Matthew 2

ויהי כאשר נולד ישוע בבית לחם יהודה בימי הורדוס המלך ויבאו מגושים מארץ מזרח ירושלימה לאמר׃
हेरोदेस जब राज कर रहा था, उन्हीं दिनों यहूदिया के बैतलहम में यीशु का जन्म हुआ। कुछ ही समय बाद कुछ विद्वान जो सितारों का अध्ययन करते थे, पूर्व से यरूशलेम आये।
איה מלך היהודים הנולד כי ראינו את כוכבו במזרח ונבא להשתחות לו׃
उन्होंने पूछा, “यहूदियों का नवजात राजा कहाँ है? हमने उसके सितारे को, आकाश में देखा है। इसलिए हम पूछ रहे हैं। हम उसकी आराधना करने आये हैं।”
ויהי כשמע הורדוס המלך את דבריהם ויבהל הוא וכל ירושלים עמו׃
जब राजा हेरोदेस ने यह सुना तो वह बहुत बेचैन हुआ और उसके साथ यरूशलेम के दूसरे सभी लोग भी चिंता करने लगे।
ויקהל את כל ראשי הכהנים וסופרי העם וידרש מאתם לאמר איפה יולד המשיח׃
सो उसने यहूदी समाज के सभी प्रमुख याजकों और धर्मशास्त्रियों को इकट्ठा करके उनसे पूछा कि मसीह का जन्म कहाँ होना है।
ויאמרו לו בבית לחם יהודה כי כן כתוב ביד הנביא׃
उन्होंने उसे बताया, “यहूदिया के बैतलहम में। क्योंकि भविष्यवक्ता द्वारा लिखा गया है कि:
ואתה בית לחם ארץ יהודה אינך צעיר באלפי יהודה כי ממך יצא מושל אשר ירעה את עמי ישראל׃
‘ओ, यहूदा की धरती पर स्थित बैतलहम, तू यहूदा के अधिकारियों में किसी प्रकार भी सबसे छोटा नहीं। क्योंकि तुझ में से एक शासक प्रकट होगा जो मेरे लोगों इस्राएल की देखभाल करेगा।’” मीका 5:2
אז קרא הורדוס למגושים בסתר ויחקר אתם לדעת עת הראות הכוכב׃
तब हेरोदेस ने सितारों का अध्ययन करने वाले उन विद्वानों को बुलाया और पूछा कि वह सितारा किस समय प्रकट हुआ था।
וישלחם בית לחם ויאמר לכו חקרו היטב על דבר הילד והיה כי תמצאון אתו והגדתם לי ואבאה להשתחות לו גם אני׃
फिर उसने उन्हें बैतलहम भेजा और कहा, “जाओ उस शिशु के बारे में अच्छी तरह से पता लगाओ और जब वह तुम्हें मिल जाये तो मुझे बताओ ताकि मैं भी आकर उसकी उपासना कर सकूँ।”
ויהי כשמעם את דברי המלך וילכו והנה הכוכב אשר ראו במזרח דרך לפניהם עד באו אל מקום אשר שם הילד ויעמד ממעל לו׃
फिर वे राजा की बात सुनकर चल दिये। वह सितारा भी जिसे आकाश में उन्होंने देखा था उनके आगे आगे जा रहा था। फिर जब वह स्थान आया जहाँ वह बालक था, तो सितारा उसके ऊपर रुक गया।
ויראו את הכוכב וישמחו שמחה גדולה עד מאד׃
जब उन्होंने यह देखा तो वे बहुत आनन्दित हुए।
ויבאו הביתה וימצאו את הילד עם מרים אמו ויפל על פניהם וישתחוו לו ויפתחו את אוצרותם ויקריבו לו מנחה זהב ולבונה ומר׃
वे घर के भीतर गये और उन्होंने उसकी माता मरियम के साथ बालक के दर्शन किये। उन्होंने साष्टांग प्रणाम करके उसकी उपासना की। फिर उन्होंने बहुमूल्य वस्तुओं की अपनी पिटारी खोली और सोना, लोबान और गन्धरस के उपहार उसे अर्पित किये।
ויצוו בחלום לבלתי שוב אל הורדוס וילכו בדרך אחר אל ארצם׃
किन्तु परमेश्वर ने एक स्वप्न में उन्हें सावधान कर दिया, कि वे वापस हेरोदेस के पास न जायें। सो वे एक दूसरे मार्ग से अपने देश को लौट गये।
