERRE, vil jeg sønderbryde deres Åg og tage det af deres Hals og sprænge deres Bånd, og de skal ikke mere trælle for fremmede.
इस्राएल और यहूदा के लोग अन्य देशों की भी सेवा नहीं करेंगे। नहीं, वे तो अपने परमेश्वर यहोवा की सेवा करेंगे और वे अपने राजा दाऊद की सेवा करेंगे। मैं उस राजा को उनके पास भेजूँगा।
De skal tjene HERREN deres Gud og David, deres Konge, som jeg vil oprejse dem.
“अत: मेरे सेवक याकूब डरो नहीं।” यह सन्देश यहोवा का है। “इस्राएल, डरो नहीं। मैं उस अति दूर के स्थान से तुम्हें बचाऊँगा। तुम उस बहुत दूर के देश में बन्दी हो, किन्तु मैं तुम्हारे वंशजों को उस देश से बचाऊँगा। याकूब फिर शान्ति पाएगा। याकूब को लोग तंग नहीं करेंगे। मेरे लोगों को भयभीत करने वाला कोई शत्रु नहीं होगा।
Frygt derfor ikke, min Tjener Jakob, lyder det fra HERREN, og vær ikke bange, Israel; thi se, jeg frelser dig fra det fjerne og dit Afkom fra deres Fangenskabs Land; og Jakob skal vende hjem og bo roligt og trygt, og ingen skal forfærde ham.
इस्राएल और यहूदा के लोगों, मैं तुम्हारे साथ हूँ।” यह सन्देश यहोवा का है, “और मैं तुम्हें बचाऊँगा। मैंने तुम्हें उन राष्ट्रों में भेजा। किन्तु मैं उन सभी राष्ट्रों को पूरी तरह नष्ट कर दूँगा। यह सत्य है कि मैं उन राष्ट्रों को नष्ट करुँगा। किन्तु मैं तुम्हें नष्ट नहीं करुँगा। तुम्हें उन बुरे कामों का जरूर दण्ड मिलेगा जिन्हें तुमने किये। किन्तु मैं तुम्हें अच्छी प्रकार से अनुशासित करूँगा।”
Thi jeg er med dig, lyder det fra HERREN, for at frelse dig; thi jeg vil tilintetgøre alle de Folk, blandt hvilke jeg har spredt dig, men dig vil jeg ikke tilintetgøre; jeg vil tugte dig med Måde, ikke lade dig helt ustraffet.
यहोवा कहता है, “इस्राएल और यहूदा के तुम लोगों को एक घाव है जो अच्छा नहीं किया जा सकता। तुम्हें एक चोट है जो अच्छी नहीं हो सकती।
Thi så siger HERREN: Ulægeligt er dit Brud, dit Sår er svart.
तुम्हारे घावों को ठीक करने वाला कोई व्यक्ति नहीं है। अत: तुम स्वस्थ नहीं हो सकते।
Ingen fører din Sag. For din Byld er ingen Lægedom, for dig ingen Helse.
तुम अनेक राष्ट्रों के मित्र बने हो, किन्तु वे राष्ट्र तुम्हारी परवाह नहीं करते। तुम्हारे मित्र तुम्हें भूल गए हैं। मैंने तुम्हें शत्रु जैसी चोट पहुँचाई। मैंने तुम्हें कठोर दण्ड दिया। मैंने यह तुम्हारे बड़े अपराध के लिये किया।
Alle dine Venner har glemt dig, søger dig ikke, thi med Fjendeslag slog jeg dig, med skånselløs Straf, fordi din Brøde var stor, dine Synder mange.
इस्राएल और यहूदा तुम अपने घाव के बारे में क्यों चिल्ला रहे हो तुम्हारा घाव कष्टकर है और इसका कोई उपचार नहीं है। मैंने अर्थात् यहोवा ने तुम्हारे बड़े अपराधों के कारण तुम्हें यह सब किया। मैंने ये चीजें तुम्हारे अनेक पापों के कारण कीं।
Hvi skriger du over dit Brud, er dit Sår ulægeligt? Fordi din Brøde var stor, dine Synder mange, gjorde jeg dette imod dig.
