Psalms 61

למנצח על נגינת לדוד שמעה אלהים רנתי הקשיבה תפלתי׃
हे परमेश्वर, मेरा प्रार्थना गीत सुन। मेरी विनती सुन।
מקצה הארץ אליך אקרא בעטף לבי בצור ירום ממני תנחני׃
जहाँ भी मैं कितनी ही निर्बलता में होऊँ, मैं सहायता पाने को तुझको पुकारूँगा! जब मेरा मन भारी हो और बहुत दु:खी हो, तू मुझको बहुत ऊँचे सुरक्षित स्थान पर ले चल।
כי היית מחסה לי מגדל עז מפני אויב׃
तू ही मेरा शरणस्थल है! तू ही मेरा सुदृढ़ गढ़ है, जो मुझे मेरे शत्रुओं से बचाता है।
אגורה באהלך עולמים אחסה בסתר כנפיך סלה׃
तेरे डेरे में, मैं सदा सदा के लिए निवास करूँगा। मैं वहाँ छिपूँगा जहाँ तू मुझे बचा सके।
כי אתה אלהים שמעת לנדרי נתת ירשת יראי שמך׃
हे परमेश्वर, तूने मेरी वह मन्नत सुनी है, जिसे तुझ पर चढ़ाऊँगा, किन्तु तेरे भक्तों के पास हर वस्तु उन्हें तुझसे ही मिली है।
ימים על ימי מלך תוסיף שנותיו כמו דר ודר׃
राजा को लम्बी आयु दे। उसको चिरकाल तक जीने दे!
ישב עולם לפני אלהים חסד ואמת מן ינצרהו׃
उसको सदा परमेश्वर के साथ में बना रहने दे! तू उसकी रक्षा निज सच्चे प्रेम से कर।
כן אזמרה שמך לעד לשלמי נדרי יום יום׃
मैं तेरे नाम का गुण सदा गाऊँगा। उन बातों को करूँगा जिनके करने का वचन मैंने दिया है।