Isaiah 8

Og HERREN sagde til mig: "Tag dig en stor Tavle og skriv derpå med Menneskeskrift: Hurtigt-Bytte, Hastigt-Rov!,
यहोवा ने मुझसे कहा, “लिखने के लिये मिट्टी की बड़ी सी तख्ती ले और उस पर सुए से यह लिख: ‘महेर्शालाल्हाशबज’ अर्थात् ‘यहाँ जल्दी ही लूटमार और चोरियाँ होंगी।’”
Og tag mig pålidelige Vidner, Præsten Urija og Zekarja, Jeberekjahus Søn!"
मैंने कुछ ऐसे लोग एकत्र किये जिन पर साक्षी होने के लिये विश्वास किया जा सकता था। ये लोग थे नबी ऊरिय्याह और जकर्याह जो जेबेरेक्याह का पुत्र था। उन लोगों ने मुझे इन बातों को लिखते हुए देखा था।
Og jeg nærmede mig Profetinden, og hun blev frugtsommelig og fødte en Søn. Så sagde HERREN til mig: "Kald ham Hurtigt-Bytte, Hastigt-Rov!
फिर मैं उस नबिया के पास गया। मेरे उसके साथ साथ रहने के बाद, वह गर्भवती हो गयी और उसका एक पुत्र हुआ। तब यहोवा ने मुझसे कहा, “तू लड़के का नाम महेर्शालाल्हशबज रख।
Thi før Drengen kan sige Fader og Moder, skal Rigdommene fra Damaskus og Byttet fra Samaria bringes til Assyrerkongen!"
क्योंकि इससे पहले कि बच्चा ‘माँ’ और ‘पिता’ कहना सीखेगा, उससे पहले ही परमेश्वर दमिश्क और शोमरोन की समूची धनसम्पत्ति को छीन लेगा और उन वस्तुओं को अश्शूर के राजा को दे देगा।”
Fremdeles sagde HERREN til mig:
यहोवा ने मुझ से फिर कहा।
Eftersom dette Folk lader hånt om Siloas sagte rindende Vande i Angst for Bezin og Remaljas Søn,
मेरे स्वामी ने कहा, “ये लोग शीलोह की नहर के धीरे—धीरे बहते पानी को लेने से मना करते हैं। ये लोग रसीन और रमल्याह के पुत्र (पिकाह) के साथ प्रसन्न रहते हैं।”
se, så lader Herren Flodens Vande, de vældige, store, oversvømme dem, Assyrerkongen og al hans Herlighed; over alle sine Bredder skal den gå, trænge ud over alle sine Diger,
किन्तु इसलिये मैं, यहोवा, अश्शूर के राजा और उसकी समूची शक्ति को तुम्हारे विरोध में लेकर आऊँगा। वे परात नदी की भयंकर बाढ़ की तरह आयेंगे। यह ऐसा होगा जैसे किनारों को तोड़ती डुबोती नदी उफ़न पड़ती है।
styrte ind i Juda, skylle over, vælte frem og nå til Halsen; og dens udbredte Vinger skal fylde dit Land, så vidt det når Immanuel!
जो पानी उस नदी से उफन कर निकलेगा, वह यहूदा में भर जायेगा और यहूदा को प्राय: डुबो डालेगा। इम्मानूएल, यह बाढ़ तब तक फैलती चली जायेगी जब तक वह तुम्हारे समूचे देश को ही न डुबो डाले।
I Folkeslag, mærk jer det med Rædsel, lyt til, alle fjerne Lande: Rust jer, I skal ræddes, rust jer, I skal ræddes.
हे जातियों, तुम सभी युद्ध के लिये तैयार रहो! तुम को पराजित किया जायेगा। अरे, सुदूर के देशों, सुनो! तुम सभी युद्ध के लिये तैयार रहो! तुमको पराजित किया जायेगा।
Læg Råd op, det skal dog briste, gør Aftale, det slår dog fejl, thi - Immanuel!
अपने युद्ध की योजनाएँ रचो! तुम्हारी योजनाएँ पराजित हो जायेंगी। तुम अपनी सेना को आदेश दो! तुम्हारे वे आदेश व्यर्थ हो जायेंगे, क्यों क्योंकि परमेश्वर हमारे साथ है।
Thi så sagde HERREN til mig, da hans Hånd greb mig med Vælde, og han advarede mig mod at vandre på dette Folks Vej:
यहोवा ने अपनी महान शक्ति के साथ मुझ से कहा। यहोवा ने मुझे चेतावनी दी कि मैं इन अन्य लोगों के समान न बनूँ। यहोवा ने कहा,
Kald ikke alt Sammensværgelse, hvad dette Folk kalder Sammensværgelse, frygt ikke, hvad det frygter, og ræddes ikke!
“हर कोई कह रहा है कि वे दूसरे लोग उसके विरुद्ध षड़यन्त्र रच रहे हैं। तुम्हें उन बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। जिन बातों से वे डरते हैं, तुम्हें उन बातों से नहीं डरना चाहिये। तुम्हें उनके प्रति निर्भय रहना चाहिए!”
