I Chronicles 21

І повстав сатана на Ізраїля, і намовив Давида перелічити Ізраїля.
शैतान इस्राएल के लोगों के विरुद्ध था। उसने दाऊद को इस्राएल के लोगों को गिनने का प्रोत्साहन दिया।
І сказав Давид до Йоава та до начальників народу: Ідіть, перелічіть Ізраїля від Беер-Шеви й аж до Дану, і донесіть мені, і я знатиму число їх!
इलिये दाऊद ने योआब और लोगों के प्रमुखों से कहा, “जाओ और इस्राएल के सभी लोगों की गणना करो। बर्शेबा नगर से लेकर लगातार दान नगर तक देश के हर व्यक्ति को गिनो। तब मुझे बताओ, इससे मैं जान सकूँगा कि यहाँ कितने लोग हैं।”
І сказав Йоав: Нехай Господь додасть до народу Свого в сто раз стільки, скільки є! Чи не всі вони, пане мій царю, раби мого пана? Нащо буде шукати цього пан мій, нащо це буде за провину для Ізраїля?
किन्तु योआब ने उत्तर दिया, “यहोवा अपने राष्ट्र को सौ गुना विशाल बनाए। महामहिम इस्राएल के सभी लोग तेरे सेवक हैं। मेरे स्वामी यहोवा और राजा, आप यह कार्य क्यों करना चाहते हैं आप इस्राएल के सभी लोगों को पाप करने का अपराधी बनाएंगे!”
Та цареве слово перемогло Йоава. І вийшов Йоав, і ходив по всьому Ізраїлі, і вернувся до Єрусалиму.
किन्तु राजा दाउद हठ पकड़े था। योआब को वह करना पड़ा जो राजा ने कहा। इसलिये योआब गया और पूरे इस्राएल देश में गणना करता हुआ घूमता रहा। तब योआब यरूशलेम लौटा
І дав Йоав Давидові число переліку народу. І було всього Ізраїля тисяча тисяч і сто тисяч чоловіка, що витягають меча, а Юди чотири сотні й сімдесят тисяч чоловіка, що витягають меча.
और दाऊद को बताया कि कितने आदमी थे। इस्राएल में ग्यारह लाख पुरुष थे और तलवार का उपयोग कर सकते थे और तलवार का उपयोग करने वाले चार लाख सत्तर हजार पुरुष यहूदा में थे।
А Левія та Веніямина він не перерахував серед них, бо царське слово було огидою для Йоава...
योआब ने लेवी और बिन्यामीन के परिवार समूह की गणना नहीं की। योआब ने उन परिवार समूहों की गणना नहीं कि क्योंकि वह राजा दाऊद के आदेशों को पसन्द नहीं करता था।
І було зло в Божих очах на ту річ, і Він ударив Ізраїля!
परमेश्वर की दृष्टि में दाऊद ने यह बुरा काम किया था इसलिये परमेश्वर ने इस्राएल को दण्ड दिया।
І сказав Давид до Бога: Я дуже згрішив, що зробив оцю річ! А тепер прости ж гріх Свого раба, бо я зробив дуже нерозумно!...
तब दाऊद ने परमेश्वर से कहा, “मैंने एक बहुत मूर्खतापूर्ण काम किया है। मैंने इस्राएल के लोगों की गणना करके बुरा पाप किया है। अब, मैं प्रार्थना करता हूँ कि तू इस सेवक के पापों को क्षमा कर दे।”
І сказав Господь до Ґада, Давидового прозорливця, говорячи:
गाद दाऊद का दृष्टा था। यहोवा ने गाद से कहा, “जाओ और दाऊद से कहोः यहोवा जो कहता है वह यह हैः मैं तुमको तीन विकल्प दे रहा हूँ। तुम्हें उसमें से एक चुनना है और तब मैं तुम्हें उस प्रकार दण्डित करूँगा जिसे तुम चुन लोगो।”
Іди, і будеш говорити Давидові, кажучи: Так говорить Господь: Три карі кладу Я на тебе, вибери собі одну з них, і Я зроблю тобі.
