Psalms 50

Псалом Асафів. Прорік Бог над Богами Господь, і землю покликав від схід сонця і аж до заходу його.
ईश्वरों के परमेश्वर यहोवा ने कहा है, पूर्व से पश्चिम तक धरती के सब मनुष्यों को उसने बुलाया।
із Сіону, корони краси, Бог явився в промінні!
सिय्योन से परमेश्वर की सुन्दरता प्रकाशित हो रही है।
Приходить наш Бог, і не буде мовчати: палючий огонь перед Ним, а круг Нього все буриться сильно!
हमारा परमेश्वर आ रहा है, और वह चुप नही रहेगा। उसके सामने जलती ज्वाला है, उसको एक बड़ा तूफान घेरे हुए है।
Він покличе згори небеса, і землю народ Свій судити:
हमारा परमेश्वर आकाश और धरती को पुकार कर अपने निज लोगों को न्याय करने बुलाता है।
Позбирайте для Мене побожних Моїх, що над жертвою склали заповіта зо Мною.
“मेरे अनुयायियों, मेरे पास जुटों। मेरे उपासकों आओ हमने आपस में एक वाचा किया है।”
і небеса звістять правду Його, що Бог Він суддя. Села.
परमेश्वर न्यायाधीश है, आकाश उसकी धार्मिकता को घोषित करता है।
Слухай же ти, Мій народе, бо буду ось Я говорити, ізраїлеві, і буду свідчить на тебе: Бог, Бог твій Я!
परमेश्वर कहता है, “सुनों मेरे भक्तों! इस्राएल के लोगों, मैं तुम्हारे विरूद्ध साक्षी दूँगा। मैं परमेश्वर हूँ, तुम्हारा परमेश्वर।
Я буду картати тебе не за жертви твої, бо все передо Мною твої цілопалення,
मुझको तुम्हारी बलियों से शिकायत नहीं। इस्राएल के लोगों, तुम सदा होमबलियाँ मुझे चढ़ाते रहो। तुम मुझे हर दिन अर्पित करो।
не візьму Я бичка з твого дому, ні козлів із кошар твоїх,
मैं तेरे घर से कोई बैल नहीं लूँगा। मैं तेरे पशु गृहों से बकरें नहीं लूँगा।
бо належить Мені вся лісна звірина та худоба із тисячі гір,
मुझे तुम्हारे उन पशुओं की आवश्यकता नहीं। मैं ही तो वन के सभी पशुओं का स्वामी हूँ। हजारों पहाड़ों पर जो पशु विचरते हैं, उन सब का मैं स्वामी हूँ।
Я знаю все птаство гірське, і звір польовий при Мені!
जिन पक्षियों का बसेरा उच्चतम पहाड़ पर है. उन सब को मैं जानता हूँ। अचलों पर जो भी सचल है वे सब मेरे ही हैं।
Якби був Я голодний, тобі б не сказав, бо Моя вся вселенна й усе, що на ній!
मैं भूखा नहीं हूँ! यदि मैं भूखा होता, तो भी तुमसे मुझे भोजन नहीं माँगना पड़ता। मैं जगत का स्वामी हूँ और उसका भी हर वस्तु जो इस जगत में है।
Чи Я м'ясо бичків споживаю, і чи п'ю кров козлів?
मैं बैलों का माँस खाया नहीं करता हूँ। बकरों का रक्त नहीं पीता।”
Принось Богові в жертву подяку, і виконуй свої обітниці Всевишньому,
सचमुच जिस बलि की परमेश्वर को अपेक्षा है, वह तुम्हारी स्तुति है। तुम्हारी मनौतियाँ उसकी सेवा की हैं। सो परमेश्वर को निज धन्यवाद की भेटें चढ़ाओ। उस सर्वोच्च से जो मनौतियाँ की हैं उसे पूरा करो।
і до Мене поклич в день недолі, Я тебе порятую, ти ж прославиш Мене!
“इस्रएल के लोगों, जब तुम पर विपदा पड़े, मेरी प्रार्थना करो, मैं तुम्हें सहारा दूँगा। तब तुम मेरा मान कर सकोगे।”
А до грішника Бог промовляє: Чого про устави Мої розповідаєш, і чого заповіта Мого на устах своїх носиш?
दुष्ट लोगों से परमेश्वर कहता है, “तुम मेरी व्यवस्था की बातें करते हो, तुम मेरे वाचा की भी बातें करते हो।
Ти ж науку зненавидів, і поза себе слова Мої викинув.
फिर जब मैं तुमको सुधारता हूँ, तब भला तुम मुझसे बैर क्यों रखते हो। तुम उन बातों की उपेक्षा क्यों करते हो जिन्हें मैं तुम्हें बताता हूँ?
Як ти злодія бачив, то бігав із ним, і з перелюбниками накладав.
तुम चोर को देखकर उससे मिलने के लिए दौड़ जाते हो, तुम उनके साथ बिस्तर में कूद पड़ते हो जो व्यभिचार कर रहे हैं।
Свої уста пускаєш на зло, і язик твій оману плете.
तुम बुरे वचन और झूठ बोलते हो।
Ти сидиш, проти брата свого наговорюєш, поголоски пускаєш про сина своєї матері...
तुम दूसरे लोगों की यहाँ तक की अपने भाईयों की निन्दा करते हो।
Оце ти робив, Я ж мовчав, і ти думав, що Я такий самий, як ти. Тому буду картати тебе, і виложу все перед очі твої!
तुम बुरे कर्म करते हो, और तुम सोचते हो मुझे चुप रहना चाहिए। तुम कुछ नहीं कहते हो और सोचते हो कि मुझे चुप रहना चहिए। देखो, मैं चुप नहीं रहूँगा, तुझे स्पष्ट कर दूँगा। तेरे ही मुख पर तेरे दोष बताऊँगा।
Зрозумійте ж це ви, що забуваєте Бога, щоб Я не схопив, бо не буде кому рятувати!
तुम लोग परमेश्वर को भूल गये हो। इसके पहले कि मैं तुम्हे चीर दूँ, अच्छी तरह समझ लो। जब वैसा होगा कोई भी व्यक्ति तुम्हें बचा नहीं पाएगा!
Хто жертву подяки приносить, той шанує Мене; а хто на дорогу Свою уважає, Боже спасіння йому покажу!
यदि कोई व्यक्ति मेरी स्तुति और धन्यवादों की बलि चढ़ाये, तो वह सचमुच मेरा मान करेगा। यदि कोई व्यक्ति अपना जीवन बदल डाले तो उसे मैं परमेश्वर की शक्ति दिखाऊँगा जो बचाती है।”