הם הלכו משם והנה מלאך יהוה נראה אל יוסף בחלום לאמר קום קח את הילד ואת אמו וברח לך מצרימה והיה שם עד אשר אמר אליך כי הורדוס צדה את הילד לאבדו׃
जब वे चले गये तो यूसुफ को सपने में प्रभु के एक दूत ने प्रकट होकर कहा, “उठ, बालक और उसकी माँ को लेकर चुपके से मिस्र चला जा और मैं जब तक तुझ से न कहूँ, वहीं ठहरना। क्योंकि हेरोदेस इस बालक को मरवा डालने के लिए ढूँढेगा।”
ויקם ויקח את הילד ואת אמו בלילה ויברח מצרימה׃
सो यूसुफ खड़ा हुआ तथा बालक और उसकी माता को लेकर रात में ही मिस्र के लिए चल पड़ा।
ויהי שם עד מות הורדוס למלאת את אשר דבר יהוה ביד הנביא לאמר ממצרים קראתי לבני׃
फिर हेरोदेस के मरने तक वह वहीं ठहरा रहा। यह इसलिये हुआ कि प्रभु ने भविष्यवक्ता के द्वारा जो कहा था, पूरा हो सके: “मैंने अपने पुत्र को मिस्र से बाहर आने को कहा।” []
וירא הורדוס כי התלו בו המגושים ויקצף מאד וישלח וימת את כל הילדים אשר בבית לחם ובכל גבוליה מבן שנתים ולמטה כפי העת אשר חקרה מפי המגושים׃
हेरोदेस ने जब यह देखा कि सितारों का अध्ययन करने वाले विद्वानों ने उसके साथ चाल चली है, तो वह आग बबूला हो उठा। उसने आज्ञा दी कि बैतलहम और उसके आसपास में दो वर्ष के या उससे छोटे सभी बालकों की हत्या कर दी जाये। (सितारों का अध्ययन करने वाले विद्वानों के बताये समय को आधार बना कर)
וימלא הדבר הנאמר בפי ירמיה הנביא לאמר׃
तब भविष्यवक्ता यिर्मयाह द्वारा कहा गया यह वचन पूरा हुआ:
קול ברמה נשמע נהי ובכי תמרורים רחל מבכה על בניה מאנה להנחם כי אינם׃
“रामाह में दुःख भरा एक शब्द सुना गया, शब्द रोने का, गहरे विलाप का था। राहेल अपने शिशुओं के लिए रोती थी चाहती नहीं थी कोई उसे धीरज बँधाए, क्योंकि उसके तो सभी बालक मर चुके थे।” यिर्मयाह 31:15
ויהי אחרי מות הורדוס והנה מלאך יהוה נראה בחלום אל יוסף בארץ מצרים׃
फिर हेरोदेस की मृत्यु के बाद मिस्र में यूसुफ के सपने में प्रभु का एक स्वर्गदूत प्रकट हुआ
ויאמר אליו קום קח את הילד ואת אמו ולך שוב אל ארץ ישראל כי מתו המבקשים את נפש הילד׃
और उससे बोला, “उठ, बालक और उसकी माँ को लेकर इस्राएल की धरती पर चला जा क्योंकि वे जो बालक को मार डालना चाहते थे, मर चुके हैं।”
ויקם ויקח את הילד ואת אמו ויבא ארצה ישראל׃
तब यूसुफ खड़ा हुआ और बालक तथा उसकी माता को लेकर इस्राएल जा पहुँचा।
וכשמעו כי ארקלוס מלך ביהודה תחת הורדוס אביו ירא ללכת שמה ויצוה בחלום וילך לו אל ארצות הגליל׃
किन्तु जब यूसुफ ने यह सुना कि यहूदिया पर अपने पिता हेरोदेस के स्थान पर अरखिलाउस राज कर रहा है तो वह वहाँ जाने से डर गया किन्तु सपने में परमेश्वर से आदेश पाकर वह गलील प्रदेश के लिए
ויבא וישב בעיר אשר שמה נצרת למלאת הדבר הנאמר על פי הנביאים כי נצרי יקרא לו׃
चल पड़ा और वहाँ नासरत नाम के नगर में घर बना कर रहने लगा ताकि भविष्यवक्ताओं द्वारा कहा गया वचन पूरा हो: वह नासरी कहलायेगा।