Psalms 62

למנצח על ידותון מזמור לדוד אך אל אלהים דומיה נפשי ממנו ישועתי׃
मैं धीरज के साथ अपने उद्धार के लिए यहोवा का बाट जोहता हूँ।
אך הוא צורי וישועתי משגבי לא אמוט רבה׃
परमेश्वर मेरा गढ़ है। परमेश्वर मुझको बचाता है। ऊँचे पर्वत पर, परमेश्वर मेरा सुरक्षा स्थान है। मुझको महा सेनायें भी पराजित नहीं कर सकतीं।
עד אנה תהותתו על איש תרצחו כלכם כקיר נטוי גדר הדחויה׃
तू मुझ पर कब तक वार करता रहेगा मैं एक झूकी दीवार सा हो गया हूँ, और एक बाड़े सा जो गिरने ही वाला है।
אך משאתו יעצו להדיח ירצו כזב בפיו יברכו ובקרבם יקללו סלה׃
वे लोग मेरे नाश का कुचक्र रच रहें हैं। मेरे विषय में वे झूठी बातें बनाते हैं। लोगों के बीच में, वे मेरी बढाई करते, किन्तु वे मुझको लुके—छिपे कोसते हैं।
אך לאלהים דומי נפשי כי ממנו תקותי׃
मैं यहोवा की बाट धीरज के साथ जोहता हूँ। बस परमेश्वर ही अपने उद्धार के लिए मेरी आशा है।
אך הוא צורי וישועתי משגבי לא אמוט׃
परमेश्वर मेरा गढ़ है। परमेश्वर मुझको बचाता है। ऊँचे पर्वत में परमेश्वर मेरा सुरक्षा स्थान है।
על אלהים ישעי וכבודי צור עזי מחסי באלהים׃
महिमा और विजय, मुझे परमेश्वर से मिलती है। वह मेरा सुदृढ़ गढ़ है। परमेश्वर मेरा सुरक्षा स्थल है।
בטחו בו בכל עת עם שפכו לפניו לבבכם אלהים מחסה לנו סלה׃
लोगों, परमेश्वर पर हर घड़ी भरोसा रखो! अपनी सब समस्यायें परमेश्वर से कहो। परमेश्वर हमारा सुरक्षा स्थल है।
אך הבל בני אדם כזב בני איש במאזנים לעלות המה מהבל יחד׃
सचमुच लोग कोई मदद नहीं कर सकते। सचमुच तुम उनके भरोसे सहायता पाने को नहीं रह सकते! परमेश्वर की तुलना में वे हवा के झोंके के समान हैं।
אל תבטחו בעשק ובגזל אל תהבלו חיל כי ינוב אל תשיתו לב׃
तुम बल पर भरोसा मत रखो की तुम शक्ति के साथ वस्तुओं को छीन लोगे। मत सोचो तुम्हें चोरी करने से कोई लाभ होगा। और यदि धनवान भी हो जाये तो कभी दौलत पर भरोसा मत करो, कि वह तुमको बचा लेगी।
אחת דבר אלהים שתים זו שמעתי כי עז לאלהים׃
एक बात ऐसी है जो परमेश्वर कहता है, जिसके भरोसे तुम सचमुच रह सकते हो: “शक्ति परमेश्वर से आती है!”
ולך אדני חסד כי אתה תשלם לאיש כמעשהו׃
मेरे स्वामी, तेरा प्रेम सच्चा है। तू किसी जन को उसके उन कामों का प्रतिफल अथवा दण्ड देता है, जिन्हें वह करता है।