Ezekiel 34

यहोवा का वचन मुझे मिला। उसने कहा,
خداوند به من فرمود:
“मनुष्य के पुत्र, मेरे लिए इस्राएल के गड़ेरियों (प्रमुखों) के विरुद्ध बातें करो। उनसे मेरे लिये बातें करो। उनसे कहो कि स्वामी यहोवा यह कहता है: ‘इस्राएल के गड़ेरियों (प्रमुखों) तुम केवल अपना पेट भर रहे हो। यह तुम्हारे लिये बहुत बुरा होगा। तुम गड़ेरियों, रेवड़ों का पेट क्यों नहीं भरते
«ای انسان فانی، علیه رهبران اسرائیل نبوّت کن و به ایشان یعنی به شبانان بگو خداوند متعال می‌فرماید: ای شبانان اسرائیل که خود را تغذیه می‌کنید، آیا شبانان نباید گوسفندان را خوراک دهید؟
तुम मोटी भेड़ों को खाते हो और अपने वस्त्र बनाने के लिये उनकी ऊन का उपयोग करते हो। तुम मोटी भेड़ को मारते हो, किन्तु तुम रेवड़ का पेट नहीं भरते।
شیر را می‌نوشید و پشم را می‌پوشید و گوسفندان پروار را می‌کشید، امّا به گوسفندان خوراک نمی‌دهید.
तुमने दुर्बल को बलवान नहीं बनाया। तुमने रोगी भेड़ की परवाह नहीं की है। तुमने चोट खाई हुई भेड़ों को पट्टी नहीं बाँधी। कुछ भेड़ें भटक कर दूर चली गई और तुम उन्हें खोजने और उन्हें वापस लेने नहीं गए। तुम उन खोई भेड़ों को खोजने नहीं गए। नहीं, तुम क्रूर और कठोर रहे, यही मार्ग था जिस पर तुमने भेड़ों को ले जाना चाहा!
از ضعیفان مراقبت نکرده‌اید، بیماران را درمان نکرده‌اید، زخم زخمی‌شدگان را نبسته‌اید، آوارگان را بازنگردانیده‌اید، به دنبال گمشدگان نرفته‌اید، بلکه با زور و خشونت با آنها رفتار کرده‌اید.
“‘और अब, भेड़ें बिखर गई हैं क्योंकि कोई गड़ेरिया नहीं था। वे हर एक जंगली जानवर का भोजन बनी। अत: वे बिखर गई।
پس آنها پراکنده شدند زیرا شبانی نبود و طعمهٔ حیوانات وحشی شدند.
मेरी रेवड़ सभी पर्वतों और ऊँची पहाड़ियों पर भटकी। मेरी रेवड़ धरती की सारी सतह पर बिखर गई। कोई भी उनकी खोज और देखभाल करने वाला नहीं था।’”
گوسفندان من پراکنده شدند و در همهٔ کوهها و همهٔ تپّه‌ها سرگردان گشتند. گوسفندان من در سراسر زمین پراکنده شدند و کسی نبود که به جستجوی آنها برود یا آنها را پیدا کند.
अत: तुम गड़ेरियों, यहोवा का वचन सुनो! मेरा स्वामी यहोवा कहता है,
«بنابراین ای شبانان، کلام خداوند را بشنوید:
“मैं अपनी जीवन की शपथ खाकर तुम्हें यह विश्वास दिलाता हूँ। जंगली जानवरों ने मेरी भेड़ों को पकड़ा। हाँ, मेरी रेवड़ सभी जंगली जानवरों का भोजन बन गई। क्यों क्योंकि उनका कोई ठीक गड़ेरिया नहीं था। मेरे गड़ेरियों ने मेरे रेवड़ की खोज नहीं की। उन गड़ेरियों ने भेड़ों को केवल मारा और स्वयं खाया। उन्होंने मेरी रेवड़ का पेट नहीं भरा।”
به حیات خودم سوگند، چون گوسفندان من شکار شده‌اند و خوراک حیوانات وحشی شده‌اند زیرا شبانی نبود و به دلیل اینکه شبانان من به جستجوی گوسفندانم نرفته‌اند و خود را خوراک داده‌اند، و نه گوسفندان را،
अत: तुम गड़ेरियों, यहोवा के सन्देश को सुनो!
