Romans 1

Павло, раб Ісуса Христа, покликаний апостол, вибраний для звіщання Євангелії Божої,
पौलुस जो यीशु मसीह का दास है, जिसे परमेश्वर ने प्रेरित होने के लिये बुलाया, जिसे परमेश्वर के उस सुसमाचार के प्रचार के लिए चुना गया
яке Він перед тим приобіцяв через Своїх пророків у святих Писаннях,
जिसकी पहले ही नबियों द्वारा पवित्र शास्त्रों में घोषणा कर दी गयी
про Сина Свого, що тілом був із насіння Давидового,
जिसका सम्बन्ध पुत्र से है, जो शरीर से दाऊद का वंशज है
і об'явився Сином Божим у силі, за духом святости, через воскресення з мертвих, про Ісуса Христа, Господа нашого,
किन्तु पवित्र आत्मा के द्वारा मरे हुओं में से जिलाए जाने के कारण जिसे सामर्थ्य के साथ परमेश्वर का पुत्र दर्शाया गया है, यही यीशु मसीह हमारा प्रभु है।
що через Нього прийняли ми благодать і апостольство на послух віри через Ім'я Його між усіма народами,
इसी के द्वारा मुझे अनुग्रह और प्रेरिताई मिली, ताकि सभी ग़ैर यहूदियों में, उसके नाम में वह आस्था जो विश्वास से जन्म लेती है, पैदा की जा सके।
між якими й ви, покликані Ісуса Христа,
उनमें परमेश्वर के द्वारा यीशु मसीह का होने के लिये तुम लोग भी बुलाये गये हो।
усім, хто знаходиться в Римі, улюбленим Божим, вибраним святим, благодать вам та мир від Бога, Отця нашого, і Господа Ісуса Христа!
वह मैं, तुम सब के लिए, जो रोम में हो और परमेश्वर के प्यारे हो, जो परमेश्वर के पवित्र जन होने के लिए बुलाये गये हो, यह पत्र लिख रहा हूँ। हमारे परम पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें उसका अनुग्रह और शांति मिले।
Отже, насамперед дякую Богові моєму через Ісуса Христа за всіх вас, що віра ваша звіщається по всьому світові.
सबसे पहले मैं यीशु मसीह के द्वारा तुम सब के लिये अपने परमेश्वर का धन्यवाद करना चाहता हूँ। क्योंकि तुम्हारे विश्वास की चर्चा संसार में सब कहीं हो रही है।
Бо свідок мені Бог, Якому служу духом своїм у звіщанні Євангелії Його Сина, що я безперестанно згадую про вас,
प्रभु जिसकी सेवा उसके पुत्र के सुसमाचार का उपदेश देते हुए मैं अपने हृदय से करता हूँ, प्रभु मेरा साक्षी है, कि मैं तुम्हें लगातार याद करता रहता हूँ।
і в молитвах своїх завжди молюся, щоб воля Божа щасливо попровадила мене коли прийти до вас.
अपनी प्रार्थनाओं में मैं सदा ही विनती करता रहता हूँ कि परमेश्वर की इच्छा से तुम्हारे पास आने की मेरी यात्रा किसी तरह पूरी हो।
Бо прагну вас бачити, щоб подати вам якого дара духовного для зміцнення вас,
मैं बहुत इच्छा रखता हूँ क्योंकि मैं तुमसे मिल कर कुछ आत्मिक उपहार देना चाहता हूँ, जिससे तुम शक्तिशाली बन सको।
цебто потішитись разом між вами спільною вірою і вашою, і моєю.
या मुझे कहना चाहिये कि मैं जब तुम्हारे बीच होऊँ, तब एक दूसरे के विश्वास से हम परस्पर प्रोत्साहित हों।
Не хочу ж, щоб ви не знали, браття, що багато разів мав я замір прийти до вас, але мені перешкоджувано аж досі, щоб мати який плід і в вас, як і в інших народів.
भाईयों, मैं चाहता हूँ, कि तुम्हें पता हो कि मैंने तुम्हारे पास आना बार-बार चाहा है ताकि जैसा फल मैंने ग़ैर यहूदियों में पाया है, वैसा ही तुमसे भी पा सकूँ, किन्तु अब तक बाधा आती ही रही।
А гелленам і чужоземцям, розумним і немудрим я боржник.
मुझ पर यूनानियों और ग़ैर यूनानियों, बुद्धिमानों और मूर्खो सभी का क़र्ज़ है।
Отже, щодо мене, я готовий і вам, хто знаходиться в Римі, звіщати Євангелію.
इसीलिये मैं तुम रोमवासियों को भी सुसमाचार का उपदेश देने को तैयार हूँ।
Бо я не соромлюсь Євангелії, бож вона сила Божа на спасіння кожному, хто вірує, перше ж юдеєві, а потім гелленові.
मैं सुसमाचार के लिए शर्मिन्दा नहीं हूँ क्योंकि उसमें पहले यहूदी और फिर ग़ैर यहूदी जो भी उसमें विश्वास रखता है — उसके उद्धार के लिये परमेश्वर की सामर्थ्य है।
Правда бо Божа з'являється в ній з віри в віру, як написано: А праведний житиме вірою.