Hærskarers HERRE, ham skal I holde hellig, han skal være eders Frygt, han skal være eders Rædsel.
तुम्हें बस सर्वशक्तिमान यहोवा से ही डरना चाहिये। तुम्हें बस उसी का आदर करना चाहिये। तुम्हें उसी से डरना चाहिये।
Han bliver en Helligdom, en Anstødssten og en Klippe til Fald for begge Israels Huse og en Snare og et Fangegarn for Jerusalems Indbyggere,
यदि तुम यहोवा के प्रति आदर रखोगे और उसे पवित्र मानोगे तो वह तुम्हारे लिये एक सुरक्षित स्थान होगा। किन्तु तुम उसका आदर नहीं करते। इसलिए परमेश्वर एक ऐसी चट्टान हो गया है जिसके उपर तुम लोग गिरोगे। वह एक ऐसी चट्टान हो गया है जिस पर इस्राएल के दो परिवार ठोकर खायेंगे। यरूशलेम के सभी लोगों को फँसाने के लिये वह एक फँदा बन गया है।
og mange iblandt dem skal snuble, falde og kvæstes, fanges og bindes.
(इस चट्टान पर बहुत से लोग गिरेंगे। वे गिरेंगे और चकनाचूर हो जायेंगे। वे जाल में पड़ेंगे और पकड़े जायेंगे।)
Bind Vidnesbyrdet til og sæt Segl for Læren i mine disciples Sind!
यशायाह ने कहा, “एक वाचा कर और उस पर मुहर लगा दे। भविष्य के लिये, मेरे उपदेशों की रक्षा कर। मेरे अनुयायियों के देखते हुए ही ऐसा कर।”
Jeg bier på HERREN, han, som dølger sit Åsyn for Jakobs Hus, til ham står mit Håb:
वह वाचा यह है: मैं सहायता पाने के लिये यहोवा की प्रतीक्षा करुँगा। यहोवा याकूब के घराने से लज्जित है। वह उनको देखना तक नहीं चाहता है। किन्तु मैं यहोवा की प्रतीक्षा करुँगा, वह हमारी रक्षा करेगा।
Se, jeg og de Børn, HERREN gav mig, er Varsler og Tegn i Israel fra Hærskarers HERRE, som bor på Zions Bjerg.
मैं और मेरे बच्चे इस्राएल के लोगों के लिये संकेत और प्रमाण हैं। हम उस सर्वशक्तिमान यहोवा के द्वारा भेजे गये हैं, जो सिय्योन पर्वत पर रहता है।
Og siger de til eder: "Søg Genfærdene og Ånderne, som hvisker og mumler!" skal et Folk ikke søge sin Gud, skal man søge de døde for de levende?
कुछ लोग कहा करते हैं, “भविष्य बतानेवालों और जादूगरों से पूछो, क्या करना है” (ये भविष्य बताने वाले और जादूगर फुस—फुसाकर बोलते हैं। ये लोगों पर यह प्रभाव डालने के लिये कि उनके पास अर्न्तदृष्टि हैं, वे चुपचाप बातें करते हैं।) किन्तु मैं तुम्हें बताता हूँ कि लोगों को अपने परमेश्वर से सहायता माँगनी चाहिये! वे भविष्य बताने वाले और जादूगर मरे हुए लोगों से पूछ कर बताते हैं कि क्या करना चाहिये किन्तु भला जीवित लोग मरे हुओं से कोई बात क्यों पूछें।
Nej! Til Læren og Vidnesbyrdet! Således skal visselig de komme til at tale, som nu er uden Morgenrøde.
तुम्हें शिक्षाओं और वाचा के अनुसार चलना चाहिये। यदि तुम इन आज्ञाओं का पालन नहीं करोगे तो हो सकता है तुम गलत आज्ञाओं का पालन करने लगो। (ये गलत आज्ञाएँ वे हैं जो जादूगरों और भविष्य बताने वालों के द्वारा मिलती है। ये आज्ञाएँ बेकार हैं। उन आज्ञाओं पर चल कर तुम्हें कुछ नहीं मिलेगा।)
Han skal vanke om i Landet, trykket og hungrig. Og når han hungrer, skal han blive rasende og bande sin Konge og sin Gud. Vender han sig til det høje,
यदि तुम उन गलत आज्ञाओं पर चलोगे, तो तुम्हारे देश पर विपत्ति आयेगी और भूखमरी फैलेगी। लोग भूखे मरेंगे। फिर वे क्रोधित होंगे और अपने राजा और अपने देवताओं के विरुद्ध बातें कहेंगे। इसके बाद वे सहायता के लिये परमेश्वर की ओर निहारेंगे।
eller skuer han ud over Jorden, se da er der Trængsel og Mørke, knugende Mulm; i Bælgmørke er han stødt ud.
यदि अपने देश में वे चारों तरफ देखेंगे तो उन्हें चारों ओर विपत्ति और चिन्ता जनक अन्धेरा ही दिखाई देगा। लोगों का वह अंधकारमय दु:ख उन्हें देश छोड़ने पर विवश करेगा और वे लोग जो उस अन्धेरे में फँसे होंगे, अपने आपको उससे मुक्त नहीं करा पायेंगे।