بنابراین ای گوسفندان، کلام خداوند را بشنوید:
यहोवा कहता है, “मैं उन गड़ेरियों के विरुद्ध हूँ! मैं उनसे अपनी भेड़ें मागूँगा! मैं उन पर आक्रमण करूँगा! वे भविष्य में मेरे गड़ेरिये नहीं रहेंगे! तब गड़ेरिये अपना पेट भी नहीं भर पाएंगे। मैं उनके मुख से अपनी रेवड़ को बचाऊँगा। तब मेरी भेड़ें उनका भोजन नहीं होंगी।”
من، خداوند متعال چنین می‌گویم: اینک من علیه شبانان هستم و گوسفندان خود را از دست ایشان خواستارم. خوراک دادن ایشان به گوسفندان را پایان می‌دهم، دیگر شبانان خود را تغذیه نخواهند کرد. من گوسفندان خود را از دهان شبانان نجات خواهم داد تا برای ایشان خوراک نشوند.
मेरा स्वामी यहोवा कहता है, “मैं स्वयं उनका गड़ेरिया बनूँगा। मैं अपनी भेड़ों की खोज करूँगा। मैं उनको ढूँढूंगा।
«من خداوند متعال، خودم به جستجوی گوسفندانم می‌پردازم و از آنها مواظبت خواهم نمود.
यदि कोई गड़ेरिया अपनी भेड़ों के साथ उस समय है जब उसकी भेड़ें दूर भटकने लगी हों तो वह उनको खोजने जाएगा। उसी प्रकार मैं अपनी भेड़ों की खोज करूँगा। मैं अपनी भेड़ों को बचाऊँगा। मैं उन्हें उन स्थानों से लौटाऊँगा जहाँ वे उस बदली तथा अंधेरे में भटक गई थीं।
همان‌گونه که شبانان از گوسفندان خودشان مراقبت می‌کنند و آنها را که پراکنده شده‌اند، دوباره دور هم جمع می‌کنند. من آنها را از تمام مکانهایی که در آن روز مصیبت‌بار پراکنده شده‌اند، به دور هم جمع می‌کنم.
मैं उन्हें उन राष्ट्रों से वापस लाऊँगा। मैं उन देशों से उन्हें इकट्ठा करूँगा। मैं उन्हें उनके अपने देश में लाऊँगा। मैं उन्हें इस्राएल के पर्वतों पर, जलस्रोतों के सहारे, उन सभी स्थानों में, जहाँ लोग रहते है, खिलाऊँगा।
من ایشان را از سرزمین بیگانه بیرون خواهم آورد و گرد هم می‌آورم و به سرزمین خود بازمی‌گردانم. من ایشان را به سوی کوهها و جویبارهای اسرائیل رهبری خواهم کرد و در چراگاههای نیکو خواهم چرانید.
मैं उन्हें घास वाले खेतों में ले जाऊँगा। वे इस्राएल के पर्वतों के ऊँचे स्थानों पर जाएंगी। वहाँ वे अच्छी धरती पर सोएँगी और घास खाएंगी। वे इस्राएल के पर्वत पर भरी—पूरी घास वाली भूमि में चरेंगी।
آنها را در چراگاههای نیکو خواهم چراند و بلندترین کوههای اسرائیل چراگاه ایشان خواهد بود. آنجا در چراگاه نیکو خواهند آرامید و در چراگاه حاصلخیز در کوههای اسرائیل خواهند چرید.
हाँ, मैं अपने रेवड़ को खिलाऊँगा और उन्हें विश्राम के स्थान पर ले जाऊँगा।” मेरे स्वामी यहोवा ने यह कहा था।
من خودم شبان گوسفندانم خواهم بود و مکانی برای استراحت آنان پیدا خواهم نمود. من، خداوند متعال چنین گفته‌ام.
