Psalms 111

यहोवा के गुण गाओ! यहोवा का अपने सम्पूर्ण मन से ऐसी उस सभा में धन्यवाद करता हूँ जहाँ सज्जन मिला करते हैं।
הללו יה אודה יהוה בכל לבב בסוד ישרים ועדה׃
यहोवा ऐसे कर्म करता है, जो आश्चर्यपूर्ण होते हैं। लोग हर उत्तम वस्तु चाहते हैं, वही जो परमेश्वर से आती है।
גדלים מעשי יהוה דרושים לכל חפציהם׃
परमेश्वर ऐसे कर्म करता है जो सचमुच महिमावान और आश्चर्यपूर्ण होते हैं। उसका खरापन सदा—सदा बना रहता है।
הוד והדר פעלו וצדקתו עמדת לעד׃
परमेश्वर अद्भुत कर्म करता है ताकि हम याद रखें कि यहोवा करूणापूर्ण और दया से भरा है।
זכר עשה לנפלאתיו חנון ורחום יהוה׃
परमेश्वर निज भक्तों को भोजन देता है। परमेश्वर अपनी वाचा को याद रखता है।
טרף נתן ליראיו יזכר לעולם בריתו׃
परमेश्वर के महान कार्य उसके प्रजा को यह दिखाया कि वह उनकी भूमि उन्हें दे रहा है।
כח מעשיו הגיד לעמו לתת להם נחלת גוים׃
परमेश्वर जो कुछ करता है वह उत्तम और पक्षपात रहित है। उसके सभी आदेश पूरे विश्वास योग्य हैं।
מעשי ידיו אמת ומשפט נאמנים כל פקודיו׃
परमेश्वर के आदेश सदा ही बने रहेंगे। परमेश्वर के उन आदेशों को देने के प्रयोजन सच्चे थे और वे पवित्र थे।
סמוכים לעד לעולם עשוים באמת וישר׃
परमेश्वर निज भक्तों को बचाता है। परमेश्वर ने अपनी वाचा को सदा अटल रहने को रचा है, परमेश्वर का नाम आश्चर्यपूर्ण है और वह पवित्र है।
פדות שלח לעמו צוה לעולם בריתו קדוש ונורא שמו׃
विवेक भय और यहोवा के आदर से उपजता है। वे लोग बुद्धिमान होतेहैं जो यहोवा का आदर करते हैं। यहोवा की स्तुति सदा गायी जायेगी।
ראשית חכמה יראת יהוה שכל טוב לכל עשיהם תהלתו עמדת לעד׃