Ephesians 6

שמעו בנים אל הוריכם באדנינו כי ארח ישר הוא׃
हे बालकों, प्रभु में आस्था रखते हुए माता-पिता की आज्ञा का पालन करो क्योंकि यही उचित है।
כבד את אביך ואת אמך זאת היא המצוה הראשונה אשר לה ההבטחה׃
“अपने माता-पिता का सम्मान कर।” [] यह पहली आज्ञा है जो इस प्रतिज्ञा से भी युक्त है,
למען ייטב לך ולמען יאריכן ימיך על האדמה׃
“तेरा भला हो और तू धरती पर चिरायु हो।” []
ואתם האבות אל תכעיסו את בניכם אך גדלום במוסר אדנינו ובתוכחתו׃
और हे पिताओं, तुम भी अपने बालकों को क्रोध मत दिलाओ बल्कि प्रभु से मिली शिक्षा और निर्देशों को देते हुए उनका पालन-पोषण करो।
שמעו עבדים אל אדניכם לפי הבשר ביראה ורתת ובתם לבבכם כמו למשיח׃
हे सेवको, तुम अपने सांसारिक स्वामियों की आज्ञा निष्कपट हृदय से भय और आदर के साथ उसी प्रकार मानो जैसे तुम मसीह की आज्ञा मानते हो।
לא בעבדת מראה העין כמבקשי חן בני אדם כי אם כעבדי המשיח עשים רצון האלהים בכל נפשם׃
केवल किसी के देखते रहते ही काम मत करो जैसे तुम्हें लोगों के समर्थन की आवश्यकता हो। बल्कि मसीह के सेवक के रूप में काम करो जो अपना मन लगाकर परमेश्वर की इच्छा पूरी करते हैं।
ועבדים בנפש חפצה את האדון ולא בני אדם׃
उत्साह के साथ एक सेवक के रूप में ऐसे काम करो जैसे मानो तुम लोगों की नहीं प्रभु की सेवा कर रहे हो।
וידעתם כי כל דבר טוב אשר עשה האדם ישלמנו לו אדנינו אם עבד הוא או בן חורין׃
याद रखो, तुममें से हर एक, चाहे वह सेवक या स्वतन्त्र है यदि कोई अच्छा काम करता है, तो प्रभु से उसका प्रतिफल पायेगा।
ואתם האדנים ככה תעשו גם להם חדלו מגער בם וידעתם כי גם עליכם יש אדון בשמים ואין לפניו משא פנים׃
हे स्वामियों, तुम भी अपने सेवकों के साथ वैसा ही व्यवहार करो और उन्हें डराना-धमकाना छोड़ दो। याद रखो, उनका और तुम्हारा स्वामी स्वर्ग में है और वह कोई पक्षपात नहीं करता।
סוף דבר אחי חזקו באדנינו ובעז גבורתו׃
मतलब यह कि प्रभु में स्थित होकर उसकी असीम शक्ति के साथ अपने आपको शक्तिशाली बनाओ।
לבשו כלי נשק אלהים למען תוכלו עמד נגד נכלי השטן׃
परमेश्वर के सम्पूर्ण कवच को धारण करो। ताकि तुम शैतान की योजनाओं के सामने टिक सको।
כי לא עם בשר ודם מלחמתנו כי עם שרים ושליטים עם המשלים בחשכת העולם הזה עם הרוחות הרעות אשר במרומים׃
क्योंकि हमारा संघर्ष मनुष्यों से नहीं है, बल्कि शासकों, अधिकारियों इस अन्धकारपूर्ण युग की आकाशी शक्तियों और अम्बर की दुष्टात्मिक शक्तियों के साथ है।
על כן אחזו בכלי נשק אלהים למען תוכלו לקום ביום הרע ולמלא צבאכם ולעמוד׃
इसलिए परमेश्वर के सम्पूर्ण कवच को धारण करो ताकि जब बुरे दिन आयें तो जो कुछ सम्भव है, उसे कर चुकने के बाद तुम दृढ़तापूर्वक अडिंग रह सको।