“मैं खोई भेड़ की खोज करूँगा। मैं उन भेड़ों को वापस लाऊँगा जो बिखर गई थीं। मैं उन भेड़ों की पट्टी करूँगा जिन्हें चोट लगी थी। मैं कमजोर भेड़ को मजबूत बनाऊँगा। किन्तु मैं उन मोटे और शक्तिशाली गड़ेरियों को नष्ट कर दूँगा। मैं उन्हें वह दण्ड दूँगा जिसके वे पात्र हैं।”
«به جستجوی گمشدگان خواهم رفت و آوارگان را باز خواهم آورد، زخمی‌شدگان را درمان می‌کنم و ناتوانان را نیرو می‌بخشم ولی فربهان و زورآوران را نابود خواهم کرد. من ایشان را با عدالت شبانی خواهم کرد.
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है, “और तुम, मेरी रेवड़, मैं प्रत्येक भेड़ के साथ न्याय करूँगा। मैं मेढ़ों और बकरों के बीच न्याय करूँगा।
«امّا من، خداوند متعال، به شما ای گلّهٔ من، چنین می‌گویم: من در میان گوسفند خوب و بد و در میان قوچها و بُزهای نر داوری خواهم کرد.
तुम अच्छी भूमि पर उगी घास खा सकते हो। अत: तुम उस घास को क्यों कुचलते हो जिसे दूसरी भेड़ें खाना चाहती हैं। तुम पर्याप्त स्वच्छ जल पी सकते हो। अत: तुम उस जल को हिलाकर गन्दा क्यों करते हो, जिसे अन्य भेड़ें पीना चाहती हैं।
آیا برای شما کافی نیست که در چراگاه نیکو چرا کنید، آیا باید بقیّهٔ چراگاه را با سُمهای خود ویران کنید و هنگامی‌که از آب زلال می‌خورید باید بقیّهٔ آب را با سُمهای خود گل آلود کنید؟
मेरी रेवड़ उस घास को खाएंगी जिसे तुमने अपने पैरों से कुचला और वह पानी पीएंगी जिसे तुमने अपने पैरों से हिलाकर गन्दा कर दिया!”
آیا باید گوسفندان دیگر من، آنچه را شما لگدمال کرده‌اید، بخورند و آبی را که گل آلود کرده‌اید بنوشند؟
अत: मेरा स्वामी यहोवा उनसे कहता है: “मैं स्वयं मोटी और पतली भेड़ों के साथ न्याय करूँगा!
«بنابراین من، خداوند متعال به آنها چنین می‌گویم: من خودم بین گوسفندان چاق و لاغر داوری خواهم کرد.
तुम अपनी बगल से और अपने कन्धों से धक्का देकर और अपनी सींगों से सभी कमजोर भेड़ों को तब तक मार गिरोते हो, जब तक तुम उनको दूर चले जाने के लिये विवश नहीं करते।
چون شما ناتوانان را کنار زده‌ و از گلّه جدا نموده‌اید و ناتوانان را با شاخ خود زده‌اید و آنها را پراکنده ساخته‌اید.
अत: मैं अपनी रेवड़ को बचाऊँगा। वे भविष्य में जंगली जानवरों से नहीं पकड़ी जाएंगीं। मैं प्रत्येक भेड़ के साथ न्याय करूँगा।
من گلّه خود را نجات خواهم داد تا دیگر مورد ستم قرار نگیرد و من بین گوسفند خوب و بد داوری خواهم کرد.
तब मैं उनके उपर एक गड़ेरिया अपने सेवक दाऊद को रखूँगा। वह उन्हें अपने आप खिलाएगा और उनका गड़ेरिया होगा।
برای آنها شبانی برمی‌گزینم، مانند بنده‌ام داوود و او آنها را خواهد چرانید. او آنها را خواهد چرانید و شبان آنها خواهد بود.
