John 21

ויהי אחרי כן ויסף ישוע הגלות אל תלמידיו על ים טיבריה וכה נגלה אליהם׃
इसके बाद झील तिबिरियास पर यीशु ने शिष्यों के सामने फिर अपने आपको प्रकट किया। उसने अपने आपको इस तरह प्रकट किया।
שמעון פטרוס ותומא הנקרא דידומוס ונתנאל מקנה אשר בארץ הגליל ובני זבדי ועוד שנים אחרים מתלמידיו ישבו יחדו׃
शमौन पतरस, थोमा (जो जुड़वाँ कहलाता था) गलील के काना का नतनएल, जब्दी के बेटे और यीशु के दो अन्य शिष्य वहाँ इकट्ठे थे।
ויאמר אליהם שמעון פטרוס הנני הלך לדיג ויאמרו אליו גם אנחנו נלך עמך ויצאו וימהרו לרדת אל האניה ובלילה ההוא לא אחזו מאומה׃
शमौन पतरस ने उनसे कहा, “मैं मछली पकड़ने जा रहा हूँ।” वे उससे बोले, “हम भी तेरे साथ चल रहे हैं।” तो वे उसके साथ चल दिये और नाव में बैठ गये। पर उस रात वे कुछ नहीं पकड़ पाये।
הבקר אור וישוע עמד על שפת הים ולא ידעו התלמידים כי ישוע הוא׃
अब तक सुबह हो चुकी थी। तभी वहाँ यीशु किनारे पर आ खड़ा हुआ। किन्तु शिष्य जान नहीं सके कि वह यीशु है।
ויאמר אליהם ישוע בני היש לכם אכל מאומה ויענו אתו אין׃
फिर यीशु ने उनसे कहा, “बालकों तुम्हारे पास कोई मछली है?” उन्होंने उत्तर दिया, “नहीं।”
ויאמר להם השליכו המכמרת מימין לאניה ותמצאו וישליכו ולא יכלו עוד למשך אתה מרב הדגים׃
फिर उसने कहा, “नाव की दाहिनी तरफ़ जाल फेंको तो तुम्हें कुछ मिलेगा।” सो उन्होंने जाल फेंका किन्तु बहुत अधिक मछलियों के कारण वे जाल को वापस खेंच नहीं सके।
ויאמר התלמיד ההוא אשר ישוע אהבו אל פטרוס זה הוא האדון ויהי כשמע שמעון פטרוס כי הוא האדון ויחגר את מעילו כי עירום היה ויתנפל אל הים׃
फिर यीशु के प्रिय शिष्य ने पतरस से कहा, “यह तो प्रभु है।” जब शमौन ने यह सुना कि वह प्रभु है तो उसने अपना बाहर पहनने का वस्त्र कस लिया। (क्योंकि वह नंगा था।) और पानी में कूद पड़ा।
והתלמידים הנשארים באו בספינה כי לא הרחיקו מן היבשה כי אם כמאתים אמה וימשכו את המכמרת עם הדגים׃
किन्तु दूसरे शिष्य मछलियों से भरा हुआ जाल खेंचते हुए नाव से किनारे पर आये। क्योंकि वे धरती से अधिक दूर नहीं थे, उनकी दूरी कोई सौ मीटर की थी।
ויהי כצאתם אל היבשה ויראו שם גחלי אש ערוכים ודגים עליהם ולחם לאכל׃
जब वे किनारे आए उन्होंने वहाँ दहकते कोयलों की आग जलती देखी। उस पर मछली और रोटी पकने को रखी थी।
ויאמר אליהם ישוע הביאו הלם מן הדגים אשר אחזתם עתה׃
यीशु ने उनसे कहा, “तुमने अभी जो मछलियाँ पकड़ी हैं, उनमें से कुछ ले आओ।”
ויעל שמעון פטרוס וימשך את המכמרת אל היבשה והיא מלאה דגים גדולים מאה וחמשים ושלשה ולא נקרעה המכמרת אף כי רבים היו׃
फिर शमौन पतरस नाव पर गया और 153 बड़ी मछलियों से भरा हुआ जाल किनारे पर खींचा। जाल में यद्यपि इतनी अधिक मछलियाँ थी, फिर भी जाल फटा नहीं।
ויאמר אליהם ישוע באו ברו לחם ואין גם אחד בתלמידים אשר מלאו לבו לשאל אתו מי אתה כי ידעו אשר הוא האדון׃
यीशु ने उनसे कहा, “यहाँ आओ और भोजन करो।” उसके शिष्यों में से किसी को साहस नहीं हुआ कि वह उससे पूछे, “तू कौन है?” क्योंकि वे जान गये थे कि वह प्रभु है।
ויבא ישוע ויקח את הלחם ויתן להם וגם את הדגים׃
यीशु आगे बढ़ा। उसने रोटी ली और उन्हें दे दी और ऐसे ही मछलियाँ भी दी।
וזאת היא הפעם השלישית אשר נגלה ישוע אל תלמידיו אחרי קומו מעם המתים׃
अब यह तीसरी बार थी जब मरे हुओं में से जी उठने के बाद यीशु अपने शिष्यों के सामने प्रकट हुआ था।
ויהי אחרי אכלם אמר ישוע אל שמעון פטרוס שמעון בן יונה התאהב אתי יותר מאלה ויאמר אליו כן אדני אתה ידעת כי אהבתיך ויאמר אליו רעה את טלאי׃