क्योंकि सुसमाचार में यह दर्शाया गया है, परमेश्वर मनुष्य को अपने प्रति सही कैसे बनाता है। यह आदि से अंत तक विश्वास पर टिका है जैसा कि शास्त्र में लिखा है, “धर्मी मनुष्य विश्वास से जीवित रहेगा।”
Бо гнів Божий з'являється з неба на всяку безбожність і неправду людей, що правду гамують неправдою,
उन लोगों को जो सत्य की अधर्म से दबाते हैं, बुरे कर्मों और हर बुराई पर स्वर्ग से परमेश्वर का कोप प्रकट होगा।
тому, що те, що можна знати про Бога, явне для них, бо їм Бог об'явив.
और ऐसा हो रहा है क्योंकि परमेश्वर के बारे में वे पूरी तरह जानते है क्योंकि परमेश्वर ने इसे उन्हें बताया है।
Бо Його невидиме від створення світу, власне Його вічна сила й Божество, думанням про твори стає видиме. Так що нема їм виправдання,
जब से संसार की रचना हुई उसकी अदृश्य विशेषताएँ अनन्त शक्ति और परमेश्वरत्व साफ साफ दिखाई देते हैं क्योंकि उन वस्तुओं से वे पूरी तरह जानी जा सकती हैं, जो परमेश्वर ने रचीं। इसलिए लोगों के पास कोई बहाना नहीं।
бо, пізнавши Бога, не прославляли Його, як Бога, і не дякували, але знікчемніли своїми думками, і запаморочилось нерозумне їхнє серце.
यद्यपि वे परमेश्वर को जानते है किन्तु वे उसे परमेश्वर के रूप में सम्मान या धन्यवाद नहीं देते। बल्कि वे अपने बिचारों में निरर्थक हो गये। और उनके जड़ मन अन्धेरे से भर गये।
Називаючи себе мудрими, вони потуманіли,
वे बुद्धिमान होने का दावा करके मूर्ख ही रह गये।
і славу нетлінного Бога змінили на подобу образа тлінної людини, і птахів, і чотириногих, і гадів.
और अविनाशी परमेश्वर की महिमा को नाशवान मनुष्यों, चिड़ियाओं, पशुओं और साँपों से मिलती जुलती मूर्तियों में उन्होंने ढाल दिया।
Тому то й видав їх Бог у пожадливостях їхніх сердець на нечистість, щоб вони самі знеславляли тіла свої.
इसलिए परमेश्वर ने उन्हें मन की बुरी इच्छाओं के हाथों सौंप दिया। वे दुराचार में पड़ कर एक दूसरे के शरीरों का अनादर करने लगे।
Вони Божу правду замінили на неправду, і честь віддавали, і служили створінню більш, як Творцеві, що благословенний навіки, амінь.
उन्होंने झूठ के साथ परमेश्वर के सत्य का सौदा किया और वे सृष्टि के बनाने वाले को छोड़ कर उसकी बनायी सृष्टि की उपासना सेवा करने लगे। परमेश्वर धन्य है। आमीन।
Через це Бог їх видав на пожадливість ганебну, бо їхні жінки замінили природне єднання на протиприродне.
इसलिए परमेश्वर ने उन्हें तुच्छ वासनाओं के हाथों सौंप दिया। उनकी स्त्रियाँ स्वाभाविक यौन सम्बन्धों की बजाय अस्वाभाविक यौन सम्बन्ध रखने लगी।
Так само й чоловіки, позоставивши природне єднання з жіночою статтю, розпалилися своєю пожадливістю один до одного, і чоловіки з чоловіками сором чинили. І вони прийняли в собі відплату, відповідну їхньому блудові.
इसी तरह पुरुषों ने स्त्रियों के साथ स्वाभाविक संभोग छोड़ दिया और वे आपस में ही वासना में जलने लगे। और पुरुष परस्पर एक दूसरे के साथ बुरे कर्म करने लगे। उन्हें अपने भ्रष्टाचार का यथोचित फल भी मिलने लगा।
А що вони не вважали за потрібне мати Бога в пізнанні, видав їх Бог на розум перевернений, щоб чинили непристойне.
और क्योंकि उन्होंने परमेश्वर को पहचानने से मना कर दिया सो परमेश्वर ने उन्हें कुबुद्धि के हाथों सौंप दिया। और ये ऐसे अनुचित काम करने लगे जो नहीं करने चाहिये थे।
Вони повні всякої неправди, лукавства, зажерливости, злоби, повні заздрости, убивства, суперечки, омани, лихих звичаїв,
वे हर तरह के अधर्म, पाप, लालच और वैर से भर गये। वे डाह, हत्या, लड़ाई-झगड़े, छल-छद्म और दुर्भावना से भरे हैं। वे दूसरों का सदा अहित सोचते हैं। वे कहानियाँ घड़ते रहते हैं।
обмовники, наклепники, богоненавидники, напасники, чваньки, пишні, винахідники зла, неслухняні батькам,
वे पर निन्दक हैं, और परमेश्वर से घृणा करते हैं। वे उद्दण्ड हैं, अहंकारी हैं, बड़बोला हैं, बुराई के जन्मदाता हैं, और माता-पिता की आज्ञा नहीं मानते।
нерозумні, зрадники, нелюбовні, немилостиві.
वे मुढ़, वचन-भंग करने वाले, प्रेम-रहित और निर्दय हैं।
Вони знають присуд Божий, що ті, хто чинить таке, варті смерти, а проте не тільки самі чинять, але й хвалять тих, хто робить таке.
चाहे वे परमेश्वर की धर्मपूर्ण विधि को जानते हैं जो बताती है कि जो ऐसी बातें करते हैं, वे मौत के योग्य हैं, फिर भी वे न केवल उन कामों को करते है, बल्कि वैसा करनेवालों का समर्थन भी करते हैं।