तब मैं यहोवा और स्वामी, उनका परमेश्वर होऊँगा और मेरा सेवक दाऊद उनके बीच रहने वाला शासक होगा। मैं (यहोवा) ने यह कहा है।
من خداوند، خدای آنها خواهم بود و شخصی مانند داوود بندهٔ من فرماندهٔ آنها. من، خداوند چنین می‌گویم.
“मैं अपनी भेड़ों के साथ एक शान्ति—सन्धि करूँगा। मैं हानिकर जानवरों को देश से बाहर कर दूँगा। तब भेड़ें मरुभूमि में सुरक्षित रहेंगी और जंगल में सोएंगी।
من با آنها پیمان صلح خواهم بست و حیوانات وحشی را از سرزمین ایشان دور خواهم کرد تا با امنیّت در صحرا زیست کنند و در جنگل بخوابند.
मैं भेड़ों को और अपनी पहाड़ी (यरूशलेम) के चारों ओर के स्थानों को आशीर्वाद दूँगा। मैं ठीक समय पर वर्षा करूँगा। वे आशीर्वाद सहित वर्षा करेंगे।
«من آنها را برکت خواهم داد و اجازه خواهم داد در اطراف کوه مقدّس من زندگی کنند و باران را در موسمش خواهم بارانید و بارشهای برکت خواهد بود.
खेतों में उगने वाले वृक्ष अपने फल देंगे। भूमि अपनी फसल देगी। अत: भेड़ें अपने प्रदेश में सुरक्षित रहेंगी। मैं उनके ऊपर रखे जूवों को तोड़ दूँगा। मैं उन्हें उन लोगों की शक्ति से बचाऊँगा जिन्होंने उन्हें दास बनाया। तब वे जानेंगे कि मैं यहोवा हूँ।
درختان کشتزار میوه خواهند داد و زمین محصول فراوان خواهد داد و ایشان در زمین خود در امان خواهند بود. هنگامی‌که میله‌های یوغ ایشان را بشکنم و از دست کسانی‌که ایشان را بَرده کرده‌اند برهانم، خواهند دانست که من خداوند هستم.
वे जानवरों की तरह भविष्य में अन्य राष्ट्रों द्वारा बन्दी नहीं बनाये जाएंगे। वे जानवर उन्हें भविष्य में नहीं खाएंगे। अपितु अब वे सुरक्षित रहेंगे। कोई उन्हें आतंकित नहीं करेगा।
ایشان دیگر در میان ملّتهای بیگانه به تاراج نخواهند رفت و حیوانات وحشی ایشان را نخواهند خورد. ایشان در امنیّت زندگی خواهند کرد و هیچ‌کس ایشان را نخواهد ترساند.
मैं उन्हें कुछ ऐसी भूमि दूँगा जो एक अच्छा उद्यान बनेगी। तब वे उस देश में भूख से पीड़ित नहीं होंगे। वे भविष्य में राष्ट्रों से अपमानित होने का कष्ट न पाएंगे।
برای ایشان کشتزارهای حاصلخیز آماده خواهم کرد تا دیگر در آن سرزمین از گرسنگی نابود نشوند و دیگر سایر ملّتها به آنها اهانت نخواهند کرد.
तब वे समझेंगे कि मैं उनका परमेश्वर यहोवा हूँ। तब वे समझेंगे कि मैं उनके साथ हूँ। इस्राएल का परिवार समझेगा कि वे मेरे लोग हैं! मेरे स्वामी यहोवा ने यह कहा था!
ایشان خواهند دانست که من خداوند، خدایشان با ایشان هستم و ایشان یعنی قوم اسرائیل، قوم من هستند.
“तुम मेरी भेड़ों, मेरी चरागाह की भेड़ों, तुम केवल मनुष्य हो और मैं तुम्हारा परमेश्वर हूँ।” मेरे स्वामी यहोवा ने यह कहा।
خداوند چنین سخن می‌گوید: «شما گوسفندان چراگاه من هستید و من خدای شما.»