Habakkuk 3

Молитва пророка Авакума, для співу на струнному приладі:
हबक्कूक नबी के लिये शिग्योनीत प्रार्थना:
Господи, звістку Твою я почув та й злякався! Господи, оживи Своє діло в середині років, у середині літ об'яви, у гніві про милість згадай!
हे यहोवा, मैंने तेरे विषय में सुना है। हे यहोवा, बीते समय में जो शक्तिपूर्ण कार्य तूने किये थे, उनपर मुझको आश्चर्य है। अब मेरी तुझसे विनती है कि हमारे समय में तू फिर उनसे भी बड़े काम कर। मेरी तुझसे विनती है कि तू हमारे अपने ही दिनों में उन बातों को प्रकट करेगा किन्तु जब तू जोश में भर जाये तब भी तू हम पर दया को दर्शाना याद रख।
Бог іде від Теману, і Святий від Парану гори. Села. Велич Його вкрила небо, і слави Його стала повна земля!
परमेश्वर तेमान की ओर से आ रहा है। वह पवित्र परान के पहाड़ से आ रहा है। आकाश प्रतिबिंबित तेज से भर उठा। धरती पर उसकी महिमा छा गई है!
А сяйво було, наче соняшне світло, проміння при боці у Нього, і там укриття Його потуги.
वह महिमा ऐसी है जैसे कोई उज्जवल ज्योति हो। उसके हाथ से ज्योति की किरणें फूट रहीं हैं और उसके हाथ में उसकी शक्ति छिपी है।
Перед обличчям Його моровиця іде, а по стопах Його пнеться полум'я.
उसके सामने महामारियाँ चलती हैं और उसके पीछे विध्वंसक नाश चला करता है।
Став, і землю Він зміряв, поглянув і народи затряс, і попадали гори довічні, вікові похилились узгір'я. Путі Його вічні.
यहोवा खड़ा हुआ और उसने धरती को कँपा दिया। उसने अन्य जातियों के लोगों पर तीखी दृष्टि डाली और वे भय से काँप उठे। जो पर्वत अनन्त काल से अचल खड़े थे, वे पर्वत टूट—टूट कर गिरे और चकनाचूर हो गये। पुराने, अति प्राचीन पहाड़ ढह गये थे। परमेश्वर सदा से ही ऐसा रहा है!
Я бачив намети Кушана під кривдою, тремтять покривала мідіянського краю.
मुझको ऐसा लगा जैसे कुशान के नगर दु:ख में हैं। मुझको ऐसा दिखा जैसे मिद्यान के भवन डगमगा गये हों।
Чи на ріки, о Господи, Ти запалав, чи на ріки Твій гнів? Чи Твоє пересердя на море, що їздиш на конях Своїх, на спасенних Своїх колесницях?
हे यहोवा, क्या तूने नदियों पर कोप किया क्या जलधाराओं पर तुझे क्रोध आया था क्या समुद्र तेरे क्रोध का पात्र बन गया? जब तू अपने विजय के घोड़ों पर आ रहा था, और विजय के रथों पर चढ़ा था, क्या तू क्रोध से भरा था?
Лук твій голий, нагий, наповнений стріл сагайдак. Села. Ти річками землю розсік.
तूने अपना धनुष ताना और तीरों ने अपने लक्ष्य को बेध दिया। जल की धाराएँ धरती को चीरने के लिए फूट पड़ी।
Тебе вгледівши, гори дрижали, водяна течія потекла, безодня свій голос дала, зняла високо руки свої.
पहाड़ों ने तुझे देखा और वे काँप उठे। जल धरती को फोड़ कर बहने लगा था। धरती से ऊँचे फव्वारे गहन गर्जन करते हुए फूट रहे थे।
Сонце й місяць спинилися в мешканні своєму при світлі Твоїх стріл, що літають при сяйві блискучого списа Твого.
सूर्य और चाँद ने अपना प्रकाश त्याग दिया। उन्होंने जब तेरी भव्य बिजली की कौंधों को देखा, तो चमकना छोड़ दिया। वे बिजलियाँ ऐसी थी जैसे भाले हों और जैसे हवा में छुटे हुए तीर हों।
У люті ступав Ти землею, у гніві людей молотив.
क्रोध में तूने धरती को पाँव तले रौंद दिया और देशों को दण्डित किया।
Ти вийшов спасти Свій народ, спасти Помазанця Свого. Ти з дому безбожного голову збив, обнажив Ти основу по шию. Села.
तू ही अपने लोगों को बचाने आया था। तू ही अपने चुने राजा को विजय की राह दिखाने को आया था। तूने प्रदेश के हर बुरे परिवार का मुखिया, साधारण जन से लेकर अति महत्वपूर्ण व्यक्ति तक मार दिया।
Ти пробив його списами голову князя його, як вони піднялись, щоб мене розпорошити; вони тішилися, немов мали пожерти таємно убогого.
उन सेनानायकों ने हमारे नगरों पर तूफान की तरह से आक्रमण किया। उनकी इच्छा थी कि वे हमारे असहाय लोगों को जो गलियों के भीतर वैसे डर कर छुपे बैठे हैं जैसे कोई भिखारी छिपा हुआ है खाना कुचल डाले। किन्तु तूने उनके सिर को मुगदर की मार से फोड़ दिया।
Ти кіньми Своїми по морю топтав, по водній великій громаді.
किन्तु तूने सागर को अपने ही घोड़ों से पार किया था और तूने महान जलनिधि को उलट—पलट कर रख दिया।
Я почув і затремтіла утроба моя, задзвеніли на голос цей губи мої, гнилизна ввійшла в мої кості, і тремчу я на місці своїм, бо маю чекати в спокої день утиску, коли прийде народ, який має на вас наступати.
मैंने ये बातें सुनी और मेरी देह काँप उठी। जब मैंने महा—नाद सुनी, मेरे होंठ फड़फड़ाने लगे! मेरी हड्डियाँ दुर्बल हुई, मेरी टाँगे काँपने लगीं। इसीलिये धैर्य के साथ मैं उस विनाश के दिन की बाट जोहूँगा। ऐसे उन लोगों पर जो हम पर आक्रमण करते हैं, वह दिन उतर रहा है।
Коли б фіґове дерево не зацвіло, і не було б урожаю в виноградниках, обманило зайняття оливкою, а поле їжі не вродило б, позникала отара з кошари і не стало б в оборах худоби,
अंजीर के वृक्ष चाहे अंजीर न उपजायें, अंगूर की बेलों पर चाहे अंगूर न लगें, वृक्षों के ऊपर चाहे जैतून न मिलें और चाहे ये खेत अन्न पैदा न करें, बाड़ों में चाहे एक भी भेड़ न रहे और पशुशाला पशुधन से खाली हों।
то я Господом тішитись буду й тоді, радітиму Богом спасіння свого!
किन्तु फिर भी मैं तो यहोवा में मग्न रहूँगा। मैं अपने रक्षक परमेश्वर में आनन्द लूँगा।
Бог Господь моя сила, і чинить Він ноги мої, як у лані, і водить мене по висотах! Для дириґента хору на моїх струнних знаряддях.
यहोवा, जो मेरा स्वामी है, मुझे मेरा बल देता है। वह मुझको वेग से हिरण सा भागने में सहायता देता है। वह मुझको सुरक्षा के साथ पहाड़ों के ऊपर ले जाता है। To the music director. On my stringed instruments.