गाद दाऊद का दृष्टा था। यहोवा ने गाद से कहा, “जाओ और दाऊद से कहोः यहोवा जो कहता है वह यह हैः मैं तुमको तीन विकल्प दे रहा हूँ। तुम्हें उसमें से एक चुनना है और तब मैं तुम्हें उस प्रकार दण्डित करूँगा जिसे तुम चुन लोगो।”
І прийшов Ґад до Давида та й сказав йому: Так сказав Господь: Вибери собі:
तब गाद दाऊद के पास गया। गाद ने दाऊद से कहा, “यहोवा कहता है, ‘दाऊद, जो दण्ड चाहते हो उसे चुनोः पर्याप्त अन्न के बिना तीन वर्ष या तुम्हारा पीछा करने वाले तलवार का उपयोग करते हुए शत्रुओं से तीन महीने तक भागना या यहोवा से तीन दिन का दण्ड। पूरे देश में भयंकर महामारी फैलेगी और यहोवा का दूत लोगों को नष्ट करता हुआ पूरे देश में जाएगा।’ परमेश्वर ने मुझे भेजा है। अब, तुम्हें निर्णय करना है कि उसको कौन सा उत्तर दूँ।”
чи три роки голоду, чи теж три місяці твого втікання перед ворогами твоїми, а меч ворогів твоїх доганятиме тебе, чи три дні Господнього меча та моровиці в Краю, і Ангол Господній буде нищити по всій Ізраїлевій границі. А тепер розваж, яке слово верну Я Тому, Хто послав мене...
तब गाद दाऊद के पास गया। गाद ने दाऊद से कहा, “यहोवा कहता है, ‘दाऊद, जो दण्ड चाहते हो उसे चुनोः पर्याप्त अन्न के बिना तीन वर्ष या तुम्हारा पीछा करने वाले तलवार का उपयोग करते हुए शत्रुओं से तीन महीने तक भागना या यहोवा से तीन दिन का दण्ड। पूरे देश में भयंकर महामारी फैलेगी और यहोवा का दूत लोगों को नष्ट करता हुआ पूरे देश में जाएगा।’ परमेश्वर ने मुझे भेजा है। अब, तुम्हें निर्णय करना है कि उसको कौन सा उत्तर दूँ।”
І сказав Давид до Ґада: Тяжко мені дуже! Нехай же впаду я в руку Господа, бо дуже велике Його милосердя, а в руку людську нехай я не впаду!...
दाऊद ने गाद से कहा, “मैं विपत्ति में हूँ! मैं नहीं चाहता कि कोई व्यक्ति मेरे दण्ड का निश्चय करे। यहोवा बहुत दयालू है, अतः यहोवा को ही निर्णय करने दो कि मुझे कैसे दण्ड दे।”
І дав Господь моровицю в Ізраїлі, і впало з Ізраїля сімдесят тисяч чоловіка!
अतः यहोवा ने इस्राएल में भयंकर महामारी भेजी, और सत्तर हजार लोग मर गए।
І послав Бог Ангола до Єрусалиму, щоб знищити його. А коли він нищив, Господь побачив і пожалував про це лихо. І сказав Він до Ангола, що вигублював: Забагато тепер! Попусти свою руку! А Ангол Господній стояв при тоці євусеянина Орнана.
परमेश्वर ने एक स्वर्गदूत को यरूशलेम को नष्ट करने के लिए भेजा।किन्तु जब स्वर्गदूत ने यरूशलेम को नष्ट करना आरम्भ किया तो यहोवा ने देखा और उसे दुख हुआ। इसलिये यहोवा ने इस्राएल को नष्ट न करने का निर्णय किया। यहोवा ने उस दूत से, जो नष्ट कर रहा था कहा, “रुक जाओ! यही पर्याप्त है!” यहोवा का दूत उस समय यबूसी ओर्नान की खलिहान के पास खड़ा था।
І підняв Давид очі свої та й побачив Господнього Ангола, що стояв між землею та між небом, а в руці його був витягнений меч, скерований на Єрусалим. І впав Давид та ті старші, покриті веретами, на обличчя свої...
दाऊद ने नजर उठाई और यहोवा के दूत को आकाश में देखा। स्वर्गदूत ने यरूशलेम पर अपनी तलवार खींच रखी थी। तब दाऊद और अग्रजों (प्रमुखों) ने अपने सिर को धरती पर टेक कर प्रणाम किया। दाऊद और अग्रज (प्रमुख) अपने दुःख को प्रकट करने के लिये विशेष वस्त्र पहने थे।
І сказав Давид до Бога: Чи ж не я сказав рахувати в народі? І я той, хто згрішив, і вчинити зло я вчинив зло, а ці вівці що зробили вони, Господи, Боже мій? Нехай же рука Твоя буде на мені та на домі батька мого, а не на народі Твоєму, щоб погубити його...
दाऊद ने परमेश्वर से कहा, “वह मैं हूँ जिसने पाप किया है! मैंने लोगों की गणना के लिये आदेश दिया था! मैं गलती पर था! इस्राएल के लोगों ने कुछ भी गलत नहीं किया। यहोवा मेरे परमेश्वर, मुझे और मेरे परिवार को दण्ड दे किन्तु उस भयंकर महामारी को रोक दे जो तेरे लोगों को मार रही है!”
А Ангол Господній говорив до Ґада, сказати Давидові, щоб Давид пішов поставити жертівника для Господа на току євусеянина Орнана.
