Colossians 1

פולוס שליח ישוע המשיח ברצון אלהים וטימותיוס אחינו׃
पौलुस जो परमेश्वर की इच्छानुसार यीशु मसीह का प्रेरित है उसकी, तथा हमारे भाई तिमुथियुस की ओर से।
אל הקדשים והאחים הנאמנים במשיח אשר הם בקולשא חסד לכם ושלום מאת האלהים אבינו ואדנינו ישוע המשיח׃
मसीह में स्थित कुलुस्से में रहने वाले विश्वासी भाइयों और सन्तों के नाम: हमारे परम पिता परमेश्वर की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शांति मिले।
נודה לאלהים אבי אדנינו ישוע המשיח בכל עת אשר אנחנו מתפללים בעדכם׃
जब हम तुम्हारे लिये प्रार्थना करते हैं, सदा ही अपने प्रभु यीशु मसीह के परम पिता परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं।
אחרי אשר שמענו אמונתכם במשיח ישוע ואהבתכם אל כל הקדשים׃
क्योंकि हमने मसीह यीशु में तुम्हारे विश्वास तथा सभी संत जनों के प्रति तुम्हारे प्रेम के बारे में सुना है।
בעבור התקוה הצפונה לכם בשמים ונודעתם לכם מקדם בדבר אמת הבשורה׃
यह उस आशा के कारण हुआ है जो तुम्हारे लिये स्वर्ग में सुरक्षित है और जिस के विषय में तुम पहले ही सच्चे संदेश अर्थात् सुसमाचार के द्वारा सुन चुके हो।
אשר באה אליכם וגם לכל העולם ותפרה ותרבה כמו גם בתוככם למן היום אשר שמעתם והכרתם באמת את חסד אלהים׃
सुसमाचार समूचे संसार में सफलता पा रहा है। यह वैसे ही सफल हो रहा है जैसे तुम्हारे बीच यह उस समय से ही सफल होने लगा था जब तुमने परमेश्वर के अनुग्रह के बारे में सुना था और सचमुच उसे समझा था।
כאשר למדתם מן אפפרס חברנו החביב אשר הוא משרת נאמן בעדכם למשיח׃
हमारे प्रिय साथी दास इपफ्रास से, जो हमारे लिये मसीह का विश्वासी सेवक है, तुमने सुसमाचार की शिक्षा पायी थी।
והוא גם הודיע אתנו את האבתכם ברוח׃
आत्मा के द्वारा उत्तेजित तुम्हारे प्रेम के विषय में उसने भी हमें बताया है।
בעבור זאת גם אנחנו למן היום אשר שמענוה לא חדלנו להתפלל בעדכם ולבקש שתמלאו דעת רצון האלהים בכל חכמה ותבונה רוחנית׃
इसलिए जिस दिन से हमने इसके बारे में सुना है, हमने भी तुम्हारे लिये प्रार्थना करना और यह विनती करना नहीं छोड़ा है: प्रभु का ज्ञान सब प्रकार की समझ-बूझ जो आत्मा देता, तुम्हे प्राप्त हो। और तुम बुद्धि भी प्राप्त करो,
להתהלך כטוב בעיני האדון וככל רצונו ולעשות פרי בכל מעשה טוב ולרבות בדעת אלהים׃
ताकि वैसे जी सको, जैसे प्रभु को साजे। हर प्रकार से तुम प्रभु को सदा प्रसन्न करो। तुम्हारे सब सत्कर्म सतत सफलता पावें, तुम्हारे जीवन से सत्कर्मो के फल लगें तुम प्रभु परमेश्वर के ज्ञान में निरन्तर बढ़ते रहो।
להתחזק בכל כח כגבורת כבודו לכל סבלנות וארך רוח עם שמחה׃
वह तुम्हें अपनी महिमापूर्ण शक्ति से सुदृढ़ बनाता जाये ताकि विपत्ति के काल खुशी से महाधैर्य से तुम सब सह लो।
ולתת תודה לאבינו העשה אתנו ראוים לחלק נחלת הקדשים באור׃
उस परम पिता का धन्यवाद करो, जिसने तुम्हें इस योग्य बनाया कि परमेश्वर के उन संत जनों के साथ जो प्रकाश में जीवन जीते हैं, तुम उत्तराधिकार पाने में सहभागी बन सके।
אשר הוא חלצנו מממשלת החשך והעבירנו למלכות בן אהבתו׃
परमेश्वर ने अन्धकार की शक्ति से हमारा उद्धार किया और अपने प्रिय पुत्र के राज्य में हमारा प्रवेश कराया।
אשר יש לנו בו הפדיון בדמו סליחת החטאים׃
उस पुत्र द्वारा ही हमें छुटकारा मिला है यानी हमें मिली है हमारे पापों की क्षमा।
והוא צלם האלהים הנעלם ובכור כל נברא׃
वह अदृश्य परमेश्वर का दृश्य रूप है। वह सारी सृष्टि का सिरमौर है।
כי בו נברא כל אשר בשמים ואשר בארץ כל הנראה וכל אשר איננו נראה הן כסאות וממשלות הן שררות ורשיות הכל נברא על ידי ולמענהו׃
क्योंकि जो कुछ स्वर्ग में है और धरती पर है, उसी की शक्ति से उत्पन्न हुआ है। कुछ भी चाहे दृश्यमान हो और चाहे अदृश्य, चाहे सिंहासन हो चाहे राज्य, चाहे कोई शासक हो और चाहे अधिकारी, सब कुछ उसी के द्वारा रचा गया है और उसी के लिए रचा गया है।