जब वे भोजन कर चुके तो यीशु ने शमौन पतरस से कहा, “यूहन्ना के पुत्र शमौन, जितना प्रेम ये मुझ से करते हैं, तू मुझसे उससे अधिक प्रेम करता है?” पतरस ने यीशु से कहा, “हाँ प्रभु, तू जानता है कि मैं तुझे प्रेम करता हूँ।” यीशु ने पतरस से कहा, “मेरे मेमनों की रखवाली कर।”
ויאמר אליו עוד הפעם שמעון בן יונה התאהב אתי ויאמר אליו כן אדני אתה ידעת כי אהבתיך ויאמר אליו נהג את צאני׃
वह उससे दोबारा बोला, “यूहन्ना के पुत्र शमौन, क्या तू मुझे प्रेम करता है?” पतरस ने यीशु से कहा, “हाँ प्रभु, तू जानता है कि मैं तुझे प्रेम करता हूँ।” यीशु ने पतरस से कहा, “मेरी भेड़ों की रखवाली कर।”
ויאמר אליו פעם שלישית שמעון בן יונה התאהב אתי ויתעצב פטרוס על כי אמר אליו בשלישית התאהב אתי ויאמר אליו אדני את כל אתה יודע וידעת כי אהבתיך ויאמר אליו ישוע רעה את צאני׃
यीशु ने फिर तीसरी बार पतरस से कहा, “यूहन्ना के पुत्र शमौन, क्या तू मुझे प्रेम करता है?” पतरस बहुत व्यथित हुआ कि यीशु ने उससे तीसरी बार यह पूछा, “क्या तू मुझसे प्रेम करता है?” सो पतरस ने यीशु से कहा, “हे प्रभु, तू सब कुछ जानता है, तू जानता है कि मैं तुझसे प्रेम करता हूँ।” यीशु ने उससे कहा, “मेरी भेड़ों को चरा।
אמן אמן אני אמר לך בהיותך צעיר לימים אתה חגרת את עצמך ותלך אל אשר חפצת והיה כאשר תזקן ופרשת כפיך ואחר יחגרך ונשאך אל אשר לא תחפץ׃
मैं तुझसे सत्य कहता हूँ, जब तू जवान था, तब तू अपनी कमर पर फेंटा कस कर, जहाँ चाहता था, चला जाता था। पर जब तू बूढा होगा, तो हाथ पसारेगा और कोई दूसरा तुझे बाँधकर जहाँ तू नहीं जाना चाहता, वहाँ ले जायेगा।”
וכל זאת דבר לרמז על המיתה אשר יכבד בה את האלהים ויהי ככלותו לדבר ויאמר אליו לך אחרי׃
(उसने यह दर्शाने के लिए ऐसा कहा कि वह कैसी मृत्यु से परमेश्वर की महिमा करेगा।) इतना कहकर उसने उससे कहा, “मेरे पीछे चला आ।”
ויפן פטרוס וירא את התלמיד אשר ישוע אהבו הלך אחריהם הוא הנפל על לבו בעת הסעודה וגם שאל אדני מי הוא זה אשר ימסרך׃
पतरस पीछे मुड़ा और देखा कि वह शिष्य जिसे यीशु प्रेम करता था, उनके पीछे आ रहा है। (यह वही था जिसने भोजन करते समय उसकी छाती पर झुककर पूछा था, “हे प्रभु, वह कौन है, जो तुझे धोखे से पकड़वायेगा?”)
ויהי בראות אתו פטרוס ויאמר אל ישוע אדני וזה מה הוא׃
सो जब पतरस ने उसे देखा तो वह यीशु से बोला, “हे प्रभु, इसका क्या होगा?”
ויאמר אליו ישוע אם חפצי כי ישאר עד באי מה לך ולזאת אתה לך אחרי׃
यीशु ने उससे कहा, “यदि मैं यह चाहूँ कि जब तक मैं आऊँ यह यहीं रहे, तो तुझे क्या? तू मेरे पीछे चला आ।”
על כן יצא הדבר הזה בין האחים כי התלמיד ההוא לא ימות וישוע לא אמר לו כי לא ימות אך אמר אם חפצי כי ישאר עד באי מה זה לך׃
इस तरह यह बात भाईयों में यहाँ तक फैल गयी कि वह शिष्य नहीं मरेगा। यीशु ने यह नहीं कहा था कि वह नहीं मरेगा। बल्कि यह कहा था, “यदि मैं यह चाहूँ कि जब तक मैं आऊँ, यह यहीं रहे, तो तुझे क्या?”
זה הוא התלמיד המעיד על אלה ואשר כתב כל זאת וידענו כי עדותו נאמנה׃
यही वह शिष्य है जो इन बातों की साक्षी देता है और जिसने ये बातें लिखी हैं। हम जानते हैं कि उसकी साक्षी सच है।
ויש עוד מעשים רבים אחרים אשר עשה ישוע ואם יכתבו כלם לאחד אחד אחשבה כי גם העולם כלו לא יכיל את הספרים אשר יכתבו אמן׃
यीशु ने और भी बहुत से काम किये। यदि एक-एक करके वे सब लिखे जाते तो मैं सोचता हूँ कि जो पुस्तकें लिखी जातीं वे इतनी अधिक होतीं कि समूची धरती पर नहीं समा पातीं।