तब यहोवा के दूत ने गाद से बात की। उस ने कहा, “दाऊद से कहो कि वह यहोवा की उपासना के लिये एक वेदी बनाए। दाऊद को इसे यबूसी ओर्नान की खलिहान के पास बनाना चाहिये।”
І пішов Давид за словом Ґада, що говорив в Господньому Імені.
गाद ने ये बातें दाऊद को बताईं और दाऊद ओर्नान के खलिहान के पास गया।
І обернувся Орнан, і побачив Ангола, а чотири сини його, що були з ним, поховалися. А Орнан молотив пшеницю.
ओर्नान गेहूँ दायं रहा था। ओर्नान मुड़ा और उसने स्वर्गदूत को देखा। ओर्नान के चारों पुत्र छिपने के लिये भाग गये।
І прийшов Давид до Орнана. І виглянув Орнан, і побачив Давида, і вийшов із току, і поклонився Давидові обличчям до землі.
दाऊद ओर्नान के पास गया। ओर्नान ने खलिहान छोड़ी। वह दाऊद तक पहुँचा और उसके सामने अपना माथा ज़मीन पर टेक कर प्रणाम किया।
І сказав Давид до Орнана: Дай же мені місце цього току, й я збудую на ньому жертівника для Господа. Дай мені його за срібло повної ваги, і буде стримана моровиця від народу.
दाऊद ने ओर्नान से कहा, “तुम अपना खलिहान मुझे बेच दो। मैं तुमको पूरी कीमत दूँगा। तब मैं यहोवा की उपासना के लिये एक वेदी बनाने के लिये इसका उपयोग कर सकता हूँ। तब भंयकर महामारी रुक जायेगी।”
І сказав Орнан до Давида: Візьми собі, і нехай зробить мій пан цар, що добре в очах його. Дивися, я даю цю худобу на цілопалення, а молотарки на дрова, а пшеницю на хлібну жертву. Усе я даю!
ओर्नोन ने दाऊद से कहा, “इस खलिहान को ले लें! आप मेरे प्रभु और राजा हैं। आप जो चाहें, करें। ध्यान रखें, मैं भी होमबलि के लिये पशु दूँगा। मैं आपको लकड़ी के पर्दे वाले तख्ते दूँगा जिसे आप वेदी पर आग के लिये जला सकते हैं और मैं अन्नबलि के लिये गेहूँ दूँगा। मैं यह सब आपको दूँगा!”
І сказав цар Давид до Орнана: Ні, бо купуючи, куплю за срібло повної ваги, бо не піднесу твого в жертві для Господа, і не спалю цілопалення дармо!
किन्तु राजा दाऊद ने ओर्नान को उत्तर दिया, “नहीं, मैं तुम्हें पूरी कीमत दूँगा। मैं कोई तुम्हारी वह चीज नहीं लूँगा जिसे मैं यहोवा को दूँगा। मैं वह कोई भेंट नहीं चढ़ाऊँगा जिसका मुझे कोई मूल्य न देना पड़े।”
І дав Давид Орнанові за місце золота вагою шість сотень шеклів.
इसलिये दाऊद ने उस स्थान के लिये ओर्नोन को पन्द्र पौंड सोना दिया।
І збудував там Давид жертівника для Господа, і приніс цілопалення та мирні жертви. І кликнув він до Господа, і Він відповів йому огнем із небес на жертівник цілопалення.
दाऊद ने वहाँ यहोवा की उपासाना के लिए एक वेदी बनाई। दाऊद ने होमबलि और मेलबलि चढ़ाई। दाऊद ने यहोवा से प्रार्थना की। यहोवा ने स्वर्ग से आग भेजकर दाऊद को उत्तर दिया। आग होमबलि की वेदी पर उतरी।
І сказав Господь до Ангола, і він уклав меча свого до піхов його.
तब यहोवा ने स्वर्गदूत को आदेश दिया कि वह अपनी तलवार को वापस म्यान में रख ले।
Того часу, як Давид побачив, що Господь відповів йому на току євусеянина Орнана, то приносив там жертву.
दाऊद ने देखा कि यहोवा ने उसे ओर्नोन की खलिहान पर उत्तर दे दिया है, अतः दाऊद ने यहोवा को बलि भेंट की।
А Господня скинія, яку зробив був Мойсей у пустині, та жертівник цілопалення були того часу на пагірку в Ґів'оні.
(पवित्र तम्बू और होमबलि की वेदी उच्च स्थान पर गिबोन नगर में थी। मूसा ने पवित्र तम्बू को तब बनाया था जब इस्राएल के लोग मरुभूमि में थे।
Та не міг Давид піти перед нього, щоб запитатися в Бога, бо настрашився меча Господнього Ангола.
दाऊद पवित्र तम्बू में परमेश्वर से बातें करने नहीं जा सकता था, क्योंकि वह भयभीत था। दाऊद यहोवा के दूत और उसकी तलवार से भयभीत था।)