עמדו נא חגורי מתנים באמת ומלבשים בשריון הצדק׃
सो अपनी कमर पर सत्य का फेंटा कस कर धार्मिकता की झिलम पहन कर तथा पैरों में शांति के सुसमाचार सुनाने की तत्परता के जूते धारण करके तुम लोग अटल खड़े रहो।
ורגליכם מנעלות להיותכם מוכנים לבשורת השלום׃
सो अपनी कमर पर सत्य का फेंटा कस कर धार्मिकता की झिलम पहन कर तथा पैरों में शांति के सुसमाचार सुनाने की तत्परता के जूते धारण करके तुम लोग अटल खड़े रहो।
ועל כל אלה תפשו את מגן האמונה אשר תוכלו לכבות בו את חצי הרשע הבערים׃
इन सब से बड़ी बात यह है कि विश्वास को ढाल के रूप में ले लो। जिसके द्वारा तुम उन सभी जलते तीरों को बुझा सकोगे, जो बदी के द्वारा छोड़े गये हैं।
וקחו את כובע הישועה וחרב הרוח שהיא דבר האלהים׃
छुटकारे का शिरस्त्राण पहन लो और परमेश्वर के संदेश रूपी आत्मा की तलवार उठा लो।
והתפללו תמיד בכל עת בתפלה ותחנונים ברוח ושקדו והתאמצו על זאת להעתיר תמיד בעד כל הקדשים׃
हर प्रकार की प्रार्थना और निवेदन सहित आत्मा की सहायता से हर अवसर पर विनती करते रहो। इस लक्ष्य से सभी प्रकार का यत्न करते हुए सावधान रहो। तथा सभी संतों के लिये प्रार्थना करो।
וגם בעדי למען ינתן לי הדבר בפתחי פי להגיד בבטחון את סוד הבשורה אשר אנכי ציר לה במוסרות׃
और मेरे लिये भी प्रार्थना करो कि मैं जब भी अपना मुख खोलूँ, मुझे एक सुसंदेश प्राप्त हो ताकि निर्भयता के साथ सुसमाचार के रहस्यपूर्ण सत्य को प्रकट कर सकूँ।
למען אדבר בה בבטחה כאשר מטל עלי לדבר׃
इसी के लिए मैं ज़ंजीरों में जकड़े हुए राजदूत के समान सेवा कर रहा हूँ। प्रार्थना करो कि मैं, जिस प्रकार मुझे बोलना चाहिए, उसी प्रकार निर्भयता के साथ सुसमाचार का प्रवचन कर सकूँ।
ולמען אשר תדעו גם אתם את קרתי ואת מעשי הנה את הכל יודיע אתכם טוכיקוס האח החביב והמשרת הנאמן באדנינו׃
तुम भी, मैं कैसा हूँ और क्या कर रहा हूँ, इसे जान जाओ। सो तुखिकुस तुम्हें सब कुछ बता देगा। वह हमारा प्रिय बंधु है और प्रभु में स्थित एक विश्वासपूर्ण सेवक है
אשר לזאת שלחתיהו אליכם למען תדעו את קרתינו ולמען ינחם את לבבכם׃
इसीलिए मैं उसे तुम्हारे पास भेज रहा हूँ ताकि तुम मेरे समाचार जान सको और इसलिए भी कि वह तुम्हारे मन को शांति दे सके।
השלום לאחים והאהבה עם האמונה מאת האלהים האב ומאת האדון ישוע המשיח׃
हे भाइयों, तुम सब को परम पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह की ओर से विश्वास शांति और प्रेम प्राप्त हो।
החסד עם כל האהבים את אדנינו ישוע המשיח באהבה אשר לא תכלה אמן׃
जो हमारे प्रभु यीशु मसीह से अमर प्रेम रखते हैं, उन पर परमेश्वर का अनुग्रह होता है।