Psalms 57

למנצח אל תשחת לדוד מכתם בברחו מפני שאול במערה חנני אלהים חנני כי בך חסיה נפשי ובצל כנפיך אחסה עד יעבר הוות׃
हे परमेश्वर, मुझ पर करूणा कर। मुझ पर दयालु हो क्योंकि मेरे मन की आस्था तुझमें है। मैं तेरे पास तेरी ओट पाने को आया हूँ। जब तक संकट दूर न हो।
אקרא לאלהים עליון לאל גמר עלי׃
हे परमेश्वर, मैं सहायता पाने के लिये विनती करता हूँ। परमेश्वर मेरी पूरी तरह ध्यान रखता है।
ישלח משמים ויושיעני חרף שאפי סלה ישלח אלהים חסדו ואמתו׃
वह मेरी सहायता स्वर्ग से करता है, और वह मुझको बचा लेता है। जो लोग मुझको सताया करते हैं, वह उनको हराता है। परमेश्वर मुझ पर निज सच्चा प्रेम दर्शाता है।
נפשי בתוך לבאם אשכבה להטים בני אדם שניהם חנית וחצים ולשונם חרב חדה׃
मेरे शत्रुओं ने मुझे चारों ओर से घेर लिया है। मेरे प्राण संकट में है। वे ऐसे हैं, जैसे नरभक्षी सिंह और उनके तेज दाँत भालों और तीरों से और उनकी जीभ तेज तलवार की सी है।
רומה על השמים אלהים על כל הארץ כבודך׃
हे परमेश्वर, तू महान है। तेरी महिमा धरती पर छायी है, जो आकाश से ऊँची है।
רשת הכינו לפעמי כפף נפשי כרו לפני שיחה נפלו בתוכה סלה׃
मेरे शत्रुओं ने मेरे लिए जाल फैलाया है। मुझको फँसाने का वे जतन कर रहे हैं। उन्होंने मेरे लिए गहरा गड्ढा खोदा है, कि मैं उसमें गिर जाऊँ।
נכון לבי אלהים נכון לבי אשירה ואזמרה׃
किन्तु परमेश्वर मेरी रक्षा करेगा। मेरा भरोसा है, कि वह मेरे साहस को बनाये रखेगा। मैं उसके यश गाथा को गाया करूँगा।
עורה כבודי עורה הנבל וכנור אעירה שחר׃
मेरे मन खड़े हो! ओ सितारों और वीणाओं! बजना प्रारम्भ करो। आओ, हम मिलकर प्रभात को जगायें।
אודך בעמים אדני אזמרך בל אמים׃
हे मेरे स्वमी, हर किसी के लिए, मैं तेरा यश गाता हूँ। मैं तेरी यश गाथा हर किसी राष्ट्र को सुनाता हूँ।
כי גדל עד שמים חסדך ועד שחקים אמתך׃
तेरा सच्चा प्रेम अम्बर के सर्वोच्च मेघों से भी ऊँचा है।
רומה על שמים אלהים על כל הארץ כבודך׃
परमेश्वर महान है, आकाश से ऊँची, उसकी महिमा धरती पर छा जाये।