והוא לפני הכל והכל קים בו׃
सबसे पहले उसी का अस्तित्व था, उसी की शक्ति से सब वस्तुएँ बनी रहती हैं।
והוא ראש גוף העדה אשר הוא ראשית ובכור מעם המתים למען יהיה הראשון בכל׃
इस देह, अर्थात् कलीसिया का सिर वही है। वही आदि है और मरे हुओं को फिर से जी उठाने का सर्वोच्च अधिकारी भी वही है ताकि हर बात में पहला स्थान उसी को मिले।
כי כן היה הרצון לשכן בו את כל המלוא׃
क्योंकि अपनी समग्रता के साथ परमेश्वर ने उसी में वास करना चाहा।
ולרצות אל עצמו את הכל על ידו בעשותו שלום בדם צלבו על ידו הן אשר בארץ הן אשר בשמים׃
उसी के द्वारा समूचे ब्रह्माण्ड को परमेश्वर ने अपने से पुनः संयुक्त करना चाहा उन सभी को जो धरती के हैं और स्वर्ग के हैं। उसी लहू के द्वारा परमेश्वर ने मिलाप कराया जिसे मसीह ने क्रूस पर बहाया था।
וגם אתם אשר הייתם מלפנים מוזרים ואיבים בנטות לבבכם אחרי המעשים הרעים׃
एक समय था जब तुम अपने विचारों और बुरे कामों के कारण परमेश्वर के लिये अनजाने और उसके विरोधी थे।
עתה רצה אתכם בגוף בשרו על ידי מותו להעמידכם לפניו קדשים ובלי מום ודפי׃
किन्तु अब जब मसीह अपनी भौतिक देह में था, तब मसीह की मृत्यु के द्वारा परमेश्वर ने तुम्हें स्वयं अपने आप से ले लिया, ताकि तुम्हें अपने सम्मुख पवित्र, निश्कलंक और निर्दोष बना कर प्रस्तुत किया जाये।
אם תעמדו מיסדים ונכונים באמונה ולא תזועו מתוחלת הבשורה אשר שמעתם ואשר נשמעה לכל הנברא תחת השמים ואני פולוס הייתי לה למשרת׃
यह तभी हो सकता है जब तुम अपने विश्वास में स्थिरता के साथ अटल बने रहो और सुसमाचार के द्वारा दी गयी उस आशा का परित्याग न करो, जिसे तुमने सुना है। इस आकाश के नीचे हर किसी प्राणी को उसका उपदेश दिया गया है, और मैं पौलुस उसी का सेवक बना हूँ।
עתה הנני שמח בענויי אשר אני סבל למענכם ואמלא את החסר ביסורי המשיח בבשרי בעד גופו היא העדה׃
अब देखो, मैं तुम्हारे लिये जो कष्ट उठाता हूँ, उनमें आनन्द का अनुभव करता हूँ और मसीह की देह, अर्थात् कलीसिया के लिये मसीह की यातनाओं में जो कुछ कमी रह गयी थी, उसे अपने शरीर में पूरा करता हूँ।
אשר הייתי לה למשרת כפי פקדת אלהים אשר נתנה לי עליכם למלאת את דבר האלהים׃
परमेश्वर ने तुम्हारे लाभ के लिये मुझे जो आदेश दिया था, उसी के अनुसार मैं उसका एक सेवक ठहराया गया हूँ। ताकि मैं परमेश्वर के समाचार का पूरी तरह प्रचार करूँ।
את הסוד אשר היה נסתר מעולמים ומדור ודור ועתה נגלה לקדושיו׃
यह संदेश रहस्यपूर्ण सत्य है। जो आदिकाल से सभी की आँखों से ओझल था। किन्तु अब इसे परमेश्वर के द्वारा संत जनों पर प्रकट कर दिया गया है।
אשר רצה האלהים להודיעם אי זה הוא עשר כבוד הסוד ההוא בגוים והוא המשיח אשר בכם אשר הוא תקות הכבוד׃
परमेश्वर अपने संत जनों को यह प्रकट कर देना चाहता था कि वह रहस्यपूर्ण सत्य कितना वैभवपूर्ण है। उसके पास यह रहस्यपूर्ण सत्य सभी के लिये है। और वह रहस्यपूर्ण सत्य यह है कि मसीह तुम्हारे भीतर ही रहता है और परमेश्वर की महिमा प्राप्त करने के लिये वही हमारी एक मात्र आशा है।
ואותו משמיעים אנחנו בהוכיחנו כל איש ובלמדנו כל איש בכל חכמה למען העמיד כל איש שלם במשיח ישוע׃
हमें जो ज्ञान प्राप्त है उस समूचे का उपयोग करते हुए हम हर किसी को निर्देश और शिक्षा प्रदान करते हैं ताकि हम उसे मसीह में एक परिपूर्ण व्यक्ति बनाकर परमेश्वर के आगे उपस्थित कर सकें। व्यक्ति को उसी की सीख देते हैं तथा अपनी समस्त बुद्धि से हर व्यक्ति को उसी की शिक्षा देते हैं ताकि हर व्यक्ति को मसीह में परिपूर्ण बना कर परमेश्वर के आगे उपस्थित कर सकें।
ובזאת אף אני עמל ונלחם כפי פעלת כחו הפעל בי בגבורה׃
मैं इसी प्रयोजन से मसीह का उस शक्ति से जो मुझमें शक्तिपूर्वक कार्यरत है, संघर्ष करते हुए कठोर परिश्रम कर रहा हूँ।