उन राष्ट्रों ने तुम्हें नष्ट किया। किन्तु अब वे राष्ट्र नष्ट किये जायेंगे। इस्राएल और यहूदा तुम्हारे शत्रु बन्दी होंगे। उन लोगों ने तुम्हारी चीज़ें चुराई। किन्तु अन्य लोग उनकी चीज़ें चुराएंगे। उन लोगों ने तुम्हारी चीज़ें युद्ध में लीं। किन्तु अन्य लोग उनसे चीज़ें युद्ध में लेंगे।
Derfor skal alle, som fortærer dig, fortæres, alle dine Fjender, alle skal de vandre i Fangenskab; de, der plyndrer dig, skal plyndres, til Ran gør jeg alle dine Ransmænd.
मैं तुम्हारे स्वास्थ को लौटाऊँगा और मैं तुम्हारे घावों को भरूँगा।” यह सन्देश यहोवा का है। “क्यों क्योंकि अन्य लोगों ने कहा कि तुम जाति—बहिष्कृत हो। उन लोगों ने कहा, ‘कोई भी सिय्योन की परवाह नहीं करता।’”
Thi jeg heler dig, læger dine Sår, så lyder det fra HERREN; du kaldtes jo, Zion, "den bortstødte, som ingen søger."
यहोवा कहता है: “याकूब के लोग अब बन्दी हैं। किन्तु वे वापस आएंगे। और मैं याकूब के परिवारों पर दया करूँगा। नगर अब बरबाद इमारतों से ढका एक पहाड़ी मात्र है। किन्तु यह नगर फिर बनेगा और राजा का महल भी वहाँ फिर बनेगा जहाँ इसे होना चाहिये।
Så siger HERREN: Se, jeg vender Jakobs Skæbne, forbarmer mig over hans Boliger, Byen skal bygges på sin Høj, Paladset stå, bvor det stod.
उन स्थानों पर लोग स्तुतिगान करेंगे। वहाँ हँसी ठट्ठा भी सुनाई पड़ेगा। मैं उन्हें बहुत सी सन्तानें दूँगा। इस्राएल और यहूदा छोटे नहीं रहेंगे। मैं उन्हें सम्मान दूँगा। कोई व्यक्ति उनका अनादर नहीं करेगा।
Fra dem skal Lovsang lyde og legendes Råb; de bliver ej færre, jeg gør dem mange; de bliver ej ringe, jeg giver dem Hæder.
याकूब का परिवार प्राचीन काल के परिवारों सा होगा। मैं इस्राएल और यहूदा के लोगों को शक्तिशाली बनाऊँगा और मैं उन लोगों को दण्ड दूँगा जो उन पर चोट करेंगे।
Hans Sønner skal blive som fordum, hans Menighed stå fast for mit Åsyn. Jeg hjemsøger alle, som trykker ham.
उन्हीं में से एक उनका अगुवा होगा। वह शासक मेरे लोगों में से होगा। वह मेरे नजदीक तब आएंगे जब मैं उनसे ऐसा करने को कहूँगा। अत: मैं उस अगुवा को अपने पास बुलाऊँगा और वह मेरे निकट होगा।
Hans Fyrste stammer fra ham selv, hans Hersker går frem af hans Midte. Jeg lader ham komme mig nær, han skal nærme sig mig; thi hvem ellers sætter Livet i Vov ved at nærme sig mig? lyder det fra HERREN.
तुम मेरे लोग होगे और मैं तुम्हारा परमेश्वर होऊँगा।”
I skal være mit Folk, og jeg vil være eders Gud.
यहोवा बहुत क्रोधित था। उसने लोगों को दण्ड दिया और दण्ड प्रचंड आंधी की तरह आया। दण्ड एक चक्रवात सा, दुष्ट लोगों के विरुद्ध आया।
Se, HERRENs Stormvejr, Vreden er brudt løs, et hvirvlende Stormvejr; det hvirvler hen over de gudløses Hoved.
यहोवा तब तक क्रोधित रहेगा जब तक वे लोगों को दण्ड देना पूरा नहीं करता वह तब तक क्रोधित रहेगा जब तक वह अपनी योजना के अनुसार दण्ड नहीं दे लेता। जब वह दिन आएगा तो यहूदा के लोगों, तुम समझ जाओगे।
HERRENs glødende Vrede lægger sig ikke, før han har udført og fuldbyrdet sit Hjertes Tanker; i de sidste dage skal I forstå det.